His Substitute Bride Ch. 1

An accident - Chapter 1

Posted by Nidhi Sharma • Nov 20, 2026 12:46 PM

प्यार के लिए कोई सीमा नहीं होती , ना ही कोई बंधन और ना कोई उम्र का फाँसला। प्यार करने वाले सिर्फ प्यार ही जानते हैं।

अवनी  मर्चन्ट, खूबसूरत 22 साल की लड़की। गोरा रंग, मध्यम कद, घने बाल। जो भी उसे देखता, वो उसे देखता ही रह जाता। उसका सपना था- एक फेमस आर्किटेक्ट बनने का। लेकिन फिर एक दिन उसके लिए हालत बदल गए।

सम्राट सरीन, उम्र 35, डैशिंग, हैन्सम, अमीर और एक business tycoon. उसके पास इतना काम था कि प्यार और रोमांस के लिए उसके पास समय ही नहीं था।

एक लीडर, authoritative और aura मानो कोई रूलर। लेकिन औरतों में उसका कोई इन्टरेस्ट ही नहीं था। लोग तो ये भी कहने लगे कि वो एक gay था।

ऐसे में सम्राट और अवनी accidentally शादी के बंधन में बंध गए क्योंकि सम्राट के पिता उसकी शादी करवाने पर तुले थे।

सम्राट और अवनी शादी में बंध गए। धीरे-धीरे उनमें प्यार बढ़ने लगा। लेकिन लाइफ इतनी आसान नहीं थी। दोनों के बीच दूरियाँ आने लगीं , छोटी-छोटी बातों पर गिले-शिकवे होने लगे। क्या सम्राट और अवनी के बीच का प्यार उनकी गलतफहमियों के बीच  जीत पाएगा?

आइए पढ़ते हैं. His substitute bride

______________________________________

प्यार एक ऐसा एहसास है जिसमे दो लोग आपस में एक- दूसरे से हमेशा के लिए जुड़ जाते हैं। दोनों बंधते ही नहीं बल्कि एक दूसरे को आज़ाद भी कर देते हैं।

एक कार तेजी से मुंबई की सड़कों पर भागी जा रही थी। एक लड़की खिड़की से बाहर देख रही थी। उम्र 22 के आसपास, गोरा रंग, नॉर्मल हाइट, लंबे लहराते बाल। आँखें झील सी, होंठ मानो गुलाब की पंखुड़ी, और मखमली तराशा बदन। उसने  अपने मोबाईल की स्क्रीन पर नज़र डाली और और एक फ़ोटो की तरफ देखकर  मुस्कुराई,”आज मैं आपको एक surprise देने वाली हूँ, सम्राट। चाहे मैं आपसे नाराज़ सही, हमारे बीच के हालात भी ठीक नही हैं; लेकिन ये खबर तो आपको ज़रूर दूंगी।”

ये सोचकर ही उसके चेहरे पर स्माइल आ गई। Luxurious पॉर्श अचानक से ही ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई और सामने आ रहे ट्रक से जा टकराई। इसके बाद कार पलटते हुए दूर जा गिरी। ट्रक ड्राइवर ने एक पल के लिए ट्रक रोका और कार की तरफ देखा। उसके बाद वो तुरंत वहाँ से भाग गया।

कार में बैठी हुई  लड़की को बुरी तरह से चोटें आईं। वो बुरी तरह से ज़ख्मी हो चुकी थी। उसे बस अपने आसपास से आवाज़ें आ रही थीं।

“ओ गॉड, ये क्या हो गया? लगता है ड्राइवर तो मर गया। कहीं इसे भी कुछ ना हो जाए।”

“अरे! इस लड़की को कार से कोई बाहर तो निकालो। वो मर जाएगी।”

उस लड़की को आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। उसकी आँखें बंद होने लगीं। ऐसे समय में उसे बस एक ही आवाज़  याद आई,”अवनी, तुम्हें सम्राट से शादी करनी पड़ेगी। ये हमारी इज़्ज़त का सवाल है। मिसेस अवनी सम्राट सरीन बनना कोई छोटी बात नहीं है।”

कार की हालत खराब थी। उसमे से अवनी के शरीर से  खून रिसकर बाहर आ रहा था।

अवनी बस इतना ही बोल पाई,”मेरे husband क…को बुला दीजिए। म…मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। स.....सम्राट…”

उसके कानों में बस अब सिर्फ एम्बुलेंस की आवाज थी और कुछ  देर बाद वो भी आनी बंद हो गई। उसकी आँखें अब बंद हो गयीं। अवनी बेहोश हो चुकी थी। एम्बुलेंस शहर की सड़कों से तेजी से भागने लगी और कुछ देर में अवनी को ईमर्जन्सी में ऐड्मिट किया जा चुका था।

और हॉस्पिटल में,

डॉक्टर्स ने जल्दी से अवनी का इलाज शुरू किया। उसे काफी गहरी चोटें आई हुई थीं।  डॉक्टर ने कहा,”कार का ड्राइवर?”

नर्स ने कहा,”डॉक्टर! उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई।”

डॉक्टर ने गहरी सांस ली और वो अवनी का इलाज करने लग गया।

कई घंटों के बाद

एक आदमी अवनी के ICU के बाहर खड़ा था। उसकी नज़रें अवनी पर टिकी थीं। उसकी नीली आँखें नम हो गयीं। उसका लंबा कद आराम से बेहोश अवनी को देख पा रहा था जिसके मुंह पर oxygen मास्क , शरीर पर बहुत सारी pipes और पीछे machines लगी हुई थीं। उसकी साँसे बहुत गहरी हो रही थी।

इतने में डॉक्टर उस आदमी के पास आ गया। उस आदमी ने डॉक्टर की तरफ देखकर पूछा,”How is she now?”

डॉक्टर ने गहरी सांस लेकर उसकी तरफ देखा। “अभी तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता, मिस्टर सरीन। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि अवनी जी के शरीर मे  बहुत ज़्यादा इन्टर्नल ब्लीडिंग हो चुकी है। और….

“और क्या?”

डॉक्टर- I am really very sorry. हम बच्चे को नहीं बचा पाए, मिस्टर सम्राट।

सम्राट सरीन, जो मुंबई शहर का एक अमीर business टाइकून था, कन्स्ट्रक्शन  business की दुनिया का बेताज बादशाह था, वो डॉक्टर के सामने असहाय खड़ा था। डॉक्टर के मुंह से बच्चे का नाम सुनकर वो चौंक गया। “बच्चा?”

सम्राट ने अपनी भौहें उठाईं।

डॉक्टर ने हामी में अपना सिर हिलाकर कहा, “आपको नहीं पता? She was eight weeks pregnant.”

“P….Pregnant? ये आप क्या कह रहे हैं?”

डॉक्टर- Yes, मिस्टर सम्राट।

डॉक्टर भी हैरान था कि अभी तक उसे अवनी की प्रेग्नन्सी के बारे में पता क्यों नहीं था। सम्राट ने माथे पर शिकन लाते हुए पूछा, “अवनी को होश कब तक आएगा?”

डॉक्टर ने जवाब दिया,”कुछ भी नहीं कहा जा सकता। एक दिन, एक महीना या कुछ महीने भी लग सकते हैं। अवनी जी कोमा से कब उठेंगी, अभी इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।”

सम्राट ने भरी आवाज़  में पूछा,”क्या मैं अवनी को देख सकता हूँ?”

डॉक्टर हामी भरकर वहाँ से चला गया। सम्राट चैर से उठकर जैसे ही ICU में जाने लगा, एक पुलिस ऑफिसर उसके सामने आ गया,”मिस्टर सरीन! I am sorry.”

सम्राट ने अपना नाक फुलाकर कहा,”मुझे आपकी सॉरी नहीं चाहिए। मुझे मेरे सामने वो आदमी चाहिए जिसने अवनी को इस हाल में पहुंचाया है।”

पुलिस ऑफिसर ने कहा,”ये hit and run case है। और हम उस ट्रक ड्राइवर को बहुत जल्दी ही पकड़ लेंगे।”

सम्राट ने पुलिस ऑफिसर के  जाने के बाद ICU का दरवाजा खोला और अंदर दाखिल हो गया। अवनी एक बड़े से बेड पर बेहोश पड़ी थी। माथे पर पट्टी और आँखें बंद। सम्राट का दिल मानो बंद ही हो जाता। वो उसे ऐसी हालत में बिल्कुल भी नहीं देख पा रहा था। उसकी आँखों में आँसू आ गए।

उसने स्टूल खींचा और उसके पास में बैठ गया। सम्राट ने अवनी का हाथ अपने हाथों में लिया और उसे किस करते हुए बोला,”प्लीज़ अवनी! वापस आ जाओ। मैं सब कुछ ठीक कर दूंगा। I promise.”

उसे अवनी की बातें याद आने लग गयीं। उसके कानों में उसकी आवाज़ गूंज रही थी।

“बताओ ना, सम्राट! मुझसे आप कितना प्यार करते हो?”

सम्राट ने उसके गले में अपनी बाहें डालते हुए कहा,”इतना कि जितना किसी ने भी किसी से ना किया हो। आई लव यू, स्वीट्हार्ट।”

अवनी ने शरमाते हुए जवाब दिया,”आई लव यू टू, सम्राट।”

जितना सम्राट अपने अवनी के साथ बिताए हुए पलों को याद करता, उतना ही उसकी आँखों में आँसू आ रहे थे।

“काश! मैं वो टाइम वापस ला पाता। काश, मैं घड़ी को फिर से उस समय पर ले जा पाता। क्या तुम मुझे कभी माफ करोगी, अवनी?”

To be continued..

100%