My demon Ch. 2

किसी की हिम्मत नहीं है मेरी सुपर वुमन से पंगा लेने की।

Posted by unicorngirl ✔️ • Jul 22, 2025 12:57 PM

विश के फोन पर एक वॉइस मैसेज आया हुआ था। जिसमें उसकी 3 साल की बेटी ने उससे कहा था, कि लव यू मां । मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। विश इस मैसेज को सुनकर इतनी भावुक हो गई थी, कि उसकी आंसू निकल आए थे। उसने भी अपनी बेटी को वॉइस मैसेज में रिप्लाई करते हुए कहा, “ लव यू टू बेटा । मां भी आपसे बहुत प्यार करती है।”

विश ने अपने आंसू साफ किया और अपनी बेटी की तस्वीर को स्क्रीन पर देखने लगी। उसने स्क्रीन को चूम लिया और फोन को अपने सीने से लगा लिया । उसकी 3 साल की बेटी ट्विंकल जिसके दिल में छेद है। और अपनी उस बीमार बेटी के इलाज के लिए ही खुद के शरीर को किसी के हाथों बेच चुकी है। ताकि खुद को बेचकर वह अपनी बेटी की जान बचा सके। और इसी के लिए वह एक शादीशुदा आदमी के साथ सोने का पाप कर रही है।

उसके पास और कोई रास्ता नहीं था। ट्विंकल का इलाज होना जरूरी था। और पैसों की उसे सख्त जरूरत थी । पैसों के अलावा इस वक्त उसके लिए और कुछ भी जरूरी नहीं था। उसने फोन स्क्रीन पर ट्विंकल की तस्वीर पर प्यार से हाथ फेरा और फिर उसे एक साइड टेबल पर रखने लगी। लेकिन तभी उसकी नजर टेबल पर मौजूद अन्वीलप पर पड़ी। जो थे अभय के साथ उसके कॉन्ट्रैक्ट के पेपर। और उस कॉन्ट्रैक्ट पर लिखा हुआ था, विश का भविष्य..।

और साथ ही उस टेबल के ठीक सामने रखी हुई थी एक फोटो फ्रेम। जिसमें अभय अपनी पत्नी आर्या को लेकर खड़ा था। और वह दोनों एक हैप्पी कपल की तरह लग रहे थे। उस तस्वीर को देखकर विश को खुद से और ज्यादा नफरत होने लगी थी। वह एक औरत होके दूसरी औरत का घर बर्बाद कर रही थी। पर वह इस समय बहुत लाचार थी । उस राक्षस ने उसे इतना मजबूर बना दिया था, कि उसे यह करना ही पड़ा था।

विश अपने ख्यालों में उस दिन को याद करने लगती है, जो दिन उसकी जिंदगी का सबसे मनहूस दिन था।

1 महीने पहले...

“ ट्विंकल बेटा जल्दी से उठ जाओ । देखो तुम्हारा फेवरेट आलू का पराठा तैयार है। और अपनी उस कुंभकरण मौसी को भी उठा दो। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा है, वह तुम्हें संभाल रही है या मैं तुम दोनों को संभाल रही हूं।”

“ अच्छा हुआ तू मुझे संभाल रही है। वरना जैसी मेरी हरकतें है ना, कभी-कभी तो मेरा खुद का मन करता है अपने आप को थप्पड़ मारने का।” एक लड़की कमरे से बाहर आते हुए कहती है।

इस लड़की की उम्र 20 साल की थी और चेहरे पर नींद भरी हुई थी । यह है इस घर के मकान मालिक की बेटी और विश की सबसे अच्छी दोस्त जीया…।

जिया अपनी अधूरी आंखों के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठती है और कहती है, “ एक कप चाय बना दे यार । नींद ही नहीं खुल रही है।”

विश परांठे को प्लेट में रखते हुए कहती है, “नींद कहां से खुलेगी ? जब सुबह 4:00 बजे तक मैडम की ऑनलाइन चैटिंग चलती रहेगी तो। तुम्हारे पापा ने तुम्हें इतना बड़ा घर बनाकर इसलिए दिया था, कि तुम अकेले में रहकर यहां पर पढ़ाई कर सको। और तुम क्या कर रही हो? रात-रात भर लड़कों के साथ चैट करती रहती हो।”

जिया भी अपना मुंह बनाते हुए कहती है, “प्लीज तू मेरी दोस्त है । मेरी मम्मी की तरह मुझे ज्ञान मत दे। देना ही है , तो जल्दी से एक कप चाय दे दे।”

“ मम्मी.........” अचानक से ट्विंकल की चिल्लाने की आवाज कमरे से आती है। उसकी आवाज सुनकर विश का दिल जोरो से धड़कने लगता है। वह जल्दी से कमरे की तरफ भागती है। साथ में जिया भी घबराते हुए कमरे की तरफ भागने लगती है। वह दोनों कमरे में गए। विश कमरे में इधर-उधर नजर दौड़ते हुए ट्विंकल को ढूंढती हैं और घबराते हुए कहती है, “ट्विंकल…ट्विंकल बेटा , कहां हो तुम ?”

तभी एक छोटे से प्रिंसेस बेड के कोने पर उसे एक छोटी सी बच्ची नजर आती है। जो की रजाई के अंदर खुद को छुपाए हुए बैठी थी।

जिया बेड के पास जाती है और उस रजाई को हटाती है। तो सामने से ट्विंकल का प्यारा सा चेहरा नज़र आता है। उसकी बड़ी-बड़ी गोल सी आंखें, जो डर से घबरा रही थी । और उसका छोटा सा मासूम चेहरा, जो इस समय पिला पड़ा हुआ था।

विश जल्दी से ट्विंकल के पास आते हुए कहती है, “ ट्विंकल क्या हुआ बेटा ? आप चिल्लाई क्यों..?”

ट्विंकल सामने टीवी पर चल रहे प्रोग्राम की तरफ इशारा करते हुए कहती है, “ मम्मी वह देखो। उसमें अभी एक मॉन्स्टर आएगा, जो उस प्रिंस को उठाकर ले जाएगा।”

ट्विंकल की मासूम भरी बात सुनकर उन दोनों की घबराहट कम होती है। और वह दोनों एक सुकून की सांस लेते हैं। जिया ट्विंकल के पास बैठती है और वह ट्विंकल को उठाकर अपनी गोद में बिठाते हुए कहती है, “ अच्छा तो हमारी प्रिंसेस उस मॉन्स्टर से डर रही है । अरे मौसी ने तुम्हें सिखाया था ना, कि मॉन्स्टर का मुकाबला कैसे करना चाहिए ?”

ट्विंकल हा में सर हिलाती है और कहती है, “हां मौसी, मुझे याद है । आपने कहा था, कि पेपर स्प्रे उसकी आंख में मार देना। अगर पेपर स्प्रे नहीं मिलता है, तो कोई चीज़ उठाकर उसका सर फोड़ देना।”

अपनी बेटी के मुंह से यह सब बात सुनकर विश हैरान हो जाती है और कहती है, “ जिया यह तुमने क्या सिखाया है मेरी बेटी को? यह मारना काटना सर फोड़ देना। मेरी मासूम बच्ची को इन सब से दूर रखो।”

“ तुम्हारी मासूम बच्ची को किंडर गार्डन में बच्चे परेशान कर रहे थे। और जब से उसने फाइट करना सीखा है ना, तब से किसी की हिम्मत नहीं है मेरी सुपर वुमन से पंगा लेने की।”

विश की आंखें हैरानी से बड़ी हो जाती है। सच में इन दोनों की जोड़ी तो नेक्स्ट लेवल है। वह ना में सर हिलाती है और वह दोनों हंसने लगते हैं। विश टीवी बंद करती है और ट्विंकल से कहती है, “ चलो अब तुम दोनों जल्दी से बाहर आओ। मैंने नाश्ता तैयार कर दिया है । मुझे उसके बाद काम पर भी जाना है। जिया जल्दी से ट्विंकल को तैयार करके बाहर लेकर आओ ।”

जिया ट्विंकल को गोद में उठाते हुए विश को देखकर कहती है, “ तुम नाश्ता करके अपने काम पर चली जाओ । ट्विंकल को नाश्ता करवा कर मैं उसको किंडर गार्डन में छोड़ दूंगी। आज मुझे ज्यादा काम नहीं है, तो मैं थोड़ा लेट निकलूंगी। पर तुम्हारी जॉब का टाइम हो रहा है। तुम्हें जल्दी निकलना चाहिए।”

विश मुस्कुराते हुए हा में सर हिलाती है और ट्विंकल के माथे पर एक प्यारा सा किस करते हुए, वह उसके कमरे से निकल जाती है।

100%