arranged marriage Ch. 2

arranged marriage - Chapter 2

Posted by Goswami Seema • Nov 15, 2026 09:59 AM

आगे

चिढ़ाने भी लगी थी कि दीदी चाय की ट्रे ले के प्राक्टीस शुरू कर दो.

पता चला लड़के की ट्रैनिंग पहली सितम्बर से मसूरी मे शुरू होने वाली है, इसलिए वो आ नही सकता. और मे भी लड़के को देखने उससे बात चीत कर के ही, हा करने मे इंट्रेस्ट थी.

तय ये हुआ कि सेप्टेंबर के आख़िर मे हम लोग, मे, मम्मी और भाभी मसूरी जायेंगे पापा को फ़ुर्सत नही थी, लेकिन उनके एक फ्रेंड के परिचित का कुछ कनेक्श था वहां सब होटेल मे.

उन्होने वही रुकने का, और बाकी सब इंतज़ाम कर दिया था. भाभी ने लड़के की भाभी से बात करके तय कर लिया था कि वो लोग लड़के को इनफॉर्म कर देंगे और भाभी वहां आकडमी मे फोन से बात कर के प्रोग्राम तय कर लेगी.

यही हुआ. तय ये हुआ कि वो होटेल मे ही आ जाय. मे और भाभी वहां रेस्टोरेंट मे बैठे एक कोने मे गप्पे लड़ा रहे थे. बड़ा खूब सूरत मौसम हो रहा था. अभी उसके आने मे थोड़ी देर थी कि हमने देखा कि एक लड़का ब्लू ब्लेजर और ग्रे ट्राउज़र्स मे वहां आया.

और काउंटर पे कुछ पूछने लगा. मे और भाभी टक मार के उसे देखने लगे. हमे लगा कि मसूरी के आस पास ढेर सारे बोडिंग स्कूल है, उन्ही मे किसी स्कूल मे पढ़ने वाला कोई लड़का होगा. गोरा, खूब लंबा, हल्की हल्की मुछे. ऐसे लड़को के लिए मेरे और भाभी के बीच एक कोड नेम था,

रसगुल्ला मेने भाभी को चिड़ाया, क्यो भाभी रसगुल्ला कैसा है. वो बोली बहुत बढ़िया, एक बार मे पूरा गप्प कर लेने लायक, लेकिन अब तू रसगुल्ले का चक्कर छोड़ दे अभी आता होगा तेरा वो  चम चम खिलाएगा.

अभी हम लोगों मे किसी ने उसकी फोटो भी नही देख रखी थी, मेरे मन मे जो इमेज थी कि थोड़ा स्टॉप सा, पढ़ते पढ़ते चश्मा लग गया होगा. उसे पढ़ाई के अलावा और कुछ अच्छा नही लगता होगा, डल, वर्ड थी तक वो रसगुल्ला हमारे टेबल के ही पास आने लगा.

मेने भाभी को चिढ़ाया, भाभी देख, आपको देख के सीधे आ रहा है. वो बोली अरे नही यार तेरे को देख के, लेकिन बेचारा उसे क्या मालूम कि इस पे पहले से रिज़र्व का बोर्ड लग चुका है.

वो सीधे हम लोगो के टेबल पे ही आ गया और बोला, मे राजीव, आप लोग शायद मेरा ही इंतजार कर रहे थे

चौंक के हम लोगों की हालत खराब हो गयी. पहले तो हम दोनो खड़े हो गये, फिर बैठ गये. मे तो तैयार भी नही थी दिखने' के लिए. भाभी ने किसी तरह बात सम्हालते हुए कहा, लेकिन आप तो डेढ़ दो घंटे बाद.. और आप?.. आप को ढुढने मे कोई दिक्कत तो नही हुई?"

नही, जब आप का फोन आया तो मेने यही सोचा था लेकिन फिर सोचा कि यहां बैठ के क्या करूंगी चलते आप लोगो के पास ही. और रिसेप्सन मे आपका रूम नंबर तो बता दिया था लेकिन फिर उसने ये भी बोला कि आप दोनो थोड़ी देर पहले यही आई थी तो मेने सोचा देख लू और फिर मुझे देखते हुए बोला,

और आपकी फोटो तो मेने देख ही रखी थी.

शर्मा के मेने सर झुका लिया. बस मन कर रहा था कि धरती फट जाय.. ये क्या तरीका हुआ.. कि टाइम के पहले और वो हम लोगो के बारे मे क्या सोचेगा. शायद मेरी परेशानी उसने भाप ली थी. बात बदलते हुए उसने भाभी से पूछा,

क्या आप मसूरी पहली बार आई है..

हां मे तो पहली बार आई हू, लेकिन ये आ चुकी है. ये दो साल दून मे बोरडिग मे पढ़ती थी भाभी ने बात संभाली.

चलिए अंदर कमरे मे चलते हैं भाभी ने दावत दी और मुझसे कहा कि अंदर जाके मम्मी को बोल दू कि राजीव आ गये हैं.

मेरी तो जैसे जान मे जान लौटी. हिरण जैसे जाल से छूटी, मे सरपट भागी सुयट मे. मम्मी को बता के अंदर के कमरे मे घुस कर पलंग पे औंधे मुह लेट गयी.

तरह तरह के ख़याल... वो क्या सोचेंगे, मे अभी तैयार भी नही थी तब तक भाभी और उनकी आवाज़ सुनाई दी. लेकिन मे कमरे से बाहर नही आई. भाभी ने रूम सर्विस को ऑर्डर दे दिया था. थोड़ी देर मे बात के साथ क़हे, खिलखिलाने की आवाज़ आई

कुछ देर मे भाभी अंदर आई और मेरी चोटिया पकड़ के उन्होने खींचा और कहा, हे, राजीव घूमने चलने के लिए कह रहे है. तैयार हो जाओ मेने आना कानी की तो भाभी ने चिढ़ा चिढ़ा के मेरी हालत खराब कर दी.

पहले मम्मी ने दिखाने के लिए साड़ी तय कर रखी थी, लेकिन अब देख तो उन्होने लिया ही था. तो भाभी ने कहा कि सलवार सूट पहन लो और आंख नचा के बोली हां दुपट्टा गले से चिपका कर रखना, ज़रा भी नीचे नही.

मसूरी मे आ के अगर पहाड़ नही देखे तो मेने भाभी की सलाह मान ली सिवाय दुपट्टे के. उफ मेने आप को अपने बारे मे तो बताया ही नही कि उस समय मे कैसी लगती थी.

सुरू के पेड़ सी लंबी, पतली, 5-7 की. पर इतनी पतली भी नही, स्पलेंडर आंड फुल हाफ कवर्स. गोरी. बड़ी बड़ी आँखे खूब मोटे और लंबे बालों की चोटी, पतली लंबी गर्दन और मेरे उभर 34सी, (अपनी क्लास की लड़कियों मे सबसे ज़्यादा विकसित मे लगती थी

और इसी लिए पिछली बार मुझे होली पे बिग बी का टाइटल मिला था),

भाभी ने मेरा हल्का सा मेकप भी किया, हल्का सा काजल, हल्की गुलाबी लिपस्टिक और थोड़ा सा रूज हाइ चीकबोन पे. एक बार तो शीशे मे देख के मे खुद शर्मा गयी.

बाहर निकली तो राजीव ने अपनी बातों से मम्मी और भाभी दोनो को बंद रखा था. टेंपो से हम लोग लाइब्रेरी पॉइंट तक पहुंचे होंगे कि मम्मी ने कहा कि उनके पैरों मे थोड़ी मोच सी आ गयी है

और वो होटेल वापस जाएगी. भाभी ने भी कहा कि वो मम्मी को छ्चोड़ आएगी. हम लोग भी वापस होना चाहते थे पर उन दोनो ने मना कर दिया. मे मम्मी की ट्रिक साफ साफ समझ गयी पर वो लोग थोड़ी ही दूर गयी होंगी कि भाभी ने मुझे वापस बुलाया

और अपने हाथ से मेरे दुपट्टे को गले से चिपका के सेट कर दिया..और गाल पे कस के चिकोटी काट के बोला, अब अगर तूने इसे ठीक करने की कोशिश की ना तो और मुस्करा के बोली, जा मज़े कर

लाइब्रेरी पॉइंट के पास एक दुकान थी. हम लोग उसके पास खड़े थे और उन लोगो को जाते हुए देख रहे थे. जैसे ही वो लोग आखो से ओझल हुए, उन्होने पूछा, हे तुम्हे, जलेबी कैसी लगती है?

अच्छी, क्यों मुस्कराते हुए मे बोली..

मुझे भी बहुत अच्छी लगती है, और इस दुकान की तो बहुत फेमस है चलो खाते है और हम दोनो उस दुकान मे घुस गये.

मे मसुरी आने के पहले से सोच रही थी क्या बात करूंगी कैसे बोलुगी लेकिन जब आज मौका पड़ तो उन्होने इतना सहज तरीके से मुझे लगता था

वो तो अपने बारे मे ही बाते करते रहेंगे पर उन्होने मुझसे इस तरह कुछ कहा कि.. मे ही सब कुछ बोलती चली गयी और अपने बारे मे सब कुछ बता दिया. मुझे क्या अच्छा लगता है, स्कूल और घर के बारे मे.. और बाते करते करते हम दोनो दो तीन प्लेट जलेबी गटक गये.

हेलो गाइस आज का चैप्टर कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और फॉलो अप करना ना भूले लाइक जरुर करें

100%