MY innocent brother in law Ch. 3

MY innocent brother in law - Chapter 3 (सुहागरात पर क्या होता है )

Posted by Moon Star • Sep 12, 2025 02:22 PM

सुहागरात पर क्या होता है

आज का दिन खनक की ज़िंदगी का सबसे बड़ा दिन था उसकी शादी का दिन। सुबह से ही घर में शहनाई की मधुर धुन गूंज रही थी। मेकअप आर्टिस्ट, डेकोरेटर, रिश्तेदार—हर कोई भाग-दौड़ में लगा हुआ था।

गार्डन को बड़े ही शाही अंदाज़ में सजाया गया था। चारों ओर रंग-बिरंगे फूल, चमचमाती लाइट्स और बीच में बना ग्रैंड मंडप मानो किसी फिल्मी शादी का सीन हो।

शाम होते ही बारात की धूम गूंज उठी। ढोल-ताशों की आवाज़, नाचते रितिक के कज़िन्स और दोस्त—पूरा माहौल मस्ती में डूबा था।

रितिक घोड़ी पर सवार, शेरवानी और सहारे में किसी शहज़ादे से कम नहीं लग रहा था। उसके चेहरे पर मुस्कान थी, जैसे पूरी बारात सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि उसकी शान के लिए आई हो।

दुल्हन के घरवालों ने फूलों की माला से बारात का स्वागत किया। चारों ओर से आवाज़ें उठीं,“दूल्हे राजा आए!” स्टेज पर खनक लाल जोड़े में आई। लहंगे की चमक और चेहरे की लाली ने सबको पलभर को थमा दिया। रितिक की नज़रें जैसे उस पर अटक गईं।

जयमाला का पल आया तो दोनों परिवारों ने मस्ती शुरू कर दी। रितिक के कज़िन दूल्हे को ऊपर उठा रहे थे, ताकि खनक माला न पहना सके। खनक की सहेलियाँ भी पीछे नहीं रहीं उन्होंने रितिक को घेर लिया।आखिरकार माला पहनी गई, और तालियां पूरे माहौल में गूंज उठी|

फेरे शुरू हुए। मंत्रों की गूंज, पंडित जी की आवाज़, और आग के चारों ओर खनक-रितिक के कदम… जैसे हर फेरा दोनों की ज़िंदगी को एक नए रिश्ते में बांध रहा था।

सात फेरों के बाद सिंदूर दान का पल आया। रितिक ने जैसे ही खनक की मांग में सिंदूर भरा, उसकी आँखों में हल्की-सी नमी और मुस्कान एक साथ आ गई। और फिर रितिका ने खनक को मंगलसूत्र पहनाया, अब खनक officially *खनक रितिक रायचंद* बन चुकी थी।

इसी बीच रितिक के दोस्त और कज़िन खनक की सहेलियों के साथ फ्लर्ट करने में लगे थे। “अरे दूल्हन की सहेलियों, सुहागरात पर क्या होता है? जरा हमें भी बताओ ना,” एक दोस्त ने मज़ाक में पूछा।

खनक की सहेली ने तुरंत पलटकर कहा, “तुम लड़कों की तो बस यही टेंशन रहती है! शादी हुई नहीं, सुहागरात के सपने पहले से शुरू!”

दूसरा कज़िन बोला, “अरे भई, हम तो बस एजुकेशन के लिए पूछ रहे हैं… ताकि जब हमारी बारी आए तो हम भी एक्सपर्ट रहें।” सहेलियाँ खिलखिलाकर हँस पड़ीं।

“तो सुनो, सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन पहले तकिए से बातें करते हैं… फिर मोमबत्ती की रोशनी में चाय पीते हैं…” एक सहेली ने सीरियस टोन में कहा।

“सच में?” लड़के पूरे भोलेपन से बोले। “नहीं बेवकूफों, फिर शुरू होता है असली रोमांस… जो तुम लड़के समझ नहीं सकते!” दूसरी सहेली ने चुटकी ली। पूरा ग्रुप हँसी से लोटपोट हो गया।

रात का समय था, शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी जयमाला, फेरे,सिंदूरदान और मंगलसूत्रदान के बाद अब माहौल विदाई की ओर बढ़ रहा था। लेकिन उससे पहले खनक की सहेलियां और कियारा की शरारतें बाकी थीं। जैसे ही पंडित जी ने फेरे पूरे करवाए, कियारा ने आंखों ही आंखों में खनक की सहेलियों को इशारा किया, प्लान तैयार था।

100%