Forced by destiny Ch. 2

Forced by destiny - Chapter 2 मुझे शादी नही करनी

Posted by Aarya Rai • Jun 24, 2025 05:20 PM

मालाबार हिल्स, मुंबई

मुंबई के इस पॉश इलाके में बना संगमरमर का एक सुंदर सा मेंशन जो सफेद रंग से सराबोर था, और किसी बड़े से रियासत के शाही महल जैसा लग रहा था। जिसके बाहर के बड़े से ब्लैक गेट के दाएं तरफ ब्लैक नेम प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था, "शांतिवन"।

उस बड़े से गेट से शुरू होता गलियारा अंदर वाले गेट पर जाकर खत्म होता था। गलियारे के दोनों तरफ बड़े-बड़े गार्डन बने हुए थे जिनमें अलग-अलग तरह के पेड़ पौधे लगे थे जो उस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहे थे।

अंदर के गेट से दाएं तरफ पार्किंग एरिया था, जहाँ कई सारी महंगी-महंगी गाड़ियाँ खड़ी थीं, सब चमचमाती गाड़ियाँ एकदम नई लग रही थीं। गेट के सामने ही सुंदर और बड़ा सा फाउंटेन बना हुआ था। उस बड़े से महल में अंदर बने पूजा घर में एक औरत पूजा कर रही थी, लगभग 45-50 की उम्र लग रही थी, उनकी रेशमी साड़ी, जूड़े में बंधे बाल चेहरे पर अलग ही चमक और लबों पर प्यारी सी मुस्कान लिए वो बड़े दिल से भगवान का ध्यान कर रही थी। शायद कुछ खास मांग रही थी।

उसी घर में एक कमरे में एक आदमी जिनकी उम्र भी उनके आस-पास की लग रही थी, वो भावहीन सा खड़ा था और सामने देख रहा था, जहाँ एक और उन्हीं की उम्र का आदमी बेड पर लेटा हुआ था, वो रूम कम और हॉस्पिटल रूम ज्यादा लग रहा था। वही पास में एक नर्स खड़ी थी। वो दोनों आदमी दिखने में एक जैसे ही लग रहे थे।

जो आदमी खड़ा था, वो नम आँखों से दूसरे आदमी को देख रहा था। इसी घर के सबसे बड़े कमरे में एक 25 साल के आस-पास का लड़का अपने रूम में लगे बड़े से शीशे के सामने खड़ा था, और भावहीन सा अपने अक्ष को देख रहा था। दूध सा गोरा रंग, बड़ी-बड़ी काली गहरी आँखे जिनमें जाने कौनसा राज़ कैद था।

इतनी गहरी आँखे की अगर कोई उसमें झांकने की कोशिश करे तो, बस डूबता ही चला जाए। उन काली गहरी आँखों में एक अनकहा सा दर्द और नफरत झलक रही थी।

पतले-पतले गुलाबी लब जिसे उसने गुस्से से भिन्चा हुआ था, उस गोरे हैंडसम चेहरे पर पसीने की बुँदे ओस की बूंदों के तरह चमक रहे थे, मजबूत माश्पेशियाँ गठीला बदन जो पसीने से तर था, बहुत ही आकर्षक लग रहा था वो पर बेहद गुस्से मे भी लग रहा था, उसने ऊपर से कुछ नही पहना हुआ था, बस नीचे ब्लैक लोवर डाला हुआ था और उसकी बॉडी बड़ी ही कमाल की लग रही थी, एकदम फिट, बिल्कुल किसी एक्शन हीरो के तरह।

जो लड़की उसे अभी देख ले वो उसपर मर मिटे इतना दिलकश लग रहा था, वो उसका किलर लुक उसपर सूट कर रहा था, जैसे ये रौब उसके लिए ही बना हो। वो खुदको एकटक शीशे में देख रहा था। तभी उसके कानों में अचानक ही एक मीठी सी आवाज़ पड़ी, "डैडी।"

उस मिश्री सी मीठी आवाज़ के कानों में पड़ते ही उस शक्स के भाव एकदम से बदल गए, जो चेहरा अभी तक गुस्से से तमतमा रहा था, अब उसपर एक सुकून नज़र आने लगा था।

उसके भींचे हुए लब अब हल्के से खिंच गए थे, उसने बैड पर से टॉवल उठाया और उसके अपने गर्दन पर से घुमाते हुए कंधे पर डाला और जैसे ही पीछे पलटा किसी की छोटी-छोटी बाहों ने उसके पैरों को जकड़ लिया। इसके साथ ही लड़के के लबों पर गहरी मुस्कान खेल गयी।

उसने सर झुकाकर नीचे देखा तो एक छोटी सी नीली आँखों वाली बच्ची अपना सर उठाकर उसे ही देख रही थी। उसके जैसा ही गोरा रंग, गहरी नीली-नीली आँखे जो इस वक़्त मुस्कुरा रही थी, पतले गुलाबी प्यारे-प्यारे लब जिसपर सौम्य सी मुस्कान ठहरी हुई थी, घुटनों तक की सुंदर सी फ्रॉक पहने वो बच्ची एक सुन्दर सी परी लग रही थी।

इतनी क्यूट की उसे देखकर किसी को भी उसपर प्यार लुटाने का जी करने लगे। वो उस आदमी के पैरों से लिपटी हुई थी, और सर उठाकर उसे बड़े प्यार से देख रही थी। उस आदमी, मतलब लड़के ने नीचे झुककर उसको अपनी गोद में उठा लिया, और प्यार से उसके गाल को चूमते हुए बोला, "गुड मॉर्निंग बच्चे।"

"गुड मॉर्निंग डैडी," उस छोटी सी परी ने एक बार फिर अपनी खनकती आवाज़ में उसे विश किया।

"बस गुड मॉर्निंग, आप डैडी को गुड मॉर्निंग किस्सी नही देंगी?" उस लड़के ने मुह फुलाते हुए कहा तो वो बच्ची खिलखिलाकर हंस पड़ी। उसकी निश्छल हंसी उस लड़के के लबों पर मुस्कान बनकर ठहर गयी।

बच्ची जो की चार से पांच साल की लग रही थी, उसने उस लड़के के गाल पर किस्सी दी फिर मुस्कुराकर बोली, "अंशु ने डैडी को लव किया अब डैडी को अंशु की विश पूरी करनी होगी।"

"बताइये क्या चाहिए हमारी प्रिंसेस को?" उस लड़के ने मुस्कुराकर सवाल किया, बदले में वो बच्ची ने सौम्य सी मुस्कान के साथ उसको देखते हुए कहा, "मम्मा।"

उसके इतना कहते ही लड़के की मुस्कान कही गायब सी हो गयी। वो एकदम से गंभीर हो गया। वो बच्ची अपनी छोटी-छोटी आँखों को टिमटिमाते हुए बड़े आस से उसे देख रही थी, जबकि लड़के का चेहरा अब गुस्से से तमतमा उठा था, उसने लगभग चिल्लाते हुए कहा, "डैडी ने आपको कितनी बार कहा है, ना की आपके डैडी भी वही है, और मम्मा भी वही है। फिर क्यों आप बार-बार यही मांगती है। आपकी मम्मा नही है, और वो अब कभी वापिस नही आ सकती, इसलिए भूल जाइये उन्हें।"

"क्यों मम्मा वापिस नही आएंगी? सब बच्चों की मम्मा होती है, फिर अंशु की मम्मा कहाँ है? वो बेबी के साथ क्यों नही रहती। बेबी को मम्मा चाहिए। जब तक मम्मा नही आएंगी बेबी किसी से बात नही करेगी, खाना भी नही खाएंगी और आपकी बात भी नही सुनेगी, पढ़ाई भी नही करेगी, और बहुत शरारत करेगी, सबको परेशान करेगी, और बैड गर्ल बन जाएगी," अब उस बच्ची ने भी गुस्से मे ज़िद करते हुए कहा और उसकी गोद से उतरने की कोशिश करने लगी तो लड़का तेज़ आवाज़ मे चीखा, "छाया।"

वो इतनी तेज़ चीखा की वो बच्ची सहम गयी, उसकी नीली-नीली आँखों मे आँसू भर गए वो आँसुओं से भरी आँखों से उसे देखने लगी। कुछ ही देर मे एक 22-23 साल की लड़की दौड़ती हुई अंदर आई और घबराकर बोली, "जी भैया, क्या हुआ आप इतने गुस्से मे क्यों है?"

"तुम्हे यहाँ इस घर मे क्यों रखा गया है?" एक बार फिर उस लड़के ने गुस्से मे सवाल किया। उसका गुस्सा देखकर छाया ने सर झुकाकर धीरे से कहा, "अंशु बेबी की देखभाल के लिए।"

"ऐसे ख्याल रखती हो तुम उसका, वो अकेली यहाँ कैसे आई और तुम कहाँ थी?" एक बार फिर उस लड़के ने गुस्से मे सवाल किया तो माया ने सहमते हुए धीमी आवाज़ मे कहा, "मैं बड़ी माँ के साथ पूजा करवा रही थी और बेबी सो रही थी मुझे नही पता चला वो कब उठकर यहाँ आ गयी। माफ कर दीजिये भैया आगे से ऐसी गलती दोबारा कभी नही होगी।"

"यही अच्छा होगा तुम्हारे लिए वरना मुझे तुम्हे बाहर का रास्ता दिखाने मे वक़्त नही लगेगा। याद रहे तुम यहाँ अंशु की देखभाल करने के लिए हो तो वही करो, अगर तुम्हारे काम मे ज़रा भी कमी नज़र आई तो वो दिन तुम्हारा इस घर मे आखिरी दिन होगा," छाया ने सर झुकाए हुए ही हामी भर दी तो उस लड़के ने आगे कहा,

"अब यहाँ खड़ी-खड़ी क्या कर रही हो? लेकर जाओ अंशु को और तैयार करके लाओ इन्हे।" छाया ने हाँ मे सर हिला दिया और अंशु को लेने लगी तो अंशु आँसुओं से भरी आँखों से उसे देखने लगी।

लड़के ने उसपर ध्यान नही दिया। छाया उसे लेकर वहाँ से निकल गयी। अंशु नम आँखों से बस पीछे खड़े अपने डैडी को देखती ही रह गयी। रूम से बाहर निकलते ही अंशु छाया के सीने से लगकर सिसकने लगी तो छाया ने एक माँ की तरह उसे अपने सीने से लगाकर पुचकारते हुए बड़े प्यार से कहा,

"बस बेबी इतना नही रोते। आपको कितनी बार कहा है भैया के सामने वो बात मत किया कीजिये। फिर क्यों आप हर बार उनसे वही कहती है, हर बार वो आपकी मम्मा का ज़िक्र होते ही गुस्सा हो जाते है और फिर आप रोने लगती है।"

"आंटी डैडी मम्मा के बारे मे बोलने पर इतना गुस्सा क्यों करते है?" अंशु ने सिसकते हुए ही सवाल किया जिसे सुनकर छाया खामोश रह गयी आखिर क्या जवाब देती उस बच्ची को उसके सवाल का? जब वो खुद वजह नही जानती थी कि जिस बच्ची मे उसके भैया की जान बसती है उसकी माँ का ज़िक्र होते ही वो इतना नाराज़ क्यों हो जाते है। वो बस अंशु को चुप करवाने लगी।

वो लड़का अब भी गुस्से मे वही खड़ा था। उसने अपनी आँखे बन्द की तो उसकी कानों मे एक आवाज़ गूंजने लगी, "मुझे ये बच्चा नही चाहिए। न मेरा तुमसे कोई रिश्ता है और न ही इस बच्चे से। मैं तुम्हारे लिए अपनी ज़िंदगी बर्बाद नही कर सकती इसलिए तुमसे दूर जा रही हूँ। रही बात इस बच्चे की तो इसे मैं इस दुनिया मे लाकर अपनी लाइफ, अपना फ्यूचर बर्बाद नही कर सकती इसलिए इसे मैं अबोर्ट करवा दूँगी।"

उस लड़के के कान गुस्सेसे लाल हो गए, उसने अपनी मुट्ठिया कस ली, आँखे खोली तो वो लावे के तरह धधक रही थी। उसने गुस्से मे दांत पीसते हुए कहा, "तुम जैसी घटिया और गिरी हुई औरत की परछाई भी मैं अपनी बेटी पर नही पड़ने दूंगा। वो मेरी बेटी है... शांतनु मल्होत्रा की बेटी अंशिका शांतनु मल्होत्रा, उसका तुमसे कोई रिश्ता नही है। मैं तुम्हे कभी उसतक पहुँचने नही दूंगा।"

"कब तक रोक सकेंगे आप उन्हें? उस औरत से आपको नफरत है और आपके पास उसकी वजह भी है, हम आपके फैसले से सहमत भी है कि वो इस लायक नही की उन्हें अंशिका की असलियत पता चले। पर आप उनके गुनाहों की सज़ा उस मासूम सी बच्ची को क्यों दे रहे है? जो हुआ उसमे उनकी क्या गलती है?

क्यों वो मासूम सी बच्ची इतनी सी उम्र मे इतनी बड़ी सज़ा भूगत रही है? आप तो उनपर अपनी जान छिड़कते है फिर उनकी आँखों मे आँसू देखकर भी पत्थर बने कैसे रह जाते है? क्या आपको उनकी उदासी नज़र नही आती? भले ही आप उनसे बहुत प्यार करते है लेकिन आप कभी उनकी ज़िंदगी मे उनकी माँ की कमी को पूरा नही कर सकते। क्योंकि एक माँ की जगह कोई नही ले सकता।

आप उस औरत से कोई सम्बन्ध नही रखना चाहते पर उनके लिए एक अच्छी सी माँ लाने के बारे मे तो सोच सकते है न? हमने आपको इतनी बार कहा कि अब तो शादी कर लीजिये पर आप कभी हमारी सुनते ही नही है। हमारे लिए न सही अंशु के लिए ही शादी कर लीजिये, हमें बहु और उन्हें माँ मिल जाएगी।"

ये अर्पिता जी है। शांतनु की बड़ी माँ जो पूजा कर रही थी पर उसके चिल्लाने की आवाज़ सुनकर ऊपर आ गयी थी। उनकी आवाज़ सुनकर शांतनु ने उन्हें देखा पर उसके भाव नही बदले। जैसे ही वो चुप हुई शांतनु ने गुस्से मे कहा,

"आप जानती है बड़ी माँ मैं कभी शादी नही कर सकता। अब मुझे प्यार शादी जैसे शब्दों पर विश्वास नही है, ये शब्द बस एक धोखा है। मेरी ज़िंदगी मे किसी धोखेबाज़ लड़की के लिए कोई जगह नही है। आज कल की लड़कियों का कोई ईमान होता ही नही है जहाँ पैसा मिले वो उसी की बाहों मे समाने को तैयार हो जाती है।

कोई रिश्ते की बंदिश उन्हें रोक नही सकती। मुझे ऐसी किसी लड़की को अपनी ज़िंदगी मे शामिल करके अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने का कोई शौक नही है। और रही बात अंशु के लिए माँ लाने की तो जब जिस औरत ने उसे जन्म दिया वही उसकी माँ नही बन सकी तो कोई और औरत अगर इस घर मे आ भी जाती है तो क्या गैरेन्टी है कि वो अंशु की ज़िंदगी मे माँ की कमी को पूरा कर पाएगी।

आज मैं जहाँ हूँ, कोई भी लड़की मुझसे शादी करने को तैयार हो जाएगी पर वो सिर्फ मेरे लूकस और मेरे पैसों के लिए मुझसे जुड़ेगी। मैं आज आपसे भी आखिरी बार कह रहा हूँ, दोबारा शादी करने की बात मत कीजियेगा मुझसे।"

वो अब मुड़कर जाने लगा। वो बाथरूम मे जाने ही वाला था कि अर्पिता जी ने पीछे से कहा, "आपकी ये सोच बदलने के लिए कोई न कोई लड़की ज़रूर बनाई होगी भगवान ने जो आपको इस बात का एहसास दिलाएगी की दुनिया मे सभी लड़कियाँ राधिका जैसी धोखेबाज नहीं होती और खून के रिश्तों से ज्यादा ज़रूरी दिल के रिश्ते होते है।

बहुत जल्द ऐसी लड़की आपकी ज़िंदगी मे आएगी। हमें अपने भगवान पर पूरा विश्वास है, वो जल्दी ही इस घर मे ऐसी बहु भेजेंगे जो आपके दिल से इस नफरत को निकालकर आपको फिरसे प्यार करना सिखा देती। जो अंशु को माँ का प्यार देंगी जिसके लिए वो आज तक तरसती आ रही है। वही वो लड़की होंगी जो हमारे घर को एक बार फिर खुशियों के रंगो से सजा देगी।"

"ख्वाब अच्छा है बड़ी माँ पर ये कभी हकीकत नही बन सकता। लड़कियाँ सिर्फ घरों को तोड़ने के लिए होती है और मैं ऐसी किसी लड़की को कभी इस घर मे नही आने दूंगा जो एक बार फिर मेरे परिवार को बिखेरकर रख दे। सालों पहले एक लड़की ने इस परिवार को टुकड़ों मे तोड़ दिया था जिन्हें आजतक मैं जोड़ने की कोशिश कर रहा हूँ।

ज़िंदगी मे औरत नाम की चीज़ से इतने धोखे खाए है कि अब औरत शब्द से भी मुझे नफरत है। अगर आप नही होती तो शायद औरत के सबसे सम्मानीय रूप से भी मुझे नफरत हो चुकी होती। इस दुनिया मे औरत का हर रूप सिर्फ और सिर्फ मर्द को धोखा देने के लिए ही बना है।

चाहे वो प्रेमिका बने या पत्नी वो सिर्फ मर्द को तोड़ने का काम करती है। यहाँ तक कि माँ के रूप मे वो अपने स्वार्थ की पूर्ति ही करती है और अपनी खुशी के लिए ऐसे हर रिश्ते तो तोड़कर जाने से पहले वो एक बार भी नही सोचती। औरत के हर रूप से धोखा खा चुका हूँ मैं अब वही गलती दोबारा कभी नही करूँगा। आपको अपने भगवान पर विश्वास है और मुझे खुदपर।

अब जो शान आपके सामने खड़ा है वो पांच साल पहले वाला शान नही है। जिसकी अच्छाई का फ़ायदा उठाकर लोग उसे छोड़ जाया करते थे। अब जो शान आपके सामने खड़ा है उसको धोखा देने की हिम्मत किसी के अंदर नही है और अब मुझे लोगों के धोखो से बचना भी आता है और ऐसे धोखेबाज लोगों को सबक सिखाना भी आता है।"

इतना कहकर वो बाथरूम मे घुस गया। अर्पिता जी नम आँखों से बाथरूम के बंद गेट को देखते हुए बोली, "कैसे समझाए हम आपको कि पांचो उंगलियाँ बराबर नही होती। एक बार आपको धोखा मिला इसका मतलब ये नही कि आप किसी को अपनी ज़िंदगी मे आने ही ना दे। अकेले ज़िंदगी नही काटी जाती बेटा।

आप भले ही कुछ भी कहे पर हमे हमारे भगवान पर पूरा विश्वास है। उन्होंने आपके लिए ऐसी लड़की ज़रूर बनाई होगी जो आपको फिरसे जीना सिखा सकेगी, जो आपके दिल से इन कड़वी यादों को मिटाकर उन्हें अपने प्यार के मीठे एहसासों से भर देगी। बस अब महादेव जल्दी से आपकी ज़िंदगी मे उस लड़की को भेज दे जो आपको और अंशु को संभाल ले।"

वो भगवान से प्रार्थना करते हुए वहाँ से चली गयी। कुछ देर बाद शान ऑफिस जाने के लिए तैयार होकर नीचे पहुँचा। वाइट शर्ट पर ब्लैक थ्री पीस सूट, गले मे टाई, कलाई पर उसकी परस्नैलिटि के पर सूट करती महँगी ब्रैंडेड वॉच, पैरों मे बुट्स, सलीके से सेट किये बाल और रौबदार चेहरा, उसका औरा ही कुछ अलग था।

कमाल की परस्नैलिटि थी उसकी और अब तो एकदम बिज़नेसमैन के रूप मे वो और भी ज्यादा हैंडसम लग रहा था। वो डाइनिंग एरिये मे पहुँचा तो वहाँ एक आदमी पहले ही बैठे हुए थे वो भी एकदम फिट थे। शान को देखकर वो मुस्कुराए, शान भी मुस्कुराकर उनके सामने वही चेयर पर बैठते हुए बोला, "गुड मॉर्निंग बड़े पापा।"

"गुड मॉर्निंग बेटा जी। बड़े दिनों बाद नज़र आ रहे हो, सब ठीक है? और आपका काम कैसा चल रहा है?" उन्होंने मुस्कुराकर सवाल किया बदले मे शान ने भी बड़े आराम से अदब से जवाब दिया, "जी बड़े पापा कुछ वक़्त से काम का लोड बढ़ा हुआ था, न्यू प्रोजेक्ट शुरू करना है उसी की कास्टिंग और बाकी सबकी तैयारी में लगा हुआ था।

आप बताइये आपका सोशल वर्क कैसा चल रहा है। जल्दी ही मेयर के इलेक्शन होने वाले है और मैं चाहता हूँ की इस बार टिकट आपको मिले और जीत भी आपकी हो, मेरे सबसे बड़े दुश्मन की हार के लिए आपका जीतना बहुत ज़रूरी है।"

वो अब एकदम गंभीर लग रहा था। उसकी बात सुनकर सुयश जी ने भी गंभीरता से जवाब दिया, "हमारी सालों की मेहनत अब रंग लाने वाली है। सालों से समाज की सेवा के मे लगे हुए है, पार्टी मे भी हमारी अच्छी पहचान बन गयी है इस बार टिकट भी हमें मिलेगा और जीत भी हमारी होगी, आप इस बात से निश्चिंत रहिये।"

उनकी बात सुनकर शान के लबों पर शातिर मुस्कान फैल गयी।

To be continued...

आगे की स्टोरी नेक्स्ट चैप्टर में। तब तक कॉमेंट करके बताइये की शुरुआत कैसी लगी आपको?

100%