बस आपके हम हो गए - Chapter 2
आज शादी वाला दिन था।
रितेश बाकी के कोई रस्मो में चाह कर भी सुधा से मिल नहीं पाया था और इस वक्त दूल्हे के रूप में तैयार हुए वो अपने रूम में था।
"ये तो मेरा फोन भी नहीं उठा रही।" रितेश खुद में ही बड़बड़ाए जा रहा था।
तभी उसके चाचू रूम में आए और उन्हें देख रितेश ने अपना फोन साइड पर रख दिया।
"क्या हुआ?"
"कुछ नहीं! बस थोड़ा सा नर्वस हूं।"
रितेश ने अपना चेहरा दूसरी तरफ किया और एक गहरी सांस ली।
"शादी के बाद सारी नर्वसनेस खत्म हो जाएगी।"
उसके चाचू ने थोड़ा मुस्कुरा कर कहा।
"मैं तो बच जाऊंगा ना?"
"हां?"
रिषभ ने हैरानी से रितेश की तरफ देखा।
"कुछ नहीं चाचू।"
"ठीक है, तू रेडी रह! थोड़ी देर में हम निकलने वाले हैं।"
"मैं रेडी हूं!" रितेश ने एकदम से कहा।
"अब बड़ी जल्दी हो रही है शादी के लिए।"
रिषभ ने मुस्कुरा कर कहा तो रितेश झेंप गया।
"ए.... ऐसा...... ऐसा कुछ नहीं है।"
उसकी बात सुन वो मुस्कुरा दिए।
कुछ देर बाद रितेश अपनी बारात ले कर निकल गया।
अपनी दुल्हनिया को लेने।
___________
सुधा दुल्हन के सुर्ख लाल जोड़े में आईने के सामने बैठी थी।
दुल्हन के इस रूप में वो इस वक्त बेहद खूबसूरत लग रही थी।
कुछ लड़कियां अभी अभी उसे तैयार कर के बाहर निकली थी और वो इस वक्त पूरे कमरे में अकेली थी।
वो अपने हाथ में लगी मेंहदी के रंग को देख रही थी। जिसे देख देख उसकी सहेलियां उसे चिढ़ा रही थी।
कितना गहरा कलर आया था मेंहदी का और उसपर लिखा आर और एस एकदम अलग से दिख रहा था।
सुधा के होंठो पर बरबस ही मुस्कान बिखरी थी।
"आय हाय ये हँसी और खुशी किसी की नज़र ना लगे।।"
एक जानी पहचानी सी आवाज सुन सुधा एकदम से चौंक गई।
उसने फौरन पलट कर देखा।।
पीछे रुहीन खड़ी थी।
आज उसने डार्क ब्लू नेट साड़ी और ब्लैक ब्लाऊज पहना हुआ था। हाथो मे मैचिंग चूड़ियां गए में मंगलसूत्र और सिंपल सा नेकलेस उसी से मिलता जुलता कानो में झुमका और मांग में सिंदूर।
बहुत प्यारी लग रही थी वो।
उसे देख सुधा के होंठो पर गहरी मुस्कान आ गई।
"हय......! किसी की नज़र ना लगे! बहुत खूबसूरत लग रही हो आप दी!"
"तुम भी!"
कहते हुए सुधा आगे बढ़ी और उसने रुहीन को अपने गले से लगा लिया।
उसकी आवाज नम हो गई।
"चलो चलो! अब इमोशन ना हो! वरना मेकअप खराब हो जायेगा।"
उसकी बात सुन सुधा ने उसकी पीठ पर चपत लगाई और खुल कर मुस्कुरा दी।
"वैसे जब मैं आई! तो आप अपने उन्हीं के ख्यालों में खोई थी ना?"
दोनों ने अब भी एक दूसरे का हाथ थाम रखा था।
उसकी बात सुन सुधा एकदम से झेंप गई।
"नहीं!"
"आप ऐसे झूठ बोलती हुई कितनी क्यूट लगती हो दी।"
रुहीन ने मुस्कुरा कर उसके गाल खींच लिए।
"रूही!"
"अच्छा बाबा सॉरी!"
रूही ने अपने कान पकड़ लिए।
"तु अकेले आई है?"
"नहीं! रुद्रा भी है!"
"अच्छा और सिमी?"
"उसके एग्जाम्स है।"
वो दोनों आपस में बाते कर रही थी जब जुली अंदर आई।
"हो गई दोनों बहनों की बातें?"
"चलो नीचे बारात आ गई है।"
जुली मुस्कुराते हुए उनके पास आई।
इतने वक्त बाद अपनी माँ को देख रूही उनके गले लग गई।
"बस बस! जा जाकर देख रुद्रा को कुछ चाहिए तो नहीं।"
"क्या माँ! बेटी से कोई मतलब है भी की नहीं आपको।"
रूही ने बुरा सा मुंह बनाया।
जुली मुस्कुरा दी।
"जा! पापा तुझे याद कर रहें हैं, मैं सुधा को ले कर आती हूं।"
रूही मुस्कुराती हुई वहां से चली गई और कुछ औरते वहां आ गई।
वो सब सुधा को लेने आए थे।
_____________
बारात का स्वागत बहुत जोरो शोरो से हुआ।
इस स्वागत में रोहित के साथ रुद्रा भी था।
दूल्हे को स्टेज में ले जाया गया।
जहां जय माला की रस्म होनी थी।
"तुम्हारी वजह से मैंने कितना कुछ मिस किया पता है तुम्हें?"
रुहिन ने रुद्रा को घूरते हुए उससे शिकायत की।
"अब इसमें मेरी क्या गलती?"
"हां! ज्यादा ना मासूम बनने की जरूरत नहीं है।"
अपनी चाची का हाथ थामे जब सुधा सीढ़ियों पर आई तो उस पर स्पॉट लाइट जल उठी।
एक पल के लिए सुधा की आँखे भी बंद हो गई थी।
सुर्ख लाल जोड़े में सुधा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। सभी की नजरें उस पर ठहर गई थी।
"किसी की नज़र ना लगे।"
रुहीन ने सुधा की बलाइयां लेते हुए कहा।
सुधा नजरें झुकाए स्टेज की तरफ बढ़ गई।
जब रितेश ने अपना हाथ उसकी तरफ बढ़ाया तो सुधा ने फौरन अपना हाथ उसके हाथ में दे दिया।
रितेश ने उसका हाथ थाम उसे अपनी तरफ हौले से खींच लिया।
"एंजल!"
रितेश ने उसके कान में बेहद धीरे से कहा और उससे थोड़ी दूरी बना के खड़ा हो गया।
सुधा ने अपनी नजरें उठा कर उसकी तरफ देखा तो वो भी उसे देख मुस्कुरा दिया।
"ओहो! इशारों इशारों में दिल.......!" रुहीन ने अभी अपना गाना शुरू ही किया था जब रुद्रा ने उसे टोक दिया।
"यहां भी शुरू हो गई।"
"तुम हमेशा मुझे टोक देते हो।"
रुद्रा के टोकने पर रुहीन ने बुरा सा मुंह बनाया।
दोनों की नोक झोंक देख सुधा और रितेश मुस्कुरा दिए।।
रुद्रा और रुहीन ने उन्हें बधाई दी और उनका गिफ्ट भी उन्हें थमा कर वो स्टेज से नीचे आ गए और तभी वरमाला की रश्म शुरू हुई।
ये देख रुहीन ने रुद्रा को स्टेज पर भेज दिया ताकि वो रूहीन को उठा सके।
यह उसकी पसंदीदा रश्मों में से एक रश्म थी।
पहले रितेश ने सुधा को वरमाला पहनाना चाहा तभी रुद्रा ने सुधा को उपर उठा लिया।
रितेश ऊपर देख रहा था उसके हाथ सुधा तक पहुंच नहीं पा रहे थे।
तभी पीछे से उसके चाचा आए और उन्होंने रितेश को उठा लिया तो रितेश ने झट से सुधा को वरमाला पहना दिया सुधा ने भी रितेश को इस पल वरमाला पहना दिया था।
पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उसके बाद दोनों को मंडप पर ले जाया गया।
जहां पहले से ही पंडित जी बैठे मंत्र उच्चारण कर रहे थे।
उन्होंने उन दोनों से बैठने के लिए कहा।
तो दोनों अपनी अपनी जगह आ कर बैठ गए।
सामने कुंड में आग जल रही थी और पंडित जी अपने मंत्र पढ़ रहे थे।
धीरे धीरे बढ़ते रश्मों के साथ सुधा की धड़कने भी बढ़ रही थी।
शायद घर के छूट जाने की घबराहट की वजह से और नए अनजान घर में हमेशा हमेशा के लिए जाने की वजह से।
"आप आप कन्या की मांग में सिंदूर भरें।"
दोनों ने चौंक कर एक दूसरे को देखा।
फिर रितेश ने मुस्कुरा कर सिंदूर दानी पंडित जी के हाथ से ले ली और सुधा की मांग भर दी।।
इस एहसास मात्र से सुधा की आँखें बंद हो गई।
उसके बाद पंडित जी ने रितेश की तरफ मंगलसूत्र बढ़ा दिया।
रितेश ने सुधा के गले में मंगलसूत्र बांध के उसे खुद से बांध लिया।
"अब आप दोनों फेरो के लिए खड़े हो जाइए।"
सात फेरे और सात वचनों के साथ सुधा और रितेश एक दूसरे के हो चुके थे।
"शादी संपन्न हुई।"
रितेश ने सुधा का हाथ थाम लिया।
दोनों ने आगे बढ़ कर सभी का आशीर्वाद लिया।
शादी की सारी रस्में हो चुकी थी।
और अब बिदाई की रश्म बाकी थी।
जो की यहीं से होने वाली थी।
बिदाई की सारी तैयारियां हो चुकी थी।
सुधा अपनी चाची के गले लगी हुई थी दोनों के ही आँखों में आंसू थे, चाचू उनके पास ही खड़े थे और पलकें उनकी भी गीली थी।
"मैं भी हूं।"
रुहीन सुधा के गले लग गई।
फिर उससे दूर हो उसने उसके आंसू पोछे!
"अब इन आंखों में आंसू आए! तो अच्छी बात नहीं होगी। मेरे जीजू के लिए खतरा हो सकता है समझी। तो चलो अब मुस्कुरा दो।"
सुधा हल्के से मुस्कुरा दी।
"इसी खुशी में एक और खुशखबरी सुना देती हूं।"
सुधा नासमझी से रुहीन की तरफ देखने लगी।
"आई एम प्रेगनेंट।"
सुधा ने खुशी से दुबारा उसे अपने गले से लगा लिया।
"बहुत बहुत बधाई तुझे।"
"सिर्फ बधाई से काम नहीं चलेगा। मुझे मेरे बेबी के लिए एक दोस्त भी चाहिए।"
"मेरे जूते कहां हैं?"
To be continue:-