Rebirth of Rani Sa Ch. 1

Rebirth of Rani Sa - Chapter 1

Posted by Ishqi Singhal • Feb 09, 2025 03:39 AM

जोधपुर, राजस्थान।

शाम के पाँच बजे का समय था। एक लड़की, जिसने घाघरा चोली पहना था, नंगे पांव जंगल में दौड़ रही थी। उसके पीछे राजस्थानी पोशाक पहने कुछ आदमी भाग रहे थे।

उस लड़की के माथे पर टिका हुआ टीका और नाक में बड़ी सी नथ उसके शाही होने की गवाही दे रहे थे। वह ज़रूर किसी बड़े घराने की थी।

उसके कोमल पांवों में बजती पायल की छन-छन की आवाज़ उन गुंडों को सुनाई दे रही थी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के उसके पीछे भागने में सफल हो रहे थे।

वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ी। उसकी नाज़ुक कलाईयों में खरोच आ गईं। वह डरते हुए पीछे खड़े उन गुंडों को सहमी नज़रों से देखने लगी।

उसके दिल की धड़कनों की रफ़्तार बता रही थी कि वह किस कदर डरी हुई है!

"चले जाओ यहां से, वरना कुंवर सा आपको ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे। अभी भी मौका है।"

वो आदमी शैतानों की तरह हँसने लगे।

उनमें से एक, जो दिखने में उनका सरदार लग रहा था, तेज हँसी के साथ बोला,

"मौत आ जाए, पर रानी सा का रौब तो शिखर पर ही रहता है!"

"क्योंकि हम रानी सा हैं, और ये जो रौब अब लग रहा है, इसे हमारे कुंवर सा जल्द ही हकीकत में तब्दील कर देंगे!"

वह लड़की, सामने मौत देखकर भी, अपना ओज, अपनी शख्सियत किसी के सामने कम नहीं करना चाहती थी।

वह अपने हाथों के सहारे से पीछे खिसकने की कोशिश कर रही थी। उसके हाथों में जगह-जगह चोट के निशान बने थे।

"रानी सा, अब वक्त आ गया है। आप अपने स्वर्गवासी पति के पास, यानी कि जयपुर के राजा साहब के पास चली जाइए। बेचारे कब से तड़प रहे होंगे आपके लिए! आपसे इतना टूटकर प्यार करते थे वो!"

"और रही बात कुंवर सा की! तो कौन सा आपसे प्यार करते हैं? तरस खाकर शादी कर ली उन्होंने..."

"वो तो पत्थर की तरह कठोर हैं। आप जैसी ठंडी बारिश की बूंदें उन्हें कभी नहीं तोड़ सकतीं।"

वह लड़की, वहाँ की रानी सा, आज खुद को इस कदर हारा हुआ महसूस कर रही थी कि उसमें साँस लेने की हिम्मत तक नहीं बची थी।

उसकी साँसें फूलने लगी थीं। साँस लेने में तकलीफ हो रही थी।

इतने में ही वहाँ एक जीप जोरदार ब्रेक के साथ धूल उड़ाती हुई रुक जाती है।

उस कार में बैठे शख्स की ग्रे शेड आँखें उस लड़की की हालत देखकर उसी पर आकर थम गई थीं। गुस्से से तनी नज़रें साफ़-साफ़ उसके रौद्र रूप धारण करने का आह्वान दे रही थीं।

वहीँ, वह लड़की भी अब एकटक भावहीन होकर उस लड़के की आँखों में देख रही थी।

वो लड़का जैसे ही जीप से जमीन पर पांव रखता है, एक पल के लिए तो पूरी कायनात जैसे थर-थर गई थी। सूखे पत्ते गिरने की आवाज़ के साथ उसकी जीप का दरवाज़ा बंद हुआ।

और वह अपनी पैंट के पीछे टंगी बंदूक को निकालकर लोड करते हुए आगे कदम बढ़ाता है।

इस वक्त उसने एक सफ़ेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट पहनी थी। शर्ट की स्लीव्स कोहनी तक मुड़ी हुई थीं, जिससे उसकी मस्कुलर आर्म्स और उसकी नीली नसों में तेज़ी से बहता खून साफ़-साफ़ नज़र आ रहे थे।

"क... कुंवर सा...!"

वहाँ खड़े शख्स के मुँह से एकाएक निकला। इतने में ही गन की आवाज़ आई, और गोली उसके माथे के बीचों-बीच से होती हुई गुज़र गई।

और वह आदमी निढाल होते हुए चित्त गिर पड़ा।

वहाँ खड़े आधे लोगों की तो डर के मारे पैंट तक गीली हो चुकी थीं। उनके पैर जवाब दे रहे थे। उनके काँपते पैर देखकर रानी सा ने कुछ देर पहले की बातें याद कीं-

"कुंवर सा सच में एक पत्थर से भी ज़्यादा कठोर इंसान हैं!"

पर रानी सा की साँसें अब भी उखड़ रही थीं, क्योंकि उनके शरीर में ज़हर फैल चुका था।

उन्हें एक अजीब किस्म का इंजेक्शन दिया गया था, जिसके बाद से उनका शरीर लाल पड़ चुका था।

कुंवर सा तेज कदमों से रानी सा के पास जाकर धड़ाम से घुटनों के बल गिरते हुए उनके नाज़ुक हाथों को अपने हाथों में लेते हुए अपनी भारी और गहरी आवाज़ में कहा,

"आप ठीक हैं रानी सा? कहाँ चोट लगी है आपको? हमारे होते हुए आपको कुछ नहीं हो सकता है।"

रानी सा की आँखें एकदम से पानी से लबालब हो गईं। जिस कुंवर सा को मारने तक की सोच उनके दिमाग में थी, आज वो इस कदर उसके लिए लड़ रहा था।

तभी उन गुंडों में से एक आदमी ने कहा,

"कुछ भी कर लो कुंवर सा, पर आज रानी सा को इस ज़हर से कोई नहीं बचा सकता। आप हमें मारकर भी रानी सा को कभी नहीं बचा पाएँगे। रानी सा की ज़िंदगी........."

आगे के शब्द उसके गले में ही अटक चुके थे, क्योंकि कुंवर सा ने मुड़ते हुए उसके सीने पर एक गोली दाग दी थी।

रानी सा का दर्द अब असहनीय हो चुका था। वह अपने काँपते हाथ को कुंवर शाह के हाथ से छुड़ाते हुए हल्के से कुंवर सा के गाल पर हाथ रखते हुए बोली, "हमें माफ़ कर देना कुंवर सा, हमने आपको इतनी तकलीफ दी है, जिसका पक्ष अब हमारी मौत से होगा। हो सके तो अपनी रानी सा को माफ़ कर दीजिएगा!"

इतना बोलने के बाद रानी सा की आँखें झपकने लगीं। कुंवर सा एकदम तड़प उठे और उनके चेहरे पर भरे गले से बोले,

"न... नहीं रानी सा! आप हमें इस तरह अकेला छोड़कर नहीं जा सकतीं! अभी तो आपने प्यार से पहली बार मेरे गाल को छुआ था... इतनी सी पल की मोहब्बत के लिए तो हमने आपके साथ जन्मों-जन्म साथ रहने के वादे किए थे।"

"आप अपने वादों से मुकर रही हैं! आप ऐसा नहीं कर सकतीं! आपने कहा था आप हमें जान से मारे बिना इस धरती से नहीं जाएँगी... अब मारिए मुझे, पर यूँ तड़पता छोड़कर मत जाइए।"

कुंवर सा बोल ही रहे थे कि उनके सीने पर एक गोली आकर लगी। रानी सा जो दम तोड़ने की कगार पर थी...

"आखिरी पलों में हमें यूँ आप पर इतना एतबार आया, और ये इज़हार साथ में हमारी मौत लाया।"

"काश हम दोबारा मिल पाते, जो रह गई कसर हमारे रिश्ते में उसे पूरी कर पाते। काश हम भगवान की झोली में से भी सिर्फ़ आपके लिए लौटकर आ पाते।"

कुंवर सा के सीने पर गोली लगते देख, रानी सा अपनी किस्मत को कोसने लगी।

उनसे प्यार करने वालों को ही क्यों हमेशा सज़ा मिलती है? क्यों वो ही हर बार सहती है? क्या वो सिर्फ़ लोगों की नफ़रत के लिए पैदा हुई थी?

कुंवर सा ने अपनी जहरीली लाल नज़रें ऊपर उठाईं तो सामने खड़ी औरत हँसते हुए बोली,

"कुंवर सा... कैसा लगा हमारा निशाना? ये थी ताई सा... जिन पर रानी सा आँख मूँदकर विश्वास करती थीं।"

रानी सा के दिल से आवाज़ आई,

"जिन्हें आप महफ़ूज़ रहने की जगह समझ रही थीं, वो धोखे की कालकोठरी थीं, और जिन्हें कैद का पिंजरा, वो आपकी सुरक्षा की एक निष्कल दीवार थी।"

"कम से कम इन आखिरी क्षणों में तो आपने हमारा हाथ थामा है। ऐसा लग रहा है कितने खुशनसीब हैं हम।"

"पर इस प्यार के क्षण को इसी क्षण खो देंगे, और उस प्यार के साथी को भी। ये सोचकर लग रहा है कितने बदनसीब हैं हम।"

इसी के साथ रानी सा की साँसें थम गईं।

कुंवर सा ने जैसे ही महसूस किया, वो तड़पते हुए चिल्ला उठे,

"रानी सा............"

"हम बेक़सूस थे, पर ग़लती भी हमारी नादानी की थी। हमारा इस धरती पर अपना कोई नहीं मिला है। हमारी सच्चाई साबित करने के लिए तो गवाह भी आसमान से बुलाने पड़ते हैं।"

उनकी चीख आसमान चीर देने वाली थी। और एक के बाद एक और गोलियों की बरसात होने लगी, जो अब कुंवर सा के आदमी कर रहे थे।

पर कुंवर सा की ज़िंदगी तो पहले ही उनकी बाहों में ख़त्म हो चुकी थी। उनकी जीने की इच्छा मर चुकी थी।

वह बेहोश होते हुए रानी सा के सीने पर गिर पड़े।

और कुछ ही पलों में वो जंगल का इलाका जोधपुर के शाही राणा परिवार की औरतों की चीखों और रोने की आवाज़ के साथ गूँज उठा।

100%