रूह बेइंतहा इश्क़ Ch. 3

रूह बेइंतहा इश्क़ - Chapter 3

Posted by Pooja • Nov 17, 2026 02:42 PM

अचानक से  कमरे की लाइट्स जगने बुझने लगी ,,,,,फिर एकदम से सारी लाइट्स बंद हो जाती,,,,,,, और कमरे में गहरा अंधेरा हो गया। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था और उस सन्नाटे को चीरती हुई खिड़की खुलने की आवाज़ आई।

खिड़की अपने आप खुल गई थी ,,,,,खिड़की से एक साया अंदर आया।

वो साया धीरे धीरे उसके करीब आने लगता है , साया अनिका तक पहुंचता ,,,,उससे पहले ....।

अब आगे

साया धीरे धीरे उसके करीब जा रहा था,,,,,,,,,,,,,,,,

वो साया उसे छू पाता,उससे पहले ही उसको एक तेज झटका लगा,,,,,,,,वो अनिका से दूर हो गया,,,,,,,,साए ने जब अनु को देखा ,,,,,उसके हाथ में रुद्राक्ष का ब्रेस्टलेट था,,,,,,,,, ये दादी ने उसे सुबह ही पहनाया था ,,की उसे रात को बुरे सपने न आए,,,,,,।

" तुझे मुझ से दूर भेजे

ऐ किसी की हैसियत नहीं

ज़माना है कि मौत दूरी ले आया

पर वादा है मेरा मौत ही मिलाएगी अब हमें  "

वो साया ये बोल कर एक नज़र अनिका को देख कर वहा से गायब हो गया।

अगले दिन सब अपनी अपनी पैकिंग करने में व्यस्त हो जाते ,,,,,,,,

ऐसे दो दिन निकल जाते ,,,,,,,,, सब तैयार होकर गाड़ी में बैठ गए। अनिका को छोड़ कर बाकी सब के चेहरे पर टेंशन थी पर नंदिनी की शादी में जाना भी जरूरी था इसलिए सब भगवान के भरोसे छोड़ कर वो सब मुंबई के लिए एयरपोर्ट निकल गए।

एयरपोर्ट पर

अंकित :- फ्लाइट का टाइम हो गया ,,, चलो सब अपनी अपनी सीट पर बैठ जाओ,,,,,,

सब जाकर बैठ जाते है,,,,,,,,,हसी खुशी ये सफर बीत जाता है,,,,,फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करती है ,,,,वो सब बाहर आते है ,,,,,,,,

" चाचा जी ,,,,, इधर देखिए हम यहां है " एक 28 ,29 साल के लड़के ने उन सब को पीछे से आवाज लगाई,,,,।

"रौनक भैया ",,, अंकित उसके पास आकर उसे गले लगाते हुए बोला,,,,,,,," कैसे है आप  ,,,,!!!  "

" हम भी ठीक है ,,,अपनी बता तू छोटे ,,,,!!! बड़ा फिट हो गया है ,,,,,पहले तो गुबारे जैसा फुला हुआ था,,,,,,," रौनक भी उससे मिलते हुए बोला,,,,

" क्या भैया ,,,, आप मेरा मजाक उड़ा रहे ...!!!! मैं पहले भी ठीक ही था ,,,, बस थोड़ा सा हेल्थी था "अंकित ने कहा ,,,,,,,,,।

दादी :- तुम दोनो मिलते ही शुरू हो गए ,,,,,आपस में ही लगे हो ,,,,हम भी आए है  साथ में हमे भूल गए क्या ,,,,!!

रौनक :- अरे दादी आप तो जान है ,,,, हम सबकी , आपको कैसे भूल सकते है,,,,,

फिर वो दादी ,अंजना और सुमेर जी के पैर छूता है,,,,,

रौनक:- कैसी है हीना आप ,,,,, और मेरी छुटकी कहा है,,,,??

हीना :- हम ठीक है भैया ,,,,,आपकी छुटकी मुंह फुलाकर पीछे खड़ी है,,,,,

रौनक उन सबके पीछे देखता है ,तो अनु बचो जैसा मुंह बना कर सबके पीछे खड़ी थी,,,,,

रौनक :- छुटकी अपने भैया से नही मिलूगी,,,,!!!

अनिका :- नही ,,,, आप पहले सबसे मिल लीजिए ,,,,,

रौनक :- अच्छा बाबा सॉरी न  ,,,,अब ऐसे मुंह मत फुलाओ,,,देखो मैं तुम्हारे लिए क्या लाया हु ,,,,,,

वो अपनी पॉकेट में से चॉकलेट निकाल कर दिखाते हुए बोला,,,,,।

"थैंक्यू भाई " अनिका उससे चॉकलेट लेकर गले लगते हुए बोली ,,,,,,,,,

"देखो तो अभी पहले कैसे मुंह फुलाकर बैठी थी,,,,अब एक चॉकलेट से मान भी गई,,,,," अंकित उसको ऐसे देखते हुए बोला ,,,,,,।

" बले ( बड़े )  पा आप ( ने )  ले बूई को चोको ( चॉकलेट ) दी,,, मुशे ( मुझे ) भी चाइए ( चाहिए ) " अंश अपने तोतली सी आवाज़ में बोला।

" मैं अपने राजकुमार के लिए भी लेकर आया हूं चॉकलेट  ,ये लो " रौनक अंश को गोद में उठाते हुए चॉकलेट देकर बोला।

" थैंकु ( थैंक्यू ) बले पा " अंश उसकी गाल पर किस करके बोला।

" वेल कम बच्चा " रौनक भी अंश की गाल पर किस करते हुए बोला।

रौनक ,,,,दादी , सुमेर जी ,और अंजना जी को ड्राइवर के साथ गाड़ी में बैठा देता ,,,,,,,

उसकी गाड़ी में अनिका और हीना पिछली सीट पर बैठ जाती है,,,,,अंकित उसके साथ आगे बैठता है ,अंश अंकित की गोद में सो रहा था।

रौनक गाड़ी चलाते हुए  " छोटे ऑफिस का काम कैसा चल रहा है "।

अंकित : - अच्छा चल रहा है भैया,,,,,, ,' भाभी कैसी है और हमारी प्रिंसेस ( रौनक की बेटी  आरोही जो की 4 साल की है ) वो कैसी है ,,,,,,

रौनक : - आशी ( रौनक की वाइफ ) भी ठीक है ,,, प्रिंसेस की मैं क्या बताऊं कैसी है ,,, वो तू खुद ही देख लेना कितनी शरारती है ।

" सब बच्चे शरारती होते है और इनकी शरारतों से ही घर में रौनक लगी रहती है " अंकित ने कहा।

" हा ये सही कहा तूने छोटे ,  ऑफिस से जब घर आता हूं तो रूही खुश होकर मुझे ( आरोही को प्यार से सब रूही बोलते है ) दिन भर की अपनी शरारतें, क्या खेला ,क्या सब बताती है तो उसके चेहरे की स्माइल देख कर दिन भर की थकान उतर जाती है।

" हम्मम , ठीक कहा आप ने , जितना भी थकावट ,परेशानी हो वो पल भर खतम हो जाती है " अंकित अंश का माथा चूमते हुए बोला।

वो दोनो  आगे बैठे आपस में बातें करने में लगे हुए थे ,,,,

अचानक पीछे बैठी अनिका को एक अजीब सी बैचेनी होने लगी,,,, उसकी धड़कने अलग ही लय में चलने लगी। उसने एक गहरी साँस छोड़ी और अपना सिर  खिड़की से टिका कर बैठी बाहर देखने लगी ,,,,।

" क्यूटीपाई " अचानक उसके कानो में ये आवाज गूंजी।

उसने इधर उधर देखा।

हीना , अंकित और रौनक आपस  बातों में लगे थे हुए थे।

अनु ने अपना सिर झटका और फिर बाहर देखने लगी ।

" खतम चाहत का हर एक फ़साना होगा,,,

ना कोई इश्क ,ना ही कोई दीवाना होगा,,,

इस कदर फिर से आ गए हो सामने मेरे,,,

पहले जानाँ था , अब जान से जाना होगा "

साया गाड़ी को जाते हुए देख कर बोला,,,, और  अजीब तरह मुस्कराते हुए वो साया उनकी गाड़ी में पीछे चलने लगा।

Wait for next part........

आज का भाग कैसा लगा जरूर बताएं और मुझे स्पोर्ट करे।

धन्यवाद।🙏🙏

100%