Ruby (Story Of Revenge) Ch. 2

Ruby (Story Of Revenge) - Chapter 3

Posted by Ramandeep Kaur • Jun 22, 2025 01:10 PM

वहीं वो लड़की अपना चश्मा सही करते हुए उनको देखती ही रह गई और फिर उसने भी उसी कॉलेज में कदम रखा और आगे बढ़ गई। कॉलेज अपने नाम के अनुसार ही था। यहाँ पर इस कॉलेज के अंदर की दुनिया अलग ही थी। लड़कियाँ, लड़के ग्रुप में थे, या फिर कपल्स के रूप में बाहों में बाहें डाले घूम रहे थे, जिसे देख वो लड़की हैरान थी।

क्योंकि उसके लिए ये सब नया था। पढ़ने में होशियार होने के कारण उसे इस कॉलेज में स्कॉलरशिप मिल गई थी। वो चारों तरफ देखते हुए जा रही थी के तभी किसी ने उसे आवाज लगा दी, "हे चश्मिश, इधर आ।" जिसे सुन वो लड़की हैरान हो गई।

क्योंकि वहाँ पर उसके सिवाय और कोई नहीं था और जिस तरफ से आवाज आई थी उस तरफ कुछ लड़के-लड़कियों का ग्रुप खड़ा था जो उसे ही देख रहे थे। और उसके सामने ही कुछ और बच्चे खड़े थे।

"देख क्या रही हो तुझे ही बुला रहे हैं, आ जल्दी आ," एक लड़की ने कहा जिसने इस समय जीन्स के साथ क्रॉप टॉप पहना था, जिससे उसकी कमर बहुत अच्छे से विसिबल थी और बेहद अट्रैक्टिव भी लग रही थी।

"अरे चश्मिश जी आ जाएँ के अब आपके लिए रेड कार्पेट बिछाएँ हम लोग," दूसरी लड़की ने कहा तो वो लड़की जिसको अभी-अभी चश्मिश नाम मिला था वो उस तरफ को चल दी।

"आइए चश्मिश जी, शामिल हो जाइए इस तरफ।" पहली लड़की ने कहा तो वो लड़की चुप सी दूसरी तरफ खड़े बच्चों को देख उनके साथ ही खड़ी हो गई। ये बच्चे भी अच्छे खासे घरों के लग रहे थे। वो लड़की जिसका अभी अभी नामकरण हुआ था वो सामने देख रही थी। यहां पर 4 लड़के वहाँ लगी बेंच पर बैठे हुए थे और दो लड़कियाँ जिस में से एक अपने पहने हुए आउटफिट में बेहद ही हॉट लग रही थी और एक लड़की पीछे एक लड़के के कंधे पर दोनों हाथ रख खड़ी थी।

"तो आप सब यहाँ पर नए आए हैं?" सामने खड़ी हुई लड़की ने कहा तो सब बच्चों ने सिर हिला दिया और चश्मिश जो सब के पीछे खड़ी थी उसने भी सब की तरह सिर हिला दिया।

"तो फिर तुम सब को यहाँ के रूल्स भी पता होंगे, है ना?" उस लड़की ने कहा तो सब बच्चों ने हाँ में सिर हिला दिया।

"वैरी गुड तो चलो, एक-एक करके खुद ही आगे आ जाओ और जो भी हम कहें वैसा करते जाओ," उस लड़की ने मुस्कुरा कर कहा।

"यार ये लोग रैगिंग करने वाले हैं हमारी। मैंने सुना है के यहां पर रैगिंग होना आम बात है और अगर कोई इनकी बात ना माने तो वो इस कॉलेज में नहीं रह सकता," एक लड़की ने अपने पास खड़ी लड़की से कहा।

चश्मिश ने ये बात सुन ली और अपना चश्मा सही करते हुए वो सामने देखने लगी। यहाँ पर वो सब लोग मुस्कुरा रहे थे।

पीछे बैठे 4 लड़के जो के एक से बढ़ कर एक थे । पर एक तो अपना फोन ही देख रहा था और बाकी अपने सामने खड़े बच्चों को ही देख रहे थे जो अभी भी नहीं हिले थे।

"देख निवान, ये सब तो ऐसे खड़े हैं जैसे इनको बहुत बड़ी सजा मिलने वाली है," एक लड़के ने अपने पास बैठे लड़के से कहा।

तो निवान मुस्कुरा दिया और, "भाविक देख ना बेचारों के चेहरे कैसे मुर्झा गये हैं," निवान ने भाविक से कहा।

"एक बात है इस बार, सब बच्चे एक से बढ़कर एक आए हैं। पिछले एक हफ्ते से सब को देख रहे हैं, हुस्न तो कमाल का है यहां पर," तीसरे लड़के ने कहा जिसकी नजर बस लड़कियों पर ही थी।

"बस कर दिवित, लास्य भी खड़ी है यहां पर," भाविक ने कहा तो दिवित अपने पीछे खड़ी लड़की को देखने लगा जिसका नाम लास्य था।

"तुम नाराज तो नहीं ना," दिवित ने उस से पूछा तो लास्य मुस्कुरा दी और ना में सिर हिला दिया।

"ले उसे कोई फर्क नही तो तुमको क्या लगी है, शी इस माइन समझे," दिवित ने भाविक से कहा। वहीं एक लड़का उनके बीच बैठा सब की बातें सुन रहा था और मुस्कुरा दिया, जो बस अपने फोन को ही देख रहा था।

"क्या यार प्रांजल, तू बस फोन ही देखता रहा कर सामने देख," भाविक ने उस लड़के से कहा, जो फोन देख रहा था।

"बस भाई आप देखो जो करना है करो, मुझे इस सब का हिस्सा मत बनाओ," उस लड़के ने कहा जिसका नाम प्रांजल था।

"चल छोड़ प्रांजल, देख सामने तुम को कुछ अजीब नहीं लगा," निवान ने कहा तो प्रांजल ने सामने देखा। यहाँ पर कम से कम 10 बच्चे थे। प्रांजल जिसने सब को देखा वो एक तरफ देखता ही रह गया। यहां पर चश्मिश खड़ी अपने चश्मे को हाथ से सही कर रही थी।

उसे देखते हुए प्रांजल आगे बढ़ा और एक तरफ आकर खड़ा हो गया। "इसे क्या हो गया?" उसी लड़की ने भाविक के पास आकर कहा जिसने चश्मिश को आवाज लगाई थी।

"खनक देखती जा जैसे हम सब देख रहे हैं," भाविक ने कहा तो खनक भी सामने देखने लगी।

"यू, तुम किसके ऊपर खड़ी हो जो इतनी लंबी हो?" प्रांजल ने चश्मिश को देखते हुए कहा, तो सब चश्मिश को देखने लगे जो उन खड़े बच्चों में से सब से लम्बी थी।

"नहीं मै किसी के पर भी नहीं खड़ी," चश्मिश ने कहा। तो प्रांजल उसे देखता ही रह गया और हाथ के इशारे से उसके सामने खड़े बच्चों को उसके सामने से हटने का कहा। तो वो बच्चे चश्मिश के सामने से हट गये। तो प्रांजल चश्मिश को देखता ही रह गया जो सचमुच लंबी थी, बाकी लड़कियों के मुकाबले।

"वाह हाइट बहुत अच्छी है, नाम क्या है तुम्हारा?" प्रांजल ने पूछा, तो उस चश्मिश ने सब को देखा।

"रूबी," उसने कहा जिसे सुन प्रांजल उसे देखता ही रह गया।

रब राखा।

क्या है रूबी नाम में जो प्रांजल नाम सुन उसे देखता ही रह गया।

100%