जुनूनियत(दोस्ती की,प्यार की) Ch. 3

जुनूनियत(दोस्ती की,प्यार की) - Chapter 3

Posted by jasleen kaur • Oct 18, 2026 01:09 PM

घर में पांच हॉल थे एक लिविंग रूम और एक डाइनिंग रूम था और छह बाथरूम और छह टॉयलेट थे। एक हॉल में लड़के सतीश और अलोक के साथ सोते थे। एक हॉल में साची छह लड़कियां के साथ सोती थी। एक में विधि छह लड़कियों के साथ और एक में मौसी और लीना छह लड़कियों के साथ।इनमें सबसे बड़ी बच्ची चौदह साल की और सबसे छोटी तीन साल की थी ऐसे ही सबसे बड़ा लड़का चौदह साल का था और छोटा सात साल का।

उनका गुज़ारा ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ महीने पहले उनके अनाथाश्रम   के मालिक की डेथ हो गई। उसके बाद उसकी प्रॉपर्टी बच्चों ने बाँट ली। इस अनाथाश्रम की प्रॉपर्टी उसके छोटे बेटे के हिस्से में आई।

वो पिछले महीने यहाँ आया और मौसी से बोला, " मैंने ये अनाथालय की जगह बेचनी है। वैसे तो इस जगह की कीमत करोड़ों में हैं लेकिन अगर आप लेना चाहते हैं तो मैं आपको पचास लाख में दे सकता हूँ। आप मुझे पचास लाख दे दीजिए या आप अगले महीने तक ये जगह खाली कर दो। "

मौसी , " ऐसा मत करो बेटा । हम इतनी जल्दी कहाँ जाएंगे ? कुछ समय तो और तो बड़ा देते। "

मालिक , " देखिए मेरे पापा आपका बहुत मान करते थे । इसलिए आपको दो महीने का समय दे देता हूँ। आप तब तक कोई दूसरी जगह ढूंढ लीजिएगा। " कहकर वो वहाँ से चला गया।

अब इन सबको इस बात की चिंता थी कि ऐसी दूसरी जगह कहाँ से मिलेगी। इसलिए साची पैसे इकठ्ठे कर रही थी। वो इसके लिए कुछ भी कर सकती थी यहाँ तक कि चोरी भी। उसने सूरज के आदमियों को सोना समग्गल करते देखा था तब से ये उन पर नज़र रखती और इसने उनके पैसे लूटने शुरू कर दिए।

अब महीना ही बाकि रह गया था। बच्चों के सोने के बाद सभी बड़े मौसी के कमरे में  इकठ्ठे हुए।

मौसी, "अब सिर्फ महीना रह गया है। क्या करें हमें कहीं जगह ही नहीं मिल रही। हमारे पास बच्चे भी तो बहुत हो गए हैं।"

सतीश , "मौसी आपसे कहा था कि हम बच्चों को गोद दे देते हैं ,इससे इतने बच्चे ना होते हमारा खर्चा भी कम होता और ये भी अपने घर खुश रहते और अब हमें इनकी चिंता भी नहीं होती। "

आलोक, "अब जो हो गया सो हो गया आगे का सोचो क्या करना है ?"

मौसी , " एक मिनट मैं देखती हूँ हमारे पास कितना पैसा है ?" कहकर वो अलमारी से पैसे निकालने चली गई। उन्होंने इन सबका इकठ्ठा किया हुआ पैसा लाकर टेबल पर रख दिया। पिछला बीस लाख और ये बाकि के पैसे हैं। सब मिला कर चालीस लाख है। इतने से पैसों में घर नहीं आने वाला। कोई किराए का घर ले लेते हैं । "

साची , "हाँ मौसी ठीक कह रही है। ऐसा ही करते हैं कि मालिक पचास लाख कह रहा था उसे मिन्नत करके चालीस में मनाने की कोशिश करते हैं। शायद मान ही जाए। चलो अब सो जाओ। कल काम पर भी जाना है। " मौसी के पास लीना बैठी थी उन्होंने लीना को पैसे पकड़ाए और कहा , " लो लीना इसे अलमारी में रख दो। " लीना ने वो पैसे अलमारी में रख कर लॉक लगा कर चाबी मौसी को वापस दे दी। सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए।

अगले दिन सब उठ कर तैयार होकर खाना खाने डाइनिंग टेबल पर पहुंचे। स्कूल जाने वाले बच्चे भी तैयार हो गए थे। छोटे बच्चे अभी सो रहे थे। सभी नाश्ता करने लगे।

मौसी , "लीना नहीं आई। उसने जाना नहीं है क्या ?"

विधि, "वो आज जल्दी गई है। कह रही थी कि आज ऑफिस में चेकिंग है। " सभी अपना खाना खा कर अपने अपने काम पर चले गए।

साची गैराज में गई और अपना बाइक लेकर अपने काम पर निकल पड़ी। कुछ आगे आकर वो एक बिल्डिंग में गई। वहाँ के एक फ्लैट का दरवाज़ा खोल कर अंदर गई। वहाँ दो लोग और थे एक ब्राइट येलो शर्ट में और दूसरा पिंक शर्ट में दोनों ही बड़े अजीब लग रहे थे ।

साची बोली, " हेलो येलो एंड पिंक। "

दोनों एक साथ बोले, " हेलो  । "

येलो बोला, " कैसा चल रहा है ?"

साची, " कुछ समझ नहीं आ रहा। मैं उन्ही के पीछे हूँ। अब वो लोग खुद मुझे ढूंढेंगे। तब मैं उनके ग्रुप में शामिल हो जाऊंगी। "

पिंक , " गुड । आज की उनकी डिटेल ये रही। "  एक पेपर साची को देते हुए वो बोला। फिर वो दोनों बाहर आकर अलग अलग डायरेक्शन में चले गए। साची उस कमरे के साथ बने बैडरूम में गई और कब्बोर्ड खोल कर उनमें से कपड़े निकाले और साथ बने ड्रेसिंग रूम में चली गई।

कुछ देर बाद उस फ्लैट के साथ वाले फ्लैट में से एक हैंडसम सा लड़का निकला। जिसने लैदर की पैंट के साथ लैदर की  जैकेट और उसके नीचे वाइट शर्ट पहना था उसने लैदर के ही हाई नैक के जूते पहने थे। उसके कंधे तक लंबे बाल उसे और स्मार्ट दिखा रहे थे। वो मस्त चाल से लिफ्ट में आया। लिफ्ट में खड़ी तीन लड़कियां उसे देख कर एक दूसरे को इशारे करने लगी। सबकी नज़रें उसी पर थी।

पूरब एक मीटिंग के लिए इसी बिल्डिंग के पास एक होटल में आया था। वो जैसे ही बिल्डिंग के पास से गुज़रा तो उसकी नज़र कार के साइड मिरर में दिख रहे रॉयल एन्फील्ड पर पड़ी। उसने नंबर देखा। उसने अपने चारों वाले ग्रुप में मैसज किया " शिकार होटल मून व्यू के पास  है। मैं उसका पीछा करता हूँ। " वो तीनों भी उसी तरफ निकल पड़े।

पूरब ने ड्राइवर को इसी तरह खड़े रहने को कहा। कुछ देर बाद वो बाइकर बाइक लेकर आगे निकल गया। पूरब ने ड्राइवर को उसका पीछा करने को कहा। बाइक तो हवा से बात करता हुआ निकल गया। उनकी कार भी तेज़ थी वो कुछ देर तक तो उसका पीछा करते रहे फिर जाम में फंस गए। वो बाइकर किसी पतली गली से निकल गया। तभी पूरब का फोन बजने लगा।

पूरब फोन उठाकर बोला, " हांजी पापा जी। "

पापा, "कहाँ रह गया तू ? हम तेरा कब से इंतज़ार कर रहे हैं। जल्दी अंदर आ। "

वो डरते हुए बोला, "वो ..... पापा जी मैं जाम में फंस गया हूँ ।थोड़ी देर में आता हूँ।"

पापा , " क्या ? जाम ? ओए ये क्या कह रहा है ? लिफ्ट में कौन सा जाम लगता है ? मैंने खुद तेरी कार को होटल के पास देखा था। "

100%