MY innocent brother in law - Chapter 2(जानू… आह… प्लीज़… थोड़ा और… तेज़ करो…” )
खनक ने तकिए से ही कियारा को हल्का-सा मारा, “तुम बहुत बिगड़ चुकी हो!” कियारा हँसते-हँसते कमरे से चली गई, मगर खनक का दिल अब और भी तेज़ धड़कने लगा था।
वो आईने के सामने खड़ी हुई… अपने चेहरे की लालिमा देखी… और मन ही मन सोचने लगी शादी का जोड़ा, सुहागरात के वो हसीन लम्हें, रितिक का मुस्कुराता चेहरा…
धीरे-धीरे उसकी आँखों में सपने सजने लगे। एक अजनबी से अजनबीपन धीरे-धीरे मोहब्बत में बदलने लगा था… और वो खुद भी नहीं समझ पाई कब उसकी धड़कनों ने रितिक रायचंद को अपना दूल्हा मान लिया।
कुछ ही दिनों में जैसे खनक की ज़िंदगी ने करवट ले ली। रितिक रायचंद का रिश्ता आते ही बातों का सिलसिला इतना तेज़ बढ़ा कि पलक झपकते ही शादी की तारीख तय हो गई। रायचंद खानदान की शानो-शौकत और बंसल परिवार का अपनापन… दोनों का संगम अब एक बड़े उत्सव में बदल चुका था।
आज खनक के घर में हल्दी की रस्म थी। सुबह से ही घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। हर तरफ पीली साड़ियाँ, फूलों की सजावट और हँसी-ठिठोली गूंज रही थी।
खनक को पीले जोड़े में लाकर चौकी पर बिठाया गया। उसकी सहेलियाँ और कियारा मिलकर उसे हल्दी लगा रही थीं। कियारा ने तो जैसे मिशन बना लिया था—*दी को इतना पीला करना है कि दूल्हे राजा देखते ही शरमा जाएं!*
“देखो-देखो… हमारी दी तो पहले ही लाल हो रही हैं, हल्दी की ज़रूरत ही नहीं!” कियारा ने शरारत की, और सब हँस पड़े। खनक बस मुस्कुराई, मगर आँखें झुकी रहीं।
शाम को मेहंदी का फंक्शन था। रायचंद परिवार के लोग भी आ चुके थे। खनक के हाथों पर जब रितिक के नाम की मेहंदी लगाई गई, तो सबने उसे छेड़ा। “लो… दूल्हे राजा का नाम सज गया हमारी खनक के हाथों में!” मासी बोलीं।
खनक ने हल्की-सी नजर रितिक की तरफ डाली। वो दूर से खड़ा बस मुस्कुरा रहा था। हैंडसम, कॉन्फिडेंट, और सबकी नज़रों का केंद्र रितिक रायचंद सच में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहा था।
संगीत की रात तो जैसे जादू ही ले आई। दोनों परिवारों ने मिलकर गाने गाए, डांस हुए। रितिक ने भी अपने कज़िन्स के साथ स्टेज पर डांस किया।
खनक जब लहंगे में स्टेज पर आई, तो जैसे सबकी नज़रें थम गईं। रितिक की आँखों में एक अनकही सी चमक थी। ये पहली बार था जब खनक ने सीधे उसकी आँखों में देखा… और जैसे उस पल दोनों के बीच खामोशी ही सबसे बड़ी जुबान बन गई।
कियारा फिर से मौके पर आ गई,“दी, दूल्हे राजा तो आज से ही दीवाने हो गए लगते हैं।” खनक ने बस मुस्कान दबा ली। मगर दिल के किसी कोने में वो भी मान चुकी थी—रितिक रायचंद अब उसकी तक़दीर बन चुका है।
वही रात के वक्त फंक्शन खत्म होने के बाद बंसल हाउस का माहौल बेहद चहल-पहल भरा था। घर में मेहमान, रिश्तेदार, हंसी-मज़ाक और गपशप का सिलसिला जोरों पर था। खनक अपनी कजनों के साथ कमरे में बैठी थी, सब लोग मेहंदी, हल्दी और संगीत के फंक्शन की बातों पर हंस रहे थे |
तभी रिया नाम की खनक की एक कजन अचानक फुसफुसाते हुए आई और बोली,“अरे चलो… चलो… तुम्हें कुछ दिखाती हूँ… बड़ी मसालेदार चीज़ है।” बाकी लड़कियों की आंखों में शरारत चमकी और सब रिया के पीछे-पीछे दौड़ पड़ीं। खनक भी हंसते हुए उनके साथ चल दी। रिया उन्हें टेरेस पर लेकर गई।
टेरेस पर पहुंचते ही सबके कदम अचानक रुक गए। पड़ोस के घर की टेरेस पर बने एक कमरे से *जोर-जोर* से मदहोशी भरी सिसकियां सुनाई दे रही थीं। एक लड़की की आवाज़ आ रही थी, “जानू… आह… प्लीज़… थोड़ा और… तेज़ करो…”
तभी लड़के की मदहोश भरी हांफती हुई आवाज आई," वाइफी तुम्हें ऐसे देखकर,तो मेरी स्पीड खुद ब खुद बढ़ा जाती हैं,"
आवाजों में ऐसी मादकता थी कि सुनते ही सब कजनों के गाल लाल हो गए। एक-दूसरे का चेहरा देखकर सब लड़कियां दबे हंसी हंसने लगीं।
रिया ने खनक की कोहनी मारते हुए फुसफुसाकर कहा,
“कल तो खनक भी ऐसी ही आवाज़ करेगी… है ना खनक?” बाकी सब लड़कियां खनक को देखकर ठहाके मारने लगीं। खनक का चेहरा शर्म से और भी लाल हो गया।
“तुम लोग पागल हो क्या!” खनक हड़बड़ाते हुए बोली और वहाँ से भाग गई। पीछे खड़ी कजनें खनक के भागते हुए चेहरे को देखकर और भी ज़ोर से हंस पड़ीं। शादी से पहले का वो पल खनक के दिल में अजीब-सी गुदगुदी छोड़ गया।