जुनूनियत(दोस्ती की,प्यार की) Ch. 2

जुनूनियत(दोस्ती की,प्यार की) - Chapter 2

Posted by jasleen kaur • Oct 18, 2026 01:09 PM

तभी एंट्रेंस पर कुछ हलचल हुई। तीनों ने उस तरफ देखा। वहाँ रॉयल ब्लू रंग के थ्री पीस सूट में पैंट की जेबों में दोनों हाथ डाले, इन सबसे हैंडसम लड़का आया था। उसका अलग ही औरा था। उसके आते ही सभी उसे देखने लगे। सारा स्टाफ उसे विश करने के लिए लाइन में खड़ा हो गया। सब उसके लिए राह छोड़ रहे थे। वो सिर हिलाकर उनकी विश का जवाब देते हुए तेज़ कदमों से उनकी तरफ आ गया।

अमित, "लीजिए गुरु आ गया। इस ग्रैंड एंट्री के लिए तालियां। जनाब कभी टाइम से पहले भी आ जाया करो ?"

निखिल, "इसे ना आधे घन्टे पहले का टाइम बताया करो। तब कहीं जाकर ये टाइम पर आएगा। "

सूरज, " गुरु कह तो ये ठीक रहें हैं। तुम्हें सबसे पहले फोन किया पर तुम सबसे बाद में आ रहे हो। ये तो कोई बात ना हुई।"

गुरु, "तुम्हें कितनी बार कहा है कि मुझे गुरु ना कहा करो मेरे माँ बाप ने मेरा इतना सुन्दर नाम रखा है ,पूरब और तुम ये गुरु गुरु कहकर सारी पेर्सोनालिटी बिगाड़ देते हो। "

अमित, " अब हम भी क्या करें बचपन की आदत है इतनी आसानी से नहीं जाएगी ।"

सूरज ने सिगार का धुआं छोड़ते हुए कहा , "यार ! हम आपस में तुझे गुरु ही बुलाएँगे । ये पूरब दूसरों के लिए रहने दो।"

पूरब, "ईट्स ओके ,तुम फोन पर क्या कह रहे थे ? कौन हाथ से निकल गया ?" निखिल और अमित भी सूरज को देखने लगे।

सूरज , " मैं तुम्हें उस दिन बता रहा था ना  कि एक बाइकर ने कई बार मेरे आदमियों से हमारा ही पैसे मार लिया। आज भी हम उसका पीछा कर रहे थे। तब हमें उसका बाइक डांस बार के बाहर मिला। हम उसे अंदर देखने लगे। काला को बाहर खड़ा किया था। फिर भी बाइक कोई लेकर चला गया। काला कहता कि बाइकर एक लड़की थी अब पता नहीं उसने चढ़ा रखी थी या वो बाइकर लड़की का वेश बदल कर आया हो।"

निखिल, "जो भी हो वो तुम्हारा उल्लू बना गया या बना गई। इस बार कितने ले गया ?ओह्ह सॉरी, ले गई। " निखिल उसका मजाक उड़ाते हुए बोला।

सूरज तिरछी नज़रों से निखिल को घूरता हुआ पूरब से बोला, "गुरु इसको समझा ले जब मेरे साथ बात ही नहीं करनी तो मज़ाक भी ना उड़ाए। "

पूरब अपने घुंघराले बालों में हाथ मारते हुए बोला , " यार तुम दोनों इतने बड़े हो गए अभी तक टॉम-जैरी की तरह लड़ते हो। सूरज तुम इसकी बात का बुरा क्यों मानते हो हँस लो इसमें क्या है ? अच्छा चल उस बाइकर के बारे में बता ,हम चारों ढूंढते हैं। हमारी पकड़ से छूट नहीं सकता। "

सूरज , "ये की है ना दोस्तों वाली बात। वो रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक चलाता है। उसका नंबर है MH -02 ,1568 ,अब ढूंढ लेना। देखें कौन बाजी मारता है ? मजाक उड़ाना तो सभी जानते हैं। "

अमित, "नंबर है तो ढूँढना बहुत आसान है। "  सूरज ने तिरछी सी स्माइल की। पूरब ने भी उसकी स्माइल का जवाब स्माइल से दिया उसे पता था कि इतना आसान होता तो सूरज कब का पकड़ लेता।

एंजेल्स ऑर्फनेज ,मुंबई

एक रॉयल एनफील्ड बाहर आकर रुकी। आवाज़ सुनकर ही बहुत से बच्चे इधर उधर से भागते हुए उसके पास आ गए। बाइकर ने हेलमेट उतारा उसमें से वही खूबसूरत चेहरा निकला। उसके लंबे बाल हवा में लहरा उठे। उसने बच्चों का हाथ पकड़ा और बोली, "चलो अंदर चलो। " सभी अंदर भाग आए।

एक आंटी आई, "आने में इतना वक़्त लगा दिया। बच्चों ने पूछ पूछ कर मेरी जान खा रखी है। अब मिल लो अपनी दीदी से। "

लड़की बोली, " अरे मौसी मैंने कहाँ जाना था ? इन बच्चों के लिए पैसे इकठ्ठे करने गई थी। इनको अच्छे स्कूलों में भी तो भेजना है। "

एक छोटी सी बच्ची बोली, "दीदी मैं भी स्कूल जाऊंगी ।"

एक बच्चा बोला, "नहीं तू अभी छोटी है। जब बड़ी हो जाएगी फिर जाना।"

" हाँ ,तुम सभी जाओगे। " लडकी अपने बालों का जूड़ा बनाते हुए बोली।

छोटी बच्ची ने उसे जीभ निकाल कर चिढ़ाया। वो उसे मारने दौड़ा। तो उस लड़की ने पकड़ लिया।

अंदर से एक औरत आई और बोली, "अच्छा अब बस करो चलो सभी डिनर करो। साची ,जाओ तुम भी हाथ मुंह धो लो। "  साची बच्चों को डाइनिंग हॉल में बिठा कर खुद हाथ धोने चली गई।

तभी उसका हाथ अपने पेट पर गया। उसने जीन्स में से शर्ट निकाल कर पेट पर जीन्स में फंसाया लिफाफा निकाला और मौसी के पास गई।

साची, "मौसी ,ये लो इन्हें सम्भाल कर रख लेना। "

मौसी ने लिफाफा खोल कर देखते हुए कहा, "साची ,तूने फिर चोरी की ? तुझे कितनी बार समझाया है तू मानती क्यों नहीं ?"

साची , "मौसी ,ये चोरी नहीं है। ये मैंने उन लोगों से छीना है , जो औरों से छीनते हैं। आपने ही तो बताया था कि माइनस माइनस प्लस होता है। सो मैं बस वही करती हूँ। "

मौसी, "लेकिन बेटी अगर उन्होंने तुम्हें पकड़ लिया तो। "

साची , "साची को पकड़ना उनके बस की बात नहीं है। उनके तो क्या किसी के बस की बात नहीं है। चलो मौसी खाना खाएं। " वो मौसी को लेकर डाइनिंग हॉल में आ गई और सबके साथ खाना खाया।

उनके अनाथ आश्रम में कई कमरे थे। वहाँ चौदह साल से कम उम्र के लगभग तीस बच्चे थे। जिनमें बारह लड़के और बाकि लड़कियां थी। बच्चों को संभालने के लिए एक टीम थी। इनकी हेड मौसी थी।इनके इलावा तीन लेडीज और दो जेंटज़ और थे। तीन लेडीज़ लीना,विधि और साची थी ,ये तीनों इसी अनाथाश्रम में पली बढ़ी थी। जेंटज़ में सतीश और आलोक थे वो भी उनके साथ अनाथाश्रम में पले बढ़े थे। इनमें विधि को छोड़ कर सभी दिन में बाहर काम करने जाते थे। विधि किचन संभालती थी , उसकी हेल्प के लिए एक नौकरानी रखी हुई थी । साफ सफाई और कपड़े धोने के लिए तीन अलग से नौकरानियां रखी हुई थी। ये चारों नौकरानियां अपने घरों से आकर काम करके वापस चले जाती थी।

घर में पांच हॉल थे एक लिविंग रूम और एक डाइनिंग रूम था और छह बाथरूम और छह टॉयलेट थे। एक हॉल में लड़के सतीश और अलोक के साथ सोते थे। एक हॉल में साची छह लड़कियां के साथ सोती थी। एक में विधि छह  लड़कियों के साथ और एक में मौसी और लीना छह लड़कियों के साथ।इनमें सबसे बड़ी बच्ची चौदह साल की और सबसे छोटी तीन साल की थी ऐसे ही सबसे बड़ा लड़का चौदह साल का था और छोटा सात साल का।

100%