Reborn in betrayal Ch. 3

Reborn in betrayal - Chapter 3

Posted by Smııɭey 🩵🌷 • Sep 10, 2025 01:26 PM

विवान रिशिता को नहीं पकङ पाया उसको बहुत गुस्सा आ रहा था वो गुस्से से पैर पटकते हुए बोला तुम घटिया लङकी तुम्हारी हिम्मत भी कैसे हुई विवान सहगल को लात मारने की तुम देखती जाओ मैं तुम्हारा वो हस्र करूंगा। तुम याद रखोगी।

इधर रिशिता कैब में बैठी हुई थी। वो बाहर की तरफ देखने लगी जो वो आज सालों बाद देख रही थी। उसने खुद से वादा किया इस जन्म में वो किसी के भी झूठे प्यार के चक्कर में नहीं पङेगी।

बल्कि खुद की मां और अपना अच्छे से ध्यान रखेगी।‌वो‌‌ अपनी मॉम को कुछ भी नहीं होने देगी। इतना सोचते हुए उसकी आंखों से आंसु बहने लगे उसने अपनी मां को बहुत सालों से नहीं देखा था।वो अपनी मां को देखने के लिए बहुत बेचैन थी। आज कितने सालों बाद वो अपनी मां से मिल पायेगी उन्हें दैख पायेगी उनका प्यार महसूस कर पायेगी।

उसकी कैब एक घर पर आकर रूकी जो बहुत बङा नहीं मगर बहुत छोटा भी नहीं था। ये वो घर था जब उसके मॉम डैड एक साथ रहते थे। मगर उसके पापा ने उसकी मां की दोस्त के साथ मिलकर उन्हें चीट किया जिसका नतीजा क्रिषा थी। फिर संध्या जी से तलाक लेकर वंदना से शादी कर ली।

रिशिता ने कैब वाले को पैसे दिये और उसने घर गेट खोला और वहां से अंदर चली गयी। अंदर बहुत तरह के फूल उगे हुए थे। जो कि रिशिता और उसकी मॉम ने बोये थे। वहां रिशिता के पसंदीदा लाल गुलाब के फूल भी थे। जिनमें संध्या जी इस वक्त पानी डाल रही थी। मगर जैसे ही उनकी नजर रिशिता पर गयी वो हैरान और खुश हो गयी।

उन्होंने पाइप फैंका और जल्दी से रिशिता के गले लग गयी। उन्होंने रिशिता के पूरे चेहरे पर किस की और उसके माथे पर आखिरी किस करते हुए बोली बच्चा तुम यहां क्यों नहीं आई पता है मैंने तुम्हें कितना मिस किया।

रिशिता की आंखों से आंसू बहने लगे उसने काफी टाइटली संध्या जी को गले से लगाया और रोने लगी। मगर जब उन्होंने देखा रिशिता शांत नहीं हो रही तो वो बोली रिशु क्या बात है बच्चा तुम इतना क्यों रो रही हो‌।

तभी रिशिता ने उन्हें सबकुछ बता दिया क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं करती तो संध्या जी रिशिता को फिर से तनेजा हाउस भेज देती क्योंकि वो चाहती थी रिशिता को भी सबकुछ मिले जो वो डिजर्व करती हैं। मगर उन्हें नहीं पता था। उनका वो घटिया पति को अपनी सगी बेटी से भी प्यार नहीं होगा। जिससे उनको अपनी बच्ची के लिए बहुत बुरा लगा। वो रिशिता से बोली मेरी बच्ची मुझे माफ़ कर दो ये मेरी ग़लती है जो मैंने उस घटिया नींच आदमी से शादी की ।

उस घटिया आदमी ने मुझसे तो प्यार नहीं किया मगर उसने अपनी सगी औलाद से भी मुंह फेर लिया वो बहुत खुदगर्ज इंसान हैं। मगर बच्चा अब तुम्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। तुम मेरे पास ही रहोगी।

जिससे रिशिता को सुकून मिला क्योंकि अगर उसने खुद को और अपनी मम्मा को बचाना है तो उन्हें यही रहना चाहिए एक साथ। इधर विवान वहां से अपने घर चला गया। राहुल तनेजा ने दो करोड़ देकर करन मल्होत्रा को कन्वेंश कर लिया जिससे क्रिषा बाहर आ गयी। जेल से घर आने के बाद उसने सोसल मीडिया में अपनी एक रोने वाली विडीयो पोस्ट की ओर उसमें लिखा मुझे पता था मैं निर्दोष हूं। मगर फिर भी जेल जाना बहुत शर्म नाक है। मैं अपना अकांउट डिलीट करने जा रही हूं।

मैं आप लोगों नफ़रत नहीं झेल सकती तभी उसे लोग डीएम करने लगे। जो उसकी इमेज में थोङा इफेक्ट पङा था‌। मगर अब वो और भी पॉपूलर हो गयी है और तो और उसके फॉलोवर्स बहुत जल्दी बढ़ने लगे।

क्रिषा ये देखकर खुश हो गयी फिर खुद के मन में बोली तुम सब कितने बेवकूफ हो मैंने जरा रोना धोना किया तो तुम लोगों ने मुझे माफ़ कर दिया तुम लोग कितने मासूम हो ना फिर जोर जोर से हंसने लगी।

इधर रिशिता अपने कमरे में फ्रेश हुई वहां बहुत नये ट्रेडिंग कपङे थे। क्योंकि रिशिता की मॉम एक रेस्टोरेंट चलाती थी। जो ज्यादा बङा नहीं था मगर इतना कमा लेती थी जिससे वो अपने और अपनी प्यारी बेटी के सारे शौक पूरे कर सके।

रिशिता ने जल्दी से एक क्यूट सी टी-शर्ट पहनी और एक क्यूट सा शॉट्स पहन लिया और हॉल में आकर डायनिंग टेबल पर बैठ गयी। तभी संध्या जी जल्दी से रिशिता का फेवरेट पुलाऊ और पनीर की सब्जी और सलाद लाई जिसे देखकर रिशिता के मुंह में पानी आने लगा। तभी रिशिता ने अपनी जीभ को अपने होंठों पर फिराया और बोली मम्मा आप सबसे बैस्ट हो लव‌ यू। प्लीज़ अब अपने हाथों से खिला दीजिए मैंने सालों से आपके हाथ से नहीं खाया।

जिसे सुनकर संध्या जी को गिल्टी फील होने लगा तभी रिशिता बात बदलते हुए बोली खिलाइये तभी संध्या जी उसे अपने हाथों से खिलाने लगी। जिससे रिशिता की आंखों से एक बूंद आंसू बह निकला मगर उसने अपनी पलकें जल्दी जल्दी झपकाईं जिससे वो आंसू आंखों में ही कैद हो गयी।

उसने खाना खाया और अपने कमरे में चली गयी।जब वो अपने बैड पर लेटी तो उसे बचपन जैसा सूकून मिला उसे सोते ही नींद आ गयी।

इधर तनेजा मेंशन में क्रिषा को जब पता चला अब रिशिता कभी भी यहां नहीं आयेगी तो वो खुश हो गयी क्योंकि। वो हमेशा से चाहती थी की वो ही तनेजा फेमिली की इकलौती प्रिंसेस बनकर रहे। पहले तो राहुल तनेजा रिशिता से प्यार करते थे मगर फिर जब उनका तलाक हुआ तो उन्होंने रिशिता पर ध्यान देना छोङ दिया। मगर सबको ये ही पता था कि तनेजा फैमिली की दो बेटियां हैं एक रिशिता बङी और पहली बीबी की बेटी और दूसरी वंदना जी की बेटी क्रिषा ।

मगर क्रिषा को ये गवारा नहीं था राहुल जी का एक भी बेटा नहीं था। इसलिए उन्होंने सोचा था कि वो अपने बिजनेस को अपनी दोनों बेटियों को दे देंगे। मगर जब क्रिषा जेल गयी मगर रिशिता ने मदद नहीं की तो वंदना जी ने राहुल जी को रिशिता के खिलाफ कर दिया और बोली आप उस रिशिता को अभी भी आधी प्रॉपर्टी देंगे जिसने अपनी बहन की छोटी सी मदद नहीं की उसे बस 10 परसेंट ही प्रॉपर्टी देना बाकी हमारी क्रिषु बहुत काबिल है वो सब संभाल लेगी इतना बोलकर उनके चेहरे पर एक चमक थी।

आज के लिए इतना ही मिलते हैं अगले भाग में कहानी पसंद आई तो लाइक कमेंट और रिव्यू दें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ❤️।

100%