दुल्हन भाग गई - Chapter 3
पंडित जी ने शादी की रस्में शुरू कर दीं। हॉल मेहमानों से भर चुका था। “अब दुल्हन को मंडप मे ले आईए।”
ये सुनकर सम्राट ने गहरी सांस ली। वो मन मे सोचने लगा,"अब पापा की बेकार की ज़िद्द के आगे मुझे ये शादी करनी पड़ रही है। शादी नहीं की तो Sareen Constructions मेरे हाथ से निकल जाएगी।"
उसने यशवंत की तरफ देखा और बस फीकी सी स्माइल दे दी।
पंडित जी ने दुबारा वधू को बुलाने के लिए कहा।
स्मिता ने सिर हिलाया और वो नेहा के ग्रीन रूम की तरफ चल पड़ी। अचानक रूम के पास से चीखने की आवाज़ आई,”नेहा दी।”
स्मिता भागती हुई आई और उसने अपनी छोटी बेटी, अवनी की तरफ देखा जो रेलिंग से सटकर खड़ी रो रही थी। स्मिता ने अवनी के कंधे पर हाथ रखते हुए पूछा,”क्या हुआ,अवनी बेटा? तू चिल्लाई क्यों?”
अवनी रोते हुए नीचे बैठ गई। उसके हाथ में चिट्ठी थी जो उसने स्मिता की तरफ कर दी।
स्मिता ने चिट्ठी पढ़नी शुरू की- सॉरी मम्मी, सॉरी पापा, मैं ये शादी नहीं कर सकती। मुझे विराट से शादी करनी है और मैं उसी के साथ जा रही हूँ। हो सके तो मुझे माफ कर दीजिएगा।
स्मिता की आँखों से आँसू बहने लगे। वो ग्रीन रूम मे भागकर गई जहां बिस्तर पर शादी का जोड़ा पड़ा हुआ था। वो रोते हुए बिस्तर पर बैठ गई। “ये तूने क्या किया,नेहा? तूने हमें बर्बाद कर दिया। अब यशवंत सरीन हमें छोड़ेंगे नहीं।”
अवनी उसके पास आकर बैठ गई। उसने रोते हुए कंधे पर सिर रख लिया। “मम्मी! नेहा दी ने अच्छा नहीं किया।”
उसने अपना चश्मा उतारकर साफ किया जो उसके आंसुओं से भर चुका था। मासूम चेहरा, गहरी आँखें, खूबसूरत, घने बाल और उम्र सिर्फ 20-21 . वो ब्यूटी में नेहा से जरा भी कम नहीं थी। बस बड़ा सा चश्मा उसके चेहरे को छुपा देता था। उसने इस टाइम नीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था।
इतने में गिरीश आकर बोले,”जल्दी करो,स्मिता। पंडित जी दुल्हन को बुला रहे हैं। और कितनी देर लगाओगे। सब इंतज़ार कर रहे हैं।”
स्मिता ने रोते हुए उनके हाथ में चिट्ठी दे दी तो उसे पढ़कर गिरीश का दिल धक्क करके रह गया। “ये क्या हो गया? अब हम बर्बाद हो जाएंगे। सब खत्म हो गया।”
“कुछ भी खत्म नहीं होगा, गिरीश जी। ये शादी होगी और वो भी आज ही।”
उनके सामने यशवंत खड़े थे। सब उन्हें देखकर खड़े हो गए। गिरीश ने उनके आगे अपने हाथ जोड़ दिए,”आपकी होने वाली बहु भाग गई, यशवंत जी। हम किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे।” वो अपनी पगड़ी उतारने ही लगे थे कि यशवंत ने उनका हाथ पकड़ लिया ,”ये आप क्या कर रहे हैं? आपकी अकेले की नहीं, हमारी इज़्ज़त भी तो मिट्टी में मिल गई। बारात अगर खाली गई तो सरीन खानदान की बहुत बदनामी होगी। लोग तो पहले ही सम्राट के बारे में कुछ ना कुछ लिखते रहते हैं। अब तो उन्हें मौका मिल जाएगा।”
गिरीश- अब तो बस आप मुझे जो सज़ा देना चाहें वो दे सकते हैं।
यशवंत ने गहरी सांस लेकर कहा,”एक तरीका है जिससे दोनों खानदानों की इज़्ज़त बच सकती है।”
गिरीश और स्मिता ने एक-दूसरे की तरफ देखा।
“हम कुछ समझे नहीं।”
यशवंत अवनी के पास जाकर खड़े हो गए और उन्होंने उसका हाथ अपने हाथ में लेकर कहा,“सम्राट की शादी अवनी से होगी।”
ये सुनकर अवनी चौंक गई। उसने अपने मम्मी-पापा की तरफ देखा और वहाँ से चली गई।
गिरीश ने कहा,”यशवंत जी! ऐसा कैसे हो सकता है? अवनी अभी सिर्फ 20-21 साल की ही है। और सम्राट से उसका ऐज -गैप बहुत है। पूरे बारह साल का।”
यशवंत ने जवाब दिया,”तो क्या हुआ? इतना गैप भी नहीं है। दोनों साथ में अच्छे लगेंगे।”
गिरीश ने हाथ जोड़कर कहा,”पहले हमें एक बार दोनों बच्चों से पूछ लेना चाहिए।”
यशवंत ने अपनी जेब से मोबाईल निकाला और सम्राट को फोन कर दिया। “सम्राट! ऊपर आओ- ग्रीन रूम में।”
सम्राट थोड़ा सस्पिशस हुआ। “शादी का मुहूरत शुरू हो चुका है, और पापा ठीक टाइम पर मुझे क्यों बुला रहे हैं?”
सम्राट रूम में पहुंचा तो यशवंत ने उसे नेहा की लिखी चिट्ठी दिखा दी। “दुल्हन भाग गई?”
सम्राट बड़बड़ाया और उसने अपनी पगड़ी उतार दी। “तो आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं? वापस चलिए।”
यशवंत गुस्से में बोले,”तुम्हारा दिमाग तो ठीक है? अगर बारात बिना दुल्हन के गई, तो हमारी बहुत बदनामी होगी।”
सम्राट ने अपना सिर हिलाकर कहा,”तो अब? इसका कोई solution नहीं है, पापा, सिवाय वापस जाने के।”
यशवंत- “तुम्हें अवनी से शादी करनी होगी।”
सम्राट शॉक हो गया,”क्या? अवनी? नेहा की छोटी बहन से से शादी? बिल्कुल भी नहीं। मुझे उससे शादी नहीं करनी। मैं यहाँ से जा रहा हूँ।”
यशवंत बोल पड़े,”अगर तुम अवनी से शादी किए बिना गए तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।”
और वहीं, गिरीश और स्मिता अवनी को समझाने की कोशिश कर रहे थे।
स्मिता ने उसके आगे हाथ जोड़कर कहा,”अवनी! प्लीज़ बेटा, मान जा। अब हमारी फैमिली तेरी हाँ पर ही टिकी है।”
अवनी ने गुस्से में कहा,”मैं उनसे शादी नहीं करूंगी। वो मुझसे बड़े हैं और अभी मुझे पढ़ाई करनी है। मैं अपने ही होने वाले जीजा जी से शादी नहीं कर सकती।”
"तुम समझो, नेहा भाग चुकी है। सम्राट अब तुम्हारा जीजा नहीं है।"
अवनी- पापा! कुछ भी हो जाए, मैं ये शादी नहीं करूंगी।
जब अवनी बहुत ज़िद्द करने लगी तो गिरीश बोल पड़े, “अवनी, तुम्हे सम्राट से शादी करनी पड़ेगी। ये हमारी इज़्ज़त का सवाल है। मिसेस अवनी सम्राट सरीन बनना कोई छोटी बात नहीं है।”
अवनी की आँखों से आँसू बहने लग गए। अभी दो दिन पहले ही वो अमेरिका से मुंबई वापस आई थी और अब यहाँ आगे आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाली थी। उसने तो सम्राट को ठीक से देखा भी नहीं था क्योंकि functions की बजाय सीधा शादी हो रही थी।
उसे नेहा की बात याद आ गई....
फ्लैश्बैक...
अवनी घर में आते ही नेहा के रूम में भागी और उसके गले लगते हुए बोली,"कंग्रैच्युलेशन्स नेहा दी। क्या बात है आप शादी कर रही हो। I am so excited...."
लेकिन नेहा का मुंह उतरा हुआ था। अवनी उसके पास बैठ गई,"क्या हुआ, दी? आप इस शादी से खुश नहीं हो?"
नेहा- मुझे ये शादी नहीं करनी। मैं किसी और से प्यार करती हूँ तो इस सम्राट से शादी कैसे कर लूँ?"
उसकी बात सुनकर अवनी बोली,"ये आप कैसी बातें कर रही हो? अब तो सब arrangements भी हो चुके हैं।"
नेहा ने उदास होकर जवाब दिया, "तो और क्या करूँ? ये शादी नहीं business deal है और मुझे ऐसी डील में कोई इन्टरेस्ट नहीं है। देखना, मैं इस शादी से भाग जाऊँगी।"
फ्लैशबैक एन्ड्स..
अवनी को उस समय लगा कि नेहा ने भागने की बात बस ऐसे ही कह दी। उसे क्या पता था कि नेहा सच में ये करेगी और उसकी बजाय अवनी को ही सम्राट से शादी करनी पड़ेगी।
उसकी एक तरफ स्मिता और दूसरी तरफ गिरीश बैठ गए। “देखो बेटा! हमारी फैमिली bankrupt होने वाली है; तभी तो तुम्हें हमें वापस बुलाना पड़ा क्योंकि foreign में अब हम तुम्हारी स्टडीस और अफोर्ड नहीं कर सकते थे। यशवंत सरीन भगवान बनकर आए हैं जो हमारी कंपनी को सहारा देने वाले हैं। उन्होंने हमें दस करोड़ का चैक भी दिया है जो मैं कंपनी में लगा चुका हूँ। अब वो कैसे वापस होगा? तुम मेरी समझदार बच्ची हो।”
स्मिता बीच में बोल पड़ी, “और सम्राट एक बहुत अच्छा लड़का है। एक अच्छा घर, अमीर परिवार, फेमस और गुड-लूकिंग हज़्बन्ड।”
इतने में ही यशवंत और सम्राट कमरे में दाखिल हुए। अवनी नीचे सिर झुकाए हुए बैठी थी। स्मिता ने उसके कंधे पर हाथ रखा तो अवनी ने सिर उठाकर सम्राट की तरफ देखा। एक पल के लिए वो उसे देखती रह गई। उसका सारा गुस्सा ना जाने कहाँ गायब हो गया। सम्राट इतना हैन्सम था कि अवनी अपनी पलकें झपकाना ही भूल गई। गोल्डन शेरवानी उसके ऊपर के दो खुले बटन्स जिसमे से उसकी solid बॉडी की झलक वो देख पा रही थी। बिखरे बाल, गोरा रंग, किसी भी औरत का सपना- एक लेडी किलर लुक।
सम्राट उसके पास आया और अवनी का हाथ अपने हाथ में लेकर बोला,”मुझे ये शादी मंज़ूर है। लेकिन जब तक तुम हाँ नहीं कहोगी, ये शादी नहीं होगी।”
अवनी ने अपने माता-पिता की तरफ देखा। वो बहुत उम्मीद से उसकी तरफ देख रहे थे। अवनी को उनकी लाचारी समझ आ रही थी। उसकी एक हाँ में दोनों families की इज़्ज़त बच सकती थी। गिरीश और स्मिता की आँखें नम हो गयीं।
ये सब देखकर अवनी ने गहरी सांस ली,”मैं इस शादी के लिए तैयार हूँ।”
To be continued..