Bedardi se Ishq Ch. 1

Bedardi se Ishq - Chapter 1

Posted by Shadow Author 24 • Aug 04, 2025 06:57 PM

रॉयल ब्लू होटल के उस बड़े से हाॅल में पार्टी खूब जोरों शोरों से चल रही थी , लोग खाते पीते हुए एक दूसरे से बातें कर रहे थे , कोई अपने बिजनेस को लेकर बातें कर रहा था , तो कोई एक दूसरे से अपनी जान पहचान बढ़ा रहा था। वहीं दूसरी तरफ स्टेज पर ध्रुव और अवनी चुपचाप खड़े थे .. उनके होठों पर कोई मुस्कुराहट नहीं थी नाही चेहरे पर कोई खुशी अपनी सालगिरह को लेकर! ऐसा लग रहा था वो बस वहां पर खड़े होकर लोगों से मिलने की फॉर्मेलिटी निभा रहे हो , लोग आ रहे थे और उन्हें शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे थे , जिस पर ध्रुव अपना सर हिला देता , तो अवनी हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते कर झुक कर उनके पैर छू लेती , उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था वो बस शांति से खड़ी हुई थी ... हालांकि उसके कानों में लोगों की आवाजें पढ़ रही थी , जो कि आपस में एक दूसरे से बात करते हुए उसका मजाक उड़ा रहे थे।

यार क्या देख कर ध्रुव सर ने इस लड़की से शादी की , आई मीन इस लड़की का और उनका कोई कंपैरिजन ही नहीं है।

हां यार सही कह रहा है तू , कहां हमारे ध्रुव सर इतने हॉट हैंडसम हर लड़की के ड्रीम बॉय और कहां ये लड़की जस्ट लुक एट हर , ना तो इसकी शक्ल अच्छी है और ना ही इसका फिगर .. पूरी बफेलो लग रही है , मैं तो कुंवारा मर जाऊं पर ऐसी लड़की से कभी शादी ना करूं!

तभी कोई तीसरा वहां आते हुए !" अरे सर ने इस लड़की से खुद से शादी नहीं की , वो तो उनके पापा ने उन पर प्रेशर डाला था , दरअसल ये उनके दोस्त की बेटी है शादी वाले दिन जब इसकी शादी हो रही थी , तो वो लड़का इस लड़की को देखकर इस रिजेक्ट करके चला गया था , जिस वजह से अंकल ने अपने दोस्त को बदनामी से बचने के लिए ध्रुव सर को बली का बकरा बनाकर इस लड़की की शादी उनसे करवा दी , वरना वो तो तारा मैंम से बहुत प्यार करते थे।

तारा मैंम अपनी वही ऑफिस वाली तारा मैंम ना जो सर की पर्सनल असिस्टेंट है , (तो एक लड़की ने हां मे सय हिला दिया) तो वो लड़का !" अरे यार वो तो बहुत खूबसूरत है सच कहूं ना पहले दिन जब मैं ऑफिस में आया था , मुझे उन पर क्रश आ गया था , अगर उनकी और ध्रुव सर की शादी होती तो कितना अच्छा होता , सच में इनकी जोड़ी मेड फॉर ईच अदर लगती है , कहां ध्रुव सर इस मोटी के चक्कर में पड़ गए , सच में यार उन्होंने अपनी लाइफ खराब कर ली!

अरे चुप हो जा , अगर किसी ने सुन लिया ना तो जॉब से निकाल दिया जाएगा !

अरे जाॅब से निकालेंगे ना तो निकाल दे , सच कहने में मैं डरता थोड़ी हूं , अगर ध्रुव सर के सामने भी मुझे ये सब कहना पड़े , तो मैं खुशी-खुशी कह दूं , यार मैं उन्हें बहुत एडमायर करता हूं और इस लड़की के साथ मैं उनकी लाइफ बर्बाद होते हुए नहीं देख सकता ... मैं तो कहता हूं उन्हें इस लड़की को डिवोर्स देकर तारा मैंम से शादी कर लेनी चाहिए।

उन लोगों को अंदाजा भी नहीं था , कि उन लोगों की बात करते हुए आवाज इतनी तेज थी , कि उनके ओर पास मौजूद लोग भी उनकी बातों को सुन पा रहे थे। जिनमें अवनी और ध्रुव भी शामिल थे , जहां लोग उन लोगों की बातें सुनकर अवनी का मजाक उड़ा रहे थे , तो वही अवनी बिल्कुल शांत खड़ी हुई थी जैसे उसे उन लोगों की इन बातों से कोई फर्क ही ना पड़ता हो , जाने कब से उसे लोगों की ऐसी बातों की आदत हो गई हो , अगर अवनी की जगह इस वक्त कोई और होता तो यकीनन उन लोगों की बातें सुनकर रो देता , लेकिन ये अवनी थी जिसके चेहरे पर उनकी बातों से एक शिकन भी नहीं आई थी , जैसे उसे कोई दर्द ही महसूस ना होता हो , वही ध्रुव उसे तो जैसे अवनी के होने ना होने से कोई फर्क ही नहीं पड़ता था ।

तभी एक बला की खूबसूरत लड़की अपने हाथों में एक गिफ्ट बॉक्स लिए चलकर ध्रुव और अवनी के पास आई, उसका रंग दूध के जैसे गोरा था और देखने में इतनी खूबसूरत लगती थी कि जैसे स्वर्ग से कोई अप्सरा उतर आई हो , इस वक्त उसने एक रेड कलर की नेट वाली साड़ी पहनी हुई थी , साथ में हल्की सी डायमंड ज्वेलरी करी की हुई थी , जिससे वो वाकई में बेहद खूबसूरत सी अप्सरा जैसी लग रही थी , उसके होठों पर लगी डार्क रेड लिपस्टिक उसे बेहद हॉट दिख रही थी, जिससे पार्टी में मौजूद सभी लोगों की नजरे उस लड़की पर टिक गई थी।

उसने पहले ध्रुव को देखा , जो उसी की तरफ देख रहा था .. और फिर अवनी को! उसके बाद वो अवनी के पास आकर मुस्कुरा कर उसे गले लगाते हुए उससे बोली!" हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी अवनी , कैसी हो तुम मैंनें लेट तो नहीं कर दिया पार्टी में आने में,  फिर अवनी से अलग होकर ध्रुव की तरफ देखते हुए !" हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी ध्रुव एंड कंग्रॅजुलेशंस तुम्हारे फॉरेन की क्लाइंट तुम्हारे साथ डील करने के लिए तैयार है , अब तुम्हें नंबर वन की पोजीशन पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

उसकी बात सुनकर ध्रुव की आंखों में चमक आ गई , और वो उस लड़की की तरफ देखते हुए उससे बोला!" तुम सच कह रही हो तारा , तो तारा ने हां में सर हिला दिया और ध्रुव से बोली!" हां लेकिन उनकी एक शर्त है उनकी ना आज रात की ही वापसी की फ्लाइट है , इसीलिए वो आज ही तुमसे मिलकर डील फाइनल करना चाहते हैं , मैंने उन्हें समझाया आज तुम्हारी एनिवर्सरी है , इसीलिए तुम आ नहीं सकोगे पर उन्होंने कहा कि अगर तुम 1 घंटे के लिए भी उनसे मिल पाओ तो अच्छा रहेगा, वरना उन्हें वापस लौटना पड़ेगा और फिर यहां जल्दी आने के भी उनके कोई चांस नहीं है , हो सकता है इस वजह से तुम्हें फिर महीनों तक डील फाइनल करने के लिए  इंतजार करना पड़े।

उसकी बात पर ध्रुव जल्दी से उससे बोला!" नहीं कोई इंतजार नहीं करना पड़ेगा , मैं आज ही डील फाइनल करूंगा , हम लोग अभी थोड़ी देर में यहां से निकलेंगे ... तुम सारी फाइलें रेडी कर लो , वैसे भी पार्टी खत्म होने वाली है तो हम लोग आराम से वहां चल सकते हैं , मैं अभी मोम से बात कर लेता हूं! इतना कह कर वहां से नीचे लोगों के बीच अपनी फ्रेंड से बात करती अपनी मां की तरफ बढ़ गया!

वही तारा ने मुस्कुराते हुए अवनी को देखा , फिर अपने हाथ में पकड़ा हुआ गिफ्ट उसकी तरफ बढ़ते हुए बोली !" ये तुम्हारे लिए अवनी , मुझे तुम्हारी चॉइस का पता नहीं था तो इसीलिए मैं अपनी समझ से ही तुम्हारे लिए ये ले आई , होप यू लाइक इट , तो अवनी ने चुपचाप से उसके हाथ से गिफ्ट ले लिया।

तभी नीचे से ध्रुव ने तारा को आवाज दी , जिस पर तारा ने मुड़कर ध्रुव की तरफ देखा , तो ध्रुव उसे अपने हाथ से इशारा कर अपने पास बुला रहा था , जिस पर तारा मुस्कुराते हुए उसकी तरफ बढ़ गई , पार्टी में मौजूद हर शख्स तारा को ध्रुव के पास जाते हुए देखकर खुश हो रहा था। वही तारा ने ध्रुव के पास जाकर उसकी मां के पैर छुए ... तो उन्होंने प्यार से उसके सर को सहलाया और उससे कुछ बातें की , उसके बाद दोनों पार्टी से चले गए  , वही स्टेज पर खड़ी अवनी खाली आंखों से उन दोनों की तरफ देखते रही।

••••••••••••

जारी है कहानी अगर अच्छी लगे तो अपनी रेटिंग कमेंट रिव्यू देना ना भूले 🙏🙏

100%