रूह बेइंतहा इश्क़ - Chapter 1
जयपुर ........
एक बड़ा सा दो मंजिला बंगला ,जिसके बाहर नेम प्लेट पर," चौहान विला " लिखा हुआ था ,उसी बंगले के अंदर एक कमरे में बेड पर लड़की सो रही थी ,वो बार बार इधर उधर करवटे बदल रही थी , सोते हुए उसे अपने पास किसी के होने का एहसास हो रहा था ।
उसके कान के पास कुछ फुसफुसाहट हुई , तो वो एक दम से उठ कर बैठ गई ,,, ,,,,,,
उसने इधर उधर नजर घुमा कर देखा , इस वक्त कमरे में अंधेरा था , डर से उसकी धड़कने बड़ी हुई थी , कमरे में स्नाटा फैला हुआ था, उस स्नाटे में गड़ी की आवाज टिक टिक .. टिक आ रही थी, ,,,,,,,
थोड़ी देर बाद उसके कान में फिर से कुछ फुसफुसाहट हुई , अब तो डर से उसकी हालत खराब हो गई थी , उसका गला सूखने लगा ,,,,,,
पानी पीने के लिए उसने पास के टेबल से गिलास पकड़ा वो भी खाली था ,,,,,,, वो बेड से उठी , पानी पीने किचन की तरफ चल पड़ी ,,,,
अचानक चलते चलते वो रुक गई , उसके पैर के नीचे कुछ था , उसने पैर उठा कर देखा तो वहा गुलाब का फूल था ।
वो हाथ बड़ा कर नीचे से फूल उठाने लगी थी कि फूल सरक कर डाइनिंग टेबल के नीचे चला गया ,,,,,,
वो कुछ देर तक उस गुलाब के फूल को देखती रही फिर डरते हुए धीरे धीरे चल कर टेबल के पास पहुंची , डर से उसका पूरा चेहरा पसीने से लथपथ था, वो अपना गला गीला करते हुए झुक कर फिर से फूल उठाने लगी कि ,टेबल के नीचे से एक हाथ निकला ।
जिसके लंबे लंबे नाखून , हर जगह कट लगे हुए , उनमें में से खून रिस रहा था , हाथ का मास लटक रहा...उस डरवाने हाथ ने उसको पकड़ कर टेबल के नीचे खीच लिया ,,,,,,,,,,
" आआह्ह्हह्ह "
इसी के साथ पूरे घर में एक चीख गूजी...........
वो लड़की हाफ्ते हुए उठ कर बैठ गई , उसने अपने चारों ओर देखा,,,,खुद को अपने कमरे पाकर उसने राहत की सांस ली कि ये सिर्फ़ उसका सपना था,,,,वो सपने के बारे में सोच रही थी ,तभी खिड़की के पास एक साया आ गया और अचानक लड़की को गर्मी के मौसम भी उसे ठंड का एहसास होने लगा।
" तुझे कितनी बार बोला है की रात को भगवान का नाम लेकर सोया कर , पर नही तुम्हे तो रात को भूतो की फिल्मे देखकर ही सोना होता है , फिर ऐसे ही सुबह सुबह चीख कर पूरे घर को इक्ट्ठा करना होता है तुमने,
एक 70 से 75 साल की औरत , उस लड़की को बोलती है ,जो अभी चीख कर उठी थी।
क्या दादी , सुबह सुबह ही आप अपनी राजकुमारी को डांटने लगी , वो लड़की उठ कर उस औरत के , जानि की अपनी दादी के गले लगते हुए बोली,,,,,,,।
' अच्छा मैं तुम्हे डांट रही हूं,,,,!!! , अपनी ये नौटकी बंद करो जाकर तैयार हो जाओ , फिर तुम्हारी मां आकर सच में तुम्हे डांट लगा देगी , उसकी दादी प्यार से उसके सर पर हाथ फेरते हुए बोली ,,,,, ।
" मेरी प्यारी दादी है ना मुझे उनकी डांट से बचाने के लिए " वो लड़की उनकी गाल पर किस करते हुए बोली।
" बदमाश " दादी ने प्यार से उसकी गाल पर चपत लगाई
' ओके दादी मैं अभी तैयार होकर आती हु , ये बोल कर वो लड़की बाथरूम में चली गई ,,, और उसकी दादी बाहर ,,,,,,,
वो साया अभी भी खिड़की पर दिखाई दे रहा था ,पर आस पास कोई भी नही था,,,ना शरीर ,ना कोई अक्स,ना कोई रूह।
" लबों पे अल्फाज़ नही...
रूह की कोई आवाज़ नही...
शक्ल की झलक तो मिली,,,
पर अब भी तुमसे रूबरू होने की चाह अधूरी
इंतजार है वही मिलने का जहा शुरू हुई कहानी थी "
वो साया उसे देखते हुए बोला ,उसके चेहरे पर अजीब से भाव थे और आँखें पूरी तरह काली वो कुछ देर तक उसे यूही देखता और फिर वहा से गायब हो गया।
थोड़ी देर बाद वो लड़की नहा कर आई और शीशे के सामने खड़ी होकर तैयार होने लगी।
( ये थी 23 साल की अनिका चौहान , दूध सा गोरा रंग , काली गहरी आंखे ,लंबी तीखी नाक , गुलाब की पंखुड़ियों जैसे होंठ और होठों के पास काला तिल , कंधे से नीचे तक बाल , परफेक्ट फिगर ।)
अनिका की फैमिली में उसकी दादी ( शकुतला चौहान) , पापा ( सुमेर चौहान ) मां ( अंजना चौहान) ,। भाई ( अंकित चौहान ) , भाभी ( हीना चौहान ) उनका तीन साल का बेटा अंश चौहान।
नीचे नाश्ते के टेबल पर बैठे सब अनिका का वेट कर रहे थे,,,,।
' पापा हम अनु को अपने साथ मुंबई ले जाकर ठीक तो कर रहे है ना , अंकित ने कहा ।
भाई साहब ( सुमेर जी के बड़े भाई प्रताप चौहान ) ने सब को आने को कहा है , आखिर नंदिनी की शादी है वो भी चाहती है की शादी तक वो अनु के साथ रहे ,,,,, सुमेर जी ने अंकित से कहा ।
" पर पापा दो साल पहले अनु के साथ वहा जो कुछ भी हुआ है ,उसके बाद भी आप चाहते है कि अनु मुंबई जाए " अंकित ने परेशान होते हुए कहा।
" अंकित बेटा हम अनु यहां छोड़ कर भी नही जा सकते , अगर हम उसे छोड़ कर चले भी जाए तो उसके दिमाग़ में सो सवाल आयेगे ,जिनके जवाब हम दे नही पाएंगे " सुमेर जी ने कहा।
" तुम दोनों चुप करोगे , अगर गलती से कही अनु ने कुछ सुन लिया तो " शकुतला जी ने दोनों को चुप कराते हुए कहा।
" और दादी अगर उस को वहा जाकर कुछ याद आया या वहा उसकी तबियत ख़राब हो गई तो ? " अंकित ने पूछा।
" कोन कहा जा रहा है और किसकी तबियत ख़राब हो जाएगी " अनिका की आवाज़ सुन कर सब चौंकते हुए उसे देखने लगे।
Wait for next part.....
कहानी का पहला पार्ट कैसा लगा पढ़कर जरूर बताएं और मुझे स्पोर्ट करे।
धन्यवाद।🙏🙏