Mout ke us paar Ch. 1

Beginning with fear- Chapter 1

Posted by Komal Bhaleshwer • Nov 22, 2026 12:16 PM

अगर कभी किसी बंद पड़ी जगह से आपको अपनी आवाज सुनाई दे, तो पलटकर मत देखना। क्योंकि हो सकता है... वहां आपकी आवाज आपकी नहीं, बल्कि किसी ऐसे इंसान की हो, जो तीस साल पहले मर चुका हो।”

साल 1996 की एक काली रात, शांतिवन Psychiatric Hospital के लंबे और सुनसान कॉरिडोर में एक नर्स बुरी तरह भाग रही थी। उसके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था। उसके हाथ में एक पुराना वीडियो कैमरा था और वो बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी, जैसे कोई उसका पीछा कर रहा हो।

अचानक वो कैमरे के बिल्कुल सामने आकर रुक गई और लगभग हांफते हुए बोली - “अगर अगर ये रिकॉर्डिंग कभी किसी को मिले, तो मेरी बात ध्यान से सुनना! शांतिवन को दोबारा मत खोलना! यहां जो हुआ है, वो कभी खत्म नहीं होगा।”

तभी अचानक उसके पीछे कॉरिडोर में किसी के भारी कदमों की आवाज गूंजी। नर्स ने घबराकर पीछे देखा। नर्स कैमरे की तरफ मुड़ी।

उसकी आंखों में डर था और आवाज बुरी तरह कांप रही थी— “ये रात... कभी खत्म नहीं होगी। क्योंकि... अभी रात बाकी है।”

अगले ही पल कैमरे की स्क्रीन पर तेज झटका आया।

एक चीख सुनाई दी और रिकॉर्डिंग अचानक बंद हो गई।

Narrator - “उस रात के बाद शांतिवन Psychiatric Hospital में मौजूद 147 लोग रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। डॉक्टर, नर्स, मरीज और अस्पताल के कर्मचारी... किसी का कभी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने जांच की, लेकिन hospital के सारे दरवाजे अंदर से बंद मिले। कोई बाहर गया ही नहीं था, फिर 147 लोग गायब कैसे हुए?”

इन्हीं सवालों को साथ लिए लगभग तीस सालों बाद वहां 3 डॉक्टर्स ने कदम रखा। तीनों के चेहरे पर डर और घबराहट थी।

उन्हीं में से एक थीं, डॉक्टर हिमानी मेहरा, जो कि psychiatristsथी और उन्होंने पूछा - “क्या लगता है आपको, हमें इसके अंदर जाना चाहिए?”

Doctor हिमानी मेहरा ने अपने साथ आए co doctor Krish Sharma और psychiatrist आदित्य सेन सुनकर एक पल के लिए खामोश हो गए। फिर वे तीनों उस हॉस्पिटल की पुरानी जर्जर building को ध्यान से देखने लगे।

तभी psychiatrists डॉक्टर आदित्य सेन ने जवाब दिया -“ हां! अब जब यहां तक आ गए हैं! तो अंदर जाना तो बनता ही है।”

आदित्य का जवाब सुनकर, डॉक्टर हिमानी के दिल की धड़कनें तेज चलने लगीं और वो बोली -“ क्या हमारा ये decision सही भी रहेगा?”

इस सवाल ने आदित्य और कृष को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। तीनों एक दूसरे को सवालिया नजरों से देखने लगे। तीनों के चेहरे पर डर तो था ही, लेकिन कहीं ना कहीं वो एक दूसरे से जवाब सुनना चाहते थे।

तभी हिमानी पीछे होने लगी और बोली -“ i think हमें अपना फैसला बदल लेना चाहिए! ये सही नहीं रहेगा।”

हिमानी का फैसला सुनकर, आदित्य ने उसका हाथ थाम लिया और प्यार से बोला -“ हिमानी डरने की कोई बात नहीं है! मैं हूं ना तुम्हारे साथ! तुम बस मुझ पर भरोसा रखो।”

हिमानी डर के मारे उसके गले लग गई और उन्हें करीब देखकर कृष खुद से बड़बड़ाया -“ इनका रोमांस फिर से शुरू हो गया! अब मुझे ही बोलना पड़ेगा।”

अगले ही पल, डॉक्टर कृष शर्मा ने उसकी हिम्मत बढ़ाई - “हम तीनों इस जगह के बारे में पहले ही कई बार discuss कर चुके हैं। अगर हम यहां तक आ ही गए हैं, तो अब बाहर खड़े रहकर डरने का कोई मतलब नहीं है। हमें अंदर जाकर खुद देखना होगा कि आखिर तीस साल पहले यहां ऐसा क्या हुआ था।”

डॉक्टर कृष शर्मा की बात सुनकर हिमानी और आदित्य ने एक-दूसरे की तरफ देखा। दोनों के चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन कृष की आवाज में इतना भरोसा था कि आखिरकार दोनों ने हामी भर दी।

हिमानी ने हिम्मत करके कहा -“ आप ठीक बोल हैं डॉक्टर कृष! हमें अब इस हॉस्पिटल के अंदर जाना ही होगा! अब अगर सरकार ने उसकी re opening की जिम्मेदारी दी है, तो निभानी तो पड़ेगी ही।”

कृष मुस्कुराने लगा और फिर उसके साथ ही, कृष शर्मा ने आगे बढ़कर उस जर्जर पड़े hospital के बड़े से लोहे के gate को खोल दिया। गेट जैसे ही खुला, अचानक इतनी तेज हवा चली कि तीनों कुछ कदम पीछे हट गए। सूखे पत्ते हवा में उड़ने लगे और आसमान कुछ ही सेकंड में काले बादलों से ढक गया।

फिर कृष ने मुड़कर अपने दोनों साथियों की तरफ देखा और बोला -“ चलो आओ! अब बिना ज्यादा सोचे समझे अंदर चलते हैं।”

लेकिन आदित्य को ये मौसम का अचानक बदलना सही नहीं लगा इसीलिए उसने आसमान की तरफ देखा और धीमी आवाज में कहा—“ये तूफान अभी तक तो नहीं था…”

कृष ने उसकी बात का जवाब नहीं दिया। वह बस खुले हुए गेट को घूरता रहा। जैसे कि वो वहां के माहौल का जायजा लेने की कोशिश कर रहा हो।

वो अब बिना डरे gate से एंट्री कर गया -“ तुम दोनों आगे क्यों नहीं बढ़ रहे! अरे आओ जल्दी से।”

उसकी हिम्मत देखकर, हिमानी और आदित्य भी उसके साथ अंदर चल दिए। तीनों अंदर दाखिल हो चुके थे और फिर गेट उनके पीछे अपने आप बंद हो गया।

हिमानी ने तुरंत पलटकर देखा - “येअपने आप बंद हुआ?”

आदित्य ने गेट को देखने के बाद कहा—“don't worry यार ! शायद हवा की वजह से हुआ होगा, तुम डॉक्टर होकर भी कितना डरती हो! जानती हो ना, जानती हो ना, हम doctors इन सारी बातों में सिर्फ logic देखते हैं।”

लेकिन कृष की नजर गेट पर नहीं थी। उसकी नजर सामने खड़ी उस जर्जर अस्पताल की इमारत पर टिकी हुई थी। बिना कुछ सोचे वह आगे बढ़ गया और हिमानी व आदित्य भी उसके पीछे चल पड़े। जैसे-जैसे वे गेट पार करके अस्पताल की तरफ बढ़ रहे थे, तूफान और तेज होता जा रहा था। तीनों सुनसान गार्डन से गुजर रहे थे, जहां चारों तरफ उगी जंगली घास, टूटे पत्थर और सूखी पेड़ों की शाखाएं उस जगह को और भी डरावना बना रही थीं।

आगे की कहानी जानने के लिए जुड़े रहिए कहानी से। Please कमेंट्स जरूर कीजिए जिससे पता चले कि कहानी कैसी जा रही है।

ॐ नमः शिवाय

🙏🙏🙏🙏🙏

100%