My passion is only because of you - Chapter 3
Rendezvous cafe,,
उसके ये कहने के कुछ मिनट वाद ही केई आया,,,,
स्मिता कुहू देनों ने साथ मे देखा तो पाया तीन लड़के आये हे तीनों ने ही मुंह पर मास्क लगा रहा था, तीनो का ही पहनावा और स्टाइल कुछ एक जैसा हटके है, उनमें से एक लड़के ने व्हाइट शर्ट, जींस पहना है बालों को बिखरा हुआ छोड़ा ,आखों पर गॉगल्स रखा है, उसके दूसरी तरफ बैठे लड़के के बाल काफी बड़े है जिन्हें उसने साथ में वन बनाया है आखों के आगे ग्लासेस लगा रखे है और ब्लैक शर्ट के साथ जींस पहना है, तो बही तीसरे लड़के ने हुडी पहनी है मगर बाकी दोनों की तरह आखों पर चश्मा चढ़ाने के बजाय सर हुडी की हुड चढ़ा रखा है पर बैठने के बाद उसने सर पर से हटा भी लिया पर तीनों ही लग कमाल के रहे हैं,,
तीनों को देखते हुए स्मिता की नजर दूसरे लड़के पर यानी जिस के बाल बंधे थे उस पर आकर ठहर गए,उसे ऐसे देखते देख कुहू अपनी कोहनी से उसके कोहनी पर हल्का सा मार, हाथो के इशारे से कहने लगी"क्या? ऐसे क्या देख रही है उसमें तुझे शांतनु दिख गया क्या? " उसके सबाल पर स्मिता को मानों होश आया वो बोली "हैं? नहीं वो उसके बाल....... "
उसके आगे कहने से पहले कुहू उसे टोकते हुए कहने लगी "हाँ, उसके बाल बहत अच्छे है अब जा उनके पास और उनका ऑर्डर लेकर आ ",,
उसकी बात पर स्मिता ने सर हिलाया और उनके टेबल पास जाकर उनसे पुछा पर उन्होंने उसे पांच मिनट बाद आने का कहा,, स्मिता आकर कुहू से बोली "पांच मिनट बाद जाने को कहा " उसकी बात सुन कुहू ने सर हिलाया , ,
बही वो तीनों कैफे को देखे जारहे थे, शेहर के शोर सरावे, चहलपहल से दूर शांत जगह पर बने इस कैफे में अपने आप में ही एक शांति और सुकून है ये कैफे अंदर से भी बहत खुबसूरत और बड़ा है टेबल और चैयर अच्छे से सजाये गये हैं एक तरफ हैंगिंग प्लान्ट लटक रहे हैं जिन पौधो में से फुल खीले है और स्पाइडर प्लान्ट,पीस लिलि जैसे काफी सारे और भी पौधे है एक कोने की तरफ
किचेन ऐरिया है वो भी काफी बड़ा और अच्छा है, बाहर भी काफी हरियाली है, ये सब इस कैफे को खास बनाता है इन सब के अलावा एक और चीज है जो इस कैफे को और ज्यादा खास बनाता है वो है इसके साथ ऑटैच लाइब्रेरी जो बही दूसरी तरफ है बहा दूनिया भर की बेहतरीन किताबे, नोबेल्स रखे है इतना सब कुछ होने के बाद बहा कुछ खास लोग नहीं आते, स्टाफ भी ज्यादा नहीं है तीन है, और एक बुजुर्ग आदमी जो की बहा का ओनर है,,
तीनों इस जगह को देखे जारहे थे उनमें से व्हाइट शर्ट और हुडि पहने हुए ये दोनों ज्यादा गौर से देख रहे थे उन्हें ऐसे देखते देख तीसरा लड़का कहने लगा "ओये तुम दोनों ने ऐसे क्या देख रहे हो ? पहले कभी बाहर की दूनिया नहीं देखी क्या? " उसके सबाल पर दोनों ने साथ में जबाब देते हुए कहा "हाँ, देखा है न पर ऐसी जगह पहली बार देखा है" इसके आगे व्हाइट शर्ट बाले लड़के ने कहा "मगर इतनी अच्छी जगह इतनी खाली क्यों है? "
उसके इस सबाल पर हुडी बाले लड़के ने एक नजर चारो तरफ घुमाते हुए कहा "हाँ मुझे यहाँ हम तीनों के और उन तीनों के अलावा कोई और नजर नही आरहा (उसके बात पर ब्लैक शर्ट पहने लड़के ने कहा " क्योंकि याहा कोई नहीं है इसीलिए ") पर क्यों? " ऊसके सबाल पर दोनों ने साथ में कहा "जा उन अंकल से पुछकर के उनके कैफे में लोग क्यों नहीं है? "
दोनों की ये बात सुन वो उठने लगा तो दोनों उसे देख फिर से पुछने लगे "क्या कहाँ जारहा है? " इसके आगे वो बात पुरा करता उसके पहले ही दोनों ने उसे बापस बैठा दिया,, उन तीनों को देखते हुए स्मिता बोली "पांच मिनट होगये " तो कुहू हाथों के जरिये कहने लगी "तो जा अब... "
तो स्मिता सर हिलाकर चली गई कुहू उन्हें किचन ऐरिया से देखने लगी बही तीनों में से कोई कुछ कहने बाला था,पर उसके पहले ही स्मिता उनके टेबल के सामने आकर रूकी,, दो मिनट बाद स्मिता उनका ऑर्डर लेकर किचन ऐरिया में बापस आते हुए बोली "तीन कॉफी " ये सुन कुहू ने सबाल करते हुए कहा "और कुछ नहीं.....? (स्मिता ने ना मे सर हिलाया तो कुहू आगे कहने लगी) ये तो तब भी कह सकते थे न पांच मिनट पहले ",,
इसके आगे वो कुछ कहती उसके पहले उसके हाथों को रोकते हुए वो बोली " हां मैं समझ गई ",,
इसके बाद स्मिता के कॉफी बनाने के बाद कुहू कॉफी लेकर उनके टेबल के पास गई और फिर कप्स रखने लगी, व्हाइट शर्ट बाला लड़का अपने दोस्तों से कुछ कह रहा था पर तभी कुहू कप्स रख रही थी उसके हाथ से होते हुए उसने उसके चहरे को देखा, वो कुछ पल के लिए बिलकुल रूक गया उसकी नजर भी थम चुकी थी उसके चहरे पर,,
उसे इस तरह देखता देख बंधे बाल बाले लड़के ने उसके पैर पर हल्का सा मारा तब जाकर उसे मानों होश आया तब तक कुहू का कप रखना हो चुका था वो एक प्यारी सी मुस्कान देकर जाने लगी पर उसके जाने से पहले हुडी बाले लड़के ने उसे रोकते हुए कहा "एक्सक्यूज मी मिस क्या आप मुझे एक अच्छी सी नॉबेल सजेस्ट कर सकती है? " ,,
उसका सबाल सुन कुहू रूक गई और उसकी तरफ देख मुस्कुराकर सर हिलाया, उसे देख वो उठता उसके पहले व्हाइट शर्ट बाला लड़का बोला " तु बैठ मैं लेकर आता हु तेरे लिए " उसके जबाब देने से पहले उसे जबाब देने का मौका दिये बगैर वो कुहू के साथ चला गया ,,
उसे ऐसे जाते देख हुडी बाले लड़के ने आसपास देखते हुए अपने दोस्त से कहने लगा "नक्श को अचानक क्या होजाता है?शान " उसके सबाल पर वो कुछ सोचते मुस्कुराया,,,तो वो आगे बोला "एक ये है और एक वो है पता नहीं उसकों घर पर रेहकर चौकीदारी करने में क्या मजा आता है ",,,,
बही कुहू उसके साथ लाइब्रेरी में आगई,,
कुछ सोचते हुए एक रेक में लाइन में लगाये किताबो मे से एक किताब निकाला और उसकी तरफ मुड़कर बुक बढ़ाया तब जाकर नक्श की नजर कुहू के चहरे पर से हटी और नजर झुकाये उसने बूक को देखा, वुक को कुछ सेकंड देखने के बाद अचानक कुछ सोच वो कहने लगा,,
क्रमश......
(बताकर प्लीज जाइये ये ऐपिसोड कैसा लगा और रेटिंग रेटिंग भी देकर जाइये प्लीज, )