Forced by destiny Ch. 1

Forced by destiny - Chapter 1 Intro

Posted by Aarya Rai • Jun 24, 2025 04:56 PM

शांतनु मल्होत्रा The Famous Director and Producer. उसका खुद का प्रोडक्शन हाउस चलता है। जिसका नाम है, "STAR ANGEL MEDIA HOUSE" 

इंडिया के बेस्ट Directors में से एक जो किसी जमाने में खुद एक उम्दा कलाकार हुआ करता था, उसकी एक्टिंग के चर्चे पूरे देश में मशहूर थी। कमाल की पर्सनैलिटी है उसकी जो किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने का हुनर जानता है।

वो कुछ सालों पहले खुद एक सक्सेस्फुल actor था, हैंडसम चेहरा, उसपर उसकी ग्रे आँखे उफ्फ सामने वाले का कतल ही करने को राजी रहती थी, लड़कियों जैसे पतले गुलाबी होंठ जो किसी वक़्त पर जब मुस्कुराया करते थे, तो लड़कियां उन पर अपना दिल हार जाया करती थी।

उसकी कातिल मुस्कान उनके दिलों पर बिजली बनकर गिरती थी पर आखिरी बार वो कब मुस्कुराया था ये तो शायद अब वो खुद भी नही जानता था उसकी बॉडी भी कमाल की है। उसकी एक झलक देखने के लिए लड़कियां दीवानी बनी उनके आगे पीछे घूमती है। मीडिया से उसकी शायद दुश्मनी है, जो वो उनके सामने जाने को कभी तैयार नहीं होता।

आखिरी बार जब उनका मीडिया से आमना-सामना हुआ था। तब वो एक Director नहीं बल्कि एक्टर हुआ करता था। उसने आखिरी बार एक प्ले में काम किया था जो पूरे भारत में बहुत फेमस हुआ था, उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उसने एक्टिंग करना बिल्कुल ही बंद कर दिया ये एक राज़ है आज भी जिसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता।

उसकी ज़िंदगी सबके लिए एक अनसुलझी पहेली जैसी है, हाँ उसके बारे में एक बात हर इंसान जानता है। वो ये उनका दिलफेक नेचर, लोगों के सामने उसकी छवि एक कैसानोवा की है पर फिल्म लाइन में ये नॉर्मल है।

जब कभी इस बात को लेकर उनके Character पर सवाल उठाया गया तो उनके तरफ से बस एक ही ट्यूट आता था कि "खूबसूरत लड़कियों का दिल तोड़ना उसे पसंद नहीं है, इसलिए उन्हें खुश करने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक़्त निकालकर उसे उन हसीनाओं के नाम कर देता है "

Movies, Serials के अलावा उन्होंने ड्रामा और प्ले में भी सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि बाहर के देशों में भी खूब नाम कमाया है, वो भी बस पांच सालों में जो यंग्स्टर्स के लिए एक इंस्पिरेशन है।

Mr शांतनु मल्होत्रा को लड़कियां टाइम पास लगती है। उन्हें प्यार शादी जैसे शब्दों पर विश्वास नही है, अब ऐसा क्यों है ये जानने के लिए आपको कहानी को आगे भी पढ़ना होगा।

अब हमारे हीरो के बारे में बातें बाद मे करेंगे ज़रा अपनी हीरोइन को जान लेते है।

आरवी, एक सीधी सादी मिडिल क्लास गर्ल।  पर उसकी खूबसूरती अद्वितीय है, जैसे भगवान ने स्वर्ग से किसी अप्सरा को नीचे उतार दिया हो। दूध सा गोरा रंग, बड़ी बड़ी सुनहरी आंखें, भरे भरे से लाल टमाटर जैसे गाल , पतले गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियों से कोमल लब।

बिल्कुल हुस्न की मल्लिका है, वो पर अपनी खूबसूरती पर घमंड नहीं करती वो। पापा नही है बस माँ है और उसकी ज़िंदगी का मकसद है कि वो जल्दी से जल्दी अपनी पढ़ाई पूरी करके जॉब करने लगे ताकि अपनी मां की मदद कर सके। उसकी मां घर चलाने के लिए पास ही के प्राइवेट स्कूल मे पढ़ाती है और आरवी कॉलेज के बाद ट्यूशन पढ़ा कर उसका हाथ बंटाती है साथ मे डांस क्लास भी जाती है क्योंकि उसे डांस का क्रेज़ है । प्यार के लिए इनकी ज़िंदगी में भी कोई जगह नहीं है, क्योंकि उसकी जिंदगी तो उन्होंने अपनी माँ को समर्पित की हुई है।

वो बस अपनी माँ के साथ एक सीधी सादी जिंदगी बिताना चाहती है, सुकून भरी जिंदगी जिसके लिए वो दिन रात मेंहनत करती है। कॉलेज में कई लड़के उन्हें प्रपोज कर चुके है पर वो कभी किसी लड़के को भाव नहीं देती। आत्मनिर्भर लड़की जो बेवजह किसी के आगे झुकना पसंद नही करती, गलत काम उससे बर्दाश्त नहीं है।

उसने अपने सिद्धांत है जिस पर वो चलती है। हा एक और खास बात है, उनके अंदर वो अपनी माँ की कोई बात नही टालती, उनके मुंह से निकली बात उनके लिए पत्थर की लकीर है जिसे वो किसी कीमत पर पार नही कर सकती। रिश्तों को गहराई से समझती है, और पूरी ईमानदारी से उसे निभाने में विश्वास रखती है।

अब बाकी बातें आपको कहानी के साथ आगे पता चलती जाएंगी। चलिए अब शुरु करते है हमारी कहानी। 

To be continued...

100%