तुझ पर हक है मेरा - Chapter 1
डेविल डार्क विला _ _ _ _
(टॉर्चर रूम)
एक अंधेरे कमरे में एक आदमी की तेज चीख पूरे विला मै गुंज रही थी । क्युकी उस आदमी के शरीर को हर जगह चाकू के काटकर उसमें नमक मिर्च लगाया जा रहा था।
जिसका दर्द असहनीय था । और वो आदमी बार बार कह रहा था। सर प्लीज़ मुझे माफ़ कर दीजिए । मुझे जानें दीजिए,, आगे से मैं ऐसा कभी भी नहीं करूंगा।
तभी एक आदमी जिसका नाम काला था । ( काला कुंद्रा ये अभिमन्यु सिंघानिया का राइट हैंड था। जो बिजनेस से साथ साथ माफिया वर्ल्ड मैं भी अभिमन्यु का सारा काम देखता था। जिसकी उम्र 29 साल थी,, सावला रंग,, काले बाल,, 6.4 की हाइट,, मस्कुरल बॉडी,, कुल मिलाकर दिखने में काफी हैंडसम था । )
वे बोला जल्दी से तू मुझे बता दे,, की किसके साथ मिलकर तूने सिंघानिया कंपनी में करोड़ों का घोटाला किया है।
वरना मैं तो तूझे बहुत कम सजा दे रहा हूं ।
अगर बॉस यहां आ गए ना तो तेरी क्या हालत होगी ये तू अच्छे से जानता है। आखिरकार तूने इतने सालो तक बॉस से साथ काम जो किया है। अब चल जल्दी जल्दी अपना ये गंदा का मुंह खोल,, मेरे पास ज्यादा टाइम नहीं है। तेरे साथ बर्बाद करने के लिए,, और वैसे भी बॉस आते ही होंगे,, इसलिए मुझे उनके आने के पहले जल्दी से बता दें।
सर मैं सच कह रहा हूं मैंने कुछ भी नहीं किया,, प्लीज़ मुझे माफ़ कर दीजिए। प्लीज सर,,वे इतना ही बोला था की तभी उसे बहुत सारी गाड़ियों की आवाज़ सुनाई दी। जिसे सुनकर वे बहुत ज्यादा घबरा गया,, क्यूंकि वे समझ गया था की कौन आया होगा।
वही डार्क विला के बाहर लगभग 15 से 20 गाडियां आ कर रुकी। जिसमे से काले कपड़े पहने बहुत से बॉडीगार्ड्स बाहर निकले। तभी इन गाड़ियों के बिच वाली ब्लैक कार,, जो दिखने मै काफी महंगी और खूबसूरत लग रही थी।
ड्राईवर जल्दी से आकर उस कार का दरवाजा खोलता है,, और उस कार के अंदर से एक लम्बा चौड़ा पर्सनेलिटी बाहर निकलता है। ये कोई और नहीं हमारे कहानी का हीरो अभिमन्यु सिंघानिया था। वे अपनी रौबदार पर्सनेलिटी के साथ उस अंधेरे कमरे में दाखिल हुआ ।
उसका औरा इस समय बहुत ही खतरनाक था । उसके गर्दन पर ड्रैगन का टैटू बना हुआ था। उस शख्स के आंखो का रंग हल्का ग्रीन था,, और उसकी हाइट कुछ 6 फिट 2 इंच होगी ।
वह शख्स उस आदमी के पास आया और अपने पैंट के पॉकेट मैं दोनो हाथ डालकर उस को बिना किसी एक्सप्रेशन से देखने लगा । जैसे उसे उस आदमी के दर्द से कोई फर्क ही ना पड़ रहा हो,, और सच यही था । उसे वाकीय उसकी चीखों से कोई फर्क नहीं पड़ता था ।
उस आदमी ने जैसे ही नजरे उठाकर अभिमन्यु को देखा । जो इस समय किसी डेविल के कम नहीं लग रहा था ।
उसके हाथ पांव ठंडे हो गए । जैसे उसमे कोई जान ही ना बची हो ।
तभी अभिमन्यु चलकर उसके पास आया । और उसके सामने ही एक किंग साइड कुर्सी पर बैठ गया । और अपनी रौबदार आवाज़ में बोला,,
अब बिना कुछ और कहे जल्दी से मुझे उस आदमी का नाम बताओ । जिससे कहने पर तुमने हमारी कंपनी के इतने इंपोर्टेंट इनफॉर्मेशन चुराने की कोशिश की है ।। । । । । । । । ।
अभिमन्यु की इतनी डरावनी आवाज़ सुनकर उस आदमी का दिल धक का रह गया । फिर भी उसने हिम्मत करके बोला,,
बॉस मै सच कह रहा हूं,, मुझे नहीं पता कि वे आदमी कौन है । बस मुझे एक कॉल आया था,, और उसने मुझे ये करने को कहा था । और पैसों के लालच में आकर,, मैने उसका काम कर दिया । मुझे माफ़ कर दीजिए बॉस आगे से मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा ।। । । । । । । । ।
उस आदमी की बात सुनकर अभिमन्यु के एक्सप्रेशन सर्द हो गए । उसने अपने बॉडीगार्ड्स को कुछ इशारा किया,, जिससे वे समझ गया कि उसके बॉस क्या चाहते हैं । इसलिए वे उनका काम करने के लिए चला गया ।। । । । । । । । ।
तभी काला जो अभिमन्यु के चेयर के पीछे ही खड़ा था,, उसने मन ही मन कहा,, इस बेवकूफ को मैंने कितनी बार बोला था,, की बॉस के सामने झूठ मत बोलना,, क्युकी बॉस तो उड़ती चिड़िया के पड़ भी गिन लेते है । तो इसे क्या लगा बॉस इसका झूठ नहीं पकड़ पाएंगे । लेकिन इसको समझ नहीं आया,, अब बॉस इसकी वे हालत करेंगे,, की इसे जहन्नुम की याद आ जायेगी ।
इस समय अभिमन्यु ने थ्री पीस बिजनेस सूट पहना हुआ था । उसकी शर्ट के ऊपर के दो बटन खुले हुए थे,, जिससे उसके मस्कुलर चेस्ट विजिबल हो रही थी,, जिम में बनाई गई परफेक्ट बॉडी,, और उसकी हल्की ग्रीन आईज का कहना ही क्या इस समय कोई भी लड़की उसे देखती तो उसे अपना दिल दे बैठती । क्युकी अभिमन्यु का ही इतना हैंडसम की जहां से भी गुजरता था तो लड़किया उसे देख कर आहे भरने लगती थी ।। । । । । । । । ।
अभिमन्यु की उम्र कुछ 28 साल की है । इतनी सी ही उम्र में उसने अपने दम पर इतना बड़ा बिजनेस खड़ा किया था ।और अंडरवर्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी ।। । । । । । । । ।
तभी उसका बॉडीगार्ड्स अपने हाथ में एक शीशी लेकर आता है । और अभिमन्यु के हाथो में दे देता है,, वही उस शीशी को देख कर,,
वे आदमी अपनी खोफ भरी नजरो से अभिमन्यु की तरफ देखता है । लेकिन अभिमन्यु की अगली बात सुनकर वह हैरान रह जाता है । । । । । । । । ।
❤️ ❤️ ❤️ ❤️ ❤️ ❤️ ❤️ ❤️ ❤️ ❤️
आज के लिए बस इतना ही दोस्तो मिलते हैं नेक्स्ट एपीसोड में ।
और अभिमन्यु ने उस आदमी से ऐसा क्या कहा जिसे सुन कर वे आदमी हैरान रह गया ? जानने के लिए मिलते हैं नेक्स्ट एपीसोड में ।