In the shadows of moonlight - Chapter 2
अध्याय 2: जब चुप्पियां बोल उठीं
पटना की हवाओं में अब भी मातम घुला हुआ था।
Yaseen Akhtar Qureshi की शहादत की खबर पूरे राज्य में फैल चुकी थी। लेकिन मीडिया, अफसरशाही और संवेदनाओं की भीड़ से दूर, एक छोटी सी खामोश गली में एक बेटी अपने आंसुओं को पत्थर बना चुकी थी।
मुख्यमंत्री हाउस से आए सिपाही जब Liyana Noor से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने एक साफ़ और सख्त इनकार सुना।
"अब मुझे किसी की मदद नहीं चाहिए। जो मेरी दुनिया थी, वो जा चुकी है। हवेली? नहीं जाऊंगी।"
सिपाहियों ने जब ये खबर Zayyan को सुनाई, तो पहली बार उसका चेहरा सख्त नहीं, बेचैन दिखा।
वो जानता था—अब ये मामला सियासत या सहानुभूति का नहीं, दिल का था।
शाम ढलते-ढलते, Zayyan खुद अपनी काली गाड़ी में बैठा। इस बार कोई काफ़िला नहीं था, कोई सुरक्षा नहीं—बस वो और एक कर्ज़, जो अब दिल से जुड़ चुका था।
Zayyan का परिवार—इज्ज़त, ताकत और रिश्तों की जड़ें
Zayyan की दुनिया सिर्फ सत्ता नहीं थी, वो एक ऐसे खानदान से ताल्लुक रखता था जो बिहार की राजनीति में दशकों से गूंजता आया था।
उसकी माँ Mariam, एक बेहद खूबसूरत, सलीकेदार और काबिल महिला थीं। वो कभी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी रह चुकी थीं—और आज भी लोग उन्हें इज़्ज़त से "बेगम साहिबा" कहते थे। उन्होंने ही Zayyan को सीधा, सच्चा और सोचने वाला इंसान बनाया।
पिता Afroz Al-Mutakabbir—एक सख्त किरदार, भारी आवाज़ और फौलादी सोच वाला व्यक्ति, जो अब राजनीति से दूर थे, पर घर में अब भी उनके शब्द आखिरी माने जाते थे। लोग उनसे डरते थे, लेकिन घर के बच्चों को प्यार से समझाते भी थे।
Zayyan के 3 छोटे भाई—
Aqib, जो मीडिया और सोशल हैंडलिंग में माहिर था;
Atif, जो कानूनी और भाषणों में Zayyan की ताकत था;
और सबसे छोटा, Zubair, जो जमीनी स्तर पर संगठन चलाता था।
तीनों भाई Zayyan को सिर्फ नेता नहीं, बड़ा भाई मानते थे—और राजनीति में उसकी रीढ़ बने हुए थे।
घर में सबसे खास रिश्ता Zayyan का था अपने दादा—Fakhruddin Al-Mutakabbir से।
एक वक्त के पावरफुल सांसद रहे Fakhruddin अब उम्र के आखिरी पड़ाव में थे, लेकिन उनका किरदार अब भी लौह जैसे मज़बूत था।
उनकी आंखों में जिंदगी का अनुभव, दिल में परिवार की धड़कनें और ज़ुबान में अब भी असर था।
"Zayyan, तुझमें तेरे दादी की मोहब्बत और मुझमें तेरा जुनून है," वे अक्सर कहते थे।
Zayyan का Liyana से पहली बार सामना
शाम उतर चुकी थी, जब Zayyan अपनी गाड़ी से उस गली में उतरा—बिना कोई सुरक्षा, बिना रौब के।
दरवाज़ा लकड़ी का था, लेकिन उस पर एक दुनिया बंद थी।
Zayyan ने धीरे से दस्तक दी।
अंदर से खामोशी आई।
कुछ पल बाद दरवाज़ा खुला—और सामने थी Liyana Noor।
सादा सलवार में, बिना किसी बनावट के, आंखें लाल, चेहरा थका हुआ—और फिर भी, कुछ ऐसा… जो ज़ाय्यान ने कभी महसूस नहीं किया था।
दोनों चुप।
Zayyan ने कुछ कहना चाहा, लेकिन शब्द भारी लग रहे थे।
"मैं आया हूँ… तुम्हें लेने।"
Liyana ने उसकी आंखों में देखा, और कहा:
"अब क्यों? जब मेरी दुनिया बिखर गई, तब आप क्यों आए? क्या एक नाम जानना काफी था?"
"आपने मेरे लिए सब किया, मैं जानती हूँ। पर आपने मुझे कभी देखा नहीं। अब जब सब चला गया, तो हवेली से क्या मिलेगा मुझे?"
Zayyan चुप रहा।
फिर उसकी आवाज़ टूटी, मगर साफ़ थी:
"मैंने तुम्हें कभी देखा नहीं… क्योंकि डरता था। डरता था कि अगर एक बार देख लिया… तो फिर वो रिश्ता कागज़ों से दिल तक पहुंच जाएगा। और अब… वो पहुंच चुका है।"
Liyana की आंखें भीगने लगीं, लेकिन उसने पलकें नहीं झपकाईं।
"मैं पापा के लिए नहीं, खुद के लिए तैयार नहीं हूँ… अभी नहीं।"
Zayyan ने सर झुकाया।
उसने जबरदस्ती नहीं की।
"ठीक है। मैं तुम्हारा इंतज़ार करूंगा। हवेली का दरवाज़ा नहीं, दिल का दरवाज़ा खुला रहेगा। जब चाहो… आ जाना।"
Zayyan लौट गया, लेकिन उस दिन एक बंधन जन्म ले चुका था—बिना किसी वादा, बिना किसी इकरार के।
आगे क्या होगा?
क्या Liyana अपने टूटे दिल को जोड़कर Zayyan की दुनिया में कदम रख पाएगी?
या Zayyan का इंतज़ार… सिर्फ एक सियासी कहानी बनकर रह जाएगा?