My guardian professor husband Ch. 3

My guardian professor husband - Chapter 3

Posted by Simran • Nov 13, 2026 12:37 PM

अब तक......

खड़ी मत रहो, अंदर चलो," मृत्युंजय ने हुक्म दिया और भारी कदमों से मुख्य द्वार की ओर बढ़ गया।जैसे ही वे अंदर पहुँचे तभी सीढ़ियों से एक अधेड़ उम्र की महिला नीचे आई, उसने सफेद साड़ी पहनी थी और उसके चेहरे पर एक अजीब सी शांति थी। मृत्युंजय उसे देखते ही रुका।वो महिला हैरानी से बोली जय कौन है यें। सांझ सामने खड़ी औरत को देखा और फिर उसने अपना सिर झुका लिया।

मृत्युंजय गंभीर लहज़े में बोला। ये सांझ हैं मां और ये आज से यहीं रहेंगी। सामने खड़ी महिला जड़ हो गई।मृत्युंजय की बात सुनते ही उस महिला के चेहरे पर ममता नहीं, बल्कि एक बर्फीली खामोशी छा गई। उसने अपनी आँखों को सिकोड़कर सांझ को ऊपर से नीचे तक ऐसे देखा जैसे कोई पारखी किसी कचरे को देखता है। ये लड़की हाँ रहेगी?" उस महिला की आवाज़ में शहद नहीं, बल्कि ज़हर की कड़वाहट थी। "जय, तुम्हें अच्छे से पता है कि मुझे बाहरी लोगों का इस घर में दखल पसंद नहीं है। और तुमने एक बार मुझसे पूछना भी ज़रूरी नहीं समझा?"

अब आगे.....

मृत्युंजय के चेहरे पर वही पत्थर जैसी गंभीरता बनी रही। उसने अपनी माँ की आँखों में सीधे देखते हुए कहा, "मैंने फैसला ले लिया है। इसे यहाँ रहने के लिए किसी की इजाज़त की ज़रूरत नहीं है।

ये मेरी ज़िम्मेदारी है।" सांझ का दिल तेज़ी से धड़कने लगा। उसे महसूस हुआ कि इस आलीशान घर में उसका स्वागत करने वाला कोई नहीं है। वह यहाँ एक बिन बुलायी मेहमान थी।

वो महिला हैरान रह गई और बोली जय ये किस तरह बात कर रहे हो आप हमसे इजाज़त की ज़रूरत नहीं है। और ये लड़की यहां रहेगी पर क्यों हैं कौन ये और कब तक रहने वाली है।

उस महिला ने सवालों की झड़ी लगा दी। उसकी आवाज थोड़ी तेज हो गई थी जिस वजह से वहां पर और भी लोग आने लगे। एक आदमी अपना चश्मा ठीक करते हुए वहां आया और बोला क्या हुआ वसुधा।

मृत्युंजय ने अपनी गर्दन घुमाई। उसकी गहरी निगाहें उस शख्स पर जमीं जो अभी-अभी अपना चश्मा ठीक करते हुए वहाँ आया था। वह अनिरुद्ध शेखावत थे मृत्युंजय के बड़े ताऊ जी और वसुधा के जेठ।

"कुछ नहीं हुआ है ताऊ जी," मृत्युंजय की आवाज़ में वो पुराना ठंडापन लौट आया था। वसुधा ने गुस्से में अपनी साड़ी का पल्लू ठीक किया और मृत्युंजय को देखते हुए बोली कैसे कुछ नहीं हुआ।

अरे तुम किसी अनजान लड़की को यहां पर लेकर आ गए और कह रहे हो अब से यही रहेगी । वसुधा जी की बात सुन वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

यह परिवार का हर एक शख्स मौजूद था। मृत्युंजय की दादी गोमती देवी शेखावत, दादाजी प्रताप शेखावत, बड़ी मां रेवती शेखावत, छोटी बहन मीरा, भाई निशांत, भीं। सभी के चेहरे पर हैरानी थी।

वहीं सांझ को सबकी नजरें खुद पर महसूस हो रही थी उसे बड़ा ही अजीब लग रहा था। उसका मन रोने का कर रहा था। "जय, वसुधा गलत नहीं कह रही,"शेखावत खानदान में कोई ऐरा-गैरा ऐसे ही दाखिल नहीं होता। इस लड़की का हमसे क्या वास्ता?"

अमरेंद्र शेखावत मृत्युंजय के पिता बीच में बोले। मृत्युंजय ने किसी की बात का कोई जवाब नहीं दिया उसने सिर्फ अपने ताऊ जी की तरफ देखा।

अनिरुद्ध जी ने मृत्युंजय की तरफ देखा। और एक गहरी सांस ली और सख्त लहजे में कहां। मृत्युंजय ने कोई फैसला लिया है तो उसने कुछ सोच समझ कर किया होगा।

अगर वह चाहता है कि यह लड़की यहां रहे तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपना फैसला सुनाते हुए कहा। अनिरुद्ध जी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कहां।

हमने कह दिया सो कह दिया। मिरा बेटा जाओ इस लड़की को अपने कमरे में ले जाओ। मिरा ने सिर हिलाया। और सांझ के पास आई।

वहीं वसुधा जी ने बीच में बोलने की कोशिश करते हुए कहां पर भाई साहब।अनिरुद्ध जी का हाथ हवा में उठते ही वसुधा जी के शब्द उनके गले में ही फंस गए। इस घर में अनिरुद्ध शेखावत की बात को टालने की हिम्मत किसी की नहीं थी, सिवाय मृत्युंजय के और जब दोनों के फैसले एक ही दिशा में हों, तो बहस की गुंजाइश खत्म हो जाती थी।

चलो..." मीरा ने सांझ के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा। मीरा की आवाज़ में कोई नफरत नहीं थी मेरा दिखने में सांझ की उम्र की ही लग रही थी।

मीरा का स्पर्श पाकर सांझ ने एक बार फिर उस विशाल हॉल की ओर देखा। वसुधा जी का चेहरा गुस्से से तमतमा रहा था"आओ मेरे साथ," मीरा ने धीरे से कहा और सांझ को लेकर सीढ़ियों की ओर बढ़ने लगी। जैसे-जैसे सांझ ऊपर चढ़ रही थी, उसे नीचे से आती फुसफुसाहटें सुनाई दे रही थीं। पूरा परिवार वहीं खड़ा था,

ऊपर पहुँचकर मीरा ने एक गलियारे के आखिरी छोर पर स्थित एक भारी लकड़ी के दरवाज़े को खोला। "यह मेरा कमरा है," मीरा ने मुस्कुराते हुए कहा, और आज से तुम्हारा भी है, तो घबराना मत।"

सांझ ने कमरे के अंदर धीरे से कदम रखा।"मेरा नाम मीरा है," उसने अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा। "जय भाई की छोटी बहन। और तुम्हारा नाम क्या है। सांझ ने धीरे से अपना सिर हिलाया और धीमी आवाज़ में बोली, सांझ ।

बहुत प्यारा नाम हैं मिरा ने जवाब दिया मीरा ने गौर किया कि सांझ के हाथ अभी भी कांप रहे थे। "देखो, मम्मी और दादी थोड़ी सख्त हैं, पर जय भाई ने अगर कह दिया कि तुम यहाँ रहोगी, तो फिर कोई तुम्हें यहाँ से निकाल नहीं सकता। इस घर में उनका शब्द ही कानून है।"

तुम्हें नर्वस होने कि जरुरत नहीं हैं। तुम मुझे अपना दोस्त कह सकतीं हों। सांझ ने अपनी आंखें उठा कर उसकी ओर देखा मिरा के चेहरे पर एक बहुत ही प्यारी सी मुस्कुराहट थी उसकी बातों से साफ पता चल रहा था कि वह बहुत मिलनसार है।

मीरा की उन बातों और उसकी निश्छल मुस्कुराहट ने सांझ के दिल पर रखे एक भारी बोझ को थोड़ा हल्का कर दिया। इस अजनबी शहर और पथरीले मिजाज वाले मृत्युंजय के बीच मीरा की दोस्ती किसी ठंडी फुहार जैसी थी।

"शुक्रिया..." सांझ ने बहुत धीमी आवाज़ में कहा, उसके होठों पर एक नन्ही सी, डर से लिपटी हुई मुस्कुराहट आई।अरे, शुक्रिया कैसा? अब हम रूममेट्स हैं!" मीरा ने चहकते हुए कहा और सांझ को हाथ पकड़कर बिस्तर की ओर ले गई। "तुम थकी हुई लग रही हो।

और तुम्हें बहुत प्रोब्लम हुईं होंगी ना जय भाई के साथ सफर करना मतलब... साक्षात अनुशासन के साथ चलना।" मीरा ने मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी आँखें घुमाईं, जिससे सांझ की घबराहट थोड़ी और कम हुई।

जारी हैं..........

क्या होगा आगे जानने के लिए पढ़ते रहे और कमेंट जरूर करें धन्यवाद 💐

100%