Reborn in betrayal Ch. 2

Reborn in betrayal - Chapter 2

Posted by Smııɭey 🩵🌷 • Sep 10, 2025 01:25 PM

जब रिशिता ने सामने खङे लोगों को देखा तो वो हैरान होने का नाटक करते हुए बोली क्या बात है। सामने पूरी तनेजा फैमिली, पुलिस इंस्पेक्टर , विवान सहगल और करन का असिस्टेंट खङा हुआ था।

वहीं जब विवान ने क्रिशा को देखा तो वो बस उसे देखता ही रह गया क्योंकि आज रिशिता हद से ज्यादा सुंदर लग रही थी क्योंकि रिशिता का ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा लग रहा था। और उसकी त्वचा भी काफी खूबसूरत लग रही थी।

जैसे ही क्रिषा ने देखा विवान रिशिता को एकटक देख रहा है जिससे उसकी हाथों की मुट्ठियां कस गयी और वो नफ़रत से रिशिता को घूरने लगी। तभी क्रिषा बोली रिशिता दी आप यहां क्या कर रही है। जिस पर रिशिता ने अपनी भौंहें सिकुड़ ली और बोली क्या मतलब यहां क्या कर रही हूं। मुझे यहां नहीं तो कहां होना चाहिए। जिससे क्रिषा हङबङा गयी मगर तभी रिशिता बोली मैं कल पार्टी से सीधे अपने कमरे में रात को सोने आई थी और अभी शावर लेकर बैठी हुई हूं।

क्या बात है कुछ चोरी हुआ है क्या यहां पुलिस क्यों है। जिससे क्रिषा डर गयी क्योंकि उसका प्लान फेल हो चुका था। तभी इंस्पेक्टर बोले मिस्टर करन को किसी ने घायल कर दिया है। इसलिए हम इंवेस्टिगेशन करने आ गये। वैसे मिस रिशिता आप कल कहा थी। मिस रूही और विवान बता रहे थे उन्होंने आपको क्रिषा के कमरे में जाते हुए देखा था‌

जिससे रिशिता ने उन दोनों को देखा वो दोनों नजरें चुराने लगे। तभी रिशिता बोली कल रात मेरे सिर में दर्द हो रहा था और विवान और क्रिषा ने ही मुझे मेरे कमरे में छोङा था। क्यों क्रिषा और विवान तुम दोनों ने मुझे कहा छोङा दोनो चुप हो गये। तभी रिशिता बोली इंस्पेक्टर मैं अपने कमरे में हूं आप वहां चैक कीजिए अगर मैंने कुछ किया होगा तो आपको पता चल ही जायेगा। वैसे भी वो कमरा मेरा नहीं है जो आप मुझ पर डाउट करें।

जिससे क्रिषा घबरा गयी। तभी दो कांस्टेबल ने रिशिता का रूम चैक किया मगर वहां कुछ भी नहीं मिला जिससे ये लगे कि रिशिता ने कुछ किया हो। तभी इंस्पेक्टर बोले मिस क्रिषा आपको हमारे साथ चलना होगा हमें आपसे कुछ पूछताछ करनी होगी‌।

क्रिषा ने विवान का हाथ पकङ लिया। तभी रिशिता बोली क्रिषा तुम दोनों तो कल साथ ही थे ना तो तुम कल कहां थी जिससे दोनों हङबङा गये। तभी रिशिता ने विवान के गले पर लव बाइट्स देखें तो वो बोली विवान तुम्हारे गले में क्या है जिससे विवान हङबङा गया मगर तब तक रिशिता ने वो निशान देख लिये थे। जिससे उसकी आंखों से आंसू बहने लगे।

इधर क्रिषा को इंस्पेक्टर के साथ जाना पङा। रिशिता ने दरवाजा बंद कर लिया। क्रिषा रोते हुए बोली डैड मैंने कुछ नहीं किया मुझे जेल नहीं जाना वरना मेरी इमेज का क्या होगा। जिस पर क्रिषा के डैड मिस्टर राहुल तनेजा बोले बच्चा घबराओ मत डैड जल्दी ही वहां तुम्हें लेने आयेंगे।

इंस्पेक्टर के जाने के बाद मिसेज वंदना तनेजा बोली राहुल देखिये ना हमारी क्रिषु कितना रो रही थी प्लीज़ आप कुछ कीजिए वरना उसकी इमेज में काफी असर होगा और उसका इतना अच्छा खासा करियर खराब हो जायेगा।

तभी राहुल जी बोले मगर वंदना हम क्या कर सकते हैं। जिस पर वंदना बोली उसके बदले हम रिशिता को बोलते हैं कि वो इल्ज़ाम अपने सिर पर ले ले आखिर वो अपनी छोटी बहन के लिए इतना तो कर ही सकती है। वैसे भी वो तो अभी कुछ नहीं करती बाद में आप उसे जेल से बाहर निकलना देना। वैसे भी मिस्टर करन अभी ठीक हैं।

तभी राहुल जी बोले हां तुम ठीक बोल रही हो। तभी उन्होंने एक मेड को रिशिता बुलाने उसके कमरे में भेज दिया। मेड ने रिशिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया और बोली रिशिता मिस आपको सर नीचे बुला रहे हैं। तभी रिशिता को कुछ याद आया और वो बोली इस बार नहीं मैं इस बार खुद के साथ नाइंसाफी बिल्कुल भी नहीं होने दूंगी।

तभी रिशिता नीचे आ गयी। उसने बिना भाव के बोला क्या बात है डैड। तभी राहुल जी बोले रिशिता तुमने देखा ना पुलिस क्रिषा को लेकर गयी। इससे उसके करियर में असर होगा तो मैं सोच रहा था तुम वो इल्ज़ाम खुद पर ले लो बात में डैड तुम्हें जेल से बाहर निकाल देंगे।

विवान जो अभी अभी आया था वो भी उन सबके साथ वहां बैठ गया। तभी रिशिता बोली मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। मैंने कुछ किया ही नहीं फिर मैं क्यों सारा इलज़ाम अपने सर पर लूं। तभी विवान बोला रिशिता तुम इतनी पत्थर दिल क्यों हो क्रिषा तुम्हारी छोटी बहन है तुम उसके लिए इतना भी नहीं कर सकती।

जिससे रिशिता की आंखों में गुस्सा उतर आया तभी रिशिता चिल्लाते हुए बोली अपनी बकवास बंद करो तुम चीटर हो जो किसी और के साथ मुंह काला करके मुझे यहां फालतू का भाषण सुना रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं है ना जिसके साथ तुम कल रंगरलियां बना रहे थे वो क्रिषा ही थी तभी तुम्हें मुझसे ज्यादा उसकी फ़िक्र हो रही है।

जिससे विवान सकपका गया मगर फिर बोला ये तुम क्या बकवास कर रही हो। मगर तभी अचानक रिशिता को थप्पड़ पङा। जिससे रिशिता गिर गयी। उसने जब ऊपर देखा तो उसे सामने उसके डैड नजर आये जो उसे गुस्से से देख रहे थे। वो गुस्से से बोले तुम अपनी बहन के बारे में ऐसी वाहियात बातें कैसे कर सकती हो तुम्हें शर्म नहीं आती।

तुम अभी पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर करोगी अब जाओ मगर रिशिता बस आंखों में नफ़रत लिये उन सबको देख रही थी। जब राहुल जी ने अभी भी रिशिता को वहां देखा तो बोले तुम अभी तक यहां क्या कर रही हो जिस पर रिशिता का सब्र जवाब दे गया और वो चिल्लाते हुए बोली आप एक बाप कहलाने के लायक बिल्कुल भी नहीं है अपनी उस नाजायज बेटी के लिए आप मुझे बली का बकरा बनाना चाहते हैं।

ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा आपको क्या लगता है मैं आपकी कोई भी बातें मानूंगी आप और आपकी ये रखैल ने मेरी मां को धोखा दिया और आपकी उस नाजायज बेटी ने इस कमीनें (उसने विवान की तरफ इशारा करते हुए ) के साथ मिलकर मुझे धोखा दिया। मैं पुलिस स्टेशन नहीं जा रही बल्कि मैं यहां से जा रही हूं।

रिशिता जो नीचे आते समय अपना बैग भी लाई थी। उसने उसे पकङा और बाहर की तरफ जाने लगी। मगर तभी वंदना और विवान ने उसे पकङ लिया। रिशिता चिल्लाते हुए बोली छोङो मेरा हाथ मगर उन्होंने नहीं छोङा तभी उसने गुस्से से वंदना जी को धक्का दे दिया और विवान के पेट में एक लात मारकर उसे भी खुद से दूर झटक दिया।

वंदना जी के सिर में हल्की सी चोट लग गयी जिससे राहुल जी उनके पास चले गये तभी वो गुस्से से बोले तुम बगैरत लङकी मगर रिशिता ने विवान को पीटने के बाद वहां से बाहर की तरफ दौड़ लगा दी।

उसके पीछे विवान आया मगर तब तक रिशिता एक कैब में बैठकर वहां से निकल गयी।

पापा - राहुल तनेजा , मां - संध्या तनेजा, सौतेली मां - वंदना तनेजा , सौतेली बहन - क्रिषा तनेजा , पहला प्यार विवान सहगल

हीरोइन- रिशिता तनेजा काली गहरी आंखें जिसमें एक चमक है जो किसी को भी आकर्षित कर दे। काले लंबे बाल , तीखी नाक ,गुलाबी हार्ट सेप लिप्स , गुलाबी गाल जो नेचुरली गुलाबी हैं, गोरा रंग 5 फुट 7 इंच हाइट और एक दम मॉडल की तरह फिगर और बहुत प्यारी आवाज जिससे कोई भी उससे प्यार करने लगे।

आज के लिए इतना ही मिलते हैं अगले भाग में कहानी पसंद आई तो लाइक कमेंट और रिव्यू दें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

100%