❤️ Rebirth – Passionate Love ❤️ Ch. 2

❤️ Rebirth – Passionate Love ❤️ - Chapter 2

Posted by Goswami Seema • Nov 15, 2026 10:48 PM

Aba

स्कूल की बस आयी और सब उसमे बैठ गए,और बस जोधपुर के किलों की तरफ रास्ते पे निकल पड़ी ।राजू आगे ड्राइवर के पास बैठा और पीछे टीचर्स और स्टूडेंट्स बैठे थे,रानी बस की पहली सीट पर बैठी थी,और उसकी नज़र अचानक राजू पर पड़ी और वो राजू से बोली - ए गाइड,

राजू ने उसकी आवाज़ सुन तो ली थी पर उसे सुन के भी अनदेखा कर दिया था और रानी की बात का जवाब नही दिया और न ही पलटकर उसकी तरफ देखा।

अपने आप को इस तरफ इग्नोर होता देख रानी का पारा चढ़ गया और उसने ज़ोर से आवाज़ लगाई,ए गाइड,सुनाई नही देता क्या...? या फिर बेहरा हो गया है ।

इस पर राजू पलटा और उसने जवाब दिया - मैडम पहली बात तो ये की मेरी माँ ने मेरा एक खूबसूरत सा नाम रखा है राजू,और जब तकआप मुझे अपने नाम से नही बुलाएंगी तो मैं आपकी बात कैसे सुनूंगा..?

अपनी बात का ये जवाब रानी ने नही सोचा था,उसको ये उम्मीद नही थी कि कोई इतना छोटा सा गाइड उससे इस तरह से बात करेगा। उसका गुस्सा सातवे आसमान पे पहुँच गया था,उसने तुरंत बस रोकने को कहा और हंगामा मचा दिया।

टीचर्स और स्टूडेंट रानी को समझाने लगे कि माफ कर दो उसको,छोटा आदमी है अभी तुम्हें जानता नही है कि तुम कौन हो..? तुम उसे आवाज़ क्यों लगा रही थी,क्या चाहिए तुम्हें हमे बताओ...? टीचर्स ने रानी को समझाते हुए बोला

।

मुझे कुछ नही चाहिए था,मैं सिर्फ ये जानना चाहती थी कि आज हम कहाँ कहाँ घूमेंगे,यही पूछने के लिए इसको आवाज़ लगाई थी,और इसकी हिम्मत देखो की इसने मुझे पलटकर जवाब दिया। क्या औकात है इसकी मेरे सामने । - रानी ने टीचर की बात का जवाब देते हुए कहा।

रानी ने बस रुकवा दी,और राजू की कंपनी मे उसके बॉस को बुलवा लिया। राजू के बॉस वहां आये और उन्होंने सारा किस्सा सुना। रानी चाहती थी कि राजू उससे माफी मांगे,पर राजू भी अड़ियल था,उसने माफी मांगने से मना कर दिया क्योंकि उसकी कोई गलती नही थी।

रानी ने गाइड बदलने के लिए उसके बॉस से कहा,पर बॉस ने ये कहते हुए असमर्थता जताई कि अभी सीजन चल रहा है। हमारे पास गाइड की कमी है और एक दम से दूसरा गाइड arrange करने मे टाइम लग सकता है और आपके पास घूमने के लिए टाइम भी कम है।

तभी वहां पर एंट्री होती है रिया की,रिया रानी की बेस्ट फ्रेंड रहती है। रानी जितनी गुस्सैल,रिया उतनी ही शांत,और रानी के गुस्से को संभालने मे एक्सपर्ट। जब टीचर्स के हाथ से बात फिसलते देखी रिया ने तो उसने मोर्चा संभालने की सोची ।

रिया वहाँ आयी और उसने अपने तरीके से रानी को समझाया कि देख तुझे उससे बदला लेना है ना,तो बिल्कुल ले लेना पर अभी नही। अभी हम यहां घूमने आए हैं और इसके सिवा हमारे पास दूसरा कोई गाइड नही है। पूरी ट्रिप हो जाने दे हम इसे बाद मे भी सबक सिखा सकते हैँ।

रिया की बातें रानी को समझ आ गयी थी।मामला शांत हो गया और रानी बस मे जाकर बैठी और उसने बस चलाने को कहा। राजू भी बस मे आकर बैठ गया और जोधपुर के किले की तरफ चल पड़ी बस।

रानी ने अपने मन मे राजू के लिए गुस्सा पाल रखा था,ये गुस्सा बेमतलब के घमण्ड का था क्योंकि रानी एक बड़े घर की लड़की थी,माँ नही होने की वजह से थोड़ी बिगड़ गयी थी। अपने पिता की आंख का तारा थी रानी और बहुत ज़िद्दी भी जो उसे चाहिए वो हर कीमत पे उस पा कर रहती थी।

दिन निकल गया,राजू ने सबको किला घुमा दिया था और होटल छोड़ दिया था,पर रानी के मन मे राजू को सबक सिखाने का प्लान शुरू हो गया था,उसने रिया को अपने रूम मे बुलाया और अपने प्लान के बारे मे बताया।

रानी ने राजू को सबक सिखाने के लिए जो प्लान बनाया था,वो जब रिया ने सुना तब रिया ने रानी से कहा -

नही रानी,हम ये नही कर सकते,इससे राजू का दिल टूट सकता है,और फिर उसकी गलती ही क्या है । सिर्फ ये की उसने तुम्हारी बात नही मानी । मेरी बात मानो,भूल जाओ जो हुआ,अब आगे बढ़ो,कब तक पुरानी बातों को लेकर बैठी रहोगी,राजू अच्छा लड़का है और अच्छा गाइड भी है। अब इतनी सी गलती के लिए तुम उसका दिल तोड़ोगी क्या..?

ये बात समझाते हुए रिया रानी को समझाने लगी,रिया बहुत ही सुलझी हुई लड़की थी,और रिया के पापा रानी के पापा के मैनेजर थे,दोनों बचपन से साथ खेली और बड़ी हुई,रिया रानी से ज्यादा समझदार थी,और हर बार उसे कुछ गलत करने से रोकती भी थी।

पर रानी मानने को तैयार नही थी,उसकी ज़िद थी कि या तो राजू उससे माफ़ी मांगेगा या फिर वो उसे सबक सिखाएगी,रिया के लाख समझाने पर रानी नही समझी तो हारकर रिया ने उसकी बात मान ली,पर रिया ने रानी से कहा कि उसकी एक शर्त है।

रानी के पूछने पर उसने बताया की रिया सिर्फ एक शर्त पर उसका साथ देगी की राजू को तुम ज्यादा परेशान नही करोगी।

रानी भी इस बात को मान गयी ।

अगले दिन सुबह राजू सबको लेने होटल आया,रानी भी उसी का इंतज़ार कर रही थी। रानी और राजू की नजरें मिली पर राजू की नज़रों मे एक यात्री के लिए सम्मान था तो रानी की नज़रों मे राजू के लिए गुस्सा साफ नजर आ रहा था । जनवरी की ठंड और खासकर राजस्थान की ठंड ने माहौल बहुत ठंडा बना दिया था ।

राजू ने आकर सभी को चलने को कहा,और बोला कि आज हम मेहरानगढ़ के किले मे जाएंगे जो कि ज़मीन से 400 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है । सब वहाँ जाने के लिए बस मे बैठ गए। रानी भी अपने नियत स्थान पर बैठ गयी।

राजू भी अपनी जगह पर बैठ गया,आज ठंड ज्यादा होने की वजह से बस के सारे शीशे चढ़े हुए थे पर रानी जहां बैठी उसने अपने पास काशीशा थोड़ा खोल रखा था जिससे थोड़ी हवा अंदर आ रही थी और रानी के बालों को उड़ा रही थी। जिससे उसकी खूबसूरती मे चार चांद लग गए थे ।

अचानक राजू की नज़र रानी पे पड़ी और वहीँ ठहर गयी। नारी का ऐसा सुंदर रूप शायद राजू ने आज तक नही देखा था। राजू लगातार रानी को देख रहा था,और ये सारा नज़ारा पास बैठी रिया देख रही थी।

अचानक रानी की नज़र राजू पर पड़ी और उसने भी उसे देखा। राजू ने जब देखा कि रानी उसे देख रही है तो उसने अपनी नज़रें इधर उधर घुमा ली,ताकि रानी को ये नही लगे कि वो उसे देख रहा है। पर थोड़ी थोड़ी देर मे राजू दबी नज़रों से रानी को देख लिया करता था।

100%