रखैल Ch. 3

रखैल - Chapter 3

Posted by Mamta Meena • Nov 18, 2026 09:24 AM

वही एक दिन आराध्या के भाई अरुण और ठाकुर जसवंत सिंह के  छोटे भाई की सम्राट के बीच में झगड़ा हो गया और ऐसे में शराब के नशे में दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे और झगड़ा करते वक्त एक दूसरे से भिड़ गए थे तो उनके जो आवारा दोस्त थे उन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की और इसी बीच बचाव में गलती से सड़क से नीचे पुलिया की तरफ सम्राट को धक्का लग गया जिससे उसका सिर नीचे पड़े हुए एक पत्थर से टकरा गया और मौके पर ही वह इतना ज्यादा फट गया की बहुत ज्यादा खून बहने लगा ।

अब सम्राट को इस तरह पुलिया से नीचे गिरते हुए देखकर सब लोगों के होश उड़ गए सभी वहां भागते हुए पहुंचे तो सम्राट की हालत देखकर चारों तरफ अफरा तफरी मच गई ।

तभी अरूण का एक दोस्त अरुण की तरफ देखकर घबराते हुए बोला यह क्या किया तुमने अरुण, अब बड़े ठाकुर साहब तुम्हें छोड़ेंगे नहीं, देखो छोटे ठाकुर साहब की क्या हालत हो गई है कहीं उनकी जान ना चली जाए ।

यह सुनकर तो अरुण के होश उड़ गए तब दूसरा लड़का बोला पूरा सिर फट चुका है चारों तरफ खून ही खून है अब पता नहीं क्या होगा ।

तब यह देखकर अरुण तो बहुत ज्यादा डर गया था और घबराते हुए वहां से भाग गया वही जो और लोग वहां पर थे उन्होंने सम्राट को संभाला और उसे वह लोग जल्दी ही अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल के अंदर कदम रखते ही उसकी मौत हो गई ।

वैसे जब सम्राट के दोस्त उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे ना तो रास्ते में ही कॉल करके इस बारे में ठाकुर जसवंत सिंह को बता दिया, यह सुनकर वह बहुत ज्यादा परेशान हो उठे और तुरंत ही अपनी आदमियों के साथ अस्पताल पहुंच गए, वैसे उन्होंने डॉक्टर को भी कॉल करके सम्राट को जल्दी संभाल लेने के लिए कहा लेकिन डॉक्टर कुछ कर पाते उससे पहले ही सम्राट की जान जा चुकी थी ।

वही अपने भाई की मौत पर ठाकुर जसवंत सिंह गुस्से में बौखला उठे, उन्होंने अपने आदमी अरुण को ढूंढने के लिए भेजे ऐसे में अरूण कही भाग पाता इससे पहले ही उसके आदमियों ने उसे पकड़ लिया और ठाकुर जसवंत सिंह के सामने लेकर आ गए थे ।

उस वक्त अरुण थर थर कांपे जा रहा था और हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा था लेकिन ठाकुर जसवंत सिंह तो इतने ज्यादा गुस्से में थे कि जैसे अभी अरूण की जान ले ले लेकिन वह कुछ भी जल्दी बाजी नहीं करना चाहते थे परंतु अपने भाई की मौत को भी नहीं भूल सकते थे, ऐसे में वह तो जैसे खून का बदला खून से लेना चाहते थे लेकिन कानून के होते हुए यह मुमकिन नहीं था क्योंकि उसे पता था कि अगर इस बारे में कानून को जरा सी भी बात पता चल गई तो उसके लिए मुसीबत पैदा हो जाएगी, फिर भी गांव वालों के सामने में इस तरह दिखावा करना चाहते थे जैसे सिर्फ उसका ही कानून गांव वालों के सामने चलता है ।

वही अरुण के घर वालों ने जैसे ही यह सुना तो उनके तो होश उड़ गए कि पता नहीं क्या होगा ऐसे में वे लोग रोते चिल्लाते हुए माफी मांगने के लिए ठाकुर जसवंत सिंह के घर पर गये क्योंकि उन्हें पता था कि अब वह लोग नहीं बच पाएंगे क्योंकि ठाकुर जसवंत सिंह उनके बेटे को तो जिंदा नहीं छोड़ेगा लेकिन उनकी भी जिंदगी नरक से बद्तर बना देगा इसलिए वह लोग हाथ जोड़कर अपने बेटे की गलती के लिए माफी मांग रहे थे परंतु ठाकुर जसवंत सिंह बहुत ज्यादा गुस्से में थे ।

अब पूरे गांव में यही चर्चा फैली हुई थी हर कोई यही कह रहा था कि अब अरुण जिंदा नहीं बचेगा और अगर जिंदा बच गया ना तो उसकी ही जिंदगी उसके ऊपर बोझ बन जाएगी पता नहीं ठाकुर अब अपने भाई की मौत का बदला किस तरह लगा ।

फिर ठाकुर जसवंत सिंह के कहने पर गांव के बीचो-बीच चौपाल पर पंचायत बैठाईं गई जिसमें अरुण और उसके घर वालों ने रोते हुए कांपते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी लेकिन ठाकुर जसवंत सिंह बार-बार अपने भाई की मौत की बात कह कर न्याय पर अड़े हुए थे ।

वैसे तो यह गांव की नाम मात्र की पंचायत थी क्योंकि फैसला तो ठाकुर जसवंत सिंह जैसा चाहते थे वैसा ही होना था ऐसे में पंचायत के पंचों द्वारा फैसला किया गया कि जैसा ठाकुर जसवंत सिंह सही समझे वैसा ही होगा ।

उस वक्त अपनी मां के साथ और गांव की दूसरी औरतों के साथ एक कोने में खड़ी थर थर कांपती हुई आराध्या के समझ में नहीं आ रहा था कि अब उसके भाई सा को पता नहीं क्या सजा मिलेगी लेकिन उसे नहीं पता था की अब बलि का बकरा उसे ही बनाया जाएगा, ठाकुर जसवंत सिंह अपनी गंदी नजर अपनी गंदी नियत पूरी करने के लिए अपने भाई की मौत के मौके का फायदा उठाना चाहेगा ।

वही ठाकुर जसवंत सिंह अपने भाई की मौत पर मन ही मन मुस्कुराने लगे क्योंकि अब कम से कम आदी प्रॉपर्टी का बंटवारा भी नहीं होगा और मैं खुद भी तो ऐसे ही मौके की तलाश में थे तभी तो उसने अपने भाई की किसी न किसी बहाने से अब तक शादी नहीं होने दी थी जबकि उसका भाई उम्र में 45 साल के आसपास होने को आया था ।अब सारी प्रॉपर्टी उसकी होने के साथ जैसा वह चाहेगा ऐसा ही होगा यह सोचकर ही उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई ।

फिर वह **** भरी नजरों से आराध्या को देखकर सब की तरफ देखते हुए बोले अगर ठाकुर सुंदर सिंह अपनी बेटी को हमारे घर पर सजा के तौर पर जीवन भर के लिए बनी बनाकर भेजें तो उसके बेटे को छोड़ दिया जाएगा ।

यह सुनकर तो सब लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा और सब लोगों के होश उड़ गए सब कभी ठाकुर जसवंत सिंह की तरफ तो कभी आराध्या की तरफ देखने लगे परंतु पूरी पंचायत में किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि ठाकुर जसवंत सिंह से दुश्मनी मोल ले सके या उसके खिलाफ जा सके ।

100%