My guardian professor husband Ch. 1

My guardian professor husband - Chapter 1

Posted by Simran • Nov 13, 2026 12:34 PM

इंदौर....

बाहर मौसम ठंडा था और बारिश ने पूरे शहर की रौनक को धुंधला कर दिया था। लेकिन 17 साल की सांझ के लिए यह सिर्फ बारिश नहीं थी यह तो उसकी पुरानी और खुशाल जिंदगी खत्म होने का तूफान भी थी‌।

एक ऐसा तूफ़ान,जिसकी चपेट में उसका हँसता-खेलता परिवार भी आ चुका था। सांझ की नम आंखें उस घर की दीवारों को ताक रही थी जहां अब सिर्फ खामोशी का पहरा था।

उसके पिता "राजीव श्रीवास्तव"जो इंदौर के सबसे काबिल बड़े वकील माने जाते थे। आज उनका कमरा खाली था।

अभी बारिश के शोर पर चीरते हुए एक गाड़ी उनके आंगन में रुकी। और गाड़ी कि पीछे वाली सीट से एक लंबा सख्त मिजाज शख्स बाहर निकला काली छतरी पड़े हुए।

काली छतरी के नीचे उसका चेहरा धुंधला था। उसकी हाइट लगभग 6 फुट 3‌ इंच थी। उसने इस वक्त थ्री पीस ब्लैक सूट पहना हुआ था। छतरी की वजह से उसका चेहरा ढका हुआ था।

वह शख्स भारी कदमों से घर के अंदर की ओर बढ़ा। उसके भरे कदमों की आवाज उसे खामोशी मैं गुजरने लगीं।

वह घर के भीतर आकर रुक गया। इस वक्त उसने छतरी नहीं पकड़ी हुई थी। जिस वजह से उसके चेहरे के एक्सप्रेशन और फीचर्स अच्छी तरह दिख रहे थे।

उसका गेहुआ रंग और उसकी काली समुद्र जैसी गहरी आंखें। और उसके चेहरे पर जमी गंभीरता उसे बेहद आकर्षक बना रही थी।

उसने अपनी गहरी निगाहें पूरे कमरे में घुमाई। तभी गरीब 75 वर्ष की एक बूढ़ी अम्मा उस शख्स के पास आई वह इस घर की सबसे पुरानी मेड थीं। जिन्होंने सांझ को अपनी गोद में खिलाया था।

उस बूढ़ी अम्मा ने थरथराई आवाज में कहां। ब..बेटा बिटिया यहां से जाने को तैयार ही नहीं हैं कहतीं हैं की इस घर में उनके बाबा और मां की यादें है वह इस को छोड़कर कहीं नहीं जाएगी।

अम्मा ने नम होती आंखे सीढ़ियों की तरफ अपनी नजरें कर ली जो ऊपर की ओर जाती थी। उस शख्स ने एक पल के लिए अपनी समुंदर जैसी गहरी आंखें मुंडी जैसे वह अपने अंदर का तूफान काबू कर रहा हो।

उसने अम्मा की ओर देखा उसके चेहरे पर अब भी कोई नरमी नहीं थी।

अम्मा आप उसे समझाओ की यादें दिलों में होती है पुरानी दीवारों में नहीं। उसकी आवाज में एक अजीब सा ठहराव था। मगर उसने यह बात धीमी और रॉबदार लहजे में कही थी।

उसकी बात पर अम्मा कुछ पल खामोश रही और धीमे से बोलो बिटिया बहुत जिद्दी हैं वह नहीं मान रही। मैंने तो सारा सामान भी पैक कर दिया है उसका।

उनकी बात पर उस शख्स ने गहरी सांस ली और अपनी निगाहें सीढ़ियों की ओर की। और उसने अम्मा से इजाजत लेने वाले लहजे में पूछा। मैं उसके पास जा सकता हूं।

अम्मा ने सिर्फ सिर झुका दिया उनकी खामोशी ही उनकी इजाजत थी। उसे शख्स ने अपने भारी कदम सीढ़ियों की तरफ बढ़ाएं हर एक कदम के साथ उसके जूते की आवाज पूरे घर में गूंज रही थी।

ऊपर पहुंच कर उसने देखा कि कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला था और अंदर ढंग से रोशनी भी नहीं थी। वह कुछ पल को कमरे के बाहर ही ठिठक गया।

उसने धीरे से दरवाजा खोला। दरवाजे की आवाज कमरे की खामोशी को चीरते हुए गूंज उठी।

वहीं खिड़की के पास रखे कोच पर एक लड़की पेट के बल झुकी हुई थी उसके दोनों हाथ कोच के हैंडल पर टिके हुए थे और सिर उन्हीं हाथों पर रखा था जैसे थककर वहीं सिमट गई हो।

उसने इस वक़्त साधी-सी प्लाज़ो और कुर्ती पहन रखी थी। उसके लंबे, खुले बाल उसकी पीठ पर बिखरे हुए थे,

इतने कि उनका साया उसके चेहरे को पूरी तरह छुपा रहा था।

बारिश की हल्की-हल्की बूंदें खिड़की से अंदर आ रही थी और तेज हवाएं भी। उस शख्स ने दरवाजे पर हल्की दस्तक की।

जिस पर उस लड़की ने बिना उसकी ओर देखे कहां  अम्मा मैंने कहा ना मुझे कहीं नहीं जाना मृत्युंजय वहीं चौखट पर रुक गया। उसकी परछाईं कमरे की फर्श पर फैलती हुई सांझ के करीब तक जा पहुंची। सांझ को लगा कि अम्मा फिर से उसे मनाने आई हैं, इसलिए उसने न तो अपना सिर उठाया और न ही अपनी जगह से हिली।

उसकी आवाज़ में एक अजीब सी थकावट और हार थी, जैसे वह लड़ते-लड़ते थक चुकी हो।"अम्मा, प्लीज... मुझे यहीं रहने दीजिए। मुझे कहीं नहीं जाना। सांझ ने अपनी आवाज़ में घुटे हुए दर्द के साथ दोबारा कहा।

लेकिन इस बार जवाब में अम्मा की आवाज़ नहीं आई, बल्कि एक गहरी और संजीदा खामोशी छा गई। सांझ को अपने पीछे किसी के होने का एहसास हुआ। वह सिहर गई। उसे महसूस हुआ कि कमरे की हवा अचानक बदल गई है अम्मा की ममता भरी महक की जगह अब एक महंगे परफ्यूम कि खुशबू ने ले ली थी।

मृत्युंजय ने एक धीमा कदम अंदर बढ़ाया। उसके भारी जूतों की आहट अब मखमली कालीन पर दब गई थी, लेकिन उसका औरा पूरे कमरे में महसूस किया जा सकता था।

उसने अपनी गहरी निगाहों से उस सिमटी हुई लड़की को देखा। वह इतनी नाजुक लग रही थी कि मृत्युंजय जैसे सख्त मिजाज इंसान के दिल में भी एक पल के लिए कसक उठी। पर अगले ही पल उसने अपने चेहरे पर फिर वही पत्थर जैसी गंभीरता ओढ़ ली।

उसने देखा कि सांझ के बगल में हि दो बड़े से सूटकेस रखें हुए थें।

हमें मुंबई के लिए देर हो रही हैं चलिए मृत्युंजय की भारी और बेजान आवाज़ कमरे की दीवार से टकराई। यह आवाज़ सांझ के लिए बिल्कुल अनजानी थी। उसने झटके से अपना सिर उठाया और पलटकर देखा।

बालों की उलझी हुई लटें उसके चेहरे से हटीं, तो उसकी नम और लाल आँखें सीधे मृत्युंजय की उन काली समुद्र जैसी गहरी आँखों से जा टकराईं।मृत्युंजय की 6 फुट 3 इंच की कद-काठी और उसका वह रुआबदार काला सूट... सांझ को अपनी ओर बढ़ता हुआ कोई ख़तरा सा लगा। वह घबराकर कोच पर से उठ कर खड़ी हुई थोड़ा और कोच कि ओर सिमट गई।

"आ... आप कौन हैं?" सांझ ने अपनी कांपती हुई आवाज़ को बटोरते हुए पूछा। "अम्मा! अम्मा कहाँ हैं?"

मृत्युंजय ने देखा कि वह उसे डर रही हैं। और धरती भी क्यों ना हो उसके लिए अनजान शख्स जो था। उसने अपना कदम आगे की ओर बढ़ाया पर कुछ सोच कर रुक गया।

उसने अपने हाथ कोट की जेब में डाले और उसे गौर से देखने लगा। "मैं मृत्युंजय हूँ।  और आज से... तुम्हारा कानूनी Guardian।"

सांझ समझ गई कि यह आदमी और कोई नहीं वही है जिसके साथ उसे जाना था। मृत्युंजय के चेहरे की मांसपेशियां खिंचीं। उसने मेज़ पर रखे उस काले बैग की ओर इशारा किया जो शायद अम्मा ने पैक किया था। "वक़्त कम है। हम 10 मिनट में यहाँ से निकल रहे हैं।"

इतना बोल वो पास आया और सूटकेस को पकड़ लिया। वह साइंस के बहुत पास था। और सांझ भी उसके करीबी खड़ी थी हालांकि उसकी लंबाई मृत्युंजय के सामने बहुत छोटी थी पर उसकी आंखों में एक अजीब सी ज़िद थी।

"मैं कहीं नहीं जा रही! आप मुझे ज़बरदस्ती नहीं ले जा सकते।"मृत्युंजय ने एक कदम उसकी ओर बढ़ाया। वह अब उसके इतना करीब था कि सांझ को अपना सिर काफी ऊपर उठाना पड़ रहा था।

"ज़बरदस्ती मेरी फितरत नहीं है," मृत्युंजय ने अपनी आवाज़ को और धीमा और खतरनाक कर लिया, "लेकिन ज़िद मुझे पसंद नहीं। या तो तुम खुद चलकर गाड़ी में बैठोगी... या फिर मुझे अपना तरीका इस्तेमाल करना होगा।"

सांझ ने एक पल के लिए अपनी सांसें रोक लीं। मृत्युंजय की आवाज़ में जो आधिकारिकता थी, उसने सांझ के अंदर एक अजीब सा डर पैदा कर दिया था। वह उसे किसी पत्थर की विशाल दीवार जैसा लग रहा था, जिसे हिला पाना मुमकिन नहीं था।

"तरीका, कैसा तरीका" सांझ ने अपनी कांपती आवाज़ में हिम्मत जुटाने की कोशिश की। म.. मैं आपको अच्छे से जानती भी नहीं, औ..और मैं आप पर क्यों यकिन करूं भला।

उसकी आवाज में एक अजीब सी थरथराहट थी। मृत्युंजय की आँखों में एक ठंडी चमक उभरी। वह झुका, इतना कि उसका चेहरा सांझ के चेहरे के बिल्कुल करीब आ गया। सांझ को उसकी गर्म सांसें अपने माथे पर महसूस हो रही थीं।

मृत्युंजय ने बेहद धीमी मगर रूह कंपा देने वाली आवाज़ में कहा, "तुम्हारे पिता ने तुम्हें मुझे सौंपा है,। और रही बात जान-पहचान कि तों।

मैं मृत्युंजय शेखावत, उम्र 26, और मैं तुम्हारे डैड को पिछले 4 सालों से जानता हूं। मेरे ख्याल से इतनी जान पहचान काफी है।

सांझ मैं अपनी सांस रोक रखी थी। वो थोड़ा पीछे हटी और टूटी फूटी आवाज में बोली प..पर मैं क.. क्यों जाऊं आपके साथ। क.. क्या पता आ..आप कोई किडनैपर हो और मुझे किडनैप कर ले।

मृत्युंजय ने उसे पैनी निगाहों से देखा उसकी गहरी काली आँखें सांझ की डरी हुई आँखों में गड़ी थीं। किडनैपर मृत्युंजय की आवाज़ इतनी धीमी थी कि सिर्फ सांझ ही सुन सकती थी।

उसने अपनी आँखों को थोड़ा सिकोड़ा, जिससे उसकी गंभीरता और बढ़ गई। लगता है तुम्हें टीवी सीरियल्स देखने में काफी इंटरेस्ट है। उसकी आवाज धीमी जरूर थी पर सुनने वाला जरूर डर जाता जिस तरह सांझ डर रही थी।

सांझ ने अपनी पलकें झपकाईं। वह उसकी महक और उसके इतने करीब होने से घबरा रही थी। उसकी 6'3" की कद-काठी सांझ के छोटे से अस्तित्व को जैसे निगल रही थी।

"मैं... मैं नहीं जाऊंगी," सांझ ने हकलाते हुए बात बदल कर कहा, हालांकि उसकी आवाज़ अब पहले से कमज़ोर पड़ गई थी।

मृत्युंजय सीधा खड़ा हुआ। उसने अपने कोट की अंदरूनी जेब से एक मुड़ा हुआ कागज़ निकाला और उसे सांझ की ओर बढ़ा दिया। "यकीन के लिए सबूत चाहिए? पढ़ना आता है ना तो ये पढ़ो। ये तुम्हारे डैड का आखिरी लेटर है, जो उन्होंने मेरे नाम लिखा था। इसमें साफ़ लिखा है कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो तुम मेरी ज़िम्मेदारी हो।

सांझ ने कांपते हाथों से वो कागज़ लिया। उस पर उसके पिता के वही जाने-पहचाने हस्ताक्षर थे। 'राजीव श्रीवास्तव'। आँसू एक बार फिर उसकी आँखों से निकलकर उस कागज़ पर गिर गए।

मृत्युंजय ने एक ठंडी साँस ली। और बिना वक्त ज़ाया किए दोनों भारी सूटकेस एक साथ उठा लिए। उसकी ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता था कि भारी सूटकेस उसके हाथों में खिलौने जैसे लग रहे थे।

वह पलटा और कमरे के दरवाजे की ओर बढ़ गया, पर जाने से पहले रुका और मुड़कर उसे देखा। 4 मिनट नीचे इंतज़ार कर रहा हूँ। अगर तुम नीचे नहीं आईं, तो मैं खुद ऊपर आकर तुम्हें अपनी गोद में उठाकर गाड़ी में डालूँगा। और यकीन मानो, तुम नहीं चाहोगी कि ऐसा कुछ हो।

मृत्युंजय बाहर निकल गया। उसके जूतों की आवाज़ गलियारे में गूंजती हुई धीरे-धीरे कम होने लगी। सांझ वहीं कोच के पास अकेली रह गई।

जारी हैं......

मैंने यह कहानी बड़ी ही उम्मीद से लिखी है कि आप लोगों के पसंद आएगी‌। और प्लीज यार कमेंट जरुर करो और मुझे फॉलो करो।

धन्यवाद....🤌🏻✨

100%