Miscarriage
30 साल बाद...
एक बड़े से मेंशन के हॉल में एक लड़की, जिसने शर्ट पहन रखी थी। इसके नीचे शायद उसने कोई लोअर या पायजामा नहीं पहन रखा था। उसके पैरों के बीच से खून निकल रहा था और सारा खून उसके पैरों को बुरी तरह खून से रंग रहा था। उस लड़की की आंखों में आंसू थे और उसके हाथ कांप रहे थे। वो अपने सामने पड़े हुए उस सैनिटरी पैड को देख रही थी, जो अब खून से भर चुका था।
उसने धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ाए। उसके कदम इतने कमजोर हो गए थे कि ऐसा लग रहा था, अगले ही पल वो गिर जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं था। वो गिरी नहीं, बल्कि हिम्मत के साथ उस सैनिटरी पैड तक पहुंची। वो धीरे से नीचे घुटनों के बल झुकी और साथ ही उसके पैरों से निकलने वाला खून फर्श को भी खून से भर रहा था। वो नीचे झुककर अपनी आंखों में आंसू लिए हुए धीरे से अपना हाथ आगे बढ़ाती है और उस सैनिटरी पैड को छूना चाहती है। उस सैनिटरी पैड के साइड के ऊपर खून का एक लताड़ा रखा हुआ था, जिसे जैसे ही उसने छूने की कोशिश की, वैसे ही उसके कानों में एक जोरदार और दमदार मर्द की आवाज आई।
"अब क्या कर रही है उसे छूकर? तू तो है ही गंदी और इस गंदगी को छूकर तू इस जगह को भी गंदा कर देगी।"
वो लड़की, जिसका चेहरा आंसुओं से भरा हुआ था और नाक से पानी आ रहा था, उसने कांपते हुए आवाज में कहा, "ये गंदगी नहीं थी। ये मेरा बच्चा था, जिसे तुम लोगों ने मार दिया। तुम सब ने मिलकर मेरे बच्चे को मार दिया। तुम सब हत्यारे हो, तुम सब मेरे बच्चे के कातिल हो। तुम सब ने मिलकर इसका खून किया है।"
ये कहते हुए उस लड़की ने जब अपना चेहरा ऊपर उठाकर देखा, तो उसकी आंखें आंसुओं के साथ डर से भी भर गईं, क्योंकि सामने चार लोग खड़े थे। पर वो चारों इंसान नहीं, बल्कि जानवर थे। और उन चारों ने जब उस लड़की को देखा और उसकी हालत देखी, तो किसी के भी चेहरे पर कोई तरस या शर्म नहीं थी, बल्कि सबके चेहरे पर एक बेशर्मी वाली हंसी थी।
उनमें से एक आदमी हंसते हुए कहता है, "क्या कहा तूने? ये बच्चा था तेरा? हां, ठीक है, ये तेरा बच्चा था। लेकिन क्या तू ये बता सकती है कि बच्चे का बाप कौन था? जरा ठीक से याद कर। हम चारों में से इसका असली बाप कौन था? किसने तेरे साथ रातें रंगीन की थीं और उसका अंजाम ये हुआ कि तू प्रेग्नेंट हो गई?"
तभी दूसरा आदमी आगे आता है और कहता है, "अरे, क्या तुम लोग इस लड़की के साथ इतने प्यार से पेश आ रहे हो? भूल गए हो कौन है यह? एक धंधे वाली है, बाजारू लड़की है, जिसे उठाकर हम अपने शौक के लिए यहां लेकर आए हैं और हम सब इसके साथ अपने शौक पूरे करते हैं। अब ये प्रेग्नेंट हो जाएगी तो हमारा शौक कौन पूरा करेगा? हमारी गर्मी कौन निकालेगा? प्रेग्नेंट हो गई तो इसका मिसकैरेज करवा दिया। अब इसमें इसे इतनी सफाई देने की क्या जरूरत है? ये लड़की अपनी औकात में रहे तो बेहतर है। इसे कोई हक नहीं है हमसे सवाल करने का। और क्या कहा? इसने हम जानवर हैं? जानवरों की तरह इसके साथ पेश आते हैं। इसके साथ **** करते वक्त हम सबके अंदर का **** बाहर आता है। इसकी औकात है, ये सब कहेगी।"
उस लड़की की आंखों के आंसू और तेज हो गए और उसने रोते हुए कहा, "भगवान से तो डरो तुम लोग। इतने निर्दयी कैसे हो सकते हो? वो बच्चा, जो इस दुनिया में भी नहीं आया, जिसने मेरे अंदर सिर्फ अंगड़ाई ली थी, तुमने उसकी जान ले ली। बिना ये सोचे-समझे कि उस बच्चे का बाप तुममें से एक हो सकता है या फिर तुम चारों ही उसके बाप हो सकते हो। क्या तुम्हें जरा भी रहम नहीं आया?"
तभी एक आदमी और आगे आता है, जो उन चारों में से ही एक था और वो जाकर सीधे उस लड़की के कंधे पर एक जोरदार लात मारता है, जिससे वो लड़की जमीन पर गिर जाती है और उसकी आंखों से आंसू और तेज होने लगते हैं। एक तो वैसे ही उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब थी और अभी-अभी उसका मिसकैरेज हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी इन चारों ने कोई नरमी नहीं दिखाई, बल्कि और बेरहमी से उसके साथ पेश आ रहे थे।
उस आदमी ने जब लड़की को लात मारी तो गुस्से में बोला, "रं*** कहीं की... हमसे जुबान लड़ाती है और कहती है कि हम तेरे उस नाज़ायज़ को इस दुनिया में लेकर आएं... और क्या कहा? वो हमारा बच्चा है? हममें से किसी एक का? अरे, हमारा बच्चा पैदा करने की औकात है तुझमें? हमारा बच्चा सिर्फ हमारी बीवियां हमारे पैदा करेंगी। हम चारों शादीशुदा हैं और हमारे घर में ऑलरेडी हमारे बच्चे हैं। हमें तुमसे एक और बच्चा करने की जरूरत नहीं है। तुझे जो भी बच्चा होगा, वो नाज़ायज़ होगा। इसीलिए हम उस नाज़ायज़ को इस दुनिया में आने से पहले ही मार देंगे। तू एक बार नहीं, सौ बार प्रेग्नेंट होगी, हम सौ बार तेरा मिसकैरेज करेंगे, लेकिन तेरी उस नाजायज औलाद को इस दुनिया में नहीं आने देंगे।"
"तू सिर्फ यहां पर बिस्तर पर हम सबके शौक पूरे करने के लिए है और हमारे बदन की गर्मी निकालने के लिए है। जब हम अपने घर से थक जाएंगे और अपने आपको थोड़ा सा रिलैक्स करना चाहेंगे, तब हम हर बार यहां आएंगे और तुझे बिस्तर पर रौंदकर तेरे साथ अपनी **** की गर्मी ठंडी करेंगे। लेकिन अगर तू ये सोच रही है कि तुझे यहां पर वो इज्जत और वो प्यार मिलेगा, जो एक औरत को मिलना चाहिए, तो तू गलतफहमी में है। तू यहां पर सिर्फ इस्तेमाल करने के लिए है। जिस दिन तुझसे मन भर जाएगा, तुझे उठाकर बाहर फेंक देंगे।"
वो लड़की अपनी आंखों में आंसू लेकर उन चारों दरिंदों को देखती है और उसने बेबस होते हुए कहा, "एक साल... पिछले एक साल से तुम लोगों ने मेरी जिंदगी नर्क से भी बदतर बना रखी है। तुम लोग मुझे कोठे से उठाकर लाए हो और यहां लाकर अपनी **** का शिकार बनाते हो। हर रात मुझे अपने बिस्तर पर मसलते हो और मेरी आबरू लूटते हो। इतने के बाद तो किसी पर कुत्ते से भी हमदर्दी हो जाती है, लेकिन तुम लोगों ने तो मुझे कुत्ते से भी बदतर जिंदगी दे रखी है। क्या तुम लोगों का मन एक बार भी नहीं पिघला? ये सोचकर कि मैं भी किसी की बेटी हूं, मैं भी किसी की बहन हूं, मेरी भी अपनी एक जिंदगी है। तुम लोगों ने मुझे हमेशा अपने इस्तेमाल के खिलौने की तरह यहां पर रखा है। मैंने एक साल से सुबह का सूरज नहीं देखा है, बाहर की धूप नहीं देखी है, रोशनी नहीं देखी है। तुम लोग हर रात यहां आते हो और मुझे हर रात अपनी **** का शिकार बनाते हो। लेकिन एक बार... क्या तुम लोग सिर्फ एक बार मुझे इंसान नहीं समझ सकते हो?"