Rebirth in novel - Chapter 1
यह कहानी उस लड़की की है जिसका दिल टूट गया जब उसने अपनी शादी के दिन ही अपने मंगेतर को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। दो घंटे बाद उसकी शादी थी, और उसका मंगेतर और उसकी बहन उसे धोखा दे रहे थे। यह सहन न कर पाकर, वह वहाँ से निकल गई और सोचने लगी कि उसने इस इंसान से शादी करने के लिए अपने माता-पिता, भाई-भाभी सबको कितना दर्द दिया, कितनी तकलीफ दी…💔
और वही इंसान उसे धोखा दे रहा था, और इस सब में उसकी खुद की बहन उसका साथ दे रही थी। उस बहन को, जिसे उसने हमेशा अपना माना, जिसे उसने हमेशा सब कुछ दिया जो उसे मिलता था, उसने ही उसे धोखा दिया। यही सब सोचते हुए, वह छत पर आकर खड़ी हो गई…
और आसमान को देखते हुए कहा, “मैंने जिन दो लोगों से सबसे ज़्यादा प्यार किया, उन दोनों ने ही मुझे धोखा दिया। और अब मैं कैसे अपनी फैमिली को फेस करूंगी? कैसे मैं यह सब कुछ बर्दाश्त करूंगी?” फिर वह खड़ी हुई और कहा…
“मैं इन दोनों को ऐसे तो नहीं जाने दूंगी। क्योंकि इन्होंने प्यार में मुझे धोखा दिया है, और अब मैं बताऊंगी कि धोखा देना किसे कहते हैं।” और वहाँ से मंडप की तरफ चल दी। वहाँ जाकर अपने चाचा-चाची, माता-पिता, भाई-भाभी और अपने मंगेतर के परिवार से कहा, “मेरे साथ चलिए…
आपको कुछ दिखाना है।” सब लोग पीहू के साथ उसे कमरे की तरफ चले गए जहाँ वह ले जा रही थी। अचानक से, उसने कमरे का गेट खोल दिया, और सब लोग कमरे में दाखिल हो गए। जब उन्होंने कमरे में प्रेम-लीला को देखा, तो शर्म से सबके चेहरे झुक गए। वह दोनों भी हड़बड़ी में एक-दूसरे से अलग हो गए…
तभी पीहू हाथ बांधकर खड़ी हो गई और बोली, “तुम दोनों ने मुझे धोखा दिया। मैंने तुम दोनों से अपनी ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा प्यार किया। और हाँ, आज के बाद तुम दोनों की मेरी ज़िंदगी में, या मेरे घर में कोई जगह नहीं है। निकल जाओ यहाँ से, वरना ऐसी जगह मारूँगी ना कि पानी भी नहीं मिलेगा। और हाँ, एक बात हमेशा याद रखना, मैं बेवकूफ़ नहीं थी…
बल्कि मैं तुम दोनों पर भरोसा करती थी। तुम दोनों बचपन से मेरे साथ थे, लेकिन तुम दोनों ने मेरे भरोसे का, और मेरे प्यार का कत्ल कर दिया। अब शायद मैं ज़िंदगी में कभी किसी पर भरोसा ना कर सकूँ।” और कमरे से बाहर निकल गई…
और कमरे से बाहर आने के बाद उसने खुद को आईने में देखा और कहा, “यह तुम तो नहीं थीं, पीहू तो ऐसे कभी नहीं थी। तुम तो इतनी अच्छी थीं, इतनी नटखट, चुलबुली, सबको हंसाने वाली, सबका ख्याल रखने वाली। तुम कैसे किसी और के लिए खुद को बदल सकती हो? यह तो गलत है ना? हम जिससे प्यार करते हैं, उसे बदला नहीं करते, बल्कि उसकी अच्छी और बुरी आदतों को अपना लेते हैं…”
अपने कपड़े बदलकर नीचे आई और सबसे माफ़ी माँगी अपने किए के लिए। तभी उसकी चाची अचानक से आकर उसकी गर्दन पकड़ ली और बोली, “तेरी वजह से आज मेरी बेटी का नाम खराब हुआ। मैं तुझे छोड़ूँगी नहीं!” और चाकू से उसका गला काट दिया। पीहू नीचे गिर गई…
उसे सामने देख रही थी उसकी पूरी फैमिली, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। सब लोग उसे ऐसे देख रहे थे जैसे वह कोई… अपने आखिरी वक्त में वह भगवान से कहती है, “भगवान जी, क्यों किया मेरे साथ ऐसा? मैंने हमेशा इस फैमिली को प्यार दिया, लेकिन आज मैं जा रही हूँ…
कि यह फैमिली तो मेरी कभी थी ही नहीं। यह फैमिली शुरू से सिर्फ़ और सिर्फ़ निशा की थी। इसीलिए तो हर चीज़ में मेरी गलती बताई जाती थी।” और आखिरी वक्त में भगवान से कहती है, “मुझे अगर एक मौका मिले, तो मैं अपनी ज़िंदगी को पूरी तरीके से बदल दूँगी। कभी किसी पर भरोसा नहीं करूँगी।” और अपने आखिरी वक्त में भगवान से यही माँगती रहती है कि उसे एक मौका मिलना चाहिए…
एक आलीशान कमरे में एक लड़की बेड पर सोई हुई थी। उसके बाल पूरे बेड पर बिखरे हुए थे। वह देखने में परियों की तरह खूबसूरत थी…
तभी कमरे का दरवाज़ा खुला, और एक औरत अंदर आई। और उस लड़की के माथे पर हाथ फेरकर बोली, “उठ जाओ बेटा, कॉलेज भी जाना है तुम्हें। कब सोती रहोगी? बाहर सब लोग तुम्हारे आने का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर तुम टाइम से नहीं आईं, तो तुम्हारे पापा फिर से नाराज़ हो जाएँगे, और तुम फिर से एक अच्छी बेटी नहीं बन पाओगी। सब तुम्हें वैसे भी पसंद नहीं करते हैं।” तभी उस लड़की की आँखें धीरे-धीरे खुलने लगीं…
वह अपने चारों तरफ़ देखती है और कहती है, “मुझे तो मार दिया गया था। मैं यहाँ ज़िंदा कैसे?” फिर वह उठकर बैठ जाती है, तो देखती है कि उसके कमरे में एक अनजान औरत उसके लिए कपड़े निकाल रही थी। वह उठकर खड़ी हो जाती है और आईने में खुद का चेहरा देखकर एक पल के लिए डर जाती है। जब वह ध्यान से देखती है, तब उसे समझ आता है कि उसके चेहरे पर अत्यधिक मेकअप किया हुआ है…
फिर वह चारों तरफ़ देखती है, तो उसे कमरे में ऐसे ही अजीबोगरीब सामान रखे हुए थे, जैसे वह किसी लड़की का नहीं, बल्कि किसी साइको का कमरा हो। तभी वह औरत उस लड़की के पास आती है और बोलती है, “आप जल्दी मुझसे प्यार हो जाओ, फिर हम नीचे चलते हैं।” लड़की बिना कुछ कहे बाथरूम में चली जाती है…
हेलो दोस्तों, कैसे हो आप सब? आशा करती हूँ आप सब लोग बहुत अच्छे होंगे। मैं आपके लिए एक नई स्टोरी लेकर आई हूँ, “Rebirth” नाम से। मेरी इस कहानी को भी बाकी कहानियों की तरह बहुत सारा प्यार देना और ढेर सारे कमेंट करना…
Do like, share, comment, support guys ❤️ ❤️ 🤳