The Ghost Hunters (A Rebirth Love Story) - Chapter 2
सनी मून के ऊपर था और उसकी दोनों कलाईयों को बड़ी ही सख्ती से पकड़े हुए था। मून ने एक पल के लिए दर्द से दांत भींच लिए। जॉर्डन और नूना फिर से उनकी तरफ आए और दोनों ने मिलकर सनी को मून के ऊपर से हटाने की कोशिश की। थोड़ी पकड़ ढीली हुई तो मून ने खुद ही उसे धक्का देकर हटा दिया। सनी के साथ-साथ जॉर्डन और नूना भी एक बार फिर फर्श पर गिर गए।
"अब हम नहीं जाएंगे इनके बीच," नूना अपनी कोहनी सहलाते हुए बोली।
जॉर्डन भी सिर पीटकर बैठे रह गए।
सनी और मून एक बार फिर एक-दूसरे पर वार करने के लिए तैयार थे। इतने में ही एक लड़की दौड़ती हुई सनी के पास आई और उसके सीने पर अपने दोनों हाथ रख उसे पीछे करते हुए बोली, "रुक जाओ सनी! इस कार्टून मून पर अपनी एनर्जी वेस्ट मत करो।"
इधर एक लड़की मून के पास भी आई और उसकी बाँह को कसकर पकड़ते हुए बोली, "हाँ मून! तुम भी इस फनी सनी पर अपना वक्त बर्बाद मत करो।"
"ऐ...माइंड योर लैंग्वेज़! माय सनी इज़ सनी...नॉट फनी! अंडरस्टैण्ड," सनी के साथ खड़ी लड़की तीखे स्वर में बोली।
"तुम भी अपनी ज़बान संभालकर रखो, मेरा मून भी मून है कार्टून नहीं, समझी," मून के पास खड़ी लड़की भी उसी के लहजे में बोली।
जॉर्डन अपना सिर पीटते हुए उन दोनों के बीच आए और परेशान से होकर बोले, "गुन एण्ड पैरी! प्लीज़ काम डाउन! इन दोनों को शांत कराकर तुम दोनों खुद शुरू हो गईं, ये मेरा ऑफिस है कोई लड़ाई का मैदान नहीं।" वह अब काफी कठोर हो गए थे।
नूना भी गुन और पैरी की तरफ देखकर बोली, "यूं तो नहीं कि तुम दोनों इन्हें मिशन पर जाने के लिए समझाओ, तुम्हें तो बस एक-दूसरे से लड़ाई करनी है...सर एक काम करते हैं इस मिशन पर मून और सनी की बजाय गुन और पैरी को ही भेज देते हैं, आखिर ये दोनों भी तो एक-दूसरे से बेइंतिहा नफरत करती हैं।"
"नो!...नहीं!" गुन और पैरी एक साथ तेज आवाज में बोलीं।
सब उन दोनों को हैरान निगाहों से देखने लगे। फिर वह दोनों एक-दूसरे को गुस्से में नफरत भरी निगाहों से घूरने लगीं। इधर सनी और मून तो पहले से ही एक-दूसरे को नफरत भरी निगाहों से घूर रहे थे। इनकी नफरत चाहे कितनी भी गहरी थी लेकिन फिर भी इन दोनों के बीच कुछ तो ऐसा था जो उन्हें एक-दूसरे से बाँधे रखता था।
इसी ऑफिस में एक छोटा और प्यारा सा केबिन था। जिसके बाहर लगी नेम प्लेट पर लिखा था...
Technology & Communication Specialist
यानी इस केबिन में जो इंसान बैठता था वह इस टीम में टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से रिलेटेड काम करता था।
इस केबिन के अंदर वर्क डेस्क पर अपनी कुर्सी पर बैठा एक मासूम और प्यारा सा लड़का लैपटॉप पर अपना काम कर रहा था। उसकी पतली-पतली उंगलियाँ की-बोर्ड पर थिरक रही थीं। तभी उसके कानों में किसी के गाने की आवाज पड़ी.....
साथी...ओ मेरे सपनों के साथी
ये गहरी और रुहानी आवाज सुनकर उस लड़के की उंगलियाँ की-बोर्ड पर चलते-चलते रुक गईं और उसने डर के मारे गला तर कर लिया। तभी किसी ने पीछे से उस लड़के के दोनों कंधों पर हाथ रखे तो उस लड़के ने डर से अपनी आँखें मींच लीं......
उस दुनिया से इस दुनिया तक
तुझको ढूंढता आया हूँ
तभी उस दो हाथों वाले ने उस लड़के की कुर्सी को एक झटके में अपनी तरफ घुमा लिया। लड़के की आँखें अब भी डर से मिची हुई थीं और उस दो हाथों वाले के हाथ अब कुर्सी के हत्थों पर आ चुके थे। गाना उसका अभी भी बंद नहीं हुआ था, वह उस लड़के की मिची हुई आँखों को देखकर अब भी गा रहा था.........
सदियों से हूँ प्यार का मैं प्यासा
प्यास बुझा दे मेरी पास तो आजा
ये गाते हुए उसने उस लड़के के होंठों को अपने होंठों से छूना चाहा। तभी......
"किंचु!"
किसी लड़की की यह तेज आवाज सुनकर किंचु जल्दी से उस कुर्सी से दूर हट गया। कुर्सी पर अपनी आँखें मींचकर बैठा लड़का भी उस आवाज से काँप गया और उसने एकदम से अपनी आँखें खोल दीं। सामने खड़ा किंचु उसकी ऐसी डरी हुई सूरत देखकर जोर से हँस दिया।
उसे इस तरह अपने ऊपर हँसता देख कुर्सी पर बैठे लड़के की शक्ल चिढ़चिढ़ी सी हो गई। तभी वह लड़की जिसने किंचु का नाम पुकारा था, वह किंचु के पास आई और उसके कंधे पर मारते हुए बोली, "तू हमेशा इस बेचारे निक को क्यों डराता रहता है?" उसने कुर्सी पर बैठे लड़के की तरफ इशारा किया जिसका नाम निक था।
किंचु उस लड़की की तरफ देखकर बोला, "बिल्कुल नहीं चैरिज़ा! मैं इस निक को नहीं डराता बल्कि यह तो खुद डरता है, अब क्या मैं गा भी नहीं सकता?" यह कहकर उसने कुर्सी पर बैठे निक की तरफ देखा जो उसे चिढ़चिढ़ी निगाहों से घूर रहा था।
यह केबिन निक का है, जो कि टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट है। यह अभी कुर्सी पर बैठा अपना काम कर रहा था और किंचु इसे डराने के लिए अपनी रुहानी आवाज में यह हॉरर सॉन्ग गा रहा था। तभी चैरिज़ा जोर से किंचु कहकर चिल्लाई तब यह उससे दूर हटा। यह चैरिज़ा किंचु की बड़ी बहन है।
कुर्सी पर बैठा निक उठकर खड़ा हुआ और अपनी चिढ़चिढ़ाती आवाज में किंचु से बोला, "तुमतो तोई औल ताम नई है त्या? जब देतो मुजे दलाने आ जाते हो, फैती दीमन तहीं ते।"
उसके बोलने पर किंचु जोर से हँस दिया। साथ में चैरिज़ा को भी हँसी आ गई लेकिन वह इतना खुलकर नहीं हँस रही थी। किंचु हँसते हुए ही निक के करीब आया और बोला, "बस तेली ये प्याली-प्याली बोली ही तो सुनने आता हूँ मैं तेले पाच।" उसके करीब आने से निक पीछे होने लगा, वह कुर्सी से टकराकर गिरता उससे पहले ही किंचु ने पीछे उसकी पीठ पर हाथ लगाकर उसे वापस अपने करीब कर लिया।
"अहं अहं...." वहाँ खड़ी चैरिज़ा ने अपना गला खँखारा तो किंचु उससे बोला, "तू जाकर खांसी की दवा ले, यहाँ खड़ी रहकर संक्रमण मत फैला।"
पीछे से चैरिज़ा ने किंचु के सिर पर थप्पड़ मारा और बोली, "बड़ी बहन हूँ मैं तेरी, थोड़ा इज्जत से बोल लिया कर।"
किंचु ने उसकी तरफ मुँडी घुमाई और बोला, "बहनों को आज तक किसी ने इज्जत से बोला है जो मैं बोलूँ, और तू यहाँ आई क्यों रंग में भंग डालने, जाकर अपना काम संभाल, देख जरा इस नए मिशन के लिए कौन-कौन से नेसेसरी रिसोर्सेज़ हैं, जिनकी आगे चलकर हमें जरूरत पड़ने वाली है?" उसे उसका काम याद दिलाकर वह फिर से अपने सामने खड़े निक को निहारने लगा।
चैरिज़ा ने फिर से उसके सिर पर थप्पड़ मारा और बोली, "मैं तो अपना काम कर लूँगी लेकिन तू अपना काम कब करेगा?"
किंचु ने चिढ़चिढ़ाकर फिर से उसकी तरफ मुँडी घुमाई, "मुझे क्या करना है?"
चैरिजा हैरानी से आईब्रों ऊँची करके बोली, "अच्छा! मुझसे पूछ रहा है तुझे करना है, तुझे नहीं मालूम तेरा काम क्या है?"
किंचु वापस निक की तरफ देखते हुए बड़े ही बेबाक अंदाज में बोला, "मुझे अच्छे से पता है मेरा काम, लेकिन मैं वह सब करूँगा तो तब ही ना जब वह सनी और मून इस मिशन पर जाने के लिए रेडी होंगे। जब वह लोग रेडी हो जाएँगे तब मैं भी अपने मुख्य रणनीतिकार होने का कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाऊँगा, हैं ना मेरे प्याले-प्याले निक!" उसने निक के गालों को सहलाया तो उसने चिढ़चिढ़ाकर उसका हाथ हटा दिया।
"मुजे तो समज नई आता ति तुम चीप स्त्रेतेजिल्त बन तैसे दए? तुम तो इसते लायत ही नई हो, बिल्तुल दैल-जिम्मेदाल हो।"
उसे सुनकर फिर से किंचु जोर से हँस पड़ा। चैरिज़ा को भी फिर से हँसी आई लेकिन वह खुलकर नहीं हँसी।
किंचु को खुद पर हँसता देख निक ने चिढ़चिढ़ाकर उसके सीने पर हाथ रख उसे खुद से दूर धकेल दिया। किंचु पीछे खड़ी चैरिज़ा से टकरा गया। चैरिज़ा कोई नाजुक सी लड़की नहीं थी बल्कि काफी स्ट्रॉन्ग थी इसलिए उसने किंचु को संभाल लिया और उससे बोली, "अब उसे परेशान करना बंद कर और थोड़ा काम पर ध्यान दे ले, सनी और मून को तो सर और मैम जैसे-तैसे मना ही लेंगे, तू तो इस मिशन के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दे, चीफ स्ट्रेटेजिस्ट!...निक भाषा में कहें तो चीप स्त्रेतेजिल्त।" यह कहकर वह हँस दी।
तभी एक लड़का भागता हुआ उस केबिन में आया और उन तीनों से बोला, "तुम तीनों यहाँ हँसी-ठिठोली कर रहे हो और वहाँ सर के केबिन में धामा-धूम मची हुई है।"
"धामा-धूम!" वह तीनों हैरान होकर बोले।
"ऐ रैबिट! यह क्या बक रहा है? सीधी तरह बोल क्या हुआ?" किंचु उस लड़के से बोला।
वह लड़का थोड़ा चिढ़चिढ़ाकर कहने लगा, "ऐ...माय नेम इज़ रैपिड नॉट रैबिट! अंडरस्टैण्ड!"
चैरिज़ा सामने खड़े रैपिड के पास आकर बोली, "तुम इसकी बात पर ध्यान मत दो रैपी! यह बताओ कि हुआ क्या?"
उसके पास आने पर रैपिड एक कदम पीछे होकर बोला, "केबिन में सर ने सनी और मून को मिशन के बारे में बताने के लिए बुलाया था लेकिन वह दोनों लड़ने लग गए, गुन और पैरी भी वहीं पर हैं और उन दोनों में भी फाइटिंग शुरू हो गई है।"
जारी है......