My passion is only because of you - Chapter 2
रैनाक्ष टेरिस पर खड़ा आसमान को देखे जारहा है तभी, शांतनु की आवाज उसके कानों से टकराई,, "क्या देख रहा है ?" सामने देख हाथ सीधे कर खोये खोये अंदाजे में बोला, "हम्म आज आसमान बहत खुबसूरत लग रहा है न," उसकी आवाज सुन और उसे देखते हुए शांतनु ने बस "हम्म" कहा , और सामने दीवार पर हाथ रख झुकते हुए बोला "कुछ खोया खोया सा लग रहा है बात क्या है?" ,,
रैनाक्ष ने जबाब देते हुए कहा "तुझे तो पता ही है मैं तो हमेशा ही ऐसा ही हु " शांतनु ने समझते हुए सर हिलाया, और कुछ याद करते हुए सबाल करने लगा
शांतनु- अ हम्म अच्छा, तब क्या देख रहा था? ,, (रैनाक्ष-तब? कब? क्या?)(शांतनु ने भाव उपर कर उसके सबाल को दोहराते हुये पुछा ) अच्छा? क्या कब? जब तुने ....
कहते हुए उसने रैनाक्ष की तरफ देखा तो चौक गया क्योंकि वो बहा नहीं है, नजर घुमाये दुसरी तरफ देखा तो पाया वो जाने लगा है,,
शांतनु को अपनी तरफ देखता देख रैनाक्ष मुड़कर बोला "अरे आ अब मैं तो आगया तु बहा किस्से बात कर रहा है"
उसकी बात शांतनु ना में सर हिलाते हुए बोला "मैं तो तुझी से बात कर रहा था पर तु ही उड़कर बाहा चला गया" ,, रैनाक्ष उसकी बात पर बोला "कुछ भी ,मेरे में पर थोड़ी लगे है जो उड़ जाऊंगा " कहते हुए ही वो फिर से आगे चला गया, उसकी बात याद कर, और ऐसे जाते देख शांतनु ने ना सर हिलाया,, फिर वो भी चल दिया,,
----------------
स्मिता की बात सुन कुहू ने हाथो के इशारे से कहा "उन्होंने तुझे नहीं देखा तो तु खुद ही चली जाती ना उनके पास "
स्मिता का मुंह बन गया ,,वो मुंह बनाकर बोली ,
स्मिता - माना उनके पीछे पागल हु पर इतना भी नहीं , के मैं ऐसा उनके पास चली जाउ ,,(कुहू ने कंधे उचका दिये, तो स्मिता हाथ बांधते हुए बोली) हा तुने जैसे कहा बैसा करती और कोई मुझे उनसे ही दूर पटक दे ,,
उसकी बात सुन कुहू ने हाथों के जरिये फिर से कहा " हा तो क्या हुआ तेरा सपना तो पुरा होजाता ऐसा कुछ करने का और सामने से देखने का ",,उसकी बात पर स्मिता ने उसे घुरकर देखा,,
उसकी घुरती नजर अपने उपर महसूस कर कुहू ने कहा
"मैं चली सोने बहत नींद आरही है और थक भी गई हु तुझे अगर ना सोकर इन्हें ऐसे ही सारी निहारते रहना है तो जरूर "
हाथो के जरिये ये कहने के बाद उसने दोनों हाथ शांतनु के तस्वीर की तरफ कर, आगे बढ़ ने को कहा ,, स्मिता उसकी बात समझी पर कुछ बोलने के बजाये उसे देखने लगा,, तो उसे ऐसे देखता देख कुहू ने पुछा "ऐसे क्या देख रही है? "
तो वो जबाब देते हुए बोली,,
स्मिता- कुछ नहीं यही के जैसा तुने कहा बैसा करना उतना बुरा भी नहीं होगा,, (उसके ऐसे अचानक कहने से कुहू समझ नहीं पाइ तो पुछने लगी "कैसा करना? " तो वो जबाब देते हुए बोली) यही के उनके....
कुहू ने उसे आगे कहने ना देकर उसके मुंह पर हाथ रखा और सोने का इशारा किया,,उसके ऐसा करने से स्मिता ने मुंह बना लिया,, फिर उसका हाथ हटाते हुए बोली "ठीक है ठीक है अब कुछ नहीं कहुंगी मैं "
ये बोल वो बेड की तरफ बढ़ गई, कुहू ने जाते हुए एक बार उसे देखा फिर मुड़कर उस तस्वीर को देख ना में सर हिलाया, अब उसे भी नींद आने लगी तो वो बेड की तरफ चली गई ,,
धीरे धीरे रात ढलने लगी और रौशन सुनहरी धूप बिखेरे सूरज आया ,साल का पहला दिन शूरू साथ ही एक नइ शुरूआत भी हुइ,,
एक कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुइ,,दरवाजा खुला और रैनाक्ष अंदर आया आते ही उसने देखा पुरी तरह ब्लैंकेट ओढ़े वो सो रहा है , ये देख उसके पास जाकर ब्लैंकेट हटाते हुए बोला " उठ जा शुभ कितना सोयेगा? "
उसकी बात सुन शुभ अलसाइ आवाज में सिमटते हुए बोला,, "सोने दे न सारी रात नही सोया " रैनाक्ष ने तुंरत सबाल किया "क्यों सारी रात जगराता कर रहा था ?"
शुभ- नहीं ,,गेम खेल रहा था,
उसकी बात सुन रैनाक्ष इसबार कुछ कहता उसके पहले
आते हुए आरूष ने ठंडे भाव से कहा,,
आरूष - तो किस ने कहा था रात भर ऊल्लू की तरह जागकर गेम खेलने को,, (उसकी बात सुन रैनाक्ष ने सहमती जताते हुए सर हिलाया तो बही शुभ ब्लैंकेट बापस खीचते हुए बोला " मेरी अंतरात्मा ने कहा ,, अब जाओ दोनों मुझे सोना है ")
उसकी बात सुन आरूष उसका फोन साइड में रखते हुए बोला
आरूष- अपनी अमानत अपने पास रखा कर खुद तो सोता रहा मेरी नींद हराम कर दि,,(रैनाक्ष - क्यों?) सुबह साढ़े पांच बजे तक गेम खेलने बाद ये अपना फोन मेरे कमरे में छोड़ आया ताकी ये आराम से सो सके, सुबह इस फोन ने सर में दर्द कर रखा है पता नहीं कौन कौन कॉल किये जा रहा था और मैसेज तो उफ्फ...
हुआ ये था,, सुबह तक गेम खेलने के बाद शुभ धीरे धीरे अपने कमरे से निकल आरूष के कमरे में दबे पाँव जाकर उसके पास अपने फोन को रख अंगराइ लेते हुए बाहा से बैसे ही दबे पाँव चला गया , कुछ देर बाद से पहले एक कॉल आया जिस्से आरूष की नींद खुल गई, उसने अलसाइ आखें जरा खोले
कॉल रिसीव कर कान से लगाया, पर उसके कुछ कहने से पहले ही उस तरफ से एक लड़की की आवाज आइ,, जो सुन उसने कान से फोनहटाकर देखा तो पाया ये उसका फोन नहीं, ये देख उसे समझते देर नही लगी के शुभ का ही फोन है ,,
आगे उसने ना कुछ सुना ना कहा फोन रख दिया, और बापस सो गया, पर ऐसा फि से कॉल आया इसबार उसने उठाये बिना ही काट दिया उसका मन कर रहा था फोन को पटक दे पर उसने ऐसा किया नही बल्कि बस साइलेंट कर दिया अब भी मैसेज आरहे थे ,, उसे नींद भी बहत आरही थी इसीलिए उठकर जा भी नहीं पाया ,,,
उसकी बात सुन रैनाक्ष ने सर हिलाया,,आरूष शुभ को घुरकर देखने लगा, तो रैनाक्ष शुभ से बोला "क्या कुछ भी करता रहता है शुभ , "
उसकी बात सुन शुभ उठकर बैठते हुए बोला "बही तो मेने कुछ किया ही कहा? " उसकी बात सुन दोनों ने साथ में ना में सर हिलाया,, अब आरूष को देख शुभ कहने लगा "वैसे सच में आरू को परेशान करने का मज़ा ही कुछ और है"
उसकी बात सुन उसने शुभ को घुरके देखा उसे इस तरह देखते देख शुभ ने दांत दिखा दिये ये देख आरूष ने कहा "इस हफ्ते तुने तीसरी बार ऐसा किया है चौथी बार किया तो ... " वो आगे बात पुरा करता उसके पहले ही रैनाक्ष ने बात खत्म करते हुए कहा "तेरे फोन को चौथा पक्का" उसे बात पुरा करते हुए ये बात कहते सुन आरूष ने सर हिलाया तो शुभ ने मुह बनाये कहा "ओके"
इसके बाद हाथ सीधे करते हुए बोला "कितना अच्छा दिन हैं बाहर कही जाने का मन कर रहा है ",,,
-----------------
स्मिता हड़बड़ी में नाश्ता करते हुए बोली " साल के पहले ही दिन लेट होगये,, आज तो पक्का गये हम,, सैलरी ना काट ले लेट होने की बजह से " कहते ओर खाते हुए उसे खांसी आने लगी,, तो कुहू ने उसे पानी पिलाया और पानी पीलाकर हाथो से कहने लगी "तु शांति रख हम टाइम पर ही पहचेगें , अभी भी दस मिनट है हमारे पास ",, उसकी बात समझ स्मिता बोली " पता नहीं आज क्या होगा "
_________________
सुरज तेज धुप संग लिए चढ़ने लगा,,घड़ी की सुइया, कदम बढाकर पौने बारा बजने का इशारा करने लगी,,
Rendezvous cafe,,,
स्मिता दुसरी तरफ बैठे एक बुजुर्ग आदमी को देखते हुए बोली "कोई आता जाता तो है नहीं फिर भी इन्हें याहा काम करने बाले सही वक़्त पर चाहिए हहं ",
उसके ये कहने के कुछ मिनट बाद ही कोई आया,,,
क्रमश....
(हेइ रीडर्स पढ़कर जरूर बताये कैसा लगा)