Glam With The Ghost Eye Ch. 1

Beyond Her Eyes - Chapter 1

Posted by Sakshadow • Jun 24, 2025 08:31 PM

सुबह का समय मुंबई का एक आलीशान अपार्टमेंट

एक लड़की जिसकी उम्र यही कही 26-27 के आसपास होगी वह आराम से अपने बेड पर सोई हुई थी

धीरे-धीरे उसके आंखें फड़फड़ाने लगी शायद अब वह उठने वाली थी

उस लड़की ने अपनी आंखें खोली और अपने सामने देखा एक आदमी जिसने अपना सर अपने हाथ में पकड़ा हुआ था वो उसके सामने खड़ा था मतलब उसका सर उसकी बाकी बॉडी से अलग था जिसे देख उस लड़की के मुंह से चीख निकल गई

उसने गुस्से से कहा यह क्या तरीका है हॉफ बॉडी मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है इस तरह सुबह-सुबह मेरे सामने आकर मत खड़े होया करो मैं भी एक इंसान हूं मुझे भी डर लगता है

यह सुन होल्ड बॉडी ने अपना सर झुकाते हुए का मतलब जो सर उसने अपने हाथ में पकड़ा हुआ था उसे आगे की तरफ करते हुए कहा रायमा मैं क्या करूं मैं आपका असिस्टेंट हूं यह मेरा काम है हर सुबह आपको रिपोर्ट करना कि आज आपको किस-किस भूत से मिलना है

आपके अपने शेड्यूल के अलावा मुझे भूत का शेड्यूल भी मैनेज करना होता है जिसके लिए सबसे जरूरी होगा आपका जल्दी उठना जो आप कभी नहीं उठते

यह सुन रहा है रायमा ने मुंह बनाया और गुस्से से कहा क्या तुम मुझे ताने मार रहे हो इस बात पर की मैं सुबह जल्दी नहीं उठती

यह सुन हॉफ बॉडी का मुंह हंसने लगा ये इंसान या व्हाटेवर जो भी था डरावना लगना चाहिए था मगर ये क्यूट लग रहा था

राइमा ने उसे घूरा तो हॉफ बॉडी ने हंसना बंद कर कहा अब आप तैयार हो जाए आपको काम पर जाना है और जल्दी काम खत्म करके आपको जो मैंने भूतों के साथ अपॉइंटमेंट फिक्स की है उन सभी से भी मिलना है

यह सुन राइमा अपनी जगह से खड़ी हुई और पास की टेबल से फोन उठाया और वापस लेट कर उसे चलाने लगी

यह देख हॉफ बॉडी का मुंह बन गया वह बड़बड़ाया मैं भी किसका असिस्टेंट बन गया यह कैसी लड़की है जिसमें दुनिया भर की बुरी आदत है भरी पड़ी है

न जाने कब मेरी याद्दाश वापस आएगी मुझे इस जगह से मुक्ति मिलेगी और इस लड़की से मेरा पीछा छूटेगा कहते हुए हॉफ बॉडी ने सर हिलाया

मतलब उसके हाथ में जो सर था वो इधर उधर किया हॉफ बॉडी का सर हमेशा उसके हाथ में ही रहने वाला है इसलिए सभी उस अकॉर्डिंग इमैजिन कर लेना

हॉफ बॉडी एक भूत था जिसकी मौत उसका सर कटने से हो गई थी मगर जब राइमा जो भूतों को देख सकती थी और उनसे बातें कर सकती थी हॉफ बॉडी से मिली थी तब हॉफ बॉडी को कुछ भी याद नहीं था इसलिए रायमा ने ही उसका नाम हॉफ बॉडी रख दिया था

फिर उसे अपने असिस्टेंट के तौर पर ही रख लिया था जो अलग-अलग भूत जिन्हें मुक्ति चाहिए होती थी या जो दूसरी भूतों से परेशान होते थे हॉफ बॉडी उन सबको राइमा से मिलने का अपॉइंटमेंट देता था और राइमा अपना काम करने के बाद सभी भूतों से मिलती थी

वही रायमा ने सोशल मीडिया साइट खोली

अपने फॉलोअर्स देख रायमा ने कहा कब मेरे फॉलोअर्स बढ़ेंगे इस स्पीड में तो मेरे सारे राइवल्स मुझसे आगे निकल जायेंगे

चलो दूसरे अकाउंट के फ़ॉलवर्स भी देखती हु कहते हुए रायमा ने अकाउंट स्विच किया उसने Glam Ghost Hunter नाम से लॉगिन किया

उस अकाउंट के फ़ॉलवर्स देख रायमा ने मुंह बनाते हुए कहा इस अकाउंट के कितने सारे फॉलोअर्स बढ़ गए है हर रोज डबल हो जाते है

इस अकाउंट के फॉलोअर्स नहीं बढ़ाना चाहती मगर ये 2x की स्पीड में बढ़ रहे है और उसके बढ़ाना चाहती हु तो वो 0.25  की स्पीड में भी नहीं बढ़ रहे

मेरी लाइफ़ में कभी भी वो क्यों नहीं होता जो मैं चाहती हु

उसने फोन साइड में रखा बेड पर घुटने मोड़ पर बैठ गई उसका चेहरा रोने जैसा हो गया

रायमा अपने बेड से उठी उसने अपना फोन चार्ज में लगाया और वॉशरूम में चली गई

वही हॉफ बॉडी किचन में रायमा के लिए ब्रेकफास्ट रेडी करने लगा वो बड़बड़ाया इस लड़की ने तो मुझे अपना कुक भी समझ रखा है मुझ जैसे भोले भूत का फ़ायदा उठाती है ये

कुछ ही समय बाद राइमा रेडी होकर डाइनिंग रूम में आ गई

उसने एक बहुत सुंदर व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी साथ में छोटे छोटे इयर्स्टड हाथ में झोले के साइज का ब्रांडेड बंग

रायमा ने ब्रेकफास्ट किया और अपार्टमेंट का गेट खोल उसने पीछे मुड़कर हॉफ बॉडी से कहा जो उसे कुछ कहने जा रहा था

मैं शाम तक आ जाऊंगी तब मुझे शेड्यूल बता देना आज बहुत इंपॉर्टेंट दिन है और मैं अपने सर पर कोई भी बर्डन नहीं लेना चाहती 

इतना कहकर बिना हॉफ बॉडी का कुछ सुने वह लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आई और बिल्डिंग से निकल गई कुछ ही समय बाद उसके सामने एक कार आ के रुकि रायमा कार में बैठी और वो कार वहां से निकल गई

कुछ ही समय बाद वो कार फिल्म सिटी के बाहर आकर रुकी

रायमा कार से उतरी उसने कार से अपना हैंडबैग लिया और वह फिल्म सिटी के अंदर जाने लगी

रायमा ने देखा चारों तरफ उसके पोस्टर लगे हुए थे जो कोई भी उसे देखता सब उसे ग्रीट करते और कुछ कुछ तो दिल पर हाथ रख गिरने की एक्टिंग भी करते

ये देख रायमा के चेहरे पर जंग जितनी वाली स्माइल आ गई

आखिर अपनी कामयाबी पर कौन खुश नहीं होता है

कुछ समय बाद रायमा ड्रेसिंग रूम में खड़ी थी उसने इधर-उधर देखा और कहा तुम्हारे वजह से मुझे मेरे हर बैग में होल्स करवाने पड़ते हैं

तो किस से बात कर रही है राइमा और क्या करती है वो जानने के लिए पढ़ते रहिए

100%