My passion is only because of you Ch. 1

My passion is only because of you - Chapter 1

Posted by Sangita • Oct 10, 2025 08:22 PM

साल के आखरी दिन रातके अंधेरे आसमान के नीचे जगमाती रंग बिरंगे रौशनी में सजा स्टेडियम खचाखच भरा है बहा कोइ कॉन्सर्ट होने बाला है जिसे देखने और सुनने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ है बहा है ,,सब के जुबा पर एक ही नाम का शोर है वो है"जुनून" ,,

अचानक हर तरफ के लाइट्स धीमी होगई, और स्टेज की रोशनी बंद होगई, और फिर स्टेज के बीचोंबीच रोशनी धीमे होने के साथ एक आवाज गुंजी "हल्लो , नमस्कार , एवरीवन , तो कैसे हैं आप सब? " उसके सबाल पर उस्से दुगनी तेज आवाज में जबाब आया " बहत अच्छे " , उनके बात के साथ अपनी बात जोरते हुए कहा ,

"हम्म और हम भी , बैसे साल के आखरी कुछ घंटों को हमारे साथ बिताने के लिए आप सभी का शुक्रिया,,"

उसके बात पर फिर से तेज आवाज में शोर मचा,, इस शोर को सुन वो मुस्कुरा दिया , और आगे बोला "बातो बातों में ये पुछना ही रह गया ,,साल कैसा गया आप सभी का?, " उसके सबाल पर दोवारा दर्शकों की आवाज गुंजी "बहत अच्छा",

तो वो बोलने लगा " हम्म अभी तो कह रहे है बहत अच्छा, पर क्या सच में था बहत अच्छा? हर किसी ने कुछ पाया तो कुछ खोया, कुछ मिला कुछ बिखरा, कुछ टुटा कुछ टुट कर सम्भला, गिरे और गिरकर सम्भले, दिल जुड़े दिल टुटे कुछ दिल तो जुड़े बिना ही टुट गये और इसी बीच साल रेत की तरह हाथो से फिसल गया (ये बोलते हुए उसने चारों तरफ नजर घुमाइ बहा जरा खामोशी पसर गई, जो देख वो बोला) अरे मेने भी क्या कह दिया,,पर उदास ना हो यारों पाना खोना मिलना बिछरना टुटना ,टुटकर सम्हलना ये सब तो जिंदगी का रूल है तो ये सब तो चलता रहता है रही बात दिल टुटने की तो दिल को ये कहो के 'प्यार होता होता होता कइ बार है' (ये बात पुरा कर वो हल्का सा हंसा और आगे कहने लगा)पर ये सब तो कहने की बात है सच्चा प्यार तो बस एक बार ही होता है न? (उसके बातो और इस सबाल पर एक बार फिर शोर मच गया ) अरे चार दिन की चांदनी की तरह चार दिन की जिंदगी है तो रोने धोना ,गम खुशीया और बाकी सब तो लगा ही रहता है इसीलिए जिंदगी जियों खुलकर और कॉमन सा डायलॉग दु तो जिंदगी जियो ऐसे के हर दिन आखरी हो,,(तेज तालियों के साथ हुटिंग होने लगी वो आगे बोला) तो अपने लिए, इस साल के लिए आने बाले साल के लिए (आगे चारों ने साथ में तेज आवाज में कहा) मेक सम नॉइस!! "

इसी के साथ स्टेज की रोशनी तेज हुई और एक बार फिर शोर गुंज उठा, स्टेज पर चार लड़के है रैनाक्ष सामने और बाकी तीनों यानी शांतनु शुभ और आरूष म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट के साथ है, पीछे बड़े अक्सरो में खुबसूरती से "जुनून " लिखा है ,, म्यूजिक शुरू हुआ ,और गाना भी,, इसी के साथ एकबार फिर रैनाक्ष ने कहा "थोड़ा सा शोर मचा लें"

दुनिया की जंजीरे तोड़े

सब को आज पीछे छोड़े

दिल की बस आज आवाज सुने

धडकन बोले

थोड़ा सा शोर मचा लें

(इसी के साथ शुभ ने ड्रम के साथ पहला बीट शुरू कियआ और फिर म्यूजिक शुरू होगया)

आग लगा दें शाम जला दें धुआ उठा दें

थोड़ा सा शोर मचा दें

(एकबार फिर अडियेंस में शोर मच गया)

टुटा है दिल समेटे तु जोड़ लें

खुद है बिखरा उठ जा अब

ख्याब जो सारे है देखे

मुकम्मल सारे करने है या अधुरा ही रहना है

सबाल करे है खुद से खुद ही

खुद को देदे जबाब के

थोड़ा सा शोर मचा दें

आग लगा दें

दुनिया रोके रूकना नहीं है

जमाना टोके मुड़ना नहीं है

(म्यूजिक तेज होगइ और म्यूजिक के फ्लो के साथ रैनाक्ष की आवाज में भी तेजी है)

बस थोड़ा सा शोर मचाना है

रूका है दिल झुका तो नहीं

रूठा है दिल पर तो नहीं

यकीन रख दिल पे तो सही

दिल है बोले

थोड़ा सा शोर मचा दें

(इन लाइन्स को गाकर रैनाक्ष थोड़ा चुप हुआ और अब म्यूजिक प्ले हुआ म्यूजिक में बहत जोश जो किसी में भी जोश भर दें इसके बाद शुभ का ड्रम धीमे हुआ और शांतनु का इंस्ट्रूमेंट की धीमी आवाज हुइ और रैनाक्ष एकबार गाना शुरू किया)

प्यार होता ना सौ बार

दिल लगता ना सौ बार

टुटा है दिल जो तो मतलब क्या?

ढुंढना अभी बाकी है उसको

ढुंढले फिर उसको

(वीट एकबार फिर तेज होगइ )

जान लगा आग लगा दें

शोर मचा दें

जान लें खुद को अच्छी तरह से

दुनिया कहें है रूक बही

तुझसे ये होगा नहीं

खुद से पुछो‌ सबाल एक

मिली है मजिंल अब तक कही निकले हो ढुंढने जो तुम कही?

आज नहीं कल ही सही सीतारा एक चमकेगा

दूनिया तब शोर मचायगा

(खुद गाने के साथ रैनाक्ष बाइक ऑडियंस की तरफ घुमा रहा था और उसके गाने के साथ लाइन्स को ऑडियेंस पुरा कर रही थी )

कहे दिल एक बार कर दें बबाल

मचा दें थोड़ा सा शोर........!

आखरी लाइन्स सभी ने साथ में ही गाये इसी के साथ ये गाना खत्म होगया ,, सब की ओर नजर घुमाये एक बार रैनाक्ष ने देखा सब मे उसने एकबार फिर जोश भर दिया है जो कुछ देर पहले तक शांत थे अब वो भी घुल गये बाकीयो के साथ सब को देख रैनाक्ष कहने लगा "ऑलराइट शोर तो मचा लिया जी भर के तो कुछ तमाशा होजाये?" उसके सबाल पर तेजी से जबाब आया "होजाये!

और म्यूजिक एकबार फिर शुरू हुआ

नखरे तेरे हाय बिजली जैसे

कभी है बरसे कभी गड़जे

कभी छमछम है बस बरसे

आखें देखने को है तुझको तरसे

क्यों तु चुराये नजरे रे

होगये है आरसे

हर इशारे तेरे कहते हैं दिल से मेरे

पास बस आजाना

पर फिर क्यों तु ये कहती है

नजरें मिली तो होजाये तमाशा

नजरें मिली तो हो जाये तमाशा

(उसके गाने के साथ म्यूजिक भी फ्लो में है)

नजरें तेरी कुछ कहती है दिल पे तुफा उठाती है

आखों से इशारे करती है मुस्कान छुपाये रखती है

कुछ बात छुताये रखी है

छुपछुप देखे जाती है

आखों से वार करें हर बार

जाऊ जो करीब कहे वो यही

नजरें मिली तो हो जाये तमाशा

नजरें मिली तो हो जाये तमाशा

हो जाये तमाशा

(लगातार इन लाइन्स के बाद कुछ सेंकड के लिए वो चुप हुआ और फिर गाने लगा )

आखें तेरी कहती है कुछ और

लबों मुस्कान का शोर

धीमी धीमी हवा चले

जैसे कोई हो कहानी नइ कहे

करे तु दिल पे मेरे बस जोर

(म्यूजिक एकबार फिर तेज हो गया और बाकी यो की आवाज भी )

बातो में तेरी चिंगारी है

सांसों में बजाते साज़

रूक जाये ये रात सारी तो होजाये शुरू कहानी नइ

तु ही कमाल कयामत काया है

हर चाल में अदा है

कैसे ना कहुँ ये तुझपे फिदा है

पर तु फिर भी क्यों कहें ये

नजरे मिली तो होजाये तमाशा

हो जाये तमाशा

शाम जले रात जगे कहें है अब स्टोरी नइ

दिल पे लगाये फ्लेम

लबो है craze

बाते just like maze

नजरे करे है बस tease

हो जाऊ मै बस freeze

धडक़न में हैं beat

Smile में charm

हुजुर ना कराये अब wait

(शुरू वो करता और खत्म ऑडियेंस)

हो जाने दो... हए

कर ना तु आज कोइ बाहाना

हो जाने दे नया फसाना

मिल जाने दे नजर थोड़ा सा

कहने दे एकबार जरा सा

हो जाने दे आज तमाशा

हो जाये कुछ आज तमाशा

इसी के साथ वो चुप हुआ और म्यूजिक तेज होगया,,

इसीके साथ रैनाक्ष चुप होगया और दर्शकों की आवाज गुंजी उठी,,कुछ देर तक शोर को सुनने लगाजो सुन उसके होंठो पर एक मुस्कान लेहरा गई,, उसने पीछे मुड़ बाकी तीनों यानि शांतनु, शुभ, आरूष को देखा उनके चहरे पर भी बैसी ही मुस्कानहै,,

सामने देख वो बोलने लगा "वक्त कितनी जल्दी बीत गया न बस 1मिनट बाद हम इस साल को गुड बाय बोल नये साल का स्वागत करेंगे , " तीगुनी जोश में आवाज आइ "हां" ये सुन उसने हाथों से थोड़ा शांत रेहने का इशारा कर कहा "ओके ओके पर जरा रूकिए " ये बोल वो पीछे जरा घुमा किसी ने उसकी तरफ पानी बॉटल फेंका उसने पकड़ लिया और बैठ पानी पिने लगा,थोड़ा सा पानी बालों में डाल बालो को पीछे करने लगा और चारों तरफ देखने लगा,, फिर वो उठा और वक्त देखते हुए बोला " बस कुछ सेकंड बाकी है तो चलीए साथ में स्वागत करते हैं नये साल का " ये बोलने के बाद सबने साथमें गिनती शुरू किया,"10..9..8..7..6..5..4..3..2..1 .. हैप्पी न्यू इयर " एक बार फिर शोर गुंजी,,,,

अब चारों साथ खड़े होकर बोले "हैप्पी न्यू इयर टु ऑल अफ आवर फैन्स, फ्रेंड्स इन छे सालो में आप सभी ने जुनून को जितना प्यार दिया उसके लिए बहत बहत शुक्रिया ,,मे यु ऑल ऑलवेज वी हैप्पी एंड हेल्थी आप सभी का नया साल इस्से भी अच्छा नहीं बहत हो अच्छा हो,,"

उनसे दुगनी जोश में दर्शकों की आवाज आइ,,

इसकी के साथ चारों ने स्टेज को हाथ से छुकर होंठो से लगाया और रैनाक्ष ने हबा में खुबसूरत सा रेड रोज फेंका उसे पकड़ ने की कोशिश सबने की पर सब के बीच फ्रन्ट रो खड़ी एक लड़की ने उसे पकड़ लिया, तभी रैनाक्ष की नजर उस लड़की पर जाकर रूक गई,, हालांकि वो बस उसकी एक झलक ही देख पाया फिर वो कही खो गई पर फिर भी उसकी नजर बही रूक गई ,ये बात शांतनु ने देख लिया उसने अपनी कोहनी से रैनाक्ष की कोहनी पर हौले से धक्का मारा,, तब जाकर उसको ने नजर हटाया, आगे चारों ने साथ में फिर से कहा "तो हमे इजाजत दिजिए , गुड नाइट गुड बाय , फिर मुलकात होगी, एंड वन्स अगेन हैप्पी न्यू इयर "

इसके बाद लाइट्स फिर से धीमी होगई,,

घड़ी के काटे धीरे धीरे रात के डेढ़ बजे का इशारा करने लगे ,,

किसी अपार्टमेंट के, एक रूम में,, कमरा बेहद खुबसूरती से सजाया है हर एक समान सलीके से रखा है एक तरफ दिवार पर दो लड़कीयो की तस्वीर है ,, और दूसरे तरफ दिवार पर जुनून के तस्वीर है खासकर शांतनु की तस्वीर है

उस तस्वीर को स्मिता निहारे जारही है उसे देख उसके पास खड़ी लड़की ने हाथों के इशारे से उसे बुलाया,क्योंकि वो बोल नही सकती,, स्मिता ने उसकी तरफ देखा तो उसने आगे हाथो के इशार से कहा "तुझे पता भी है कितना वक्त होगया इस तस्वीर को निहारते हुए "

तो स्मिता फिर से मुस्कुराकर उस तस्वीर को निहारते हुए बोली "कुहू मैं तो इन्हें हजोरो घंटे ऐसे ही निहार सकती हु पर,,(पर अगले ही पल मुंह बनाये बोली) फ्रन्ट रो बाला टिकट लिया , ह ह! जैसा सोचा बैसा हुआ ही नहीं "

उसकी बात सुन कुहू ने ना सर हिलाया फिर कहने लगी.....

दूसरी तरफ,,

एक बैंग्लो के टेरिस पर खड़ा रैनाक्ष आसमान को देखे जा रहा था तभी उसके कानों से एक आवाज टकराइ,,

क्रमश....

(कहानी कैसी लगी जरूर बताये और फॉलो करना ना भुले और ये दो गाने मेने लिखे हैं तो ये भी जरूर बताये कि कैसे लग रहे हैं)

100%