कॉन्ट्रैक्ट मैरिज 143.......... Ch. 1

“दूल्हा… दुल्हन… और मंडप”” - Chapter 1

Posted by Priyanka Amit Bagani • Dec 02, 2025 02:59 PM

मुंबई की चमकती रात, अरब सागर की ठंडी हवा… और शहर के दिल में खड़ा “Hotel Imperial Crown”—

वो होटल जहाँ हर सेलिब्रिटी की साँस अटक जाती है और हर न्यूज़ चैनल की ब्रेकिंग वहीं से शुरू होती है।

आज शाम यह होटल पहले से कहीं ज़्यादा चमक रहा था।

ग्रैंड बॉलरूम को पिंक और व्हाइट फ़्लावर्स के झरनों से इस तरह सजाया गया था, जैसे बादल धरती पर उतर आए हों।

मंडप पर लगी क्रिस्टल की लटकनें हल्की-हल्की रोशनी में ऐसे चमक रही थीं मानो कोई परियों का महल हो।

लाइव मीडिया कैमरे चालू थे।

लाइट्स, फ़्लैश, रिपोर्टर्स की आवाज़ों में एक ही नाम गूँज रहा था—

“इंडिया के मोस्ट स्मार्ट एंड इलिजिबल बैचलर… शिव कपूर… आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं!”

पहला रिपोर्टर माइक सँभालते हुए बोला—

“छह महीने पहले इनकी सगाई हुई थी, लेकिन आज तक किसी ने इनकी मंगेतर का चेहरा नहीं देखा।”

दूसरा रिपोर्टर उत्साह से कूद पड़ा—

“जी बिल्कुल! कपूर फैमिली ने उनकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा। शिव कपूर अपनी फ़ियांसे के साथ कुछ पर्सनल टाइम बिताना चाहते थे। लेकिन आज… आज पूरी दुनिया पहली बार उनकी होने वाली पत्नी को देखेगी।”

तीसरा रिपोर्टर—

“एशिया के टॉप-5 बिज़नेस टाइकून में शिव कपूर, जो SK के नाम से भी बिज़नेस में जाने जाते हैं। आज उनकी शादी को लेकर इतनी मीडिया क्रेज़ शायद किसी स्टार की शादी में भी न दिखा!”

लेकिन तभी… होटल के सातवें फ्लोर पर…

लगभग चीखती हुई आवाज़ कमरे के बाहर गूँज उठी—

“मीरा! ओपन द डोर! शादी का टाइम हो गया है!”

दरवाज़े पर खड़ा आदित्य, बेस्ट फ्रेंड और गोविंद मैनेजर, दोनों हाथों से दरवाज़ा पीट रहा था।

पीछे से शिव के पापा और ताऊ भी आ गए।

“क्या हुआ आदित्य? दरवाज़ा क्यों नहीं खुल रहा?”

आदित्य हड़बड़ाया—

“अंकल, मीरा मैम अंदर हैं… और जवाब नहीं दे रही!”

और तभी…

भारी कदमों की आवाज़।

कड़क, ठंडी, गुस्से से भरी।

शिव कपूर।

6.5 फीट की हाइट, स्ट्रॉन्ग जॉलाइन, नेचुरल रेड होठ, फ़ाइन स्किन कलर, चॉकलेट-शेडेड स्मोकी आँखें…

पिंक शेरवानी में वो किसी राजा की तरह लग रहा था।

पिंक पगड़ी…

गले में मोती, कुंदन की माला…

पैरों में सिल्वर जुत्ती…

और चेहरे पर वही ख़तरनाक गुस्सा जो इंडस्ट्री वाले दूर से पहचान लेते थे।

“दरवाज़ा क्यों नहीं खुल रहा?”—उसकी गहरी आवाज़ हॉलवे में गूँज गई।

परिवार वाले चुप।

आदित्य घबराया हुआ।

शिव ने सिर्फ़ एक इशारा किया—

“चाबी लाओ।”

मैनेजर दौड़ा, चाबी लाया।

दरवाज़ा खोला गया।

और दरवाज़ा खुलते ही…

कमरा सुनसान।

किसी की ख़ुशबू हवा में तैर रही थी।

ड्रेसिंग टेबल पर गहने बिखरे थे।

दुपट्टा बेड पर गिरा पड़ा था.....

और खिड़की के पास…

पीठ घुमाए एक लड़की खड़ी थी।

शिव भीतर आया और गरजा—

“मीरा! यह क्या बदतमीज़ी है? दरवाज़ा क्यों नहीं खोला? सब इंतज़ार कर रहे हैं!”

शिव ने लड़की का कंधा झिंझोड़ा—

और जैसे ही लड़की मुड़ी…

वो मीरा नहीं थी।

वो… कोई और थी।

एक ऐसी लड़की… जिसे देख कर वक़्त थम जाए।

5.2 हाइट,

गहरी काली आँखें,

घनी पलकें,

काजल की महीन लाइन,

हल्का रोज़ पिंक लिपस्टिक,

पिंक-व्हाइट लेमन ज्वेलरी से सजा बेहद ख़ूबसूरत चेहरा।

उसका लहंगा…

पिंक-रोज़-गोल्ड शेड में चमक रहा था।

शिव की भौंहें सिकुड़ गईं—

“तुम…?

मीरा कहाँ है?”

लड़की घबरा कर बोली—

“सर… मुझे नहीं पता। मैडम ने कहा था कि वो एक ‘कॉन्ट्रैक्ट’ साइन करने जा रही हैं… और तब तक मुझे यहाँ सब देखने को कहा....।”

उसकी आँखों की पलकें झुक गईं और उसे अब शिव के चेहरे पर आए हुए गुस्से से डर लग रहा था, उसका शरीर काँप रहा था।

उसी समय

शिव के मोबाइल में एक मैसेज पॉप हुआ।

उसने स्क्रीन देखा —

और उसका चेहरा पीला पड़ गया।

शिव ज़ोर से चिल्लाया......

“मेरे साथ यह अच्छा नहीं किया तुमने!”

पर तभी…

शिव की दादी कमरे में आ गईं।

सबके परेशान चेहरों को देख कर बोलीं—

“शादी कितने बजे है?”

सब चुप।

दादी की नज़र लड़की पर पड़ी।

उनकी आँखों में एक ठंडी सख़्ती उतर आई।

शिव, अब आप क्या करेंगे? बाहर सब आ गए, मीडिया, मेहमान, अगर कुछ हुआ तो आप जानते हैं हमारे खानदान की इज़्ज़त.....

उनकी बात सुनकर शिव ने

वो बेड पर पड़ा लाल दुपट्टा उठाया

लड़की के सिर पर रख कर

और बिल्कुल शांत आवाज़ में कहा—

“शिव… यह दुल्हन है।”

लड़की डर कर पीछे हटती है—

“नहीं! नहीं सर… मैं शादी नहीं कर सकती! प्लीज़ मुझे जाने दें…”

शिव एक क़दम करीब आया।

उसकी आँखों में तूफ़ान था—

“अगर तुमने शादी नहीं की…

तो मीरा के किडनैप का इल्ज़ाम तुम्हारे सिर पर जाएगा। और तुम जाओगी जेल.....

साफ़-साफ़ बोल रहा हूँ…

चुपचाप मेरे साथ चलो।”

“नहीं सर… प्लीज़…”

लेकिन शिव ने उसकी कलाई पकड़ ली।

जैसे ही शिव ने उसकी कलाई पकड़ी, दोनों के दिल की धड़कनें एक अलग ही रिदम में धड़कने लगीं, पर उन्होंने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया......

“चलो।”

लड़की की आँखें डर से भर गईं।

पर वो कुछ नहीं कर सकी।

उसे खींचकर सीधे मंच… मंडप… कैमरों के सामने ले जाया गया।

पंडित मंत्र पढ़ने लगे।

मीडिया चिल्ला उठा—

“ब्रेकिंग! ब्रेकिंग! दुल्हन का चेहरा अब तक छुपा है… कोई समझ नहीं पा रहा क्या हो रहा है!”

वो लड़की धीरे से बोलती रही—

“सर, प्लीज़… यह ग़लत है…”

पर शिव ने ज़बरदस्ती उसकी माँग में सिंदूर भर दिया।

पंडित जी ने कहा मंगलसूत्र पर, मंगलसूत्र वहाँ नहीं था। तब शिव ने अपने गले से सोने की एक चेन उतारी जिसमें डमरू और त्रिशूल बना हुआ था और उसे लड़की के गले में पहना दिया।

फेरे पूरे करवाए।

और माँग में लाल रंग चमक उठा।

वो ऑफिशियली…

शिव कपूर की पत्नी बन चुकी थी।

कैमरा फ़्लैश करते रहे।

सोशल मीडिया फट पड़ा।

रिपोर्टर चिल्लाए—

“शिव कपूर की वाइफ का चेहरा कब दिखेगा?”

शिव ने दुल्हन का हाथ थामे ठंडी आवाज़ में कहा—

“अपनी पत्नी का चेहरा मैं…

अभी रिवील नहीं करूँगा।”

मीडिया:- पर सर आप ने...

इतना ही कहा था कि शिव ने उसे गुस्से से देखा तो वह चुप हो गया। सभी को पता है शिव का गुस्सा किसी को भी पल भर में तबाह कर सकता है।

और दुल्हन…

बस हिल भी नहीं पाई।

और यहीं… कहानी शुरू होती है।

कौन है वो लड़की जो शादी से भाग गई और क्यों????

कौन है वो लड़की जिससे शिव ने की है ज़बरदस्ती शादी......

Plz follow me.....

Do like, comments and share.....

Thank you.....

Priyanka Bagani......

अरे दोस्तों! 😔 आप लोग मेरी नवल तो बड़े चाव से पढ़ते हैं, लेकिन कमेंट्स और रेटिंग देना भूल जाते हैं! 🙄 क्या मेरी कहानी आपको इतनी कम पसंद आई कि आप मुझे एक छोटा सा कमेंट भी नहीं कर सकते? 😔 मैं आपके लिए घंटों लिखता हूं, सिर्फ इसलिए कि आपको पढ़कर मजा आए, लेकिन बदले में मुझे सिर्फ साइलेंस मिलता है! 😔 प्लीज, अगर आपको मेरी नवल पसंद आती है, तो कमेंट्स और रेटिंग दीजिए, इससे मुझे आगे लिखने की ऊर्जा मिलेगी! 🙏

100%