Rise of the Bold Mom - Chapter 4
रावत खानदान के मेंइन मतलब हेड हाउस जहा फैमिली के सब लोग रहते थे,लेकिन वर्धान अपनी बेटी तन्वी के साथ शहर से दूर एक विला में रहता था उस जगह पर चार या पांच विला थे।
रावत फैमिली में सब वर्धान से डरते थे क्युकी उनका फैमिली बिज़नेस वो चलाता था,रावत हाउस वर्धान के ना रहने की वजह कई सारी थी लेकिन इनमे से सबसे मैन वजह थी उसकी 7 साल की बेटी तन्वि ।
अब थोड़ा रावत फैमिली के बारे में जान लेते है,रावत फैमिली इंडिया में ही नही बल्कि बाहर के देशों में भी काफी जानी मानी फैमिली थी,उसकी बस एक ही वजह थी रावत फैमिली के हर मेंबर्स किसी ना किसी फील्ड में बेस्ट थे।
(सब मेंबर्स के बारे में अभी डिटेल में बात कर में हम सबका मूड बोरिंग नही बनाऊगी धीरे धीरे सब लोग सामने आते रहेंगे।)
वर्धान की कार रावत हाउस आ कर रुकी,अविनाश एक एटीट्यूड के साथ चल रहा था,उसकी पर्सनालिटी ही ऐसी थी की कोई उससे बात करने से पहले सो बार सोचता,अपनी फैमिली में वर्धान अपने भाई बेहनो से बोहोत प्यार करता था लेकिन 6 साल पहले हुए हादसे के बाद अब वर्धान इस घर में ना खुद रुकना चाहता था न ही अपनी बेटी तन्वी को यहां लाना चाहता था।
"तो आ गए तुम,हमारी पोती कहा है तुमसे कहा था ना उसे भी ले कर आना 6 साल हो गए है उसे देखे,अब क्या मेरे मरने के बाद मेरी क्रिया में उसे मेरा चेहरा आखिरी बार देखने ले कर आओगे।"अपने पोते को अकेला आते देख वीरेंद्र जी भड़क गए और अपनी कमज़ोर मगर कड़क आवाज़ में वर्धान को ताना देने लगे,अपने दादा जी की बात सुन कर वर्धान पर कोई खास असर नहीं पड़ा लेकिन पीछे खड़े कैलाश को उनके लिए थोड़ा बुरा लगने लगा।
"दादा जी आप जानते हो में तन्वी को इस घर में नही ले कर आ सकता,चलिए आप डिनर कीजिए मेडिसिन भी लेनी होगी आपको।"वर्धान ने बात को खत्म करते हुए कहा।
"भाई अगर दादू चाहते है की तन्वी एक बार उनसे मिलले तो हर्ज ही क्या है,आखिर परिवार ही तो सब कुछ होता है और ये बात आप ही ने हमे सिखाई है और अब आप ही अपनी बात से मुकर रहे हो?"जैसे ही दक्ष ने ये कहा वर्धान की तेज़ नज़र उस पर जम गई।
(दक्ष एक पॉलिटिक्स का जाना माना खिलाड़ी था,दिल्ली के सीएम की पोस्ट पर वही था दक्ष वर्धान के चाचा जी का बेटा था,अगर ये बात किसी और ने कही होती तो वर्धान उसे वही दफना दिया लेकिन ये.ये उसका भाई था जिस पर वो अपनी जान छिड़कता था।)
"अपना पॉलिटिक्स बाहर ही खेल इस खेल को घर तक लाने की ज़रूरत नहीं है।"इतना बोल वर्धान डाइनिंग हॉल की तरफ बढ़ गया तभी उसके कानो में फिर से दादा जी की आवाज़ गूंजी।
"ठीक है मेरी पोती को में खुद मिलने आऊंगा में भी देखता हु मुझे कोन रोकता है,और वो नालायक जो तेरे साथ रहता है वो नही आया उसके पांव में मेंहदी लगी है क्या?"दादा जी ने अपनी छड़ी के सहारे डाइनिंग हॉल में जाते हुए कहा।
"अरे नानू रोहित मुवी में हीरो की एक्टिंग करता है, दुल्हन की नही।"इतना बोल माया हसने लगी,लेकिन उसकी इस बात कर किसी को हसी नही आई।
(माया वर्धान के बुआ जी की बेटी थी,वो एक फेमस मॉडल थी,लेकिन बोलती बोहोत थी,और रोहित दक्ष का छोटा भाई था जो एक फेमस एक्टर था लेकिन जब 6 साल पहले वर्धान ने घर छोड़ा तो उसने भी घर छोड़ कर अपने भाई के साथ जाना चूज़ किया।)
वही दिल्ली में ही शहर से दूर एक विला में निरव्या और विष्का जैसे ही बेड पर पड़ी वैसे ही सो गई,लेकिन छोटे शैतान की आंखो में नींद कोसों दूर थी वो अपने विला के गार्डन में गया वहा का नज़ारा काफी सुंदर था,सूरज धीरे धीरे ढल रहा था हल्की रोशनी गार्डन में पड़ रही थी फूलो की खुशबू पूरे गार्डन में फैली थी,ईरान वहा खड़ा हो कर तरोताजा मेहसूस कर रहा था क्युकी सिडनी में उसके घर में कोई गार्डन नही था उसे कुछ नया लग रहा था।
जिस विला को विष्का ने लिया था वो इलाका बोहोत पोर्श था सिटी से दूर था लेकिन वहा घर लेना हर किसी के बस की बात नही थी,वहा की सिक्योरिटी बोहोत टाइट थी।
"चलो इंडिया आ कर कुछ तो अच्छा दिखा मुझे वरना तो अब तक सब बेवकूफ ही दिखे।"ईरान अपना छोटा सा मुंह बिगाड़ कर बोला,तभी उसको किसी के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आई।
"ये कोन गला फाड़ फाड़ कर रो रहा है,दिख तो नही रहा कोई इनविजिबल है क्या?"अपनी छोटी छोटी आंखे को और छोटा करके नन्हा सा ईरान बोला।
तभी उसको ये एहसास होता है की ये आवाज़ उसके गार्डन की दीवार के उस पार से आ रही थी,छोटा ईरान कूद कूद कर ट्राई कर रहा था की उसे दीवार के पिछे क्या हो रहा है वो देखे लेकिन उसे कुछ दिख नही रहा था,वो बाहर गया और पास के विला के गेट के पास आ गया था।
"बेबी आपको कितनी बार कहा है बाहर मत निकालिए लेकिन आप सुनती ही नही हो, आने दो बड़े साहब को शिकायत जरूरी करुगी में और इस बार कोई माफी भी नही मिलेगी आपको समझी।"एक मिडल एज औरत जो दिखने में काफी मोटी थी वो गुस्से से एक रोती हुई छोटी सी लड़की को डांट रही थी,शोर सुन कर गार्ड भी वहा पोहोच चुके थे इसलिए ईरान आसानी से अंदर आ कर सब सुन रहे थे।
"मालती मैडम रेहने दीजिए ना प्लीज़ बेबी तो बस यहां जॉनी(उस छोटी सी बच्ची का छोटा सा पप्पी)को लेने आई थी, इस बार जाने दीजिए प्लीज़।"उस गुस्से से भरी औरत के पास ही खड़ी एक लड़की ने कहा,शायद वो औरत इन सब की बॉस लग रही थी पास खड़ी लड़की बिलकुल डरी हुई आवाज में उस छोटी सी बच्ची को बचाना चाह रही थी।
"तुम्हारी इतनी हिम्मत भूलो मत में तुम्हे तुम्हारी नौकरी से निकलवा सकती हू समझी,तो मुझे मत सिखाई और अपने काम से काम रखो।"मालती ने बड़े ही घमंड के साथ कहा,वो छोटी सी बच्ची अपनी प्यारी दीदी के बचाव में आगे आई।
"आंटी आप कोमल दीदी को.को मत डांटो प्लीज़, उन.उनकी कोई गलती नही है।"जैसे ही उस छोटी सी बच्ची ने कहा वैसे ही मालती ने अपना हाथ उठा कर उस बच्ची तन्वी को मारने की कोशिश की,इससे पहले की मालती उस छोटी सी बच्ची को मार पाती कोई उसका हाथ मजबूती से पकड़ लेता है।
मालती ने देखती है की एक छह साल साल का लड़का जो जो लगभग तन्वी की तरह लग रहा था,वो गुस्से से अपने दोनो छोटे से हाथो से मालती का मोटा हाथ मजबूती से पकड़ रखा था।
"क्यू मोटी आंटी आपको शर्म नही आती एक छोटी सी बच्ची पर ऐसे हाथ उठते हुए, आइंदा से ऐसा किया तो याद रखना ऐसी ऐसी दफा कोलम लगाएगा की आपकी सात पुश्ते जैल में चक्की पिसती नजर आयेगी।"ईरान की बाते सुन कर जितने भी लोग वहा पर खड़े थे सब हैरान हो गए उनको यकीन नहीं हो रहा था की इतना छोटा बच्चा उन्हे ऐसी धमकी भी दे सकता था।
वही तन्वी जो अपनी आंखो में मोटे मोटे आंसू लिए अपने सामने खड़े लड़के को देख रही थी वो जब उसका चेहरा देखने के लिए थोड़ा आगे आती है तो ये देख वो हैरान हो जाती है की वो लड़का हुबहू उसकी तरह दिख रहा था बस फर्क इतना था की वो लड़के के बाल घुंघराले मगर छोटे थे वही तन्वी के बाल लंबे और सिल्की थे,बाकी कोई भी फर्क उन दोनो में करना नामुमकिन था।
वही जब घोड़े बेच कर सोई निरव्या की नींद उसके कॉल रिंगिंगी से टूटी तो उसके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था,उसे सोते वक्त किसी का कॉल बिलकुल पसंद नहीं था,वो देखती है की मिहिर उसे कॉल कर रहा था इरिटेट हो कर निरव्या ने कॉल उठा लिया।
"क्यू मरे जा रहे हो क्या हो गया?"निरव्या ने सुस्त आवाज़ में कहा।
"स्वीट हार्ट में मिस कर रहा था तुम्हे इसलिए कॉल किया,वैसे एक बात बताओ क्या तुम्हारी वो असिस्टेंट सच में मुझसे प्यार करती है।"सिद्धार्थ ने केजुअली पूछा।
"हा हा फूटी किस्मत उसकी अब मुझे कॉल किया तो तुम्हे गायब करवा दूंगी।"गुस्से से वोर्निग दे कर निरव्या ने बिना अब सिद्धार्थ की एक सुने कॉल काट दिया।
अभी वो वापिस पिलो में सिर घुसाए सोने ही जा रही थी की वापिस उसका कॉल बजा,इस बार उसने बिना देखे कॉल पिक कर लिया।
"अगर मरने का सोख है तो मर जाओ कही जाके लेकिन मेरी नींद खराब क्यू कर रहे हो।"गुस्से से बरसते हुए अपनी आंखे बंद किए ही निरव्या बोल पड़ी।
"तुम आलसी लड़की,कहा था हेड ऑफिस आ जाना अब तक तुम नही पोहची,क्या अब इस उम्र में मुझे खुद तुम्हे लेने आना होगा।"सामने से धीमी मगर कड़क आवाज़ निरव्या के कानो में पड़ी,जैसे ही निरव्या ने इस आवाज़ को सुना उसकी सारी नींद रफूचक्कर हो गई।
कोन कर रहा है बार बार निरव्या को कॉल?क्या तन्वी ही ईरान की जुड़वा बहन है?
आगे जाने के लिए profile को फॉलो कर ले,!