रखैल - Chapter 2
आराध्या एक किसान परिवार की बेटी थी, वह पूरा गांव ठाकुरों का ही था और उसमे ठाकुर जसवंत सिंह गांव के मुखिया थे वह रूपए पैसे से गांव वालों से बाकी काफी ताकतवर थे क्योंकि उन्हें अपने पूर्वजों से काफी जमीन जायदाद धन दौलत मिली थी उसके पूर्वज भी किसी जमाने में वहां के शासक हुआ करते थे और ऐसे में ठाकुर जसवंत सिंह जन्म से ही काफी अमीर और ताकतवर थे लेकिन वह एक नंबर के घटिया और नीच इंसान थे लेकिन वह हमेशा लोगों के सामने अच्छे होने का दिखावा करते थे परंतु हर कोई उसकी सच्चाई जानता था लेकिन उसके डर की वजह से कोई कुछ नहीं बोलता था, क्योंकि अगर कोई भी उसके खिलाफ बोलने की कोशिश करता ना तो मुखिया या तो उसे जान से मरवा देता था या फिर उसकी हालत इस तरह कर देता था कि उसकी जिंदगी नरक हो जाती थी ऐसे में बस लोग उससे बहुत ज्यादा डरे सहमें रहते थे और चाहते हुए भी कुछ नहीं बोल पाते सिर्फ उसकी हां में हां मिलाते थे ।
ऐसे में अय्याशी और रंगीन मिजाजी जसवंत सिंह का गांव की कुछ औरतों के साथ भी नाजायज रिश्ता था ऐसे में उसकी नजर आराध्या के ऊपर भी ना जाने कब से थी लेकिन गांव वालों के सामने अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए वह ऐसे ही किसी मौके की तलाश में था जिससे वह आराध्या को हमेशा के लिए पा सके क्योंकि वह ऐसे तो आराध्या को हासिल नहीं कर सकता था ।
वही अयोध्या 22 साल की काफी खूबसूरत थी, उसके घर वाले उसके लिए रिश्ता तलाश कर रहे थे जिससे जल्दी से जल्दी आराध्या की शादी करके वह लोग अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो सके लेकिन मुखिया जसवंत सिंह वह आराध्या को अपने हाथों की कठपुतली बनाना चाहता था,वह शादीशुदा होने के साथ तीन बच्चों का बाप और आराध्या के पिता की उम्र से बड़ा होने के बाद भी आराध्या के प्रति उसकी नजरों में सिर्फ **** भरी थी ।
वही ठाकुर जसवंत सिंह उसका छोटा भाई वह आवारा और शराबी था गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ करना परेशान करना, कुछ औरतों के साथ तो उसके नाजायज रिश्ते भी थे क्योंकि अय्याशी करना यही उसकी आदत थी, उसके साथ रहने से गांव के काफी सारे लड़के भी गलत संगत के असर में आ गए थे और सारा दिन बस आवारागर्दी करते हुए घूमते थे क्योंकि ठाकुर सम्राट सिंह का हाथ उनके ऊपर जो था ऐसे में ठाकुर सम्राट सिंह उसकी हरकतों से गांव में हर कोई परेशान था ।
वैसे जब लोग ठाकुर सम्राट सिंह उसकी शिकायत ठाकुर जसवंत सिंह से करते तो वह सबके सामने अपने छोटे भाई सम्राट को काफी कुछ सुनाता और उस पर हाथ भी उठा देता था क्योंकि जसवंत सिंह लोगों के सामने तो बड़ा दिखावा करते थे क्योंकि उसे पता था अगर लोगों के सामने उसने दिखावा नहीं किया तो गांव के लोग उसका साथ नहीं देंगे तो फिर वह मुखिया नहीं बन पाएगा ।
वही ठाकुर जसवंत सिंह के छोटे भाई की दोस्ती गांव के बहुत सारे आवारा लड़कों से थी और इसी तरह उसकी दोस्ती आराध्या के भाई अरुण से भी थी अरुण भी एक नंबर का आवारा शराबी और निकम्मा इंसान था रोज रोज जुआ खेलने आवारागर्दी करना शराब पीना यही उसकी आदत थी ।
वैसे आराध्या सारे दिन अपनी मां-बाप के साथ घर का कामकाज करती थी परंतु अपने भाई से ज्यादा उसे कभी अपने मां-बाप से प्यार नहीं मिला, क्योंकि उसके मां-बाप उसके भाई से ही प्यार करते थे यह देखकर वह हमेशा सोचती कि क्या मां-बाप ऐसे होते हैं जिसके लिए बेटा ही सब कुछ हो, जहां हर बार बेटियों से ज्यादा बेटों को महत्व दिया जाता हो और शायद यह उसके मां-बाप के ज्यादा लाड़ प्यार का ही नतीजा है कि अरुण शायद अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं समझ पाया था और गलत रास्ते पर चला गया क्योंकि उसकी हरकतों के बारे में जानते हुए भी उसके मां-बाप कभी उसे ठोकते नहीं थे, हमेशा उसकी गलती पर साथ देते थे ।
वही अरुण की उम्र 30 साल से ज्यादा हो गई थी लेकिन उसकी हरकतों की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी और उसके मां-बाप उसे एक बच्चा ही समझते थे और कभी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के बारे में भी नहीं सोचते थे ।
तब यह सब कुछ देखकर आराध्या कभी अपने मां-बाप से इस बारे में बोलती कि भाई सा को भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए आगे उन्हें ही तो सारी जिम्मेदारी उठानी है तो उसके मां-बाप उसकी बात समझने की बजाय गुस्से में उस पर ही चिल्लाने लग जाते की तुझे इन सब की क्या टेंशन है हमारा बेटा सब संभाल लगा अभी उसके खेलने कूदने के दिन है मतलब हर बात पर आराध्या को गलत और उसके भाई को ही सही साबित किया जाता था । ऐसे में आराध्या ने भी कुछ बोलना बंद कर दिया था ।
जब आराध्या 18 साल की थी तो अपनी मां के साथ खेत पर से आ रही थी तभी जसवंत सिंह की नजर आराध्या पर पड़ गई और वह पहली नजर में ही उसे पाने के लिए बेताब हो उठा, अब तो उसे रात को भी ठीक से नींद नहीं आती थी बस आराध्या ही उसके दिमाग में घूमती रहती थी ऐसे में उसकी एक झलक देखने के लिए वह अक्सर किसी न किसी बहाने आराध्या के घर पर आने लगे थे और **** भरी नजरों से उसे घूरने लगे थे, यह देखकर आराध्या को गुस्सा तो बहुत आता लेकिन अपने घर वालों के सामने कुछ बोल नहीं पाती क्योंकि उसे पता था कि उसे ही डांट पड़ेगी।
वही ठाकुर जसवंत सिंह ने आराध्या के बाबोसा ठाकुर सुंदर सिंह को अपना दोस्त बताते हुए उसे अपने ही कारखाने में काम भी दे दिया था इसके साथ में वह हमेशा किसी न किसी बहाने से उसकी रूपयों पैसों में मदद करते थे जिसकी वजह से आराध्या के घर वाले तो हमेशा ठाकुर जसवंत सिंह के गुणगान गाते रहते थे जबकि इसके पीछे की असली वजह क्या चीज है आराध्या को अच्छे से समझ में आ रही थी लेकिन आराध्या के मां-बाप को तो ठाकुर जसवंत सिंह भगवान नजर आ रहे थे ।