Kahin pyar Na Ho jaaye(completed) Ch. 3

Kahin pyar Na Ho jaaye - Chapter 3

Posted by Beautiful stories ( R Mann) • Mar 12, 2025 09:50 AM

डॉक्टर राजदीप, अपनी माँ रितिका जी, अपने पिता रवि जी और अपनी छोटी बहन रीना के साथ लड़की देखने गए थे। इस बात पर दोनों भाई-बहन में छोटी-मोटी नोकझोंक भी हुई थी। जब वे सभी लड़की वालों के घर पहुँचे, तो उन्हें पता चला कि वह परिवार उनका जाना-पहचाना है। उनकी बेटी पाखी, जिसे वे देखने आए थे, और पाखी के पिता पीयूष जी तथा माँ स्नेहा जी के साथ रवि जी और रितिका जी की अच्छी दोस्ती रही थी। दोनों परिवार एक-दूसरे को देखकर बहुत खुश हुए। मगर डॉक्टर राजदीप और पाखी की आपस में कभी नहीं बनी थी। डॉक्टर राजदीप ने तो पाखी की फ़ोटो पहले ही देख ली थी। उसे पता था कि वह पाखी को देखने जा रहे हैं, मगर पाखी को डॉक्टर राजदीप के बारे में नहीं पता था। चलिए, अब देखते हैं क्या होता है जब पाखी और राजदीप मिलते हैं। क्या दोनों एक-दूसरे को पसंद करेंगे या बात यहीं पर खत्म हो जाएगी?

जब पाखी ने डॉक्टर राजदीप को देखा, तो उसकी आँखें बड़ी हो गईं। उसने सोचा, "लो हो गया सियापा! मैंने तो शादी के लिए पहले ही दादी से हाँ कर दी है।" सारे लोग बैठकर आपस में बातें करते रहे और पुरानी बातें याद करके हँसते रहे। डॉक्टर राजदीप ऐसे सामान्य बैठा रहा, जैसे पहले की कोई बात उसे याद ही नहीं।

रितिका जी बोलीं, "पाखी तुम तो पहले ही बहुत सुंदर थीं, अब तो और भी सुंदर हो गई हो। देख लेना पाखी, हम दोनों की खूब जमेगी। यह दोनों तो बिजी रहेंगे अपने काम में, हम दोनों घर पर एक-दूसरे को कंपनी देंगे। वैसे तुम्हें अपनी मम्मी जी की तरह खाना बनाना तो आता है ना? स्नेहा जी क्या खाना बनाती थीं? मुझे तो अभी तक याद है..." रवि जी के यह कहने पर आँखें निकालकर रितिका जी ने रवि जी की ओर देखा।

"अरे भाई साहब, आप बिल्कुल नहीं बदले!" पीयूष जी बोले। "वैसे हमारी पाखी बहुत अच्छा टेस्टी खाना बनाती है। इसको घर के कामकाज का बहुत शौक है। चाहे घर सजाना हो, चाहे खाना बनाना हो, हर काम में परफेक्ट है। हमने अपनी बेटी को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। मेरी पोती किसी की बात नहीं टालती। आजकल की लड़कियों जैसी नहीं है मेरी पोती, जो हम कहते हैं वही करती है।" दादी माँ पाखी की तारीफ़ करने लगीं।

अब तो लगता है सारे घरवाले मुझको फँसाकर ही छोड़ेंगे। जिसे देखो मेरी तारीफ़ कर रहा है। ऐसे तो मैं मना भी नहीं कर सकूँगी। बाबा जी मुझे बचा लो! आज कैसे मेरी जान छूट जाए? मैं किसी लूले, लंगड़े, अनपढ़ से शादी कर लूँगी, मगर इस राज के बच्चे से मेरी शादी नहीं होनी चाहिए। अब क्या करूँ मैं बाबा जी? पाखी बाकी सोच रही थी।

"बेटा राज, तुम्हारी प्रैक्टिस कैसी चल रही है? कितने साल हो गए तुम्हें देखे हुए? जब तुम जहाँ थे, तब तुम एमबीबीएस कर रहे थे..." पीयूष जी ने कहा। "...जब हम जहाँ थे, तब भैया और पाखी दीदी कितना लड़ते थे आपस में! अब इन दोनों को देखकर लगता ही नहीं ये वही हैं..." रीना बोली।

राजदीप उसको आँखें दिखाते हुए चुप रहने का इशारा करता है, मगर रीना कहाँ समझने वाली थी। वह फिर बोली, "एक दिन भी ऐसा नहीं गया होगा जब भैया दीदी ना लड़े हों! ठीक कहा ना मैंने पाखी दीदी?" "पाखी दीदी नहीं... अब तो मैं आपको पाखी भाभी कहूँगी। खूब बनेंगी अब हम दोनों में। भैया को हम दोनों मिलकर ठीक करेंगी..." रीना ने खड़े होकर खुशी से पाखी के गले में अपनी बाहें डाल दीं।

"मुझे तो आपकी बेटी बहुत पसंद है। पाखी को तो मैं वैसे भी बचपन से जानती हूँ, इसलिए पाखी अगर मेरी बहू बनती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। मैं चाहती हूँ कि बच्चे एक-दूसरे को पसंद कर लें..." रितिका जी बोलीं। "...मेरी भी यही इच्छा है बहन जी। मुझे तो राज शुरू से बहुत पसंद है। दोनों साथ में बड़े अच्छे लगेंगे। अब बच्चों की क्या मर्ज़ी है, यह तो यही बताएँगे..." स्नेहा जी ने कहा।

"राज बेटा, तुम भी कुछ बोलो। कैसा चल रहा है तुम्हारा काम?" पीयूष जी ने कहा। "जी, पहले स्टडी ख़त्म करने के बाद वहाँ के एक बड़े हॉस्पिटल में काम किया। कई साल वहाँ पर काम करने के बाद मुझे लगा कि अपना काम करना चाहिए, तो मैंने थोड़ी देर पहले ही अपना काम शुरू किया है। बस हॉस्पिटल में बिल्डिंग का काम भी चल रहा है। मैंने माँ-डैड के हॉस्पिटल को बढ़ा दिया है। अभी ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथैरेपी के लिए मशीनें वगैरह आ रही हैं। थोड़े ही दिनों में मेरा पूरा काम शुरू हो जाएगा..." डॉक्टर राजदीप बोला। "हाँ, बेचारा जो मरीज़ इसके पास आएगा, वह बेचारा तो सीधा भगवान के पास जाएगा। पता है मुझे कैसे डॉक्टर बने होंगे..." पाखी अपने मन ही मन बोली।

डॉक्टर राजदीप बिल्कुल शांत बैठा हुआ था। बहुत धीरे से नज़र बचाकर पाखी को देख लेता था। सच में पाखी बहुत सुंदर लग रही थी। कमी तो पाखी में पहले भी कोई नहीं थी। पहले राजदीप में बचपना था, मगर जब से डॉक्टर राजदीप ने जीवनसाथी के सपने देखने शुरू किए, तो हमेशा से ही उसे पाखी उसकी आँखों के आगे आ जाती थी। अपने इंटर्नशिप करते समय और डॉक्टरी की जॉब करते समय कई लेडी डॉक्टर उसकी तरफ़ आकर्षित हुईं, मगर राजदीप के मन में पाखी की जगह कोई नहीं ले सका। राजदीप के अपने कॉलेज के टाइम पर कई अफ़ेयर्स हुए, मगर पाखी की वजह से कोई भी रिलेशन सीरियस नहीं हो सका, चाहे राजदीप को उसके माँ-डैड ने कह दिया था कि अगर उसे कोई लड़की पसंद आए तो हमें बता देना।

राजदीप सभी के बीच बैठा, सामने बैठी पाखी की आँखों में डूब रहा था। वह देख रहा था पाखी की बदामी आँखें और भी गहरी हो गई थीं, गोरा रंग और भी निखर आया था। लम्बे काले बाल, जिसकी वह दो चोटियाँ बनाकर घूमती थी, खुले हुए उसके चेहरे पर आ रहे थे। उसके गुलाबी होंठ, मोतियों से दांत, गालों में पड़ते डिम्पल किसी को भी दीवाना बनाने के लिए बहुत थे, और वह तो पहले से ही कोई दीवाना बनकर आया था।

100%