Destined to be mine Ch. 3

Destined to be mine - Chapter 3

Posted by Aarya Rai • Apr 10, 2025 06:23 PM

अद्वय अपनी दादी की बात को अनसुना करके वहाँ से चला गया। कुछ मिनटों में वह एक बड़े से आलीशान कमरे में था। वहाँ सब चीज़ एंटीक थी; पेंटिंग्स हों या फिर सजावट का कोई भी सामान, इंटीरियर भी कमाल का था।

वह कमरा इतना बड़ा और सुन्दर था कि उसे देखकर वहीं रहने का मन करने लगा। कमरे में जाकर वह अलमारी की ओर जाता हुआ खुद से बोला,

"दादी को भी पता नहीं क्या ही दिक्कत है, इतनी अच्छी चल रही है ज़िंदगी पर नहीं, उन्हें तो मेरी शादी करवाकर मुझे बर्बाद करने का शौक चढ़ा हुआ है। जानती है आज के ज़माने में प्यार बस एक खोखला शब्द बनकर रह गया है। उनके कहने पर कोई भी लड़की मुझसे शादी करने को तैयार हो जाएगी, पर उसे प्यार मुझसे नहीं, बल्कि मेरे नाम, शोहरत, बैंक बैलेंस और प्रॉपर्टी से होगा। मेरे जैसे सफल व्यक्ति से शादी करना उसके लिए स्टेटस सिम्बोल होगा।"

इतनी लड़कियाँ दीवानों की तरह मेरे आगे-पीछे घूमती हैं, पर उनमें से कोई एक भी नहीं जिसे अद्वय जानना चाहता हो, या जिसकी वह अपनी ज़िंदगी में शामिल होना चाहे। अगर उन्हें कुछ चाहिए तो वह है मेरा नाम, 'The great Adhvay Rathour' से सब जुड़ना चाहते हैं, उसके नाम के पीछे पागल हैं। और कुछ हैं जिन्हें मेरे चेहरे, लुक्स और पर्सनालिटी से प्यार है। जो प्यार मेरे डैड-मॉम को एक-दूसरे से था, अब उसका कोई अस्तित्व ही नहीं बचा है।

ऐसे खोखले रिश्ते में बंधने से अच्छा होगा कि मैं सारी उम्र अकेला ही गुज़ार दूँ। नफ़रत होती है मुझे उन लड़कियों से जो मुझे पाने के ख्वाब देखती हैं और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। सेल्फ़ रेस्पेक्ट नाम की चीज़ तो उनके अंदर होती ही नहीं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए वे अपनी इज़्ज़त तक को दाव पर लगाने से नहीं चूकती हैं।

जो खुद की ही इज़्ज़त ना कर सके, वह क्या रिश्तों के महत्व को समझेगा? मैं ऐसी किसी गलत लड़की को अपनी ज़िंदगी में शामिल नहीं कर सकता। जिस दिन मुझे कोई ऐसी लड़की मिली जो बिल्कुल माँ की तरह हो, जिसे मेरे नाम और पैसों में कोई दिलचस्पी ना हो, जो रिश्तों की कद्र करना जानती हो, भावनाओं को महत्व देती हो ना कि पैसों को, अगर कभी ऐसी लड़की मुझे मिली तो मैं ज़रूर दादी की इच्छा पूरी करने का सोचूँगा, लेकिन यह नामुमकिन ही है, इसलिए मुझे शादी-वादी के बारे में सोचना ही नहीं है। बहुत अच्छी ज़िंदगी चल रही है, इसमें मुझे किसी मुसीबत को लाने का कोई शौक नहीं है।

यही सब सोचते हुए उसने बैग निकाला और उसमें अपनी ज़रूरत के हिसाब से कपड़े, फ़ाइलें आदि चीजें रखने के बाद कपड़े लेकर नहाने चला गया। कुछ देर में तैयार होकर अपना कोट पहनते हुए बाहर निकला तो गेट पर ही नौकर नज़र आ गया। उसे देखते ही नौकर ने सर झुकाकर कहा,

"जी सर।"

अद्वय ने आगे बढ़ते हुए कहा,

"सामान कमरे में रखा है, बाहर ले आओ।"

इतना कहकर वह सीढ़ियों से नीचे उतर गया। हॉल में पहुँचा तो एक नौकरानी उसके सामने आकर खड़ी होती हुई बोली,

"सर, खाना लग गया है।"

अद्वय ने एक नज़र उन्हें देखा, फिर टेबल पर से अख़बार उठाते हुए बोला,

"दादी कहाँ हैं?"

"सर, बड़ी मैम तो मंदिर गई हैं, अभी तक लौटी नहीं हैं।" नौकरानी ने तुरंत जवाब दिया। अद्वय अख़बार पढ़ते हुए ही दूसरी तरफ़ बढ़ गया। नौकरानी भी उसके पीछे भागी। कुछ ही सेकंड में वह वहाँ रखे बड़े से डाइनिंग टेबल के पास पहुँच गया। किसी राजा की तरह वह सबसे बड़ी वाली कुर्सी पर बैठ गया। वहाँ और भी नौकर थे, उनमें से दो आगे आ गए और उसके लिए प्लेट लगाकर पीछे हट गए।

अद्वय ने अपनी हाथ में पहनी ब्रैंडेड घड़ी की ओर नज़र घुमाई जो देखने में इतनी सुन्दर थी कि किसी का भी दिल उस पर अटक जाए। उसने समय देखा, फिर अख़बार टेबल पर रखते हुए जेब से फ़ोन निकालकर किसी को फ़ोन लगाया और फ़ोन कान से लगा लिया।

कुछ सेकंड बाद ही उसने कहना शुरू कर दिया,

"दादी कहाँ हैं आप? आपको पता है ना आज मुझे जाना है, जल्दी आइए वरना मैं यूँ ही निकल जाऊँगा।"

जी हाँ, यह दादी ही थीं। उसकी बात सुनकर दूसरी तरफ़ से सधी हुई आवाज़ आई,

"नाश्ता किए बिना उठने की सोचिए भी मत, आ रही हूँ, बस पाँच मिनट रुकिए।"

इतना कहकर उन्होंने फ़ोन काट दिया। वह एक बार फिर अख़बार में लग गया। कुछ देर बाद दादी भी वहीं आकर उसके पास ही बैठ गईं। अद्वय ने अख़बार रखकर खाना खाना शुरू कर दिया। दादी भी चुपचाप खाना खाने लगीं। दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई।

अद्वय जानबूझकर उनसे बात करने से बच रहा था, वरना कुछ देर पहले वाली बहस एक बार फिर उसके दिमाग को खराब कर देती। उसने नाश्ता किया, फिर उठकर उनके पैर छुए और सीधे खड़े होते हुए बोला,

"दो-तीन दिन लग जाएँगे, अपना ध्यान रखिएगा, जल्दी लौटने की कोशिश करूँगा।"

दादी ने प्यार से उसके माथे को चूमा। अद्वय के होंठ हल्के से खिंचे, पर उसने मुस्कान अपने चेहरे पर आने नहीं दी। चुपचाप वहाँ से निकल गया।

बाहर पहुँचा तो गेट के सामने ही काले रंग की जैगुआर कार खड़ी थी जो देखने में बहुत ही सुन्दर थी, एकदम चमकती काली कार, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ़ करने से खुद को रोक न सकें। जो उसके ओहदे को दिखा रही थी। अद्वय आगे बढ़ा तो ड्राइवर ने आगे आकर पीछे का दरवाज़ा खोल दिया। अपनी टाई का गाँठ ठीक करते हुए वह पीछे बैठ गया। सामान पहले ही रखा जा चुका था। उसके बैठने के बाद ड्राइवर भी आगे बैठ गया और बड़े से गलियारे से गुज़रते हुए वह कार उसके बड़े से गेट से बाहर निकल गई।

वहीं दूसरी तरफ़ दादी अपने कमरे में चली गईं। वहाँ एक तस्वीर को छूते हुए उनकी आँखें नम हो गईं। उन्होंने आँखों के कोनों को साफ़ करते हुए भारी गले से कहा,

"बहुत जिद्दी है आपका बेटा, कभी हमारी बात ही नहीं सुनते, शायद अपने डैड पर ही गए हैं। बहुत कोशिश की हमने, पर वह हैं कि टस से मस नहीं होते। लड़कियों के नाम से भी ऐसे दूर भागते हैं जैसे कोई भूत-प्रेत हो जो उन्हें पकड़ लेगा।

काम में आधी उम्र तो यूँ ही निकाल ली है। डरते हैं कहीं बची हुई ज़िंदगी भी अकेले ही ना काट ले। जीवन में जीवनसाथी का साथ बहुत ज़रूरी होता है। वह ज़िंदा है, पर एक रोबोट की तरह ज़िंदगी जी रहा है। रिश्तों के नाम पर एक हम और दूसरे आपके दोस्त के बेटे और आपके बेटे के बचपन के दोस्त हर्ष, बस इनसे अलग उसकी कोई दुनिया ही नहीं।

अपने चाचा-चाची से तो साल में एक बार मिलते तक नहीं। दिन-रात बस काम करते रहते हैं। इसमें शक की गुंजाइश नहीं कि वह एक अच्छे बेटे, पोते और बेहतरीन बिज़नेसमैन हैं। बहुत कामयाबी हासिल की है उन्होंने इतनी कम उम्र में, वह भी अपने बल पर, पर जाने क्यों शादी के नाम से ही चिढ़ जाते हैं। यह बात समझने की कोशिश ही नहीं करते कि जब तक घर-परिवार नहीं बसा लेते इन धन-दौलत का कोई मोल ही नहीं है।

क्या फ़ायदा ऐसी कामयाबी का जो आपको दुनिया की भीड़ में अकेला कर दे? हमारा भरोसा ही क्या है? इतनी उम्र हो गई है, आज है तो कल नहीं। डरते हैं अगर उन्होंने अपना परिवार नहीं बसाया तो हमारे जाने के बाद अकेले रह जाएँगे वह। जानते हैं बहुत प्यार करते हैं हमसे, उन्होंने अपनी ज़िंदगी हम तक सीमित कर दी है, पर कब तक अकेले रह पाएँगे? हम सारी उम्र तो उनका साथ नहीं दे पाएँगे। वह तो यह बात सुनना ही नहीं चाहते हैं।

जानते हैं डरते हैं हमें खोने से, पर आँखें बंद कर लेने से सच तो नहीं बदल जाता। बूढ़े हो गए, किसी भी पल बुलावा आ जाएगा। अगर हम अपनी आँखों के सामने उनका घर बसा देखना चाहते हैं तो इसमें गलत ही क्या है? रिश्तों का इतना मान रखते हैं, पता नहीं क्यों इतनी इज़्ज़त करने के बाद भी रिश्तों से दूर भागते हैं।

हमारी तो मुरली मनोहर से यही प्रार्थना है कि जल्दी से उनकी ज़िंदगी में ऐसी लड़की को भेज दे जो इन्हें ब्रह्मचर्य छोड़कर गृहस्थ बनने पर मजबूर कर दे। अपनी आँखों के सामने इनका घर बसा देखे और अपने सभी दायित्व को पूरे करने के बाद सुख से मुरली मनोहर के पास जा सकेंगे। वह कहते नहीं हैं, पर हम जानते हैं कितने अकेले हैं वह। मुरली मनोहर अब कोई चमत्कार दिखाए तो हम भी अपने पोते की गृहस्थी बसा देख सकें।"

वह यही सब सोचती रही। जहाँ वह अद्वय की ज़िंदगी के बारे में सोच-सोचकर परेशान हुए जा रही थीं, वहीं अद्वय कार में बैठे अपने लैपटॉप पर अपनी उंगलियाँ चलाने में व्यस्त था। उसका काम ही उसकी ज़िंदगी था और प्यार उसे अपने काम से था। हाँ, दादी के लिए उसका प्यार बहुत अलग था, उनकी ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा महत्व वही रखती थीं। उनके अलावा उसका कोई अपना था भी तो नहीं।

कुछ देर में वह एयरपोर्ट पहुँचा और चेक इन करने के बाद फ़र्स्ट क्लास की लग्ज़ीरियस केबिन में आराम से सफ़र करते हुए अपने काम को करने में लगा रहा। करीब 14-15 घंटे बाद फ़्लाइट मेलबर्न में लैंड हुई और वहाँ से अपनी प्राइवेट कार में बैठते हुए वह वहाँ के सबसे महँगे 7 स्टार होटल के अपने आलीशान सुइट में पहुँचा। उसके लिए इंडिया से बाहर ट्रैवल करना आम बात थी। उसका हीरा का बिज़नेस सिर्फ़ इंडिया में ही नहीं, दुनिया भर में फ़ेमस था।

Avantika Diamonds Pvt Ltd उसी की कंपनी थी जो न सिर्फ़ हीरे के निर्माण के लिए, बल्कि उसके निर्यात के लिए दुनिया भर में फ़ेमस थी। बहुत ही कम उम्र में उसने यह मुकाम हासिल किया था। कंपनी का नेट वर्थ लगभग US $1.5 बिलियन था। उसके चेयरमैन, 'The legend of diamonds Mr. Adhvay Rathour' को कौन नहीं जानता था? यह कंपनी उसी ने शुरू की थी, उसका संस्थापक और चेयरमैन वह खुद था। कड़ी मेहनत के बाद उसने दुनिया में इतना नाम कमाया था।

पिछले पाँच सालों से उसे एशिया के सबसे कम उम्र के और सफल बिज़नेसमैन का अवार्ड मिल रहा है। हीरों के उद्योग में एक चमकता सितारा, जिसे छूने का सपना सभी देखते हैं, पर उस तक पहुँचना सबकी बस की बात नहीं। बिज़नेसमैन ऑफ़ द ईयर के अवार्ड को भी पिछले पाँच सालों से उसने अपने नाम किया हुआ है।

सिर्फ़ इतना ही नहीं, कई बड़ी ज्वैलरी कंपनियों के साथ उसकी कंपनी का सहयोग है। इंडिया की बेस्ट कंपनियों के सामने भी उसकी अपनी एक मज़बूत पहचान थी। उसके खुद के डिज़ाइनर थे और उन कंपनियों का वित्तपोषक भी वह था। उनके भी अपने डिज़ाइनर हैं और सभी कंपनी के चेयरमैन और उसके सबकी सहमति से ही वह कोई भी नया उत्पाद, मतलब डिज़ाइन, बाज़ार में उतारते हैं। उनके ब्रांड की इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में बहुत माँग है, पर हर किसी की पहुँच की बात नहीं है, क्योंकि डिज़ाइन जितना अच्छा उसकी कीमत भी उतनी ही अच्छी होती है और जब इतना बड़ा ब्रांड हो तो उसकी कीमत आम लोगों की पहुँच से बाहर ही होती है, पर हर साल वहाँ से भी उन्हें खूब लाभ होता था।

ज्वैलरी का बिज़नेस उसके डैड ने शुरू किया था, जिसे अब अद्वय ने संभाला था। उसकी कामयाबी उसकी मेहनत का ही नतीजा है। ज़िंदगी में कुछ ही चीजें ज़रूरी हैं उसके लिए: ईमानदारी, सम्मान, व्यापार और परिवार, जिसके नाम पर उसके पास एक दादी हैं जिनमें उसकी जान बसती है और दूसरा उनके बचपन का दोस्त जिसकी जान है यह।

दुनिया के लिए कड़ा, अभिमानी और सफल बिज़नेसमैन, पर अपने दोस्त के लिए आज भी वही पहला वाला दोस्त, कोई अहंकार नहीं, बस बोलता कम है, मज़ाक-मस्ती से भी दूर ही रहता है। लड़कियों से तो उसे नफ़रत है, ख़ासकर उन लड़कियों से जो उसके आगे-पीछे घूमा करती हैं, जो उसके बिस्तर पर बिछने तक को तैयार हो जाती हैं, पर यह महाशय जो कि बला के हैंडसम चेहरे के मालिक हैं।

सिर्फ़ चेहरा ही नहीं, कमाल की बॉडी और आकर्षक चेहरा, लड़कियों को पागल करने की सभी खूबियाँ हैं इनमें। उनकी एक झलक पाकर लड़कियाँ अपने होश खो बैठती हैं। आज तक किसी ने उन्हें मुस्कुराते नहीं देखा, पर इसमें कोई शक वाली बात नहीं कि जब यह मुस्कुराएँगे तो कितने ही दिलों पर बिजलियाँ गिर जाएँगी। उनके लुक्स के चर्चे सिर्फ़ इंडिया में ही नहीं, दुनिया भर में मशहूर हैं। बहुत कम लोग हैं जिन्हें इनसे मिलने का मौका नसीब होता है। अवार्ड शोज़ से दूर ही रहते हैं। उनकी ज़्यादा तर डील कॉन्फ़्रेंस वीडियो कॉल के ज़रिए हुआ करती हैं। उनके सहायक, जिनसे आपकी पहले मुलाक़ात करवाई थी, वही उनका चेहरा है दुनिया के सामने, क्योंकि वह उनकी परछाई की तरह उनके साथ रहता है।

मीडिया के सामने अगर कुछ कहना हो तब भी वही सामने आता है। हमारे हीरो की शख़्सियत एकदम धाकड़ है। उनके मर्ज़ी के ख़िलाफ़ जाने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता। हीरों की कंपनी के मालिक हैं, पर यह कहना कुछ गलत नहीं होगा कि वह खुद एक चमकता हीरा है जिसे भगवान ने बड़े ही खूबसूरती से तराशा है।

एकदम परफ़ेक्ट चेहरा, कमाल की हीरो जैसी बॉडी, आकर्षक पर सख्त चेहरा, गहरी काली आँखें जिनसे देखकर ही वह अक्सर सामने वाले के पसीने छुड़ा दिया करते हैं। एक चीज़ से नफ़रत है उन्हें: झूठ, छल, धोखा। बाकी बातें आगे बताएँगे, अभी के लिए इतना जान लीजिये कि हमारे हीरो में सभी अच्छे गुण कूट-कूट कर भरे हुए हैं। अगर लड़कियाँ उनके पीछे दीवानी हैं तो बेशक वह इस लायक हैं। उनका आकर्षण ही कुछ ऐसा है कि कोई इससे बच ही नहीं पाता। आज भी वह अपनी एक डील फ़ाइनल करने जा रहे हैं। अब देखते हैं कि क्या होता है जब वह हमारी खूबसूरत नायिका से टकराएँगे, प्यार पनपेगा उनके बीच या टकराव का रिश्ता बनेगा उनका, या शायद टकराव से ही उनके प्यार की शुरुआत हो जाए। मिलते हैं अगले भाग में।

100%