Reborn in book Ch. 1

Reborn in book - Chapter 1

Posted by moon light • Nov 15, 2026 02:25 PM

एक लड़की को खाली सुनसान कमरे में बंदी बना कर रखा गया था उस लड़की के पूरी बॉडी पर कुछ चोटों के निशान थे ओर उसके माथे पर ख़ून पानी की तरह बहता चला गया !" उस कमरे में सिर्फ़ उसकी साँसों का शोर सुनाई दे रहा था पर तभी उसकी सांसों के शोर को चीरती हुए एक हाई हिल्स की आवाज़ आने लगी !" उस लड़की ने जब आँखें उठा कर देखा तो उसकी आंखों में ख़ून उतर गया उसने नफ़रत से उस लड़की की तरफ़ देखते हुए कहा,"मृनाल अब क्यों आईं हो यहां? तभी दूसरी लड़की जो वहां पर आईं थी जिसका नाम मृनाल था उसने एक कुटिल मुस्कान लिए कहा,"अरे जेठानी जी मै अगर यहां पर ना आती तो आपकी ये जो हालत मेरे कारण हुईं है वो मै देख नहीं पाती !" ओर आज  आपकी ऐसी हालत देख मेरे कलेजे को मानों ठंडक पड़ गईं हो ! जो सुकून मेरी आंखों को इस वक्त मिला है आपकी ऐसी हालत देख कर उसे मै शब्दों में बयान नहीं कर सकती ! मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है मन कर रहा है बस ख़ुशी से नाचती रहूं इतना बोल मृनाल गोल गोल घूमने लगी उसके बाद रुकते हुए उसने काशवी से कहा,"वैसे काशवी तुम्हारी क़िस्मत कितनी खराब है ना जिसे प्यार किया उसी ने तुम्हें धोखा दिया पहले ब्वॉयफ्रेंड फ़िर पति !"मुझे तुम्हारी हालत देख कर रोना आ रहा है पर फ़िर भी तुम्हे एक राज की बात बताऊं,तुम्हारे मरने के बाद तुम आराम से ऊपर आसामान में देखना कैसे मै तुम्हारे  पति को अपना बनाती हूँ! ये सुन काशवी ने मृनाल को थप्पड़ मारते हुए कहा,"शर्म नहीं आती तुम्हे मृनाल ? पहले मेरा प्यार मुझसे छिन लिया उसके बाद अब तुम मेरे पति को भी मुझसे छीनना चाहती हो ? मृनाल ने गुस्से से अपने गालों पर हाथ रखते हुए कहा,"वो पति जो तुम्हे अपनी पत्नी नहीं मानता, जिसने अपने बच्चे को पैदा होने से पहले ही तुम्हारे पेट में मार दिया सिर्फ़ मेरे लिए ?  क्या मेरा बच्चा इतना कहते हुए काशवी ने अपने पेट पर हाथ रख दिया ! काशवी के होठों पर एक मुस्कान थी पर उस मुस्कान में इतना दर्द था जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता !" पर उसके बाद काशवी ने मृनाल का गला पकड़ते हुए कहा,"मेरी बच्चे को मारने के बाद तुम्हें जिंदा रहने का कोई हक़ नहीं !जिस पर मृनाल उसका मज़ाक उड़ाते हुए बोली,"मुझे मारना तुम्हारे लिए इतना आसान नहीं काशवी !" तुम मुझे डराने के लिए ये जो कुछ कर रही हो यक़ीन मानों इससे उल्टा तुम्हे नुकसान होगा !" तुम्हे क्या लगता है मुझे कुछ हुआ तो तुम्हारा पति अद्विक राठौर तुम्हें ज़िंदा रहने देगा वो मार देगा तुम्हे आख़िर मेरा आशिक़ जो ठहरा! ये बात सुन काशवी के दिल में तेज़ दर्द हुआ पर उस दर्द को नज़रंदाज़ करते हुए उसने कहा,"मै तुम्हे जिंदा नहीं छोडूंगी इसका परिणाम चाहे जो भी हो !" तभी वहां पर जूतों की आवाजें सुनाई देने लगी !" मृनाल ने जैसे ही उन आवाज़ों को सुना उसने डरने का नाटक करते हुए कहा," दीदी आप मुझे छोड़ दीजिए मैंने कुछ भी नहीं किया मै तो बस यहां आपको बचाने आईं थी ? भला मै आपको किडनैप क्यों करुंगी ? दीदी आप तो मेरे लिए मेरी बड़ी बहन के सम्मान है,दीदी छोड़िए मेरा दम घुट रहा है ! मृनाल किसी अबला नारी के जैसे बिहेव करने लगीं! मानों सबसे ज्यादा ज़ुल्म उसके साथ ही हुआ !  इससे पहले काशवी कुछ जबाव दे पाती पीछे से एक रौबदार आवाज़ आईं "छोड़ दो उसे ! काशवी ने जब उस आवाज़ की दिशा की तरफ़ देखा तो पाया दो लड़के वहां पर बिना किसी भाव के खड़े थे !"काशवी ने एक नज़र उन्हें देख एक कड़वी मुस्कान के साथ कहा,"तो आ गए आप दोनों अपनी लैला को बचाने पर अफ़सोस आप चाहे कुछ भी कर ले मै इसे जिंदा नहीं छोडूंगी! ऐसा कहते हुए उसकी पकड़ ओर भी मजबूद होने लगीं,उसने तेज़ आवाज़ में गुर्राते हुए कहा,"मिस्टर अद्विक राठौर! आज आप यहां अपनी आंखों के सामने अपने प्यार को मरते हुए देखेंगे !" वहीं मृनाल ने एक दुःखी आवाज़ से अद्विक से कहा,"अद्विक जी आप प्लीज़ दीदी को कुछ मत करना दीदी बस,मुझसे थोड़ी नाराज़ है इसलिए ये सब कर रही है इसमें दीदी का कोई दोष नहीं !" आप प्लीज़ मेरी दीदी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना!" भले ही इसमें मेरी जान ही क्यों ना चली जाए मै अपनी दीदी के हाथों हँसते हुए मरने को तैयार हूं !" मृनाल जानबूझकर अद्विक से इसे बोल रही थी ताकि अद्विक जल्द से जल्द कोई सख़्त कदम उठा सके !"अद्विक ने अपनी जेब से गन निकालते हुए कहा," काशवी मैने कहा मृनाल को छोड़ दो वरना मैं तुम्हे शूट कर दूंगी ! ये देख काशवी ने नफ़रत से कहा,"मार दीजिए,मुझे मेरे बच्चे को तो आप पहले ही मार चुके थे फिर अब मेरे ज़िंदा रहने का भी क्या मतलब ? पर मरने से पहले मै इस नागिन को अपने साथ लेकर ही मरूंगी!" अद्विक ने जब देखा बात नहीं बन रही तो उसने अपनी पकड़ गन पर ओर भी मजबूद कर दी ओर गोली चला दी वो गोली सीधे काशवी की बाई बाह पर लगी जिसके कारण उसकी पकड़ मृनाल से छूट गईं! जैसी ही उसकी पकड़ मृनाल पर से ढीली हुईं मृनाल नाटक करते हुए अद्विक के पास जा पहुंची ओर घबराने का नाटक करते हुए कहा,"अद्विक जी आपने दीदी को गोली मारकर अच्छा नहीं किया !" प्लीज़ आप दीदी को हॉस्पिटल ले चलिए ताकि दीदी का जल्द से जल्द इलाज़ हो सकें!" अद्विक ने मृनाल से अपनी सॉफ्ट वॉयस में कहा,"मृनाल इसने तुम्हारे साथ इतना बुरा किया पर अब भी तुम इस ज़ालिम औरत की साइड ले रही हो ! जिस पर मृनाल ने ड्रामा करते हुए कहा,"दीदी ने मेरे साथ कुछ भी किया हो पर ये बात भी बदली नहीं जा सकती कि वो मेरी जेठानी है,मेरे लिए वो मेरी बड़ी बहन की तरह है वो मुझसे बड़ी है मेरे साथ कुछ भी कर सकती है चाहे वो मुझे थप्पड़ भी मार सकती है ! मै हँस कर सहन कर सकती हूं इतना बोलते हुए उसने अपने गालों पर हाथ रख दिया जिसे देख अद्विक ने गुस्से से कहा,"क्या कहा इसने तुम्हे थप्पड़ मारा ! मृनाल ड्रामा करते हुए बोली,"नहीं अद्विक जी, मै तो बस इसे ही कह रही थी दीदी ने कुछ भी नहीं किया आप छोड़ दीजिए !" वहीं अद्विक के साथ आए शख़्स ने अद्विक के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा,"भाई प्लीज़ आप गुस्से में कोई भी ऐसा वैसा कदम मत उठाना जिससे आपको बाद में पछतावा हो !" इसकी फ़िक्र मत करो विवान,इसके लिए मैं हूं यहां तुम जाओ ओर अपने साथ मृनाल को यहां से ले जाओ !" मै देखता हूँ काशवी को !"विवान कुछ कहना चाहता पर तभी मृनाल ने चक्कर आने का नाटक करते हुए कहा," विवान मुझे चक्कर आ रहे हैं मेरा दम घुट रहा है यहां,ऐसा लग रहा है जैसे मुझे सांस नहीं आयेगी!"इससे पहले वो नीचे गिरती विवान ने उसे अपनी बाहों में उठा लिया और बाहर की तरफ़ ले जाने लगा ! उन दोनों के जाने के बाद अद्विक ने गुस्से से दहाड़ते हुए काशवी से कहा,"काशवी तुम्हारी हिम्मत कैसे हुईं मृनाल को जान से मारने की !" जिसे सुन काशवी ने एक कड़वी मुस्कान के साथ कहा,"मेरे मां बाप भाई सबको मार दिया अपनी इस रखैल के लिए !" यहां तक कि मेरे पेट में पलने में वाले बच्चे तक भी आपको रहम नहीं आया !"इतना कहते हुए काशवी ने अपने हाथ को अपने पेट पर रख दिया !"जिसे देख अद्विक ने बिना भाव के कहा, तुम्हारे बच्चे को बस इसलिए मैंने मारा क्योंकि जितना विष तुम्हारे अंदर है मैं नहीं चाहता था कि मेरी होने वाली संतान भी वैसी हो !" वैसे अच्छा तो लगा होगा तुम्हें यहां! आख़िर यहीं तो चाहती थी तुम की मृनाल को यहां रहना पड़े तो मैने तो तुम्हारे सपने को बस उल्टा किया !" काशवी की आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे ! उसने अपने आंसू साफ़ करते हुए कहा,"ओह तो ये सब आपने अपने प्यार के लिए किया है ! मुझसे शादी भी आपने इसलिए की ताकि मृनाल अपने प्यार आपके छोटे भाई से कर सकें! अद्विक हम लोग सालों से किसी जानवर को पालते है तो उसके लिए भी लगाव हो जाता है अद्विक !" पर क्या आपके दिल में मेरे लिए एक पर्सेंट भी प्यार नहीं है ? मै पिछले पांच सालों से आपके साथ हूँ,आप मुझे जानते हैं कि मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकती ! फ़िर भी आपने सिर्फ़ मृनाल की खुशी के लिए मेरी खुशियों को अपने पांव तले कुचल डाला !" क्या आपको मेरी ये हालत देख मुझ पर ज़रा सा भी रहम नहीं आता !" अद्विक ने अपने दोनों हाथों को फोल्ड करते हुए उसका मज़ाक उड़ाते हुए कहा," हां सच कहा तुमने सालों से हम अपने साथ रहने वाले जानवरों से भी लगाव हो जाता है पर तुमसे मुझे एक पर्सेंट भी लगाव नहीं हुआ क्योंकि मेरी नज़रो में तुम जानवरों से भी नीची हो !"सोच लो क्या ही लेवल होगा तुम्हारा !" नफ़रत है मुझे तुमसे तुम्हारे कारण मेरा प्यार मुझसे दूर हुआ ! ये बात सुन काशवी ने अद्विक के हाथों में गन को पकड़ते हुए अपने पेट से लगाते हुए कहा,"जब आपकी दुनिया में मेरा कोई बज़ुद नहीं फ़िर मै जीकर भी क्या करूंगी ! इतना बोल उसने गोली चला दी वो गोली सीधे काशवी के पेट में लगी जिसके कारण उसके मुंह से खून की धार बहने लगी उसने अद्विक पर हँसते हुए कहा,"मिस्टर अद्विक मै हार कर भी जीत गईं हूँ,ओर आप जीत कर भी हार गए !" ये राज़ मेरे साथ ही दफन हो जाएगा कि आपने क्या खोया है !"इतना बोल काशवी ने अपनी आँखें बंद कर दी जिसे देख अद्विक ने उसके गालों को थपथपाते हुए कहा,"काशवी मुझे बताओ तुम किस राज़ की बात कर रही हो !"

“हर कहानी हर पाठक को पसंद आए, ये ज़रूरी नहीं है। लेकिन अगर मेरी रचना आपको इतनी ही खराब लगती है कि हर बार उसमें कमियाँ ही नज़र आती हैं, तो उसे पढ़ते रहने की मजबूरी भी आपकी नहीं है। लेखक अपनी कहानी अपने मन से लिखता है, और पाठक के पास उसे पढ़ने या छोड़ देने—दोनों का अधिकार है।

आलोचना हमेशा स्वागत योग्य है, लेकिन बार-बार किसी की मेहनत को सिर्फ़ बुराई के लिए पढ़ना आलोचना नहीं, आदत बन जाती है। मेरी कहानी पसंद नहीं है तो बिल्कुल मत पढ़िए—क्योंकि मुझे हर पाठक चाहिए नहीं, मेरी कहानी को समझने वाला पाठक चाहिए।

100%