The Forced Bride ride Ch. 3

"मुलाकात"

Posted by Anjali Sharma • Sep 29, 2026 10:35 AM

अपने होठों पर विनाश के होठों का एहसास पाकर इनारा सहम गई। डर से उसकी आंखें अपने आप बंद हो गई। उसे ऐसा महसूस हुआ वक्त थम सा गया।

लेकिन जैसे ही उसे अपने होठों पर किसी के होंठ चलते हुए महसूस हुए डर के मारे उसकी आंखें अपने आप खुल गई। और वह हैरानी से विनाश की तरफ देखने लगी। वही विनाश जो बेतहासा  उसके लबो को चूमते हुए अपने लबो में कैद किये था।

इनारा यह सब महसूस करके तुरंत अपनी हरकत में आई और विनाश को खुद से दूर करने के लिए छटपटाई! दूसरी ही पल विनाश के हाथों की पकड़ उसे अपनी कमर पर महसूस हुई तो वह  हैरानी से विनाश की तरफ देखने लगी।

कुछ ही पलो में विनाश उससे दूर हुआ और एक नजर उसके चेहरे को देख गहरी आवाज बोला,"व्हाट हैपेंड मिसेज इनारा विनाश राणा??

विनाश ने एकदम नजदीक आकर यह शब्द कहे जिसे सुनकर इनारा सहम गई। वह घबराई हुई आवाज में बोली,"वह मैं गलती से पानी मे गिर गई...

कहते हुए इनारा विनाश से दूर होने लगी। लेकिन तभी विनाश ने उसके कमर में पीछे से हाथ डाला और झटके से अपनी कमर से सटाकर सेडक्टिव वॉइस में कहा," बिल्कुल वैसे ही जैसे मेरी जिंदगी में गलती से आ गई? या कहे तो जबरदस्ती आ गई?

विनाश के ठंडे लफ्जों को सुन इनारा कांप गई। पहले से ही ठंडे पानी में होने की वजह से उसे ठंड लग रही थी। ऊपर से विनाश का औरा उसे और डरा रहा था।

"बोलो ना मिसेज इनारा  विनाश राणा बनकर कैसा लग रहा है? विनाश  ने उसके बेहद नजदीक आकर उसके काम में गहरी सांस छोड़ते हुए कहा।

वही उसके एहसास से इनारा कांप रही थी।

इनारा डरते हुए बोली," वो म मैं ....."

"क्या मुंह में जवान नहीं है तुम्हारे? या जानबूझकर मेरे सामने नाटक कर रही हो! अगर कर रही हो तो फाॅर योर काइंड इनफार्मेशन मुझे कमजोर लोग नहीं पसंद ,अगर मेरे साथ रहना है तो स्ट्रांग बनके रहना होगा। और वैसे भी अब तुम्हें मेरे साथ ही रहना होगा। मेरी जो हो चुकी हो।

विनाश ने एकटक इनारा को देखते हुए कहा।

वही उसकी बात सुनकर इनारा एकटक  उसकी आंखों में देखने लगी। अब जाकर उसका कांपना कम हुआ था लेकिन विनाश के लफ्जों को सुन  कुछ अलग से एहसास उसकी रुह से होकर गुजर गए।

लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे इनारा और अनकंफर्टेबल हो गई। विनाश का हाथ उसे अपनी कमर के अंदर चलता हुआ महसूस हुआ। वही विनाश की नजरे  उसे ऐसी जगह महसूस हुई ,जिससे उसका चेहरा शर्म से लाल हो गया। और वह जल्दी से विनाश से दूर होने लगी। लेकिन तभी विनाश ने उसे अपने और करीब किया और बोला,"कुछ ज्यादा जल्दी नहीं है तुम मुझसे दूर जाने की?? लेकिन अब भूल जाओ कि तुम कभी मुझसे दूर जा पाओगी अब तुम मुझसे यानी कि विनाश राणा से जुड़ चुकी हो और जो एक बार मुझसे जुड़ गया उसे में कभी खुद से दूर नहीं होने देता। अब तुम हमेशा के लिए मेरी हो चुकी हो।

विनाश ने बेहद ठंडे लहजे में ये बात कही ! जिसे सुनकर इनारा सहम गई।और डर से उसने अपनी नज़रें झुका ली।

तभी विनाश की नजर इनारा की बॉडी पर गई जो ठंड से बुरी तरीके से कांप  रही थी। यह देखकर उसने झटके में उसे अपने गोद में उठा लिया। डर से इनारा ने अपने हाथों को उसकी गर्दन पर लपेट दिया। और उसके  करीब चली गई। दोनों के ही कपड़े भीगे हुए थे। जिससे दोनों की बॉडी एक दूसरे को फील हो रही थी। विनाश इनारा को लेकर रूम में वापस आया। विनाश उसे लेकर वॉशरूम के अंदर जाने लगा। यह देखकर इनारा के चेहरे पर डर  आ गया। इनारा घबराते हुए बोली,"आप मुझे कहां ले जा रहे हैं?

"तुम्हारे कपड़े चेंज करने! विनाश ने सपाट लहजे में कहा। वही उसकी बात सुनकर इनारा हैरानी से उसे  देखने लगी!"

मतलब क्या वन्दा था ये? ना कोई लिहाज, ना कोई शर्म, सीधा का सीधा बोल दिया!"

इनारा की बड़ी आंखों को देख विनाश ने उसे दो पल घूरा। तभी कुछ सोच वो टेढ़ा मुस्कुराया और उसके नजदीक आकर गहरी आवाज में बोला," टेंशन मत लो जान अभी पूरी रात बाकी है।

You will enjoy the whole night with me!

विनाश ने जिस लहजे में यह शब्द कहे उसे सुन इनारा के दिल की धड़कनें बड़ गई। और घबराहट के मारे उसके चेहरे पर पसीना आ गया।

इनारा के चेहरे पर पसीना देख विनाश टेढ़ा मुस्कुराया और वॉशरूम के अंदर जाने लगा। इनारा को समझ नहीं आ रहा था वह क्या करें ? उसने विनाश से ये उम्मीद नहीं की थी। उसे लगा था कमरे के अंदर जाकर विनाश उसे सुनायेगा, या उसे डांटेगा लेकिन यहां का तो माहौल अलग था।

तभी इनारा हड़बड़ाते हुए बोली," मैं मैं खुद करूंगी।

"क्या कर लोगी!" विनाश ने आईब्रो उचकाते  हुए पूछा?

"कप कपड़े चेंज कर लूगी! इनारा ने घबराते हुए जवाब दिया। उसे डर था की पता नहीं विनाश उसकी बात से कन्वेंस होगा या नही?

तभी कुछ सोच विनाश ने उसे अचानक से अपनी गोद से उतार दिया। और बिना कुछ कहे वॉशरूम के अंदर चला गया।

यह देख पहले इनारा हैरान हुई लेकिन मन ही मन उसने चेन की सांस ली।

इनारा अपने मन में बोली," ओह गॉड यह क्या था? मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा....."मतलब मुझे लगा था कि कुछ और होगा। यह मुझे डांटेंगे सुनाएंगे लेकिन यहां तो सब कुछ उल्टा है, और इनकी बातें तो मेरे समझ ही नहीं आई।  मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह रियल कैसे हैं ? इनका नेचर कैसा होगा ?

लेकिन चाहे कुछ भी हो मुझे एडजस्ट करना होगा। अभी तो बाकी के फैमिली मेंबर से भी मिलना है। पता नहीं वो लोग कैसे बीहेब करेंगे।

लेकिन फिलहाल के लिए कपड़े बदलने है वह कहां बदलूं मैं? सोचकर इनारा वही साइड में खड़ी हो गई। और विनाश के बाहर आने का इंतजार करने लगी।

इनारा का सामान कमरे के बाहर रखा हुआ था। अपने कपड़े लेकर इनारा साइड में खड़ी हो गई। कुछ ही वक्त में वॉशरूम का डोर ओपन हुआ और विनाश ब्लैक कलर की टॉवल लपेटे वॉशरूम से बाहर निकला।

उफ्फ.."क्या लग रहा था बन्दा! इनारा जो विनाश के निकलते ही वॉशरूम में जाने के लिए रेडी थी। लेकिन विनाश को एक नजर देखते ही उसके कदम  रुक से गए, वक्त थम सा गया। और वह बेशर्मों की तरह विनाश को ताड़ने लगी।

विनाश जो एक टाॅवल से अपने बालों को पोछते हुए मिरर के सामने खड़ा था लेकिन उसकी नज़रें मिरर से इनारा के ऊपर थी।

"वैसे तुम्हारी नजर कुछ ज्यादा ही गंदी नहीं है? अभी 10 मिनट पहले मेरे भाई की बाहों में जाना चाहती थी और अब मुझे बेशर्मों की तरह ताड़ रही हो। वैसे अगर कुछ करने का मन है तो मैं मना नहीं करूंगा मैं तुम्हारे साथ कॉर्पोरेट करने के लिए रेडी हूं।

विनाश ने मिरर से इनारा को देखते हुए तिरछी मुस्कान के साथ कहा। वहीं उसकी बात सुनकर इनारा का चेहरा शर्म से झुक गया। उसे खुद की सोच कर अफसोस हुआ वह जल्दी से वहां से वॉशरूम में भाग गई। वहीं उसके जाते ही विनाश के एक्सप्रेसन बदल गए।

विनाश  वहां से बालकनी में चला गया। विनाश ने किसी को कॉल किया। दो रिंग जाते ही कॉल रिसीव हुई। उधर से किसी शख्स की आवाज आई।

"सर वह इस वक्त लंदन में है। लेकिन कुछ वक्त बाद वह इंडिया वापस लौटेंगे। उनके साथ एक लड़की भी है।

और कुछ? विनाश ने इधर से सवाल किया!"

यह सुनकर उधर से वह शख्स  बोला,"मुझे नहीं लगता  ऐसा कुछ है बट वह दोनों  साथ है!

यह सुनकर विनाश ने इधर से कॉल कट कर दिया। अपने फोन को लेफ्ट हाथ में स्टाइल से घूमाते हुए अचानक से उसके चेहरे पर शैतानी मुस्कुराहट आ गई।

आखिर क्या चल रहा है विनाश के दिमाग में??

_____________*______________*_____________*

100%