रूह बेइंतहा इश्क़ Ch. 2

रूह बेइंतहा इश्क़ - Chapter 2

Posted by Pooja • Nov 16, 2026 12:58 PM

" तुम दोनों चुप करोगे , अगर गलती से कही अनु ने कुछ सुन लिया तो " शकुतला जी ने दोनों को चुप कराते हुए कहा।

"  और दादी अगर उस को वहा जाकर कुछ याद आया या वहा उसकी तबियत ख़राब हो गई तो ? " अंकित ने पूछा।

" कोन कहा जा रहा है और किसकी तबियत ख़राब हो जाएगी " अनिका की आवाज़ सुन कर सब चौंकते हुए उसे देखने लगे।

अब आगे.....

" गुड मॉर्निंग एवरीवन,  आप सब मुझे ऐसे क्यू देख रहे है और आप क्या बातें कर रहे थे " अनिका डायनिंग टेबल पर बैठते हुए बोली ।

बाकी सब भी  उसे गुड मॉर्निंग विश करते है और राहत की सांस लेते कि उसने ज्यादा कुछ नहीं सुना।

" तुम्हारे पापा नंदिनी की शादी में जाने का बोल रहे थे "

अंजना जी अनिका से बोली।

"ओह वाउ,,,,,,मतलब हम सब नंदिनी दी की शादी में मुंबई जा रहे है ,,,,,,,,,, पूरे पांच साल बाद में दी से मिलूंगी और मेरा मुंबई जाने का सपना भी पूरा हो जाएगा "अनिका एक्साइटेड होकर बोली ।

उसकी इस बात से सब एक दुसरे की तरफ देखने लगते है।

सुमेर जी :- आप सब अपनी अपनी पैकिंग कर लेना ,  दो दिन बाद हम मुंबई जायेगे ,,,,,।

अंकित :- पापा अगर मैं अगले हफ्ते आ जाऊं तो ,,,,!!!

ऑफिस का काम भी तो संभालना है ,,,,,, ।

सुमेर जी :- तुम ऑफिस के काम की टेंशन। मत लो ,,,मैने दीपक ( मेनेजर) को सब समझा दिया है ,,,वो संभाल लेगा ,,,,हम वहा से ही वीडियो कॉल से सब काम और मीटिंग्स भी हैंडल कर लेगे ,,,,,।

अंकित : - ओके पापा,,,,,।

नाश्ता करने के बाद सुमेर और अंकित ऑफिस चले जाते है,,,,,, बाकी सब भी अपने  काम में लग जाते है ,,,,,

अनिका जब रूम में आई तो उसका फोन बज रहा था।

"आ गई अपनी छोटी बहन की याद  नंदिनी दी ,,,,,!??? " अनिका फोन उठाते  ही मुंह बनाते हुए बोली,,,

नंदिनी ( वीडियो कॉल पर ) - ओह ,,,,,तो हमारी छुटकी नाराज है ,,,,,,,!!!!

अनिका :-  हम्मम ,,,,  शादी की डेट फिक्स हो गई और आपने हमे बताया भी नही ,,,,,

नंदिनी :- अनु हमे भी कल ही बताया था  पापा ने , अगर पता होता तो तुम्हे न बताते ,,,,

अनिका :- मजाक कर रहे थे दी ,,,,, वैसे  congratulations,,,,,,,, आपकी शादी की डेट फिक्स हो गई है।

नंदिनी :- थैंक्यू अनु ,, ,,,,,।

अनिका :- दी कम से कम जीजू की फोटो ही भेज दीजिए , देखे तो सही कोन है जिसने हमारी नंदू दी की जिंदगी में घुसपेठ करने की कोशिश की है ।

नंदिनी :- अनु बहुत बोलने लगी हो , मुंबई आओ फिर बताते है तुम्हें और रही बात तुम्हारे जीजू की फोटो देखने की वो हम तुझे पहले ही बता चुके है कि हम तुझे उनसे सामने से मिलाएगे।

अनिका :- ओह ओ,,, ' जीजू ,उनसे ',,क्या बात है  दी आप तो अभी से बदल गई है ( वो शरारत से बोली ) , चलिए आप की बात मान लेती हूं , अब आपके उनसे और मेरे जीजू से मैं सामने से ही मिलूंगी ,वैसे भी मैं मुंबई आने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं , पहली बार मुंबई आ रही हूं , आप तैयार रहिए मुझे मुंबई घुमाने के लिए "

अनिका की पहली बात सुन कर नंदिनी शर्मा गई थीं लेकिन आखिर में कही उसकी बात सुन कर नंदिनी खामोश हो गई थी।

अनिका :- क्या हुआ दी आप चुप क्यूं हो गई , क्या आप मुझे मुंबई नही घुमाएगी ।

नंदिनी :- तुम पहले मुंबई आ जाओ फिर तुम्हे घुमाने भी ले जायेगे ।

नंदिनी की बात सुन कर अनिका खुश हो गई।

ऐसे ही वो दोनो थोड़ी देर  बाते करती है,,,,,,,,

रात के समय ( सुमेर जी का कमरा)

अंजना जी : -  सुमेर जी मुझे अनु की टेंशन हो रही है , वहा जाकर अगर अनु को कुछ याद आने लगा तो ,,,कही उसकी तबियत ना बिगड़ जाए,,,,,,।

"मां सही कह रही है ,,, पापा,,  "अंकित  ने कहा ,,,,, जो इसी बारे में बात करने के लिए उनके कमरे में आया था ,और उसके साथ हीना भी थी,,,,,।

हीना :- जी पापा ,,,,,मां और अंकित सही कह रहे हैं,,,,,, डॉक्टर ने कहा भी था कि ,, अगर अनु   ने  उस घटना के बारे में कुछ भी याद करने की कोशिश की तो वो उसके लिए सही नही है, और वो वापस वही जा रही है जहा दो साल पहले उसके साथ वो हादसा हुआ था।

सुमेर जी :- मुझे सब याद है ,,,,,,,हम उसे कुछ भी याद दिलाने की कोशिश नही कर रहे ,,,,,, वो बस वहा जा रही है ,,,, जब तक हम कुछ कहेंगे ही नही उसे कैसे याद आएगा ,और वैसे भी मैने डॉक्टर जोशी से बात कर ली है, उन्होंने कहा है कि हमें बस उसका ध्यान रखना होगा ।

अंकित :-  शायद आप सही कह रहे है पापा ,,,,,,, जब तक हम उसे कुछ बताएंगे ही नही तो वो सब याद करेगी ही क्यों,,,,, आई होप सब ठीक हो ,,,,,,।

" आप टेंशन मत लीजिए , सब सही होगा ,हम सब अनु का अच्छे से ध्यान रखेंगे " हीना ने कहा।

" हम्मम " अंकित ने सिर हिलाया।

ओके गुड नाईट मां पापा ,,,, हम जाकर सोते है ,,,,आप भी सो जाइए,,,,,

वो दोनो भी हीना और अंकित को " गुड नाईट " विश करते है ,,,,,।। उसके बाद हीना और अंकित अपने कमरे में चले गए ।

अनिका का कमरा ......

अनिका  बेड पर सो रही थी।

तभी अचानक से  कमरे की लाइट्स जगने बुझने लगी ,,,,,फिर एकदम से सारी लाइट्स बंद हो गई और कमरे में गहरा अंधेरा हो गया। चारों ओर सन्नाटा पसरा चुका था और उस सन्नाटे को चीरती हुई खिड़की खुलने की आवाज़ आई।

खिड़की अपने आप खुल गई थी ,,,,,खिड़की से एक साया अंदर आया।

वो साया अनिका को देखते हुए धीरे धीरे उसके करीब आना लगता है , साया अनिका तक पहुंचता ,,,,उससे पहले ....।

Wait for next part.....

आज का भाग कैसा लगा पड़ कर जरूर बताएं और मुझे स्पोर्ट करना ना भूले।

धन्यवाद।🙏🙏

100%