बाज़ार-ऐ-इश्क़ Ch. 2

धरती पर हैवान भी है

Posted by unicorngirl ✔️ • Oct 02, 2026 09:06 AM

तभी एक शख्स आगे आता है, जो शायद उन तीनों का लीडर था और उस लड़की को खरीदने वाला असली खरीदार भी था। वो तुरंत उस लड़की के पास आता है और एकदम से उसके सामने पंजों के बल बैठ जाता है।

उसकी वो डरावनी आँखें देखकर अब उस लड़की की कुछ कहने की हिम्मत नहीं थी और उसने तुरंत अपनी पलकें नीचे झुका लीं। उसे ऐसा डरता हुआ देखकर उस आदमी के चेहरे पर कुटिल मुस्कान आ गई और अगले ही पल उसने अपने हाथों को आगे बढ़ाकर उस लड़की के बालों को अपनी मुट्ठियों में जकड़ लिया। उसने उसके बालों को जोरदार तरीके से खींचा, जिससे उस लड़की का चेहरा ऊपर हो गया और उसके मुँह से जोरदार चीख निकल गई।

वो दर्द में तड़पते हुए उस आदमी को देखती है, लेकिन अगले ही पल उस आदमी ने उस लड़की को देखते हुए कहा, "क्या कहा तुमने? हम जानवर हैं, हम वहशी हैं, तेरी इज़्ज़त लूटते हैं, तुझे अपनी **** का शिकार बनाते हैं..."

और ये कहते वक्त उस आदमी का दूसरा हाथ उस लड़की की जांघों पर जाता है। वो लड़की डर से कांपने लगती है, लेकिन वो आदमी यहीं नहीं रुकता। उसकी पूरी जांघों पर खून लगा हुआ था और वो खून अब उस आदमी के हाथों पर भी लग रहा था। लेकिन वो ज़ालिम रुकता नहीं है और अपने हाथ को आगे बढ़ाने लगता है। उस लड़की ने डरते हुए उस आदमी को देखा और तुरंत अपना चेहरा ना में हिलाते हुए कहा,

"नहीं-नहीं मालिक, ऐसा मत करना मालिक! मैं आपके हाथ जोड़ती हूँ मालिक, मुझे छोड़ दो! मुझ पर रहम करो, अभी-अभी मेरा मिसकैरेज हुआ है और बहुत दर्द हो रहा है मालिक... मुझ पर रहम करो मालिक..."

"आहहहहहहह..." उस लड़की के मुँह से एक जोरदार और दर्दनाक चीख निकल जाती है, जिससे बाकी के तीनों के चेहरों पर शैतानी मुस्कान आ जाती है और वे ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगते हैं। सिर्फ़ उस लड़की की चीख उस हवेली में गूंज रही थी, क्योंकि जिसे वो मालिक कहकर बुला रही थी, उसने अपनी दो उंगलियाँ उस लड़की के गुप्त अंग में डाल दी थीं और उसे बुरी तरह से मसल रहा था।

वो लड़की तड़प रही थी, चिल्ला रही थी और ऐसा लग रहा था कि अगर ये सिलसिला नहीं रुकेगा, तो उसकी जान भी चली जाएगी। लेकिन शायद अभी उसकी साँसों में और दर्द लिखा हुआ था। उस आदमी ने एकदम से अपने खून से सने हुए हाथ बाहर निकाले और उन्हें बुरी तरह से हवा में झाड़ते हुए कहा,

"बहुत ज़ुबान चल रही थी न तेरी! उस ज़ुबान को बंद करने का बस एक ही तरीका था। क्या कह रही थी? हम सब तुझ पर ज़ुल्म करते हैं? ज़ुल्म तो तूने अभी देखा ही नहीं है जानेमन... तुझे कोठे से खरीदकर अपने बिस्तर की शान इसीलिए नहीं बनाया है कि तू हमसे सवाल-जवाब कर सके। तेरा काम बस हमारी भूख शांत करना है और हमारे **** की गर्मी को ठंडा करना है।

इसके अलावा अगर तूने ज़ुबान चलाने की कोशिश की, तो अगली बार मेरे हाथों की उंगलियाँ नहीं, बल्कि खोलता हुआ तेजाब डाल दूंगा! न तो लेने लायक रहेगी और न किसी को देने लायक, फिर बनती रहना अपने नाजायज़ बच्चों की माँ..."

और उसके बाद उसने उसके बालों को और बुरी तरह से ज़मीन पर धकेलते हुए छोड़ दिया, जिससे उसका सिर ज़मीन पर जा लगा। दर्द से वो लड़की ज़मीन पर लिपटते हुए चीखने-चिल्लाने लगी और खुद के मरने की दुआ करने लगी।

वो आदमी खड़ा होता है, जिसे मालिक कहा गया था, और उन तीनों की तरफ देखते हुए बोलता है, "इस चीज़ के लिए तुम लोगों ने मुझे यहाँ बुलाया था? इतना सा काम तुम तीनों से हैंडल नहीं हुआ? वैसे तो अपनी गर्मी निकालने के लिए रोज़ रात को सबसे पहले यहाँ आ जाते हो, और जब इतना छोटा सा काम था, तो उसके लिए मुझे यहाँ बुलाकर मेरा टाइम वेस्ट किया! तुम जानते नहीं हो आज क्या है? और आज तुम तीनों की वजह से मैं अपना सालों पुराना सपना खोने की कगार पर आ गया था!

कितने सालों से कोशिश कर रहा हूँ कि शाह एम्पायार्स के साथ अपना बिज़नेस आगे बढ़ाऊँ और उन लोगों के साथ बिज़नेस डील करूँ, लेकिन कभी मौका ही नहीं मिला। आज एक मौका मिला है... आज दास्तान शाह का बड़ा बेटा आर्यन शाह ऑस्ट्रेलिया से अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने बाप का बिज़नेस संभालने के लिए वापस इंडिया आ रहा है।

और इसी खुशी में 'शाह मेंशन' में पार्टी है। उस इनविटेशन को देखकर मैं कितना खुश था, तुम नहीं जानते थे और तुम तीनों वो समझ भी नहीं सकते! छोटे-मोटे बिज़नेस करके खुश हो जाते हो, एक छोटा सा कॉन्ट्रैक्ट मिले तो उसी का जश्न मनाने के लिए यहाँ आ जाते हो...

लेकिन मुझे बिज़नेस के समंदर पर राज करना है! और बिज़नेस के समंदर पर राज करने के लिए मुझे सबसे बड़ी शार्क के साथ हाथ मिलाना है—इस बिज़नेस वर्ल्ड का बेताज बादशाह, दास्तान शाह! उसके घर से पार्टी का इनविटेशन कितनी बड़ी चीज़ है, तुम जानते हो? मैं शाम की पार्टी के लिए खुद को अच्छे से तैयार करने की प्लानिंग कर रहा था कि तुम लोगों ने फोन करके मुझे यहाँ बुला लिया! और वो भी किसलिए? इस कु*** या के लिए?"

"एक मिसकैरेज ही तो था, तुम लोगों से इतनी सी भी चीज़ हैंडल नहीं हुई?"

तभी दूसरा आदमी आगे आता है और कहता है, "हमें पता है आपके लिए ये पार्टी बहुत ज़रूरी है। दास्तान शाह के साथ अगर एक बिज़नेस डील मिल जाएगी, तो आपके साथ-साथ हम सबका बिज़नेस भी आगे बढ़ने लगेगा। लेकिन हम क्या करते? इस ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और दवाई खाने का नाम ही नहीं ले रही थी। जैसे-तैसे करके इसे कमरे से बाहर निकाला और जबरदस्ती इसे मिसकैरेज की दवाई खिलाई है, तब कहीं जाकर इसका मिसकैरेज हुआ है।

पर ये इतना ज़्यादा चिल्ला रही थी, चीख रही थी कि हमें आपको बुलाना ही पड़ा। लेकिन अब सब कुछ ठीक है, अब आप जाइए और अपनी पार्टी की तैयारी कीजिए। आज शाम दास्तान शाह के मेंशन में पार्टी है और आपका वहाँ पहुँचना बहुत ज़रूरी है।"

तभी तीसरा शख्स भी आगे आता है और कहता है, "हाँ यार, इस लड़की का क्या है! ये कौन सा यहाँ से भागने वाली है... और अब तो इसकी हालत भी ऐसी नहीं है कि ये भाग सके। हमने आपको परेशान कर दिया, तुम जाकर अपनी पार्टी की तैयारी करो और कोशिश करना कि दास्तान शाह के साथ एक बिज़नेस डील तो मिल ही जाए... बाकी सब हम संभाल लेंगे।"

तभी उसने अपने दोस्त के कंधे पर हाथ रखा, लेकिन उसे ज़ोर से दबाते हुए कहा, "बेवकूफ़ समझ रखा है क्या? जब काम नहीं हो रहा था तो मुझे यहाँ बुला लिया, और अब जब सब कुछ हो गया है तो मुझे जाने के लिए कह रहे हो? तुम्हें क्या लगता है, अपना सारा काम छोड़कर और दास्तान शाह की इतनी बड़ी पार्टी की तैयारी छोड़कर मैं यहाँ आया हूँ, तो ऐसे ही चला जाऊँगा?"

उसके बाद उसने घटिया तरीके से उस लड़की को देखा, जो ज़मीन पर तड़पते हुए खुद को समेटे हुए थी और अपने पेट को ज़ोर से दबाए हुए थी। उसे देखकर वो कुटिलता से मुस्कुराया और बोला, "अब जब आ ही गया हूँ, तो थोड़ी सी गर्मी तो निकाल ही लूँ..."

उस लड़की के कानों में जब उस आदमी की आवाज़ पड़ती है, तो वो डरते हुए उसे देखने लगती है और घबरा जाती है। वो ज़मीन पर अपनी दोनों हथेलियों को रखती है और धीरे-धीरे पीछे की तरफ खिसकने लगती है। लेकिन उस आदमी ने अपने कदम उस लड़की की तरफ बढ़ाने शुरू कर दिए।

वो लड़की डरते हुए कहती है, "नहीं मालिक, रहम करो मालिक! मैं इस हालत में नहीं हूँ... मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूँ, मैं आपके जूतों पर अपनी नाक रगड़ती हूँ मालिक, मुझे छोड़ दो! मेरी हालत अभी कुछ भी करने लायक नहीं है, मुझे बस एक दिन का आराम दे दो..."

पर उस मालिक ने उस लड़की के करीब आते हुए कहा, "एक दिन का क्यों, एक हफ्ते का आराम ले लो! बस कुछ घंटे हम सबको बर्दाश्त कर लो, उसके बाद हम एक हफ्ते तक यहाँ नहीं आएँगे। जितना आराम करना है, कर लेना..."

100%