Rebirth of Rani Sa Ch. 2

Rebirth of Rani Sa - Chapter 2

Posted by Ishqi Singhal • Feb 09, 2025 03:41 AM

"जल्दी जल्दी करो, इनके सारे गहने उतार दो और इस ठंडे पानी से नहला दो। उसके बाद इन्हें सती होने ले जाया जाएगा।"

एक औरत की धीमी सी आवाज़ चाहत के कानों में पड़ रही थी। पर उसकी आँखें उस वक़्त बंद थीं; उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह कहाँ थी और उसके साथ क्या हो रहा था।

जैसे ही एक औरत चाहत की बड़ी सी नथ को जबर्दस्ती खींचते हुए निकालती है, दर्द के मारे चाहत की हलकी सी चीख निकल जाती है और उसी के साथ उसकी आँखें पूरी तरह खुल जाती हैं!

"माफ़ करना रानी सा, पर माँ सा को जल्दी जल्दी सब करवाना है!"

सामने खड़ी चाहत की ननद, किशोरी राणा ने सफ़ाई देते हुए कहा और फिर उसके माथे पर पड़ी बिंदी उतारने लगी।

चाहत का दिल जोरों से धड़कने लगा। आखिर ये क्या हो रहा था? वह तो मर चुकी थी; उसे जहर दिया गया था। उसने अपनी उन गोरी कलाइयों को उठाते हुए देखा जो अब लाल की जगह सफ़ेद पड़ चुकी थीं।

उसकी साँसें अटकने लगी थीं। चाहत ने घबराई नज़रों से एक बार चारों तरफ देखा। औरतों की भीड़ लगी थी जो आज उसे अपने पति, यानी जोधपुर के राजा सा अमरजीत सिंह राणा की सती होते हुए देखने आई थी।

चाहत की नज़रों में इतना खौफ़ था कि उसकी आँखों की पुतलियाँ भी फड़फड़ा रही थीं। उसका वह भयानक अतीत कैसे उसके सामने फिर से दोहराया जा रहा था? वह कैसे भूल सकती थी अपनी ज़िंदगी के सबसे काले दिन को? जो आज उसके साथ हुआ था, वह उसके ज़हन में बुरी तरह घर कर चुका था।

अचानक ही उसके शरीर पर बर्फ जैसे ठंडे पानी की बौछार हुई और वह चीख कर सामने देखने की कोशिश करने लगी। पर पानी के कारण सब कुछ अब उसे धुंधला नज़र आने लगा था।

एक ही मटके पानी से चाहत के गुलाब की पंखुड़ी जैसे नर्म होंठ बुरी तरह काँपने लगे थे। उसकी स्किन इतनी sensitive थी कि ठंडा पानी लगते ही उसकी रंगत गुलाबी पड़ चुकी थी। उसकी यह बेदाग़ निखरी ख़ूबसूरती सब की आँखों में चुभती थी।

चाहत के रुके हुए आँसू एक बार फिर बह उठे। वह बुरी तरह पैनिक करने लगी जब एक औरत ने उसकी कलाइयों में पहनी चूड़ियाँ तोड़नी शुरू कर दीं।

"हमें... हमें दर्द हो रहा है! प्लीज़! प्लीज़ ऐसा मत करिए! Don't do that!"

"रानी सा, थोड़ी सी पढ़ाई क्या कर ली, मेरे सामने अंग्रेज़ी झाड़ने लगीं।"

"रहने दो भाभी सा, अब ये और इनकी पढ़ाई दोनों राजा सा के शरीर के साथ यहाँ से स्वर्गलोक प्रस्थान कर जाएँगी।"

"नहीं... नहीं..."

चाहत रोने लगी। उसका सिर दर्द से फट रहा था।

करीब 15 मिनट बाद, चाहत एक सफ़ेद साड़ी में लिपटी हुई थी। सूजी हुई आँखें, जिनमें काजल फैल चुका था; लाल पड़ चुका छोटा, मासूम चेहरा; हाथों में खरोंच और खून! बिखरे बाल; वह बिलकुल किसी पागल की तरह लग रही थी। अब तो उसने तिलक मिलाना भी छोड़ दिया था क्योंकि उसे समझ आ गया था कि यह दर्द उसे झेलना ही होगा। पिछले जन्म में जो हुआ था, इस बार भी होगा।

उसे एक नाई के सामने बैठाया जाता है जो कैंची लेकर उसके बाल काटने लगता है। उसके कमर तक लहराते बाल पल भर में कंधे तक के हो जाते हैं। उसकी आँखों के आँसू रुक नहीं रहे थे। वह मन ही मन ख़ुद से लड़ रही थी।

"क्या इस दर्द को झेलने में अब हम इस ज़ालिम दुनिया में वापस आए हैं? यह तो नहीं माँगा था आपसे महादेव!"

कुछ देर बाद, दो लड़कियाँ उसे घसीटते हुए "अमरजीत सिंह राणा" की सजी हुई चिता के करीब ले जा रही थीं, कि अचानक वहाँ एक गोली चलने की आवाज़ आती है और सबकी नज़रें उस तरफ चली जाती हैं।

काला कुर्ता और पजामा पहने एक दमदार शख़्सियत गुस्से से चलती हुई आ रही थी। यह था मिथ्रान राणा, जिसका अर्थ था सूर्य! यहाँ के लोगों ने उसे यह नाम दिया था; माता-पिता ने तो "विक्रांत सिंह राणा" नाम रखा था, पर इसके कर्म जलते सूर्य की भांति थे, तो सब इसे मिथ्रान और कुँवर सा के नाम से जानते थे!

"रानी सा सती नहीं होंगी! इनकी उम्र ही क्या है जो आप इन्हें सती करवा रहे हैं?"

मिथ्रान की गहरी आवाज़ सुन वहाँ का माहौल सर्द पड़ चुका था। चाहत सूजी हुई आँखों से मिथ्रान को देख रही थी और उसकी आँखें भर आईं; मिथ्रान का चेहरा धीरे-धीरे आँसुओं में कहीं धुंधला सा होने लगा। पर चाहत ने झट से आँसू पोछ लिए; कहीं वह कुँवर सा को देखने का यह सुनहरा मौका भी न गँवा बैठे।

"कलावती राणा" की गरजती हुई आवाज़ आई, "राणा खानदान में कोई भी लड़की विधवा के भेष में नहीं रह सकती, इसलिए इनका सती होना ही हमारे परिवार की परम्परा है।"

"हम नहीं मानते ऐसी परम्परा को जो किसी मासूम की ज़िंदगी उससे छीन ले! रानी सा सती नहीं होंगी!"

"माँ सा के ख़िलाफ़ जाने का अंजाम पता है ना भाई?"

मिथ्रान के छोटे भाई ने कहा तो मिथ्रान की मुट्ठियाँ गुस्से में कस गईं।

"हमने कहा ना, कोई सफ़ेद रंग ओढ़े हमारे इस रंगमहल में नहीं रहेगी।"

"तो फिर रानी सा हमारे रंग में रंगी जाएँगी।"

एक पल के लिए चारों तरफ़ सन्नाटा पसर गया। आख़िर अभी-अभी मिथ्रान ने क्या बोला? क्या वह एक विधवा से शादी करने वाला है? कितनी अजीब बात थी यह! जिस इंसान को कभी शादी नहीं करनी थी, अब वह एक सफ़ेद रंग से रंगी लड़की से शादी करने के लिए अपने घरवालों से लड़ रहा है! क्या होगी यह शादी? क्या होगा आगे?

100%