I love you Ch. 2

I love you - Chapter 2

Posted by Ravina Sastiya • Nov 30, 2025 11:12 AM

“ओए… लाइन मारने की कोशिश मत कर, समझा?!”

अथर्व मुस्कुराया,

“नहीं… मैं तो बस ऑब्ज़र्व कर रहा हूँ।”

“ऑब्ज़र्व?” – वेदांशी ने तिलमिला कर कहा,

अथर्व हड़बड़ा कर बोला, “नहीं… कुछ नहीं!”

उसने कॉपी झट से बंद कर ली, जैसे पकड़ा गया हो किसी चोरी में।

वेदांशी ने भौंहें चढ़ाईं, और उंगली उसकी तरफ़ तान दी,

“हद में रहा कर तू, समझा! ज़्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश मत करना।”

अथर्व मुस्कुरा दिया।

वो वैसे भी बहुत शांत लड़का था… बोलता कम, सुनता ज़्यादा।

और अब सामने थी वेदांशी शास्त्री  तूफ़ान की तरह बोलती हुई।

वेदांशी और भड़क गई।

“हँस क्यों रहा है? मैं जो बोल रही हूँ वो जोक लग रहा है क्या?”

“नहीं,” — अथर्व ने धीरे से कहा,

“बस ये सोच रहा हूँ कि गुस्से में भी तुम क्यूट लगती हो।”

वेदांशी का मुँह खुला रह गया।

दो सेकंड के लिए उसकी सारी बातें जैसे वहीं अटक गईं।

फिर बोली —

“क्या?! ओए! फ्लर्ट करने की हिम्मत कैसे हुई तेरी?”

अथर्व ने मासूमियत से कहा,

“फ्लर्ट नहीं कर रहा… सच बोल रहा हूँ।”

तभी घंटी बजी .... ट्रिंग्ग्ग!

ब्रेक ख़त्म हो चुका था।

कॉरिडोर की सारी चहल-पहल अचानक गायब हो गई और बच्चे अपनी-अपनी सीटों पर लौटने लगे।

टीचर भी क्लास में आ चुके थे।

वेदांशी भी  झट से अपनी जगह पर बैठ गई, अब भी चेहरे पर गुस्से की लकीरें थीं।

अथर्व ने धीरे से अपनी कॉपी खोली, पेन निकाला, और ऐसे एक्ट करने लगा जैसे वो पूरे ब्रेक में बस नोट्स ही लिख रहा था।

अगले दिन––

हिंदी का पीरियड था लेकिन आज क्लासरूम कुछ ज़्यादा ही शांत था।

कारण?

मिश्रा सर आज स्कूल नहीं आए थे।

तो मतलब — आज कोई पढ़ाई नहीं, कोई टेस्ट नहीं, कोई डाँट नहीं।

फिर भी क्लास में था एक बंदा… जो सबको साइलेंट रखवाने की ज़िम्मेदारी लिए घूम रहा था — क्लास मॉनिटर, पृथ्वी।

“स्स्स्श्श्श! सब शांति रखो!” — वो बार-बार अपनी आवाज़ ऊँची करता,

“जिसने भी आवाज़ की न, नाम बोर्ड पर लिख दूँगा!”

क्लास में बैठे सब स्टूडेंट्स धीरे-धीरे हँसी रोकने की कोशिश कर रहे थे।

और दूसरी ओर, थर्ड रो की मिडल बेंच पर बैठी थी —

वेदांशी शास्त्री।

उसके दोनों साइड में उसकी पार्टनर इन क्राइम — अहाना और कशिश।

वेदांशी ने ऊँघते हुए अपनी नोटबुक पर पेन से डूडल्स बनाते हुए कहा,

“यार… ये हिंदी पीरियड हमेशा इतना साइलेंट क्यों होता है? बिना टीचर के भी साइलेंस!”

अहाना मुस्कुराई,

“क्योंकि मॉनिटर पृथ्वी है, जो खुद को हेड बॉय समझता है।”

कशिश ने फुसफुसाते हुए कहा,

“पता नहीं क्यों, पर ये चुप्पी बहुत बोरिंग है।”

वेदांशी ने आँखें ऊपर उठाईं,

"एग्जेक्टली! मतलब बिना आवाज़ के क्लास तो मुर्दाघर लग रहा है।”

तभी पृथ्वी दूर से बोला,

“वेदांशी शास्त्री! क्या बात कर रही हो?”

वेदांशी ने तुरंत पेन मुँह में दबाया,

“न-नहीं सर—मेरा मतलब, मॉनिटर जी—मैं तो बस… हिंदी में सोच रही थी।”

पूरी क्लास हँस पड़ी।

पृथ्वी ने घूरते हुए कहा,

“ पिन-ड्रॉप साइलेंस!”

वही अथर्व चोरी-चोरी अपनी सीट से वेदांशी को देख रहा था।

हर बार जब वो मुस्कुराती, अथर्व के चेहरे पर भी एक हल्की मुस्कान आ जाती।

वो इतना खो गया था कि उसे पता ही नहीं चला कब

वेदांशी अचानक पीछे मुड़ी और उनकी आँखें टकराईं।

अथर्व ने तुरंत नज़रें नीचे कर लीं,

लेकिन अब देर हो चुकी थी।

वेदांशी ने हल्के से मुँह बना लिया, 

“ये अवस्थी घूर क्यों रहा है मुझे?”

कशिश ने हँसी दबाते हुए कहा,

“शायद उसे तेरा नया हेयरस्टाइल पसंद आ गया।”

वेदांशी ने झट से पेन डेस्क पर पटका,

“तू चुप रह यार कशिश!”

वेदांशी की ये छोटी-सी हरकत ज़्यादा देर तक छुप नहीं पाई —

पृथ्वी, जो अब तक पूरी क्लास में “शांति बनाए रखो!” का पोस्टर बना घूम रहा था,

अचानक उसकी डेस्क के सामने आ खड़ा हुआ।

“वेदांशी शास्त्री…” — उसने अपने हाथ पीछे बाँधते हुए कहा,

“लगता है तुम्हें पिन-ड्रॉप साइलेंस का मतलब दोबारा समझाना पड़ेगा।”

वेदांशी ने तुरंत मासूम-सा चेहरा बनाया,

“नहीं पृथ्वी जी, मैं तो बस नोटबुक में लिख रही थी, देखो न—” (उसने झट से अपनी नोटबुक बंद कर ली, क्योंकि उसमें दिल का डूडल बना था 😅)

पृथ्वी ने भौंहें चढ़ाईं,

“नोटबुक दिखाओ!”

वेदांशी ने झट से नोटबुक पीछे खींच ली,

“क्यूँ दिखाऊं? मेरी प्राइवेट प्रॉपर्टी है ये!”

पृथ्वी ने गुस्से में कहा,

“इनफ वेदांशी! हर बार मज़ाक उड़ाने की आदत हो गई है तुम्हें। अब बताओ, क्या लिख रही थी?”

वेदांशी ने नाक सिकोड़ते हुए कहा,

“आपको क्या करना है, मॉनिटर साहब?”

“मुझे क्लास में डिसिप्लिन देखना है,” — पृथ्वी ने ताव में कहा,

“और तुम हमेशा गड़बड़ी करती हो। अब बताओ, नोटबुक में क्या है?”

वेदांशी ने किताब सीने से चिपकाते हुए कहा,

“नहीं दिखाऊँगी!”

लेकिन पृथ्वी ने अचानक वेदांशी की नोटबुक झट से छीन ली।

“अब बस! दिखाओ क्या लिखा है!” — उसने कड़क आवाज़ में कहा।

वेदांशी ने झट से नोटबुक खींचने की कोशिश की, लेकिन पृथ्वी ने पकड़ रखा था।

“छोड़ो, छोड़ो!” — वेदांशी चिल्लाई, लेकिन दोनों की छीनाझपटी के बीच नोटबुक का कवर फट गया, और पन्ने बिखर गए।

वेदांशी की आँखों में आंसू भर आए।

और अगले ही पल उसने सुबकना शुरू कर दिया।

वेदांशी की आंखों में आंसु देख अथर्व की आँखें गुस्से से लाल हो गईं। उसने तुरंत उठने की कोशिश की, लेकिन तभी—

वेदांशी ने अपनी मिल्टन स्टेनलिस स्टील बॉटल  उठाई, जो उसने बेंच के नीचे  रखी थी।

और फिर पूरी ताकत से  पृथ्वी के सिर की ओर फेंक दी।

बोतल सीधे पृथ्वी के सिर पर लगी और बहुत ही जोर से।

पूरी क्लास में एक पल के लिए समय रुक सा गया। बच्चे अपने-अपने सीटों पर चौंक गए, कुछ की आँखें फैल गईं, कुछ के मुंह खुले रह गए।

पृथ्वी सिर पकड़कर पीछे झुका  हुआ था।

अहाना और कशिश मुंह कर हाथ रखे वेदांशी को देख रहे थे।

अगले दिन —

सारे स्टूडेंट्स के कान खड़े हो गए थे, जब पता चला कि वेदांशी और पृथ्वी को प्रिंसिपल ऑफिस में बुलाया गया है।

वेदांशी और पृथ्वी दोनों अब प्रिंसिपल ऑफिस में खड़े थे।

वेदांशी और पृथ्वी दोनों के पेरेंट्स भी वहाँ मौजूद थे।

पृथ्वी के सिर पर सफेद पट्टी बंधी हुई थी,

और चेहरे पर वही “मैं-तो-बेचारा-हूँ” वाला एक्सप्रेशन।

साफ़ दिख रहा था।

“मिस वेदांशी शास्त्री,” — प्रिंसिपल की भारी आवाज़ गूँजी —

“आपने स्कूल के अंदर किसी स्टूडेंट को फिज़िकल हर्ट किया है। ये बहुत सीरियस मेटर है।”

वेदांशी कुछ बोलने ही वाली थी कि

पृथ्वी के पिता, मि. कपूर जो सूट-बूट पहने हुए थे, कुर्सी से उठे।

“सर, ये बात बर्दाश्त से बाहर है,” उन्होंने कहा।

“हमारा बेटा तो शांत और पढ़ाकू बच्चा है। और इस लड़की ने इसे मारा! बोतल से! क्या यही सिखाया जा रहा है यहाँ?”

वेदांशी के पेरेंट्स भी वहाँ मौजूद थे —

उसकी माँ की आँखों में चिंता थी, पिता ने बस गहरी साँस ली।

“सर…” — वेदांशी के पिता ने धीमे से कहा —

“वो बच्ची है, गलती हो गई होगी।”

मि. कपूर तुरंत बोले,

“गलती?! ये गलती नहीं है, ये अपराध है! मेरे बेटे को जोर से चोट लगी है।”

उन्होंने पृथ्वी की पट्टी की तरफ़ इशारा किया,

“देखिए सर, कैसे पट्टी बंधी है! डॉक्टर ने कहा है कि उसे दो दिन आराम करना चाहिए।”

वेदांशी का धैर्य अब टूट रहा था।

वो धीरे से बोली —

“सर… अगर आपने देखा होता तो पता चलता कि पहले किसने बद्तमीज़ी की थी।”

प्रिंसिपल ने गुस्से में कहा,

“मिस शास्त्री! अब आप अपने काम का बचाव कर रही हैं?”

वेदांशी ने सिर ऊँचा किया,

“नहीं सर, बस सच्चाई बता रही हूँ। उसने मेरी नोटबुक छीन ली थी, मेरे ड्रॉइंग्स फाड़ दिए थे, सबके सामने मज़ाक बनाया। मैं बस… कंट्रोल नहीं कर पाई।”

पृथ्वी की माँ ने झट से कहा,

“तो अब हमारी गलती है? हमारे बेटे ने नोटबुक देख ली, तो इसके बदले सिर फोड़ देगी?”

वेदांशी ने सीधा जवाब दिया —

“वो सिर नहीं… अहंकार फूटा था।”

पूरा कमरा सन्न रह गया।

प्रिंसिपल ने चश्मा उतारकर टेबल पर रख दिया,

“इनफ ड्रामा!”

वो फिर बोले —

“मिस वेदांशी, आपको एक हफ़्ते के लिए सस्पेंड किया जा रहा है। और अगर दोबारा ऐसा कुछ हुआ, तो एक्सपल्शन के लिए हमें मजबूर होना पड़ेगा।”

वेदांशी के पिता चुप थे।

वो समझ गए कि अब कुछ कहना बेकार है।

पृथ्वी के पिता ने मुस्कुराते हुए कहा,

“थैंक यू, सर। हमें स्कूल पर भरोसा था कि आप इंसाफ़ करेंगे।”

पृथ्वी ने वेदांशी को देख तिरछी  मुस्कान दी।

 

वेदांशी ने आँखें तरेरीं,

लेकिन जवाब नहीं दिया।

कंटिन्यू.....

100%