In the shadows of moonlight - Chapter 3
अध्याय 3: गलियों से हवेली तक का सफर
Liyana Noor की दुनिया अब चार दीवारों और ढेर सारी यादों तक सिमट चुकी थी।
हर सुबह की शुरुआत पापा की आवाज़ के बिना होती, और हर रात उनका नाम आंखों में समा जाता।
मुख्यमंत्री Zayyan Al-Mutakabbir जब उसके दरवाज़े आया था, उसने सारा आत्मसम्मान जुटाकर साफ इनकार कर दिया था।
वो नहीं चाहती थी कि कोई उसकी मजबूरी को हमदर्दी समझे।
Zayyan चुपचाप लौट गया था… मगर पूरी तरह नहीं।
जाते-जाते उसने अपने सबसे भरोसेमंद सिपाही Faheem को इशारा दिया था:
"उस पर नज़र रखो, पर दूर से।
अगर कुछ भी गलत लगे, एक पल की भी देर मत करना।"
Faheem उसकी आज्ञा समझ गया था। और कुछ ही दिन बाद, वो पल आ गया — जब एक खामोश निगाह ने एक तूफान की शुरुआत देखी।
🌑 अकेलापन और उम्मीद का संघर्ष
Liyana को अब खुद ही अपने घर का खर्च चलाना था। उसके पास कोई साधन नहीं बचा था।
ना कोई रिश्तेदार, ना सहारा।
उसने तय किया कि अब खुद नौकरी ढूंढेगी।
एक दिन वह पास के रेस्टोरेंट में गई — उम्मीद थी कि शायद वेट्रेस का काम मिल जाए।
मालिक ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा और फिर हँसते हुए बोला:
"तुम जैसी सीधी-सादी लड़कियां इस काम के लिए नहीं बनीं। यहां लोग खाने से ज्यादा चेहरों पर ध्यान देते हैं।"
लियाना कुछ नहीं बोली। बस आंखों में अपमान और होंठों पर मौन लिए बाहर निकल गई।
🌒 जब साया डर बन गया
शाम ढल रही थी। हवा में हल्की ठंडक थी और रास्ते सुनसान।
लियाना अकेली लौट रही थी — दिल में टूटा आत्मसम्मान और आंखों में थकान।
जैसे ही वह मोहल्ले के पुराने पुल के पास पहुंची, एक जाना-पहचाना साया सामने आ गया।
Sameer Qadri — वो गुंडा, जो कभी उसके पापा से डरता था, अब बेखौफ मुस्कुरा रहा था।
"बहुत दिन हो गए तुझसे बात किए… अब तेरा रक्षक नहीं रहा, अब कोई रोकने वाला भी नहीं।"
लियाना की रगें कांप उठीं।
Sameer ने रास्ता रोका और उसकी कलाई पकड़ ली।
उसकी आंखों में हवस थी।
"आ जा ना… अकेली है तू अब… चल कहीं बैठकर चाय पीते हैं…"
लेकिन उसी क्षण, लियाना के भीतर कुछ टूट कर बाहर आया —
वो डर, जो अब तक उसे चुप रखे था…
अब गुस्से में बदल चुका था।
उसने ज़ोर से Sameer को धक्का दिया — ऐसा धक्का, कि वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा।
"हाथ लगाकर दिखा दोबारा!" लियाना चिल्लाई और दौड़ पड़ी।
🕯️ छाया से समाचार
Faheem, जो थोड़ी दूरी पर निगरानी कर रहा था, ये सब देख चुका था।
उसने तुरंत फोन निकाला और Zayyan को सूचना दी:
"Sahab… Sameer Qadri ने लियाना को रोकने की कोशिश की। उसने उसे धक्का दिया और घर भाग आई है। बहुत डर गई थी।"
🔥 जब चुप्पी से तूफान निकला
फोन कटते ही Zayyan की आंखें सुर्ख हो गईं।
वो ऑफिस में था — लेकिन अब सब कुछ फेंक दिया।
"Poora kafila nikaalo.
Main uska saathi बनकर नहीं, रक्षक बनकर जा रहा हूं।"
🚨 सायरन, सन्नाटा और सारा मोहल्ला
रात के सन्नाटे को चीरते हुए, मुख्यमंत्री का काफिला मोहल्ले में दाखिल हुआ।
हर दरवाजे, हर खिड़की से आंखें झांक रही थीं।
"Zayyan Al-Mutakabbir?"
"मुख्यमंत्री खुद आया है?"
"किसके लिए?"
"कहीं लियाना के लिए तो नहीं?"
और फिर गाड़ियों का काफिला Liyana के छोटे से घर के सामने रुका।
Zayyan उतरा — आंखों में गुस्सा, दिल में तूफान।
💔 सामना
दरवाज़ा खटखटाया नहीं… जैसे झिंझोड़ा।
Liyana ने खोला — सामने वही शख्स खड़ा था, जिसे वह पापा की मौत का गुनहगार समझती थी।
"Tum theek ho?" Zayyan की आवाज़ भारी थी।
Liyana ने कहा:
"Main theek हूं। डरने की आदत हो गई है।"
Zayyan ने एक क़दम आगे बढ़ाया।
"Tumne mujhe roka, माना।
लेकिन मैं वादा कर चुका हूं…
और जब बात वादे की हो…
तो मैं खुद को भी नहीं रोकता।"
लियाना की आंखें नम हो गईं।
"क्या आपके पास अब जवाब है, जब पापा नहीं रहे?"
Zayyan ने कुछ पल चुप रहने के बाद कहा:
"Haan. Jawab yeh hai —
मैं अब सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं…
तुम्हारे पापा की आखिरी उम्मीद हूं।"
🌕 मोहल्ले के सामने इकरार
सैकड़ों निगाहों के बीच, Liyana चुप रही।
Zayyan ने इशारा किया — दो महिला सिपाही सामने आईं।
"Ab chalo. Is baar tumhare liye nahi… tumhare papa ke liye."
Liyana ने धीरे-धीरे सिर झुका दिया।
और वो उसके साथ चल पड़ी।
🕌 हवेली की दहलीज़
Zayyan के साथ चलना… जैसे एक अजनबी दुनिया में कदम रखना था।
बड़ी हवेली के दरवाज़े पर खड़ी Liyana कांप रही थी — डर से नहीं, नए जीवन की दहशत से।
उसे देखकर Mariam बेगम आगे आईं — शालीन, सौम्य और ममता से भरी।
"अब तू मेरी बेटी है।
ये घर तेरा है।
और मैं, तेरी मां।"
Liyana ने उनके सीने से लगकर अपने सारे टूटे टुकड़े समेट लिए।
🌙 बालकनी की नजर से
Zayyan हवेली की बालकनी में खड़ा चाँद देख रहा था।
आज, एक साया जो गलियों में था… अब हवेली के अंदर था।
वो सफर, जो डर और गुस्से से शुरू हुआ था — अब एक वादे की मंज़िल पर था।