बस आपके हम हो गए Ch. 3

बस आपके हम हो गए - Chapter 3

Posted by Divya yadav • Jul 11, 2026 11:16 PM

"आई एम प्रेगनेंट।"

रुहीन की बात सुन सुधा ने खुशी से दुबारा उसे अपने गले से लगा लिया।

"बहुत बहुत बधाई तुझे।"

"सिर्फ बधाई से काम नहीं चलेगा। मुझे मेरे बेबी के लिए एक दोस्त भी चाहिए।"

रुहीन ने बड़ी सी मुस्कान होंठो पर सजाते हुए कहा।

"मेरे जूते कहां हैं?"

सब का ध्यान रितेश की तरफ गया।

जो अपने जूते ढूंढ रहा था।

सुधा ने फौरन रुहीन की तरफ देखा।

तो रुहीन ने अपनी दिलकश मुस्कान बिखेर दी।

रुहीन झट से वहां से चली गई और कुछ देर बाद जब वो वापस आई तो उसके हाथ में जूते थे।

रुहीन रितेश के पास आ कर खड़ी हो गई।

उसने जूते रितेश की आंखों के सामने लहराए।

"मेरा नेग!"

रुहीन ने अपनी हथेली आगे की।

"पूरे एनक्यावन हजार!"

"बस! दूल्हे के लिए डिस्काउंट नहीं है क्या?"

बगल में खड़े एक लड़के ने प्यार से रुहीन को ताड़ते हुए कहा।

उसकी हरकत देख रुद्रा तुरंत रुहीन के पास आया।

"चाचू!"

रितेश ने अपने चाचू को आवाज दी और उसके बगल में खड़ा उसका दोस्त रुद्रा को देख तुरंत पीछे हो गए।

बिचारा इतनी लड़कियों में उसे रुहीन ही पसंद आई। जो ऑलरेडी शादी सुदा थी।

रिषभ रितेश के पास आया और उसने दो लिफाफे उसकी तरफ बढ़ा दिए।

रितेश ने उनसे वो ले कर रुहीन की तरफ बढ़ा दिए।

रुहीन ने फौरन अपना हाथ आगे बढ़ा दिया और रितेश से लिफाफे ले लिए।

वो लिफाफे ले कर उसने रुद्रा को थमा दिया फिर खुद उसने झुक कर रितेश को जूते पहनाए।

कुछ देर बाद सारी रश्मों के बाद सुधा को गाड़ी में बिठाया गया जहां पहले से ही रितेश मौजूद था।

रितेश ने सुधा की तरफ देखा।

जो अभी भी सिसक रही थी।

उसने अपना हाथ बढ़ाया ही था की इतने में ही रुहीन वहां आई।

उसने एक लिफाफा सुधा की तरफ बढ़ा दिया।

सुधा ने हैरानी से उसकी तरफ देखा।

"ये रिश्वत है, अब रोना धोना नहीं! बस मुस्कुराना और मेरे बेबी के लिए छोटा भाई या बहन जल्दी लाना। ओके जीजू।"

रुहीन ने बड़ी सी मुस्कान के साथ कहा तो सुधा तो शर्म से पानी पानी हो गई।

वो रुहीन के मुंह में पूरा का पूरा फेविकोल डाल देना चाहती थी।

पर अफसोस।

गाड़ी स्टार्ट हो गई और सब ने नम आंखों के साथ सुधा को विदा किया।

______________

रितेश की गाड़ी उसके दो मंजिला बंगले के आगे रुकी।

उसके चाचा चाची पहले ही घर आ चुके थे।

उनके स्वागत के लिए।।

गार्ड ने दरवाजा खोला तो ड्राइवर ने गाड़ी अंदर बढ़ा दी।

पूरे रास्ते सुधा और रितेश खामोश रहे।

कुछ शर्म थी तो कुछ झिझक।

और इसका पूरा क्रेडिट रुहीन को जाता है।

गाड़ी के रुकते ही रितेश गाड़ी से बाहर आया फिर सुधा की तरफ आ कर उसने दरवाजा खोला और अपना हाथ सुधा की तरफ बढ़ा दिया।।

सुधा ने नज़र उठा कर रितेश की तरफ देखा।।

फिर मुस्कुरा कर उसने अपना हाथ रितेश के हाथ में दे दिया।

रितेश ने उसके हाथ पर अपनी पकड़ हल्की रखी थी और वो उसे ले कर घर की तरफ बढ़ गया।

दरवाजे पर चाची आरती की थाल लिए खड़ी थी।

चंचल ने सुधा और रितेश की आरती उतारी और चावल का कलश चौखट पर रख दिया।

सुधा ने अपने सीधे पैर से कलश को हल्का सा धक्का दिया और अंदर आ गई।

रितेश भी उसी के साथ अंदर आ गया।

घर में अभी भी कुछ मेहमान थे।

कुछ वहीं सोफे पर आराम फरमा रहे थे।

सुधा ने अपने पैर आलते से भरे थाल में रखे और अपने कदमों के निशान बनाते हुए वो घर में दाखिल हुई।

अंदर आ कर चंचल उन्हें घर में ही मौजूद मंदिर ले गई।

पूरा घर दियो और मोमबत्तियों से जगमगा रहा था।

मंदिर ने उन्होंने भगवान से हाथ जोड़ के आशीर्वाद लिया।

कुछ देर बाद रितेश और सुधा दोनों आमने सामने बैठे हुए थे।

बीच में एक बड़ा सा बर्तन था जिसपर दूध था और उसपर गुलाब की पंखुड़ियां।

चंचल ने अपने हाथ में मौजूद रिंग उन दोनों को दिखाई।

"अब मैं ये रिंग इसमें डालूंगी और तुम दोनों को इस रिंग को ढूंढना। जिसे ये रिंग पहले मिली! वो जीत जायेगा।"

चंचल ने मुस्कुराते हुए उन दोनों की तरफ देखा और उन दोनों ने एक दूसरे की तरफ।

कुछ देर बाद रितेश और सुधा दोनों आमने सामने बैठे हुए थे।

बीच में एक बड़ा सा बर्तन था जिसपर दूध था और उसपर गुलाब की पंखुड़ियां।

चंचल ने अपने हाथ में मौजूद रिंग उन दोनों को दिखाई।

"अब मैं ये रिंग इसमें डालूंगी और तुम दोनों को इस रिंग को ढूंढना होगा। जिसे ये रिंग पहले मिली! वो जीत जायेगा। पर तुम्हें ये एक हाथ से ढूंढना होगा और तुम अपने दोनों हाथ इस्तेमाल कर सकती हो।"

चंचल ने मुस्कुराते हुए उन दोनों की तरफ देखा और उन दोनों ने एक दूसरे की तरफ।

तभी चंचल ने रिंग उस बर्तन में डाल दिया जिसमें दूध था।

रितेश और सुधा ने भी अपने अपने हाथ बर्तन में डाल दिए और सबसे पहले रिंग सुधा को मिली।

सुधा ने मुस्कुराते हुए अपन हाथ बाहर किया।

उसने रिंग थी।

चंचल ने मुस्कुराते हुए उससे रिंग ली और वापस से बर्तन में डाल दिया।

और अगली बार रिंग रितेश के हाथ में आ गई।

उसने वो रिंग चंचल को दे दी।

ऐसे ही बाकी के छः बार रितेश के हाथ अंगूठी आए और सुधा की जीत बस एक बार हुई।

रितेश ने मुस्कुरा कर सुधा की तरफ देखा तो सुधा उसे गुस्से से देख रही थी।

रितेश की मुस्कान पल में सिमट गई थी।

"अब मैंने क्या किया?"

रितेश ने मन ही मन सोचा।

फिर उसने सुधा से अपनी नजरें हटा ली।

वहीं सब उन दोनों को चिढ़ा रहे थे।

रश्मों के बाद रात के दो बज चुके थे जब सुधा को रितेश के कमरे में ले जाया गया।

पूरा कमरा फूलो और मोमबत्तियों से सजा हुआ था।

ये सब देख कर ही सुधा की धड़कने बढ़ गई थी और गला एकदम से सुख गया।

चंचल ने उसे फूलो से सजे बिस्तर पर बिठा दिया।

"मैं रितेश की भेजती हूं।"

चंचल मुस्कुराती हुई वहां से चली गई।

सुधा ने अपने जोड़े को घबराहट में अपनी मुट्ठियों में भर लिया।

तभी दरवाजा खुलने की आवाज आई और सुधा ने अपनी नजरें उठाई।

घूंघट के बावजूद उसे रितेश का अक्श साफ नजर आया जो अंदर आ चुका था और दरवाजा बंद कर रहा था।

सुधा ने अपना गला तर किया।

रितेश धीमे कदमों से चल कर सुधा के पास आया और बेड के दूसरी तरफ बढ़ गया।

उसे समझ ही नहीं आ रहा था की वो अभी क्या कहे?

"तुम चेंज कर के आराम करो!"

रितेश ने अपनी आँखें भींच ली।

जबकि सुधा की घबराहट पल में गायब हुई।

पर उसने रितेश की तरफ नहीं देखा।

"वो अक्चूली मुझे पता नहीं की इस टाइम क्या कहना चाहिए! पहली बार शादी हुई है ना तो......."

रितेश अभी कह ही रहा था जब सुधा ने नाराजगी से उसे टोका।

"जैसे मैने दस बीस कर रखें हैं।"

सुधा ने नाराजगी से अपना घूंघट उठा के एक तरफ किया था।

"अरे! मेरा वो मतलब नहीं था।"

रितेश ने हैरानी से उसे देखा।

"तो क्या मतलब था आपका?"

"मैं बस नर्वस हूं।"

रितेश ने झुंझला कर कहा।

"लग तो नहीं रहा।"

सुधा ने लापरवाही से अपना दुपट्टा एक तरफ कर दिया और अपने बालो में लगे फूल निकालने लगी।

वो धीरे धीरे बडबडा भी रही थी जो रितेश की समझ में नहीं आ रहा था। इसलिए वो उसके करीब चला गया।

"बड़ा आया! मैं नर्वस हूं! हुं...... मैने कौनसी दस बीस शादियां कर रखी है.....।"

सुधा ने अपने झुमके निकाल कर पास पड़ी टेबल पर रख दिया और तभी रितेश ने उसके कंधे पर हाथ रखा।

सुधा एकदम से हड़बड़ा गई और उसके चक्कर में रितेश भी सुधा के मुड़ते ही उसके ऊपर गिरते गिरते बचा।

"तुम तो जान ले कर ही मानोगी।"

रितेश ने सुधा के सीने पर हाथ रखते हुए कहा और सुधा की आँखें बड़ी हो गई।

रितेश ने गहरी सांस भरी।

पर अजीब सी फीलिंग आई।

उसने अपना हाथ देखा और झट से हाथ पीछे करते हुए खुद भी पीछे हो गया।

उससे अब वहां रुकना मुश्किल हो रहा था।

पर वो जाए भी कहां!

अभी भी घर पर मेहमान थे और वो ऐसे बाहर नहीं जा सकता था।

अब उसने सुधा की तरफ देखा।

To be continue:-

100%