I love you Ch. 1

I love you - Chapter 1

Posted by Ravina Sastiya • Nov 30, 2025 11:11 AM

जुलाई का महीना चल रहा था।

12वी कक्षा के बाहर सत्रह साल की तीन लड़कियां खड़ी थी।

वो थीं –वेदांशी, अहाना, और कशिश।

उनमें सबसे आगे खड़ी थी वेदांशी शास्त्री।

वो टॉपर टाइप लड़की नहीं थी, लेकिन पूरे स्कूल की सबसे नॉटी और ड्रामेबाज़ स्टूडेंट ज़रूर थी।

उसकी आँखों में हमेशा एक शरारती चमक रहती, मानो हर बात को मज़ाक बना देना उसकी आदत हो।

पढ़ाई से ज़्यादा उसे कहानियाँ सुनाना, ड्रॉइंग करना और क्लास के बीच में अचानक हँस पड़ना पसंद था।

टीचर्स के लिए वो “हमेशा परेशान करने वाली स्टूडेंट” थी, लेकिन दोस्तों के लिए “जान  से भी प्यारी”।

आज भी बारिश में उसने अपनी आधी नोटबुक फाड़ कर काग़ज़ की नावें बना कर बारिश के पानी में बहा दी थीं ।

और इस वक्त वो अपनी दोनों सहेलियो के साथ फिजिक्स की क्लास के बाहर खड़ी थी।

“अबे, तू बोल न!” – अहाना ने वेदांशी को कोहनी मारी।

“नहीं रे, तू बोल…” – वेदांशी ने झट से कहा और नोटबुक सीने से कस कर पकड़ ली।

कशिश पीछे से धीरे से हँस रही थी, उसकी आँखों में वही चमक थी, जैसे कोई बड़ा मज़ाक करने वाली हो।

“अरे, इतना डर किस बात का… मैं हूँ न।”

और अगले ही पल उसने वेदांशी को हल्का-सा धक्का दिया।

वेदांशी लड़खड़ाती हुई क्लासरूम के गेट के सामने आ गई।

उसकी बड़ी-बड़ी आँखें पहले तो कशिश पर गुस्से से ठहरीं, लेकिन फिर जैसे ही उसने  सामने सर को देखा उसके दिल की धड़कन रुक-सी गई।

सामने फिजिक्स सर पहले से ही ब्लैकबोर्ड के पास खड़े थे।

उनकी आँखों में वही सख़्त नज़रें… जैसे गलती करने वाले को वहीं पकड़ लें।

“क्या ड्रामा है ये?” – उनकी भारी आवाज़ गूँजी।

वेदांशी ने  धीरे-से कहा,“मे… आई कमिंग सर?”

“लेट क्यों आई हो?” – सर की कड़क आवाज़ गूँज उठी।

क्लास में बैठे बच्चे साइलेंट थे, सबको इंतज़ार था कि ड्रामा क्वीन वेदांशी शास्त्री अब कौन-सी नई कहानी सुनाएगी।

वेदांशी ने एक पल को नोटबुक सीने से कसकर पकड़ी, फिर   आँखें झपकाते हुए बोली।

“सर… एक्चुअली…” – उसने धीरे से कहा, “सर… वो… रास्ते में एक छोटी-सी क्यूट सी बिल्ली बारिश में भीग रही थी। कांप रही थी वो ठंडी से, तो सर मुझे लगा शायद उसे सर्दी हो जाएगी ठंडी से तो..."

कहते-कहते उसके चेहरे पर इतना मासूम एक्सप्रेशन था, मानो अभी रो ही दे।

क्लास की आधी लड़कियाँ “awww” मोड में चली गईं।

लड़के हँसी रोकने लगे।

सर ने  भौंहे उठा कर पूछा,“तो?”

“तो सर… मैंने अपनी छतरी उसके ऊपर कर दी… थोड़ी देर उसको कॉर्नर में ले जाकर बैठाया… जब तक वो सूख न जाए।

फिर… अचानक वो क्यूटू बिल्ली भाग गई।

मैं भी उसके पीछे भागी…… और फिर… लेट हो गई।”

पूरे क्लास में दबे सुरों में हँसी फैल गई।

वेदांशी ने इनोसेंट एक्सप्रेसन के साथ आख़िरी तीर छोड़ा,

“सर… आप ही सोचिए… अगर मैं उस क्यूटू बिल्ली को भीगते हुए छोड़ देती तो… गिल्ट से पढ़ाई ही नहीं कर पाती।”

कुछ बच्चों ने "वाह वाह" करके ताली तक बजा दी।

फिजिक्स सर ने गुस्से से पूरी क्लास को घूरा, और फिर भारी साँस लेकर बोले,“ओके… अंदर आओ।”

वेदांशी ने तुरंत “थैंक्यू सर ” कहा और अंदर घुस गई।

उसके पीछे अहाना और कशिश भी बिलकुल चोरों की तरह फटाफट अंदर सरक आईं।

पूरे क्लास की निगाहें उन तीनों  पर थीं।

लेकिन सबसे अलग थी… लास्ट बेंच पर बैठी एक जोड़ी आँखें।

अथर्व अवस्थी।

लास्ट बेंच पर बैठे अथर्व अवस्थी की नज़रें लगातार वेदांशी पर थीं।

वो हल्का-सा मुस्कुराया और मन ही मन बोला,“इस लड़की को बहाने बनाने का अवार्ड मिलना चाहिए… और एक्टिंग का भी।”

क्लास के अंदर अब सर ब्लैकबोर्ड पर लिखने लगे थे।

लेकिन लास्ट बेंच पर बैठा अथर्व अवस्थी अपनी कॉपी से ज़्यादा   चोर नजरों से वेदांशी को देख रहा था।

ये पहली बार नहीं था जब उसने वेदांशी शास्त्री को देखा था।

असल में… वो उसे जानता था।

वो मोहल्ला, जहाँ अथर्व रहता था...उसके घर के सामने ही एक बड़ा-सा ग्राउंड था।

बारिश के दिनों में उस ग्राउंड में हमेशा पानी भर जाता, और छोटा-सा तालाब जैसा बन जाता।

हर कोई उस जगह से दूर ही रहता था, मगर…

वेदांशी नहीं।

वो हमेशा हाथ में नोटबुक या कोई काग़ज़ लेकर उस तालाब के पास आ जाती।

फिर … वो घंटों कागज़ की नावें बनाकर पानी में छोड़ती रहती।

अथर्व ने कितनी ही बार अपनी खिड़की से उस नज़ारे को देखा था।

कितनी ही बार उसे लगा था कि ये लड़की अलग है… बाकियों जैसी नहीं।

 

वेदांशी को याद करता हुआ वो इतना डूब गया कि क्लासरूम की आवाज़ें तक धुंधली पड़ गईं।

अचानक...

“ओए… ओए उठ!” उसके बगल में बैठे  तनय ने उसके कंधे को झकझोर दिया।

अथर्व चौंक कर सीधा बैठा।

“क्या हुआ?”

तनय बोले, “सर तेरे से सवाल पूछ रहे हैं बे!”

अथर्व ने पलकें झपकाईं, तभी सामने से फिजिक्स सर की भारी आवाज़ गूँजी,“अथर्व अवस्थी!  मेरे सवाल का जवाब दीजिए।”

अथर्व ने सर को देखा, फिर बोर्ड की तरफ।

पूरा बोर्ड सर के सॉल्व किए हुए डेरिवेशन से भरा हुआ था।

अथर्व का दिमाग बिल्कुल ब्लैंक हो गया।

“सर…”  अथर्व कन्फ्यूज था।

"हां बोलो!"सर को लगा अथर्व आंसर बोलेगा।

“सर… सवाल क्या था?”

सर गुस्से से भड़क उठे।

“सवाल? सवाल क्या था? पूरी क्लास में दिनभर गप मार सकते हो, क्रिकेट मैच के स्कोर बता सकते हो, लेकिन पढ़ाई का नाम आते ही दिमाग में छेद हो जाता है… है न?”

पूरे क्लास के बच्चे साँस रोके बैठे थे।

अथर्व ने घबराकर कॉपी खोलने की कोशिश की, लेकिन पन्ने उलटते-उलटते और भी गड़बड़ा गया।

“मिस्टर अवस्थी!” – सर ने डंडा डेस्क पर पटका।

ठाक्क!

आवाज़ ऐसी गूँजी कि पूरी क्लास में सन्नाटा छा गया।

अथर्व एकदम सीधा खड़ा हो गया।

“अब खड़े रहिए ऐसे ही, जब तक क्लास खत्म नहीं होती!”

सर गुस्से से बोले।

पूरा क्लास एकदम शांत पड़ गया था।

सिर्फ ब्लैकबोर्ड पर चॉक के रगड़ने की चक-चक और पंखे की घुर्र-घुर्र आवाज़ सुनाई दे रही थी।

वेदांशी ने धीरे से अपनी नोटबुक खोली, लेकिन नज़रें बार-बार पीछे की ओर घूम जातीं।

लास्ट बेंच पर खड़ा अथर्व सिर झुकाए, अपनी गलती पर पछता रहा था… या फिर शायद सोच रहा था कि "अब ये वेदांशी हँसेगी जरूर!"

लेकिन नहीं  इस बार हँसी नहीं आई।

इस बार तो मिस ड्रामा क्वीन का मूड ऑफ़ था।

जैसे-तैसे क्लास खत्म हुई।

सर ने चॉक नीचे रखा, गहरी साँस ली और बोले ,

“पूरी क्लास! आज सब लोग एक्स्ट्रा होमवर्क करेंगे… और हाँ, कोई भी बहाना नहीं चलेगा। सबकी कॉपी चेक होगी।”

“बट सर!” – पीछे से किसी ने धीरे से कहा।

“नो बट्स, नो इफ्स!” – सर गरजे। “थैंक यू क्लास।”

और फिर वो बाहर चले गए।

जैसे ही सर बाहर गए, क्लास में दबी-दबी फुसफुसाहटें शुरू हो गईं।

किसी ने सिर खुजाया, किसी ने आह भरी।

पर सबसे ज़्यादा गुस्सा तो अब वेदांशी के चेहरे पर था।

उसने अपनी नोटबुक पटक दी, बाल पीछे किए और बोली ,

“अब तो नहीं छोड़ूंगी इस अवस्थी को!”

अहाना ने मुस्कुराते हुए पूछा, “क्यों, अब क्या किया उसने?”

“क्या किया?” – वेदांशी ने आँखें तरेरीं।

“इस महानुभाव की वजह से पूरी क्लास को होमवर्क करना पड़ेगा! और सर को तो बस मौका चाहिए था गुस्सा निकालने का!”

अहाना भी आलसपन से बोली, “तो अब क्या प्लान है मैडम शास्त्री?”

वेदांशी की आँखों में वही शरारती चमक लौटी।

उसने धीरे से कहा,

“अब प्लान ये है कि इस अवस्थी की ऐसी बैंड बजाऊँगी न… कि अगली बार से फिजिक्स क्लास में सिर्फ फिजिक्स ही पढ़े, ड्रामा नहीं।”

कशिश ने उत्सुकता से पूछा, “मतलब क्या करेगी?”

वेदांशी ने पेन को घुमाते हुए शैतानी मुस्कान दी —

“बस देखती जा।”

ब्रेक का टाइम था।

क्लास के बच्चे शोर मचाते हुए बाहर निकल गए थे ,कोई कैंटीन की तरफ भागा, कोई पानी की बोतल लेकर गलियारे में।

लेकिन लास्ट बेंच पर…

अथर्व अवस्थी बिल्कुल चुप बैठा था।

उसके सामने खुली कॉपी पर आधा लिखा डेरिवेशन था, लेकिन नज़रें… बाहर खिड़की की तरफ जमी हुई थीं।

वो सोच ही रहा था कि तभी —

ठाक्क!

किसी ने उसकी टेबल पर ज़ोर से हाथ पटका।

अथर्व चौंका।

उसने सिर घुमाया… और सामने खड़ी थी वेदांशी शास्त्री।

चेहरा गुस्से से लाल, बालों की कुछ लटें गालों से चिपकी हुईं, और आँखों में वही तूफ़ान  जो किसी को भी हिला दे।

“तू!” — उसने उंगली उसकी तरफ़ उठाई,

“तू ना… बड़ा मासूम बनता है, है न?”

अथर्व कुछ बोलता उससे पहले ही वो झुक कर बोली,

“तेरी वजह से पूरी क्लास को एक्स्ट्रा होमवर्क मिला है! समझा तू? पूरी क्लास को!”

वो बोलती जा रही थी, लेकिन उसके शब्द जैसे अथर्व के लिए हवा में घुलते जा रहे थे ।

“मैं तुझसे बात कर रही हूँ, मिस्टर अवस्थी!” – वेदांशी ने फिर ज़ोर से कहा, “ऐसे क्या देख रहा है?”

अथर्व अचानक होश में आया।

“क्या?” – वो हड़बड़ा कर बोला।

वेदांशी ने तुनक कर कहा,“अरे, सुन भी रहा है न तू?!”

अथर्व हल्के से मुस्कुराया,

धीरे से बोला, “हम्म… सुन तो रहा हूँ…”

“तो जवाब दे न!” — वो और झुंझला गई।

अथर्व ने एक पल रुककर कहा,

“बस सोच रहा हूँ… इतनी सुंदर आँखों में गुस्सा भी कितना अच्छा लगता है।”

वेदांशी की बोलती बंद होगई।

उसके चेहरे पर कुछ पल के लिए एकदम शांति छा गई।

फिर अचानक वो पीछे हटते हुए बोली,

“ओए… लाइन मारने की कोशिश मत कर, समझा?!”

अथर्व मुस्कुराया,

“नहीं… मैं तो बस ऑब्ज़र्व कर रहा हूँ।”

“ऑब्ज़र्व?” – वेदांशी ने तिलमिला कर कहा।

कंटिन्यू.....

100%