Glam With The Ghost Eye Ch. 2

Glam With The Ghost Eye - Chapter 2

Posted by Sakshadow • Aug 01, 2025 10:28 AM

रायमा ने अपने बैग की चैन खोली तो उसमें से एक लड़की थी जिसकी हाइट 5 इंच होगी

उस लड़की ने बाहर आते हुए कहा मैने कितनी बार कहा है कि बैग में होल्स करवाने की जरूरत नहीं है फिर भी तुम करवाती है इसलिए मुझे झूठा इल्ज़ाम मत लगाओ

रायमा ने बड़बड़ाया होल न करवाने के कारण ऑक्सीजन न आया और इसको कुछ हो गया तो मुझे फ्री की मैनेजर कहा मिलेगी

क्या बोली तुम वो लड़की जिसका नाम मिनी था उसने कमर पर हाथ रख कहा जिसे देख रायमा ने दांत दिखाए और कहा भले ही तुम बिना ऑक्सीजन के सरवाइव कर सकती हो मगर मुझे तुम्हारी चिंता रहती है

और मै ये भी चाहती हु तुम हर रास्ता देख सको ताकि तुम्हे कैद होने वाली फीलिंग्स न आए

सच में मिनी ने शक करते हुए कहा

रायमा ने जल्दी से अपनी गर्दन हा में हिला दी

Oo सो क्यूट तुम्हे मेरी कितनी फिक्र रहती है मिनी ने अपने गालों में हाथ रख कहा

बच गए रायमा ने सास छोड़ते हुए धीरे से कहा

मिनी भी इंसान नहीं थी वो अलग दुनिया से आई थी रायमा को वो एक बार जंगल में मिली थी जब वो किसी भूत से मीटिंग करने गई थी रायमा ने उसकी जान बचाई थी

तब से मिनी रायमा के साथ ही रहती है मगर उसे हर कोई देख सकता है बस छोटी हाइट के कारण वो कही भी छुप जाती थी और किसी का ध्यान उसपे नहीं जाता था

मिनी ने कहा रायमा अब तुम्हे शूट के लिए तैयार हो जाना चाहिए

ये सुन रायमा ने सर हिलाया तभी गेट पर किसी ने नॉक किया जिसे सुन मिनी वापस रायमा के बग में चली गई और रायमा ने कहा कम इन

रूम का गेट खुला और 3 लड़कियां रूम में आई ये तीनों लड़कियां थी मिताली चेष्टा और खुशी रायमा की मेकअप हेयर आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट उन्होंने रायमा को ग्रीट किया

रायमा ने गुस्से से कहा क्या तुम सभी को मुझसे पहले आके सारी प्रिपरेशन नहीं करनी चाहिए थी मै तुम्हारी बॉस तुम तीनों से पहले यहां आई हुई और कुछ मिनिट बाद मै खुद रेडी भी हो चुकी होती मैने तुम्हे किस लिए हायर किया है क्या मै तुम्हे फ्री के पैसे देती हु

रायमा ने ये सब काफी रूड हो कर कहा था लगता है उसे इंसानों से अच्छी खासी दिक्कत थी

तीनों से सर झुका लिया मिताली धीरे से इतनी भी देरी नहीं हुई जो ये इतना सुना रही है

खुशी भी धीरे से बोली वैसे भी जल्दी तैयार हो के कौनसा तीर मार देती खुद को एक्ट्रेस कहती है आता तो एक्टिंग का a भी नहीं है

चेष्टा भी उन्हीं की तरह धीरे से खुद ही मूवी प्रोड्यूस करती है और खुद ही खुद को मैन लीड सलेक्ट कर लेती है हर मूवी फ्लॉप भी करती है वरना कौन ही इसे कोई मूवी में लेगा

ये सुन तीनों मुंह दबा हंसने लगे

अब क्या गुसहर फुसर करने लगी तुम तीनों रायमा जो अभी भी गुस्से में थी उसने तीनों को घूरते हुए कहा तो तीनों चुप जो गए

फिर रायमा वही रखी चेयर पर बैठ गई और तीनों मुंह बनाते हुए और मन ही मन रायमा की बुराई करते हुए काम में लग गए

मिताली ने रायमा को शूट के अकॉर्डिंग ड्रेस दी रायमा ने उसे लिया और चेंज करने चेंजिंग रूम में चली गई

कुछ टाइम वो रूम से बाहर आई उसने उसने ग्रे कलर का फुल स्लीव्स ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक पेंट पहनी हुई थी

वो वापस उस चेयर पर बैठ गई जिसपे वो पहले बैठी थी

खुशी शूज लाई और उसे रायमा के पैरों के पास रख दिया रायमा ने शूज पहने उसके बाद तीनों ने मिल के उसे रेडी करना शुरू कर दिया

रायमा के बालों की हार्इ पोनी बनाई गई और चेहरे पर मिनिमल मेकअप कर दिया गया

रायमा ने उठ के अपने आप को ठीक से मिरर में देखा वो अपने लुक से कुछ हद तक सेटिस्फाइड थी

उसने पीछे मुड़ के तीनों लड़कियों को देखा जो अभी भी गुसर फिशर कर रही थी मगर रायमा ने उसपे ज्यादा ध्यान नहीं दिया वो रूम से निकल गई

उसके जाने के बाद खुशी मिताली और चेष्टा जो धीरे धीरे रायमा की बुराई कर रहे थे वो तेज तेज उसे भला बुरा कहने लगे

वो तीनों इस बात से अंजान थी कि रायमा की मैनेजर कम एक चुगली खोर लड़की मिनी वही थी और उनकी सारी बातें सुन रही थी

मिनी ने बैग में घूम फिर कुछ ढूंढा तो उसे रायमा का फोन मिला फोन उसकी हाइट से भी बढ़ा था

उसने मुश्किल से फोन ऑन किया और किसी को फोन मिला दिया

वही रूम के बाहर उस जगह जहां शूटिंग हो रही थी रायमा वहां आई तो सब उसकी तारीफ करने लगे आप तो इस लुक में बहुत अच्छी लग रही हो ये कैरेक्टर आपके लिए ही बना है  आप दुनिया की सबसे सुंदर लड़की हो ऐसा ही सब

वही ये सब सुन रायमा के चेहरे पर घमंडी एक्सप्रेशन आ गए उसे अपनी तारीफ बहुत पसंद थी और जो जो उसकी तारीफ कर रहे थे रायमा ने उन्हें अपनी नेक्स्ट मूवी के लिए साइन कर लिया

सभी तारीफ क्या कर रहे थे उसे मखन लगा रहे थे ताकि उनका फायदा हो सके

मखन लगाना चल रहा ही था कि तभी उन्हें डायरेक्टर की आज आई सेट रेडी है ये सुन सभी लोग अपने अपनी जगह चले गए

रायमा ने ब्लैक जैकेट पहनी जो वो अपने साथ अपने रूम से लाई थी

फिर शूटिंग शुरू हो गई रायमा एक्टिंग करने की न कामयाब कोशिश कर रही थी

असिस्टेंट डायरेक्टर डायरेक्टर से सर ये कैसी एक्टिंग कर रही है उसे गुस्से में होना चाहिए मगर उसके फेस के कोई एक्सप्रेशन नहीं है

आज उसका पहला दिन था

डायरेक्टर ने अपने मुंह पर अंगुली रख अपने असिस्टेंट को चुप रहने का इशारा किया और कहा वो ही इस मूवी की प्रोड्यूसर है अच्छी एक्टिंग नहीं करेगी तो उसका ही नुकसान हम सभी को उससे क्या हमें तो हमारे पैसे टाइम से मिल रहे है

ये सुन असिस्टेंट से कुछ कहना चाहा मगर फिर चुप हो गया

सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि तभी वहां तेज चिल्लाने की आवाज आई

कौन चलाया और क्या रायमा की एक्टिंग इतनी बुरी है जानने के लिए पढ़ते रहिए

100%