Gangsters immature bride - Chapter 3
अर्णव और मानिक दोनों ने एक दूसरे के हेड पर निशाना लगा रखा था कि अचानक एक साथ 4 से 5 गाड़ियां आ गईं।
मानिक के चेहरे पर स्माइल तैर गई क्योंकि ये उसके आदमी थे।
सबसे पहले एक कार से सूट बूट पहने एक आदमी बाहर आया।
ये था मानिक का राइट हैंड निर्भय सिंह!
निर्भय के पीछे-पीछे और भी आदमी उतरे जो गन का निशाना अर्णव की तरफ करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
मानिक ने कहा, "किंग अब तुम्हारा आखिर वक्त चल रहा है क्योंकि तुम्हारे आदमी हमेशा की तरह आज भी लेट हैं और शायद इतने लेट कि सिर्फ तुम्हारा जनाजा उठाने आएंगे, उससे पहले नहीं।"
अर्णव के होठों पर एक मुस्कान तैर गई जिसके अगले ही पल वहाँ पर चॉपर उड़ने की आवाजें आने लगी थीं।
अर्णव ने गहरी आवाज में कहा, "तेरी जुबान से अब भी मेरे लिए किंग ही निकल रहा है, ये मेरी जीत का सबसे बड़ा सबूत है।"
मानिक, निर्भय और उनके बाकी सब आदमी आंखें फाड़े आसमान की तरफ देख रहे थे।
हमेशा तो माफिया किंग्स के बहुत सारे बॉडी गार्डस होते हैं पर यहां कुछ अलग था।
Devil's Gang में 6 लोग हैं और उन 6 के पर्सनल 12 भरोसेमंद आदमी।
इतने काफी है दुश्मन की डर के मारे पेंट गीली करने के लिए।
उन चॉपर से कुछ लोग रस्सियों की मदद से उतरने लगे और देखते ही देखते ये नॉर्मल सी सड़क किसी जंग का मैदान लगने लगी।
वहीं इरा बहुत डर चुकी थी, अभी वो डरते हुए पीछे हट रही थी कि वो किसी से टकरा गई।
उसने पीछे मुड़ कर देखा तो ये एक लड़की थी जिसकी मास्क की वजह से सिर्फ काली कजरारी आंखें दिख रही थी।
क्रिश ने दूर से ही कहा, "CV इसे ले जाओ, king का ऑर्डर है!"
उस लड़की ने क्रिश की तरफ एक नजर देखा और फिर इरा का हाथ पकड़ लिया।
CV यानी की चांदनी वासु जिसे सब CV बुलाते है, वो इरा का हाथ पकड़े उसे जबरदस्ती अपने साथ खींचने लगती है।
तो इरा धीरे से बोलती है, "इरा को खींचो मत, मैं खुद आ रही हूं।"
CV ने हैरानी से इरा को देखा, कैसी लड़की है खुद ही गुंडों के साथ जा रही है और ऐसे बता रही है जैसे CV उसे ICECRRAM PARLER लेकर जा रही हो।
पर CV ने अपने ख्याल झटके और इरा को अपनी CAR में लेजा कर बैठा दिया।
इरा अपनी नीली आंखे टिमटिमाते हुए CV के हर एक एक्शन को देख रही थी, जैसे समझने की कोशिश कर रही हो आखिर ये लड़की कर क्या रही है...
CV ने car स्टार्ट कर दी और इरा ने कस कर seat belt को पकड़ लिया जिसे देख कर CV के चेहरे पर एक तिरछी मुस्कान खिल गई।
वहीं मानिक और अर्णव दोनों के आदमियों के बीच फायरिंग हो रही थी और इसी बीच निर्भय ने मानिक को अर्णव की नज़रों से दूर भी कर दिया था....
क्रिश ने अर्णव को छेड़ते हुए कहा, "क्या हुआ किंग दुश्मन तो निकल गया?"
अर्णव ने तीरछा मुस्कुराते हुए कहा, "पर अपनी सबसे कच्ची नब्ज मेरे पास छोड़ गया!"
क्रिश ने हैरानगी से अर्णव को देखा तो अर्णव ने मानिक की कार की तरफ इशारा किया और फिर उस कार की back seat से एक सूटकेस निकाल लिया जिसे देख कर क्रिश के चेहरे पर भी मुस्कान तैर गई और उन दोनों ने एक दूसरे को हाई फाइव दिया...
जिसके बाद क्रिश ने अपने पर्सनल बॉडीगार्ड्स यानी कि 12 योद्धाओं के अलग ग्रुप मै मैसेज कर के बता दिया कि फाइट अब इतनी ही होगी।
ओर वो दोनो चॉपर मै बैठते हुए Star आइलैंड के लिए निकल गए।
अर्णव के दिमाग मै अब भी सिर्फ इरा घूम रही थी...
अर्णव का चॉपर सीधे star iland मै उसके बंगलो के टैरिस पर रुका और क्रिश और अर्णव तेजी से चलते हुए वहां से अंदर आ गए।
हॉल का माहौल कुछ गर्म था।
2 नौजवान हाथ मै तलवार लिए लड़ने की बजाय चमचे और कुकर लिए लड़ रहे थे।
उनमें सी से एक ने लगभग चीखते हुए कहा, "कमीने सब तेरी वजह से हुआ है!"
सामने वाला भी कोई कम नहीं था उसने जवाब दिया, "हराम जादे अपनी गलती मुझ पर डालना बंद कर वरना इस कुकर से तेरा सर फोड़ दूंगा।"
अर्णव साइड मै सोफे पर बैठते हुए अपना मोबाइल चलाते हुए बोला, "नौटंकी करने की जरूरत नहीं है cv आ रही है थोड़ी देर में वो बना देगी खाना।"
क्रिश ने टेबल से एक apple उठाया और उसे बाइट करते हुए बोला, "और उसके साथ एक अप्सरा जैसी लड़की भी आ रही है क्या पर आपको वो कितना अच्छा खाना बनाती होगी।"
अर्णव को इरा को थोड़ा बहुत भुला था उसके दिमाग मै फिर से इरा का मासूम चेहरा घूम गया...
इतना बोल कर क्रिश भी अर्णव के साइड मै बैठ गया।
वहीं वो दोनो लड़के एकदम से चमचा और कुकर साइड में फेकते हुए क्रिश के पास आकर एक ने कहा, "क्या सच मै उस डायन cv के अलावा भी कोई devil's villa मै आ सकता है बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है।"
क्रिश ने हंसते हुए कहा, "उग्र सिंह ये सपना नहीं है वो लड़की तेरी डायन से भी ज्यादा सुंदर है।"
उग्र ने अपनी तीखी भूरी आंखे छोटी करते हुए कहा.. "चल हट पहली बात तो वो मेरी डायन नहीं है वो सिर्फ डायन है।"
की अचानक ही दरवाजे से cv की आवाज आई, "उग्रवादी... !!!"
और उग्र की एकदम से हैरानी से आंखे फैल गई।
"उग्रवादी!! तूने मुझे फिर से डायन कहा।"
तो उग्र और क्रिश के साइड मै बैठे एक हैंडसम और क्यूट बॉय मीर ने उठ कर cv के पास जाकर उसके कंधे पर अपना सर रख ते हुए कहा, "ऑफकोर्स my lord आप जैसी खूबसूरत, डैशिंग, क्यूट, प्रिटी, ब्यूटीफुल...."
क्रिश ने एप्पल का एक ओर बाइट लेते हुए कहा, "अबे कानखजूरे जल्दी कर कल पनवेल निकलना है .."
Cv को हंसी आ गई वहीं उग्र की डर से हालत खराब थी।
Cv ने अपनी जैकेट की बाजू कोहनी तक मोड़ते हुए कहा, "रात को बताऊंगी ये डायन क्या क्या कर सकती है मिस्टर उग्रवादी एंड मीर babu मखन लगाने की जरूरत नहीं है बोलो क्या खाना है!"
मीर के होठों पर बच्चों जैसी स्माइल आ गई और उसकी sky blue eyes मै चमक उसने जल्दी से कहा, "खीर खानी है, एकदम टेस्टी वाली मिस डैशिंग के हाथ की।"
Cv जैसे ही किचन की तरफ बढ़ी सबकी नजर डरी सहमी खड़ी इरा पर गई जो कब से सीवी के पीछे खड़ी होकर उनकी बकवास सुन रही थी पर सारी बकवास उसके सर के ऊपर से निकल चुकी थी पर सब उसे ऐसे देख रहे थे जैसे आज से पहले इतनी khubsirt लड़की ना देखी हो, छोड़ के उग्र को क्योंकि उसे अपनी डायन का डर जो सता रहा था उसने नजरे उठा कर इरा को एक बार भी नहीं देखा था और आंखे बंद किए प्लान बना रहा था आज कैसे अपनी डायन से बचेगा।
की अचानक सबके कानों मै इरा की मिश्री जैसी आवाज पड़ी, "आप सच मै सपनो के राजकुमार हो?"
और सब ने चौंक के उसकी तरफ देखा क्योंकि उसका इशारा अर्णव की तरफ था।
अर्णव ने आंखें छोटी करते हुए कहा, "पागल हो गई हो?"
इरा ने चहकते हुए कहा, "आपको वो वो क्या कहते है umm umm जादू हा जादू आता है आप कैसे हम से पहले यहां पहुंच गए वहां आप उस गंदे आदमी से लड़ रहे थे।"
इरा की मासूमियत भरी बाते सुन कर सबको हंसी आ रही थी और अर्णव की यकीन नहीं हो रहा था क्या ये लड़की सच मै इतनी पागल है इसे वहां खड़ा इतना बड़ा चॉपर नहीं दिखा और दिखा भी नहीं तो क्या इसका मतलब ये है कि वो उससे पहले नहीं पहुंच सकता।
क्रिश ने अर्णव को चिढ़ाते हुए कहा, " आज की breaking news पहली बार king की जुबान हुई बंद एक अप्सरा जैसी दिखने वाली लड़की के मामूली से सवाल पर ओर सूत्रों से खबर मिल रही है king blush भी कर रहे है, तो जनाब अपने दिल को संभाल लो ये सीन को देख कर कही आपका दिल सीने मै उछल कूद ना करने लगे।"
वो आगे कुछ बोलता उससे पहले एक कुशन सीधे उसके मुंह पर आके लगा जो अर्णव ने फेंका था।
अर्णव ने गुर्राती आवाज में कहा, "अपनी मासूमियत के मुखौटे के पीछे जो चालाक चेहरा है उसे मै बखूबी समझ सकता हूं, मेरे सामने ये भोलेपन का नाटक करने की जरूरत नहीं है। मीर शैलजा को कॉल करो।"
मीर ने हैरानी से अर्णव को देखा क्योंकि इरा उसे सच में मासूम लग रही थी।
अर्णव ने उसे आंखे दिखाते हुए कहा, "सुनाई नहीं दिया मैने क्या कहा।"
मीर ने हा मै सर हिलाते हुए जल्दी से किसी को कॉल किया।
अगले 5 मिनट बाद ही इक लड़की वहां आई जिसने बॉडी गार्ड जैसे कपड़े पहने थे और वो गुस्से में इरा का हाथ पकड़ कर उसे हथकड़ी पहनाने लगी।
इरा ने रोना चेहरा बना कर सबकी तरफ देखा जैसे वो उसे बचा लेंगे पर किसी ने उसकी तरफ नहीं देखा ओर इरा की मासूम नीली आंखों में आंसु आ गए।
उसने भरे गले से कहा, "आ.. आई के पास जाना है इरा को.. सब... सब बुरे हो तुम.. म... मुझे.. मुझे नहीं जाना राजकुमार के पास आई.. कहा हो आप.. इरा को.. इरा को दर्द हो रहा है।"
इतना बोल ने के साथ ही इरा बुरी तरह सिसक उठी और ना चाहते हुए भी शैलजा की पकड़ ढीली होने लगी।
इरा की ऐसी आवाज ऐसी बाते सुन कर उसके दिल मै भी हल्का दर्द शुरू हो गया।
इरा के आंसु एक एक कर के बहने लगे, इरा ने रोते हुए धीरे धीरे भी अपना बड बडाना बंद नहीं किया था।
"आ.. आई ले जाओ इरा को.. इरा को नहीं जाना कही पूरी दुनिया बहुत गंदी है सब सब लोग गंदे हैं आई..!!!"
शैलजा को ना चाहते हुए भी इरा को जबरदस्ती ले जाना पड़ा।
शैलजा ने इरा को अर्णव की बनाई स्पेशल जेल में बंद कर दिया था जहां आस पास ओर भी वैसे ही रूम बने हुए थे और उनमें कुछ आदमी जख्मी हालत में थे।
उन्हें देख कर इरा का दिल डर से कांप रहा था।
उसे सब बहुत डरावना और घुटन भरा लग रहा था और अचानक ही उसकी पूरी बॉडी बुरी तरह से शिविर करने लगी जिससे इरा ने अपने दोनों हाथों को खुद पर लपेट ते हुए धीरे से कांपते होठों से कहा, "आ.. आई इरा को ठ... ठंड लग रही है ब.. बहुत तेज।"
पर शायद उसकी आई इस वक्त उसके पास नहीं आ सकती थी।
इरा उस रूम के कोने में दुबक कर बैठ गई और दोनों घुटनो को मोड़ते हुए उन मै सर छुपाते हुए बस बार बार सुजाता को याद करने लगी क्योंकि जब भी इरा को कुछ होता था हमेशा सुजाता ही उसका ख्याल रखती थी वो भी तब जब सरोजनी आस पास नहीं होती थी।
इरा को इतनी तेज ठंड लगने लगी कि उसके होठ एकदम नीले पड़ने लगे....
दूसरी तरफ Mumbai city hospital 🏥
सुजाता इस वक्त हॉस्पिटल के बेड पर लेटी थी और उसके पास एक लड़की व्हाइट कोट पहने सुजाता के हाथ में लगे ग्लूकोस ड्रिप मै एक इंजेक्शन इंजेक्ट कर रही थी।
वो लड़की दिखने मै बेहद प्यारी लग रही थी, सर पर पिंक दुप्पटा माथे के बीचों बीच छोटी सी काली बिंदी और होठों पर लिप बाम बस इतने मै ही उसकी सादगी निखर कर आ रही थी।
उसकी आंखे light purple थी जो उसे सबसे अलग बनाती है।
वो जैसे ही वहां से जाने को मुड़ी सुजाता की पलके फड़ फड़ा ने लगी और वो वहीं रुक गई।
सुजाता ने मुश्किल से अपनी आंखे खोलते हुए उस लड़की को देखा और फिर आस पास खुद को hospital मै पाकर सुजाता की आंखें फैल गई वो जैसे ही उठने को हुई उसे अपने हाथ में दर्द फील हुआ क्योंकि वहा ग्लूकोज ड्रिप की नीडल लगी थी।
उस लड़की ने सुजाता को फिर से बेड पर अच्छे से लेटा ते हुए कहा, "अरे अम्मा शांत रहिए कहा जाना है आपको अभी आपकी तबियत ठीक नहीं है बिल्कुल भी।"