तुम बस मुझे खुश रखो
बिना कपड़ों के अपने शरीर को चादर के नीचे महसूस करते हुए उसने अपने हाथों की मुठिया कसी हुई थी। बाहर मौसम बरसात का था। बादलों के गरजने की आवाज उसे सुनाई दे रही थी। और वह पूरी तरह से अपना ध्यान खिड़की से बाहर करने की कोशिश कर रही थी।
वह आदमी जो इस वक्त उसके ऊपर था, वह उसके स्पर्श को महसूस नहीं करना चाहती थी। वह उसकी गर्म सांसों को अपने कानो में सुन सकती थी। लेकिन वह इस वक्त खुद को पूरी तरह से किसी दूसरी स्थिति में महसूस करना चाहती थी। उसे पता था, कि वह जो कर रही है वह पाप है। लेकिन फिर भी वह उस आदमी को रोक नहीं सकती थी । जो इस वक्त उसकी गरिमा को बर्बाद कर रहा है।
“ मैंने कभी सोचा नहीं था, कि तुम्हारे पास आ कर मुझे इतना सुकून मिलेगा।” उस आदमी ने अपनी कर्कश आवाज से उसके कानों में यह कहा। और उसकी बात सुन कर उस लड़की ने अपनी आंखें और कस के बंद कर ली। उसके हाथ मुट्ठियों में कस हुई थी और चादर को उसने और कस के अपने हाथों में मजबूती से पकड़ लिया था । उसके चेहरे पर इस समय घृणा और अफसोस साफ नजर आ रहा था। तो वही उस आदमी के चेहरे पर एक डेविल स्माइल थी ।
जब उस आदमी ने बिस्तर पर लेटी उस लड़की के चेहरे पर वह निराशा देखी, तो उसकी मुस्कान और गहरी हो जाती है। और वह उसके चेहरे को देखते हुए कहता है, “ क्या हुआ ? तुम्हारे लिए तो यह सब बहुत बड़ा रहा होगा ना। आखिर तुम मर्दों को रिझाने में एक्सपर्ट जो हो। तो अब तो तुम्हारे लिए काम और भी ज्यादा आसान हो गया है। अब तुम्हें बहुत सारे मर्दों को अपनी तरफ अट्रैक्ट नहीं करना है। बस मुझे खुश रखना है…”
वह आदमी अच्छी तरह से जानता है, कि इन शब्दों से उस लड़की को कितनी चोट पहुंचेगी। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। उस लड़की की आत्मा पर इन शब्दों का बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन वह अपने आंसुओं को जप्त किए हुए सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी। क्योंकि वह इन शब्दों से खुद को अलग नहीं महसूस कर सकती थी ।
वह चाह कर भी इन सबसे आजाद नहीं हो सकती थी। उसके जीवन के 3 साल उसने बार गर्ल बनकर लोगों को अट्रैक्ट करने में और रिझाने में लगाए हैं । उसका काम था, मर्दों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करना। पर अफसोस अब उसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही मर्द है और वह उसे अपनी जिंदगी में नहीं रखना चाहती है। उसके लिए यह जिंदगी मौत के बराबर थी । जब उसे हर पल यह महसूस हो रहा था, कि वह क्या पाप कर रही है।
न जाने कितनी देर तक वह लड़की रोते हुए उस आदमी के शरीर को अपने ऊपर बर्दाश्त कर रही थी और उसके बर्दाश्त की हर बार इंतहा ही हो रही थी। आखिरकार आदमी उस लड़की के बगल में लेट जाता है और जोरो से सांस लेने लगता है। उस लड़की को थोड़ी राहत मिलती है। उसे ऐसा लगता है, जैसे उसके शरीर से जान निकलने ही वाली थी।
पर वह इस आदमी के साथ एक बिस्तर पर नहीं सो सकती थी। इसीलिए वह बिस्तर पर बैठ जाती है और ब्लैंकेट को अपने चारों तरफ लपेट लेती है । हालांकि उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं था, जो उस आदमी ने ना देखा हो। लेकिन फिर भी अपनी गरिमा बढ़ाने के लिए वह इतना तो कर ही सकती है।
उस आदमी के चेहरे पर एक मक्कारी भरी मुस्कान थी । पर तभी टेबल पर रखा हुआ उसका फोन बजता है। वह स्क्रीन की तरफ देखता है। उस आदमी ने अपने एक हाथ से फोन स्पीकर पर रखा और अपने दूसरे हाथ से वह बेड पर बैठी हुई उस लड़की के शोल्डर पर कोई कलाकृति बना रहा था।
“ बोलो जान…” उस आदमी ने जैसे ही यह कहा, सामने से एक लड़की की आवाज आती है।
“ अभय आप कहां हैं ?” बेड पर बैठी हुई लड़की ने जैसी ही यह आवाज सुनी, वह उसकी आवाज को पहचान जाती है। उसने बस हल्की सी तिरछी निगाहों से फोन की स्क्रीन को देखा और फ्लैश हो रहे हैं नाम को देख कर वह फिर से अपराध बोध में गिर जाती है। आर्या…वह इस आदमी की पत्नी है। जिसका नाम है अभयदेव कोटियान।
“ सॉरी जान मैं तुम्हें बताना भूल गया। एक्चुअली मैं अपने एक बिजनेस डील के लिए बाहर आया हुआ हूं। यहां पर मैंने एक छोटी सी जमीन खरीदी है। वहां पर थोड़ी सी प्रॉब्लम हो गई थी। बस उसी को सॉल्व करने के लिए मुझे शहर से बाहर आना पड़ा।”
आर्या ने परेशान होते हुए कहा, “ जमीन की डीलिंग में प्रॉब्लम हो गई है? अभय आप ठीक तो है ना ? आपको कुछ हुआ तो नहीं है ना?” आर्या अपनी चिंता जाहिर करते हुए अभय से कहती है।
तो अभय ने तुरंत उससे कहा, “ नहीं जान कोई प्रॉब्लम नहीं है। दरअसल मैंने जो जमीन खरीदी है ना, मैं बस उसे एक बार चेक करना चाहता था कि वह ठीक है भी या नहीं। मतलब तुम समझ सकती हो ना? कि अगर वह मेरे मतलब की ना हुई, तो मैं उसका क्या करूंगा? इसलिए बस मैं एक बार उसे ठीक से जांच रहा था।”
अभय ने अपने हाथ की उंगलियों को बेड पर बैठी हुई लड़की की पीठ पर चलाते हुए कहा। जैसे कि वह यह बताना चाहता हो कि अभय जिसकी बात कर रहा है , वह कोई और नहीं बल्कि यह लड़की ही है।
अभय के शब्दों ने बेड पर बैठी हुई उस लड़की के अंदर हीन भावना और ज्यादा पैदा कर दी। उसने अपने घुटनों को अपने सीने से लगा लिया और कसके अपने हाथों को अपने घुटनों से लपेटकर खुद मैं सिमट कर बैठने लगी । उसे खुद से ही बहुत ज्यादा नफरत हो रही थी। उसे इस तरीके से इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि वह एक चीज है। पर वह इस बात से भी इनकार नहीं कर सकती है, कि यह आदमी जो इस वक्त बिना कपड़ों के उसके साथ है वह उसका मालिक है।
“ ठीक है अगर आप काम में बिजी हैं, तो आप आराम से अपना काम कीजिए। और आपने जो भी खरीदा होगा, मुझे यकीन है कि वह आपके काम का ही होगा।” सामने से आर्या ने मुस्कुराते हुए अभय से कहा ।
तो अभय भी हा में सर हिलाता है और कहता है, “ हां मेरी जान यह चीज तो मेरे बहुत काम की है। तुम्हें बता नहीं सकता हूं, कि मैं इस चीज को पा कर मैं कितना खुश हूं।”
“ ठीक है अभय अब मैं रखती हूं । आप सो जाइए।” आर्या कहती है। तो अभय भी प्यार से उसे गुड नाइट और लव यू बोलता है और फोन रख देता है।
फोन रखने के बाद अभय विश के शोल्डर से लेकर उसकी कोहनी तक अपनी उंगलियों को फ्लो कर रहा था। उसने विश के शोल्डर को पकड़ा और उसे खींचकर अपने ऊपर कर लेता है। अभय के सडन रिएक्शन से विश का ब्लैंकेट छूट जाता है और विश अभय के सीने से लग जाती है।
अभय उसकी पीठ पर अपने हाथों से पकड़ मजबूत करता है और उसे पूरी तरह से अपनी बाहों में समेट लेता है। विश बहुत मुश्किल से उससे नजरे मिलाते हुए कहती है, “ आपने अपनी बीवी से झूठ क्यों बोला ?”
अभय के चेहरे पर जो हल्की सी मुस्कान थी वह गायब हो जाती है और वह विश को देख कर सख्त आवाज में कहता है, “ तुम्हें किसने कहा? कि मैंने अपनी बीवी से झूठ बोला है। क्या तुम्हें लगता है ? कि मैं अपनी बीवी से झूठ बोल सकता हूं। मैंने उससे कोई झूठ नहीं बोला है और ना ही मैंने उससे कोई बात छुपाई है।”
विश घबराते हुए अभय से कहती है, “ लेकिन आपने उनसे कहा, कि आपने कुछ खरीदा है।”
“ हां मुझे पता है, कि मैंने मेरी बीवी से क्या कहा है । और मैंने उससे झूठ नहीं कहा है। मैंने तुम्हें खरीदा है। क्योंकि तुम मेरी चीज हो। एक बात याद रखना मैं तुम्हारा मालिक हूं और तुम मेरी प्रॉपर्टी हो। आज की रात तो बस शुरुआत है। हमारे बीच ऐसी बहुत सी रातें आएंगे ।
जब मैं तुम्हें यह बताऊंगा कि तुम्हें अपने मालिक को किस तरीके से खुश रखना है। तुम चाहो तो थोड़ी देर आराम कर सकती हो, क्योंकि अभी खत्म नहीं हुआ है।”
यह कहता हुआ अभय उसे बिस्तर पर छोड़ कर उठकर बालकनी में चला जाता है। विश का पूरा शरीर दर्द से कराह रहा था। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। और उसे ऐसा लग रहा था, कि अब उसके शरीर में जान ही नहीं है। लेकिन उसे पता है, कि अभय को इनकार करें इतनी उसकी औकात नहीं है। अभय ने सच ही कहा है, वह उसका मालिक है और मालिक की मर्जी वह अपने सामान का जैसे मर्जी वैसे इस्तेमाल करे ।
विश बेचैनी से इधर-उधर हाथ मारने लगी। दरअसल वह अपना फोन ढूंढ रही थी। जो उसे टेबल पर मिल नहीं रहा था । पर तभी उसे तकिए के नीचे अपना फोन मिलता है । वह अपना फोन निकालती है और उसे ऑन करती है । वहां पर एक मैसेज पहले से ही मौजूद था। जो एक वॉइस मैसेज था।
जैसे ही विश ने उस वॉइस मैसेज को प्ले किया सामने से एक प्यारी सी और नन्ही सी आवाज आती है, “ आई लव यू मम्मा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”