“Rebirth: The Arrogant CEO’s First Love” - Chapter 1
एक मंडप पर , इस वक्त एक लड़की, घुंघट लिए बैठी थी। मगर उसके चेहरे पर , मुस्कान नहीं थी। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। जैसे वो इस वक्त बहुत दुखी हो।
वहीं उसके साथ बैठे लङके के चेहरे पर, इस वक्त नफरत थी। जैसे वो उस लड़की से बहुत नफरत करता हो। वो पंडित जी से बोला, पंडित जी आप मरना चाहते हैं ? या आप जल्दी शादी करवायेंगे ?
इतना बोलकर उसने ठंडी आंखों से , पंडित जी को देखा। जैसे ही पंडित जी की नजर उस शख्स पर पङी। वो डर से कांप गये।
वो जल्दी जल्दी मंत्र पढ़ने लगे। वो शख्स बहुत पावरफुल था। कुछ देर बाद दोनों के फेरों शुरू हुए। क्रितांश ने उस लड़की को जबरदस्ती खङा किया।
जिससे उस लड़की के आंखों में चोट आ गयी। उसकी आंखों से और भी तेजी से आंसू बहने लगे। वहीं लङकी की फैमिली वाले नम आंखों से उस लड़की को देख रहे थे।
जो अभी सिर्फ 20 साल की थी। मगर आज उसकी बिना मर्जी के शादी हो रही थी। मगर उसकी फैमिली कुछ नहीं कर पा रही थी।
दोनों ने फेरे लिए, उसके बाद दोनों अपनी अपनी जगह पर बैठ गये। उस लङके ने बिना उस लड़की का चेहरा देखे। उसे मंगलसूत्र पहनाया और मांग भर दी।
तभी पंडित जी बोले शादी संपन्न हुई। आज से आप दोनों पति पत्नी हुए। इसी के साथ उस लड़के ने लड़की का हाथ पकङा , और उसे घसीटते हुए सबके बीच में पटक दिया।
जिससे उस लड़की की आह निकल गयी। मगर क्रितांश को कोई फर्क नहीं पङा। उसने गंठबंधन खोला। और उसको उस लड़की के ऊपर फैंकते हुए बोला, ये शादी नहीं तुम्हारी बर्बादी हैं।
तुम सिर्फ मेरी नाम की बीबी हो। मगर इतना याद रखना तुम कभी भी मुझसे बच नहीं पाओगी। मगर तुम्हें मेरी पत्नी होने का कोई भी हक नहीं मिलेगा।
जो गलती तुमने की है। उसकी सजा तुम्हें मिलकर रहेगी। इतना बोलकर वो उस लड़की को वहां छोङकर चला गया।
आखिर कौन से ये लड़की? और क्या ग़लती की है इसने ?
दूसरा दृश्य
एक खंडहर जैसी जगह पर , एक लड़की को जंजीरों से बांधा गया था। उसका एक तरफ का चेहरा पूरा जल चुका था।
दूसरी तरफ के चेहरे पर भी चोटों के निशान थे। जिससे वो बेहद डरावनी लग रही थी। तभी एक लड़की उसके सामने आई।
जिसे देखकर, वो लड़की नम आंखों से अपने सामने खङी लङकी को देखने लगी। फिर हिम्मत कर बोली क्यों कर रही हो ये सब ? प्लीज़ मुझे जाने दो।
मगर वो सामने खङी लङकी उस बंधी हुई लङकी को नफरत से देख रही थी। फिर हंसते हुए बोली, हां मेरी प्यारी ननद मैं तुम्हें छोङने ही तो आई हूं।
वो भी हमेशा के लिए, इतना बोलकर उस लड़की ने , जंजीर में बंधी लङकी के शरीर में पेट्रोल छिङका। जिससे वो बंधी हुई लङकी रोते हुए बोली नहीं भाभी प्लीज मुझे मत मारिये।
मगर उस लड़की पर कोई असर नहीं हुआ। उसने उस लड़की को जिंदा जला दिया। वहां उस जख्मी लङकी की दर्दनाक चींखें गूंजने लगी।
और कुछ ही देर बाद सब कुछ शांत हुआ। वो लड़की भी जलकर खाक हो चुकी थी।
तीसरा दृश्य
एक छोटे से कमरे में, इस वक्त एक मोटा चश्मा पहनी लङकी। जो दिखने में कुछ खाश नहीं थी। मगर उसकी आवाज अच्छी थी।
वो बुक को पटकते हुए बोली, ये क्या बेहूदा नोवेल है। आखिर उस बेचारी के लिए इतना सब क्यों हुआ ? और तो और ये नोवेल भी आधी है। और मुझे तो उस लड़की के बारे में भी पता नहीं चला कि वो कौन थी।
और उसने ऐसी क्या ग़लती की थी कि उसके साथ इतना बुरा हुआ। तभी बाहर से एक औरत की आवाज आई। अरे ओह मनहूश तेरा आराम करना हो गया हो तो ? जरा काम भी कर ले।
जिसे सुनकर, उस लड़की ने उस बुक को रख दिया। और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। वो रोते हुए बोली, मम्मा पापा आप हमें छोङकर क्यों गये ? हमें भी आपके पास आना है।
यहां हमें कोई प्यार नहीं करता। इतना बोलकर उसने अपने आंसू साफ़ किये। और दरवाजा खोलकर बाहर चली गयी।
जहां एक औरत उस लड़की को , नफरत से देखते हुए बोली, ओह महारानी इतना काम पङा है कौन करेगा ?
तेरे वो मां बाप तो मर गये। और तुझे यहां मेरी छाती में मूंग दलने के लिए छोङ गये। मगर वो लड़की कुछ नहीं बोली और चुपचाप काम करने लगी।
कुछ देर बाद जब पूरा काम हो गया तो ? वो लड़की बोली, चाची जी मैं जॉब पर जा रही हूं। जिस पर वो औरत बोली, जा ना किसने रोका है।
वैसे भी कोई काम की नहीं है तू। इतना बोलकर अंदर चली गयी। उस लड़की की आंखें नम हो गयी। वो बिना कुछ बोले वहां से बाहर चली गयी।
कुछ देर बाद वो एक ऑफिस के बाहर खङी थी। जिसके बाहर लिखा था KS इंडस्ट्री। वो उस बिल्डिंग के अंदर चली गयी।
वो अपने डैस्क में बैठी और काम करने लगी। तभी एक लड़की जो बेहद खुबसूरत थी। वो उस लड़की के पास आई। और उसे ऊपर से नीचे तक देखते हुए बोली, ओह बहन जी चलो ये फाइल पूरी कर कर मुझे दे दो
जिस पर वो लड़की बोली, मगर मैं कैसे ? मुझे खुद का भी काम करना है। जिसे सुनकर वो खुबसूरत लङकी अकङ कर बोली, तुम मिहिका शाह को मना कर रही हो
तुम्हें पता है ना ये ऑफिस मेरे बॉयफ्रेंड का है। इसलिए चुप चाप जो मैंने बोला वो करो। वरना मैं तुम्हें यहां से निकलवा दूंगी।
जिसे सुनकर वो लड़की जिसका नाम रागिनी था। वो बोली, नहीं मैम ऐसा मत कीजिएगा मैं करती हूं। इतना बोलकर वो मिहिका का काम करने लगी।
जिससे मिहिका के चेहरे पर घमंडी मुस्कान खिल गयी। चार घंटे बाद , मिहिका रागिनी के पास आईं। मिहिका ने एक नजर फाइल को देखा, फिर ऑर्डरिंग टोन में बोली, रागिनी स्टोर रूम से पीले रंग की फाइल लाओ।
उस पर द बजाज प्रोजेक्ट लिखा होगा। जिसे सुनकर, रागिनी ने अपना काम करना छोङा और वहां से स्टोर रूम की तरफ चली गयी।
वो स्टोर रूम में पहुंची और फाइल ढूंढने लगी। मगर तभी उसे दरवाजा बंद होने की आवाज आई। जिसे सुनकर, वो पीछे मुङी तो उसके सामने एक लङका खङा था।
जिसका नाम सुनील था। वो एक अय्याश लङका था। जो हर नयी लङकी के साथ, वन नाईट स्टेंड करता था। उसे देखकर, रागिनी की हालत खराब हो गयी।
वहीं सुनील उसकी तरफ बढ़ने लगा। जिससे रागिनी डर कर कांपने लगीं। मगर तभी उसके दिल से एक आवाज आई। रागिनी तू अपनी इज्जत नहीं खो सकती।
इसलिए मर जा। क्योंकि तू इससे जीत नहीं सकती। जिससे उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। वो जल्दी से खिङकी की तरफ गयी।
जिससे सुनील उसे हैरानी से देखने लगा। मगर तभी रागिनी के चेहरे पर एक मुस्कान आ गयी। वो अपने मन में बोली मैं आ रही हूं मां पापा इतना बोलकर वो उस तीस माले बिल्डिंग से नीचे कूद गयी।वो
मगर उसके चेहरे पर कोई डर या दुख नहीं था। वो जैसे ही जमीन पर गिरी तो उसके पूरे बॉडी पार्ट्स टूट कर बिखर गये।
THE END